विदेश

यूक्रेन ने रूस पर किया ड्रोन स्ट्राइक, रात के अंधेरे में दो इमारतों को बनाया निशाना

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। रूस के ताबड़तोड़ हमलों से यूक्रेन पूरी तरह से तबाह हो चुका है। रूस के हमलों ने यूक्रेन का नक्शा बदल दिया है। रूसी हमलों के बाद अब यूक्रेन भी जवाबी कार्रवाई करने लगा है। यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को पर ड्रोन से हमला किया है।

दो इमारतों को बनाया निशाना

दरअसल यूक्रेन ने बीती रात जवाबी कार्रवाई में ड्रोन से हमला किया है। यूक्रेनी ड्रोन ने मॉस्को की दो इमारतों को निशाना बनाया है। यूक्रेनी ड्रोन ने हमला करके दो सरकारी इमारतों को नुकसान पहुंचाया। इस हमले में दोनों इमारतों के फ्रंट का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

मॉस्को के मेयर ने की हमले की पुष्टि

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने भी मॉस्को की दो इमारतों पर ड्रोन हमले की पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने हमले में ज्यादा नुकसान नहीं होने की बात कही। हमला रविवार सुबह हुआ।

एयरपोर्ट किया गया बंद

न्यूज एजेंसी TASS ने बताया कि हमले के बाद रूस की राजधानी मॉस्को का वनुकोवो हवाई अड्डा आने-जाने के लिए बंद कर दिया गया था और उड़ानें अन्य हवाई अड्डों पर पुनर्निर्देशित की गई हैं। हालांकि, एक घंटे से भी कम समय में परिचालन सामान्य हो गया।

ये भी पढ़ें: जमशेदपुर में निकला मोहर्रम जुलूस, खिलाड़ियों द्वारा एक से बढ़कर एक करतब का हुआ प्रदर्शन

Related Articles

Back to top button