Advertisement

विपक्ष पर जमकर बरसे पीएम मोदी, बोले- ‘वे भ्रष्टाचारियों को आतंक का लाइसेंस देते हैं’

PM Modi

PM Modi

Share
Advertisement

PM Modi: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सरगर्मी बढ़ती जा रही है। सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा विपक्ष पर लगातार निशाना साधा जा रहा है, तो विपक्षी दल भी भाजपा पर अलग-अलग आरोप मढ़ रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलपाईगुड़ी में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस और टीएमसी को आड़े हाथों लिया।

Advertisement

कांग्रेस पर साधा निशाना

PM Modi ने कहा कि आज जब भाजपा ने जम्मू कश्मीर से धारा-370 की दीवार को हटा दिया, तो कांग्रेस को दर्द हो रहा है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के उस बयान पर भी पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा को कश्मीर जाकर धारा 370 की बात करनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष कहते हैं कि मोदी देश के दूसरे राज्यों में कश्मीर की बात क्यों करता है, दूसरे राज्यों का कश्मीर से क्या लेना-देना। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए कश्मीर कुछ नहीं, लेकिन 140 करोड़ देशवासियों के लिए कश्मीर भारत के मस्तक समान है। कश्मीर भारत का गौरव है।

संदेशखाली में क्या हुआ? ये पूरा देश जान चुका है

PM Modi: इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि संदेशखाली में जो हुआ, वह पूरा देश जानता है। उन्होंने कहा कि संदेशखाली में माताओं-बहनों के साथ कितना बड़ा अत्याचार हुआ है, ये पूरे देश ने देखा है। हालात ये है कि हर मामले में यहां कोर्ट को दखल देना पड़ता है। उन्होंने आगे कहा कि टीएमसी चाहती है कि उसके भ्रष्टाचारी नेताओं को आतंक का खुला लाइसेंस मिले। इसलिए जब केंद्र की जांच एजेंसियां यहां आती हैं, तो पश्चिम बंगाल सरकार उन पर हमले कराती है।

टीएमसी को सबक सिखाना जरूरी
PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि टीएमसी सरकार ने चाय बगानों को अपने हाल पर छोड़ दिया है। गरीब कल्याण की योजनाओं पर पश्चिम बंगाल सरकार ब्रेक लगा देती है। इसलिए इस चुनाव में इन्हें सबक सिखाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं ने गरीब के जीवन को आसान बनाया है। गरीब का स्वाभिमान लौटाया है, उसका गौरव बढ़ाया है। 


‘ये सिर्फ ट्रेलर है, बहुत आगे जाना है’
पीएम मोदी ने कहा कि 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने जो विकास कार्य किया है, वो सिर्फ ट्रेलर है। अभी हमें देश को बहुत आगे ले जाना है, हमें भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाना है।

ये भी पढ़ें:- राजस्थान में सीएम योगी बोले- कांग्रेस देश की सबसे बड़ी समस्या, कर्फ्यू लगाना इसके डीएनए का हिस्सा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें