
ईद का त्योहार शनिवार को जनपद में हर्षोल्लास और परंपरागत ढंग से मनाया गया। हजारों लोगों ने ईदगाह पर ईद की नमाज अदा की। शहर काजी ने लोगों से शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की। सुबह से ही ईद की नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समुदाय में जबरदस्त उत्साह था।
सुबह पौने आठ बजे बजे ईदगाह पर ईद की नमाज पढ़ी गई। ईदगाह पर जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद मिश्र, एसडीएम सुनीता सिंह, सीओ अशोक सिसोदिया, थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय पुलिस बल के साथ मौजूद थे।
ड्रोन से संदिग्ध लोगो पर नजर रखी गई। ईद की नमाज के मद्देनजर सुबह से ही चार पहिया वाहनों का बुलंदशहर रोड पर आवागमन रोक दिया था। इसके साथ ही रुट डायवर्जन लागू किया गया। इस दौरान वाहनों को बाईपास से निकलवाया गया। प्रमुख मस्जिदों पर पुलिस व पीएसी के जवान तैनात किए गए थे। शहर की मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस की मोबाइल वैन और लेपर्ड मोटरसाइकिलों पर सवार जवान गश्त कर रहे थे।
रिपोर्ट: दीपक कश्यप
ये भी पढ़ें:UP: अलीगढ़ में धूमधाम से मनाई जा रही है ईद