Advertisement

दिल्ली के CM Arvind Kejriwal ने DCW के कार्यक्रम में लड़कियों को लेकर कही ये बात

Share
Advertisement

Arvind Kejriwal in DCW: आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) के अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने DCW (Delhi Commission for Women) के कार्यक्रम में महिला दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि लड़कियों के लिए सशक्तिकरण ये है कि उन्हें अच्छी शिक्षा दी जाए। इसके साथ उन्होंने कहा कि हमें नौकरी ढूंढने वाले नहीं, नौकरी देने वाले चाहिए।

Advertisement

दिल्ली महिला आयोग आज देश के लिए बन चुकी है मिसाल

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि दिल्ली महिला आयोग आज देश के लिए मिसाल बन गई है। राष्ट्रीय महिला आयोग को दिल्ली महिला आयोग से सीखना चाहिए कि कैसे काम किया जाता है। हमारी सरकार बनने से पहले दिल्ली महिला आयोग ने 10 साल में केवल 1 केस किया था, लेकिन स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) के अध्यक्ष बनने के बाद 5 साल में ही 1.25 लाख केस किए हैं। आयोग ने दिल्ली की हर महिला के अंदर सुरक्षा की भावना पैदा की है।

बराबर का अवसर देने की जरुरत

लड़कियों के लिए सशक्तिकरण ये है कि उन्हें अच्छी शिक्षा दी जाए। हर वर्ष जब 10-12वीं के नतीजे आते हैं तो आप हेडलाइन देखते होंगे कि लड़कियों ने मारी बाज़ी। महिलाओं को बराबर के अवसर देने की ज़रूरत है।

दिल्ली के स्कूलो में बिजनेस के लिए किया जाता है प्रोत्साहित

ग्रेजुएशन के बाद बच्चे नौकरी ढूंढने में लगते हैं। हमें नौकरी ढूंढ़ने वाले नहीं नौकरी देने वालों को बनाना है। दिल्ली के स्कूल में बिज़नेस करने के लिए प्रोत्साहन दिया जाता है। वे क्या बिज़नेस करेंगे, बच्चों से इसका आईडिया मांगा जाता है। कुछ पैसे भी दिए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *