Advertisement

UP Cabinet Meeting: सीएम योगी कैबिनेट में 14 प्रस्ताव मंजूर, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ पर विशेष फोकस

Share

योगी कैबिनेट में फैसला: अब लैब असिस्टेंट के लिए 25% प्रमोशन से बाकी सीधी भर्ती से लिए जाएंगे। केजीएमयू के पुराने भवन का ध्वस्तीकरण होगा।

योगी कैबिनेट
Share
Advertisement

आज योगी सरकार ने लखनऊ में अहम कैबिनेट मीटिंग हुई। योगी सरकार बनने के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक थी। लोक भवन के एनेक्सी में सीएम योगी ने अपने सभी कैबिनेट मंत्रियों और संबंधित विभाग के सचिवों के साथ बैठक की। जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस बैठक में कुल 14 अहम प्रस्ताव पास हुए।

Advertisement

योगी कैबिनेट में 14 प्रस्तावों पर लगी मुहर

  • लैब असिस्टेंट भर्ती से जुड़ा अहम फैसला भी लिया गया है।अब लैब असिस्टेंट के लिए 25% प्रमोशन से बाकी सीधी भर्ती से लिए जाएंगे।
  • लोक निर्माण विभाग पुखराया बिंदकी राजमार्ग का चौड़ीकरण होगा। 42 किमा मार्ग 1136. 45 करोड़ की लागत से PPP मॉडल बनेगा।
  • नोएडा पीजीआई के लिए 56 एकड़ जमीन चाहिए। ऑथारिटी ने 400 करोड़ से अधिक मांगा था। इसे नि:शुल्क देने पर सहमति बनी।
  • 153 पिस्टल होमगार्ड विभाग खरीदेगा।
  • आगरा, मथुरा और प्रयागराज में निजी क्षेत्र के सहयोग से हेलीपैड बनेगा। 5 करोड़ रुपये इनके विकास में पहले ही खर्च कर चुका है।
  • लखनऊ में रमाबाई मैदान में बने हेलीपैड का पर्यटकों के लिए भी प्रयोग होगा।
  • केजीएमयू के पुराने भवन का ध्वस्तीकरण होगा।
  • यूपी में पर्यटन के लिए 4 प्वाइंट स्वीकृत हुए।
  • न्यायिक सेवा में विकलांगो को मिलेगा 4% आरक्षण।
  • लखनऊ के सरोजिनी नगर में एनसीडीसी नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल का केंद्र बनेगा। इसके लिए 30 वर्ष के लिए 2.5 एकड़ जमीन दी गई।
  • गोपन में भी अपर मुख्य सचिव का पद मंजूर।
  • UP राज्य पर्यटन निगम चलाएगा होटल

माना जा रहा था कि यूपी कैबिनेट मीटिंग में किसानों को सिंचाई के लिए फ्री बिजली देने का ऐलान हो सकता है। इसके साथ-साथ 60 साल से ऊपर की महिला को बस में फ्री यात्रा के पास का ऐलान हो सकता है। इसके अलावा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लगने वाले टोल टैक्स के रेट को कम किया जा सकता है। लेकिन ऐसा फिलहाल नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें: UP: सीएम योगी का सख्त आदेश, बिना अनुमति नहीं निकाल पाएंगे धार्मिक जुलूस या शोभायात्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें