UP बना देश में सर्वाधिक मेट्रो संचालित करने वाला राज्य: CM योगी

कानपुर में मट्रो रेल परियोजना
Share

‘कानपुर मेट्रो रेल परियोजना’: कानपुर में 11,000 करोड़ की लागत से निर्मित कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के प्रथम सेक्शन का शुभांरभ व बीना-पनकी पाइपलाइन परियोजना राष्ट्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समर्पित किया।

इस दौरान #UPCM @myogiadityanath ने कहा- प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर में आदरणीय PM @narendramodi का @IITKanpur के दीक्षान्त समारोह में मैं @UPGovt की ओर से उनका हृदय से स्वागत करता हूं। आईआईटी कानपुर को 54वें दीक्षान्त समारोह के लिए हृदय से बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।

11,000 करोड़ की लागत से निर्मित कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के प्रथम सेक्शन का शुभांरभ

सीएम बोले यह नए भारत की नई तस्वीर है। वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में हमारी भूमिका की दृष्टि से कोरोना कालखंड के दौरान प्रधानमंत्री जी ने इस देश को आत्मनिर्भर भारत का मंत्र दिया। इसे साकार करने के लिए देश ने अपनी नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति भी लागू की है। यह स्कूल ऑफ मेडिकल रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी प्रदेश की स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने में उपयोगी सिद्ध होने के साथ ही राज्य में चिकित्सा प्रौद्योगिकी के इको सिस्टम को भी बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगा।

आगे मुख्यमंत्री अपने संबोधन में बोले कानपुर औद्योगिक शहर माना जाता था लेकिन स्वार्थ की राजनीति ने कानपुर के औद्योगिक स्वरूप को नष्ट कर दिया था। यहां अराजकता का तांडव प्रारंभ हुआ था।

CM बोले- यह कानपुर कभी प्रमुख औद्योगिक नगर माना जाता था, लेकिन स्वार्थ की राजनीति ने इसके औद्योगिक स्वरूप को नष्ट सा कर दिया था।

औद्योगिक गतिविधियां बंद हो गई थीं।

उस कालखंड में लूटे हुए रुपये आज दीवारों में से निकल रहे हैं।