Advertisement

Uttar Pradesh News :  हापुड़ पुलिस के हत्थे चढ़ा नामी तस्कर नदीम,एक रिवाल्वर समेत दस जिन्दा कारतूस हुए बरामद

Uttar Pradesh News :

Uttar Pradesh News :

Share
Advertisement

Advertisement

Uttar Pradesh News :  गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम नदीम है जो गांव मुरादपुर,थाना सिंभावली जनपद हापुड़ का रहने वाला है।गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने पांच अवैध तमंचे, एक रिवाल्वर, दो पूनिया, दो अधबनी बंदूक और 10 जिन्दा कारतूस बरामद की है।

Uttar Pradesh News :  अवैध शस्त्र फैक्ट्री का हुआ पर्दाफाश

जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए,एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम नदीम है। वर्तमान में गिरफ्तार किए गए आरोपी के अन्य साथियों की तलाश जारी है।

Uttar Pradesh News :  आर्म्स एक्ट से संबंधित आधा दर्जन मुकदमे का आरोपी

आपको बता दें ! नदीम अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध शस्त्रों को ऑन डिमांड लाकर सप्लाई करता था। जो अवैध तमंचे को पांच से सात हजार रुपए, रिवाल्वर को 30 से 35 हजार रुपए, पोनिया को 15 से 20 हजार रुपए और बंदूक को 10 से 12 हजार रुपए में बेचकर आर्थिक लाभ कमाता था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किया गया नदीम शातिर किस्म का अपराधी है।जिसके विरुद्ध सिंभावली पर हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट से संबंधित आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

अवैध हथियारों की करता था तस्करी

इस मामले में हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि,नदीम एक नामी तस्कर है। जो मेरठ से अवैध हथियार लाकर जनपद हापुड़, गाजियाबाद आदि क्षेत्रों में सप्लाई करता था। आर्थिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से वह इस गोरखधंधे को अंजाम दे रहा था। वहीं ! पुलिस ने सोमवार को बडडा नहर पुल से बक्सर रेगुलेटर की ओर जाने वाले रास्ते से आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी की निशान देही पर पुलिस ने पांच अवैध तमंचे, एक अवैध रिवाल्वर, दो अवैध पोनिया, दो अधबनी बंदूक, 10 जिंदा कारतूस बरामद की है।

यह भी पढ़ें:  https://hindikhabar.com/national/lok-sabha-election-2024-mamata-banerjee-distanced-herself-from-congress-in-bengal-increasing-problems-for-indi-alliance/

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *