UPSC Result Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

‘इरादे मजबूत हों तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती’ UPSC क्रैक करने वाले विद्यार्थियों को पंजाब स्पीकर ने दी बधाई
Punjab News : पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने यूपीएससी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करने वाले देश के सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को दिल से बधाई दी। उन्होंने कहा कि पंजाब की बेटियों और बेटों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती।

उन्होंने बड़े गर्व के साथ कहा कि पटियाला की सिमरनदीप कौर और रसनीत कौर, बलाचौर की कृतिका चौधरी, मानसा से मनप्रीत कौर और आकृति सिंगला जैसे हीरे ने पूरे देश में पंजाब का नाम चमकाया है।

उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह बहुत गर्व और खुशी की बात है कि फरीदकोट निवासी डॉ. कुलदीप सिंह (डायरेक्टर, पी.ए.यू., फरीदकोट) के पुत्र सुनवर्दीप सिंह ने यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सेवाओं परीक्षा में 76वां रैंक प्राप्त किया है।

स्पीकर ने जाहिर की खुशी

अपनी खुशी व्यक्त करते हुए पंजाब विधान सभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि सुनवर्दीप सिंह की यह शानदार सफलता न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे फरीदकोट जिले और समूचे पंजाब के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा है, जो साबित करती है कि कड़ी मेहनत, लगन और मजबूत इरादों से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

‘युवाओं को सुनवर्दीप सिंह की सफलता से सीखने की जरूरत’

संधवां ने कहा कि आज के समय में युवाओं को सुनवर्दीप सिंह की सफलता से सीखने की जरूरत है। विद्यार्थियों को समाज की तरक्की के लिए योगदान देना चाहिए और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुनवर्दीप सिंह जैसे प्रतिभाशाली युवा समाज के लिए प्रकाश स्तंभ सिद्ध होते हैं, जो न केवल खुद आगे बढ़ते हैं बल्कि दूसरों को भी ऊंची उड़ान भरने के लिए प्रेरित करते हैं। स्पीकर संधवां ने डॉ. कुलदीप सिंह और उनके परिवार को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी और सुनवर्दीप सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये नए अधिकारी पूरी ईमानदारी और तनदेही से ‘रंगले पंजाब’ के सपने को साकार करेंगे।

ये भी पढ़ें – प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद बहन से चिढ़ने लगा था आरोपी भाई, मां के बयान ने खोले कई राज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

UPSC में बिहार की रुचि सिंह ने कर दिया कमाल, पापा इंस्पेक्टर और बेटी बन गई IPS
UPSC Result 2025 : यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों का इंतजार आज खत्म हो गया। आयोग ने आज यानी शुक्रवार को UPSC का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसमें अनुज अग्निहोत्री ने पहले नंबर पर टॉप किया है। वहीं दूसरे नंबर पर राजेश्वरी सुवे एम और तीसरे नंबर पर अंकाश ढुल ने बाजी मारी है। टॉप 10 में 3 बेटियों ने परचम लहराया हैं।

171वां रैंक प्राप्त कर नाम किया रोशन

चेरिया बरियारपुर प्रखंड के कोरजना गांव के रहने वाले उमा कांत सिंह की नातिन रुचि सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्होंने इस परीक्षा में 171वां रैंक प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के साथ रुचि सिंह ने आईपीएस बनने की दिशा में कदम बढ़ाया है। परिवार और गांव में उनकी सफलता से खुशी का माहौल है।

एक-दूसरे को बांटी मिठाइयां

रुचि सिंह का बचपन कोरजना गांव में बीता है। उनकी सफलता की खबर मिलते ही गांव में खुशी का माहौल बन गया। ग्रामीणों और परिवार के लोगों ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। रुचि सिंह, कोरजना गांव की निवासी निशा सिंह और सदर मटिहानी के महदरपुर गांव के रामशंकर सिंह की बेटी हैं। उनके पिता पुलिस विभाग में बांका में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।

परिवार और इलाके में खुशी का लहर

अब लोग मजाक में कह रहे हैं कि जिस बेटी को पिता ने प्रेरणा दी, उसी बेटी को अब पिता को सैल्यूट करना पड़ेगा। रुचि की प्रारंभिक शिक्षा बीआरडीएबी बेगूसराय में हुई। उन्होंने दसवीं तक की पढ़ाई यहीं से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली स्थित सेंट स्टीफेंस कालेज से आगे की पढ़ाई की। रुचि की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे इलाके का नाम रोशन हुआ है।

पीडीएफ फॉर्मेट में होगा

बता दें कि जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना फाइनल रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी सीएसई का फाइनल रिजल्ट वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

यूपीएससी की ओर से रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा। अब वेबसाइट के होमपेज पर ‘UPSC Civil Services Result 2025’ रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जाएगा। अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

ये भी पढ़ें- Chardham Yatra 2026 : आज से चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए क्या है पूरा प्रोसेस

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

यूपीएससी का फाइनल रिजल्ट जारी, प्रयागराज की शक्ति दुबे ने किया टॉप, यहां करें चेक
UPSC Result 2024-25 Out: संघ लोक सेवा आयोग UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। प्रयागराज की शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया पहली रैंक प्राप्त कर देशभर में टॉप किया है। जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर रोल नंबर और नाम के जरिए अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं। फाइनल रिजल्ट इंटरव्यू और मुख्य परीक्षा में प्राप्त नंबरों के आधार पर घोषित किया गया है।

1009 अभ्यर्थियों का हुआ नियुक्ति के लिए चयन

UPSC ने टोटल 1009 अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए चुना है, जिसमें जनरल कैटेगरी के 335, EWS के 109, ओबीसी के 318, एससी के 160 और एससी श्रेणी के कुल 87 अभ्यर्थी शामिल हैं। इंटरव्यू का आयोजन 7 जनवरी 2025 से 17 अप्रैल 2025 तक चला था। मुख्य परीक्षा का आयोजन सितंबर 2024 में किया गया था। इसमें सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। इंटरव्यू में टोटल 2845 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

दिव्यांग श्रेणी से 45 उम्मीदवार हुए चयनित

इस बार दिव्यांग श्रेणी (PwBD) के तहत भी कुल 45 उम्मीदवारों का चयन हुआ है, जिनमें 12 PwBD-1 (दृष्टिबाधित), 8 PwBD-2 (श्रवण बाधित), 16 PwBD-3 (चलने-फिरने में असमर्थता) और 9 PwBD-5 (अन्य दिव्यांगता) के अंतर्गत आते हैं।

ये भी पढ़ें: ‘बयान माफी लायक नहीं, 5 दिन में हटाएं वीडियो’, दिल्ली हाईकोर्ट ने बाबा रामदेव को ‘शरबत जिहाद’ वाले बयान पर लगाई फटकार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

UPSC परीक्षा की प्रक्रिया को लेकर प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर हमला, पूछे ये सवाल
Priyanka Gandhi Vadra: UPSC पिछले कुछ समय से सुर्खियों में है, अब UPSC ने ट्रेनी IAS पूजा खेडकर के खिलाफ दिल्ली क्राइम ब्रांच में FIR दर्ज करा दी है। जालसाजी, धोखाधड़ी, आईटी एक्ट और दिव्यांगता अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन पर सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में धांधली का आरोप लगा है। इस मामले के सामने आने के बाद यूपीएससी के सर्टिफिकेट सिस्टम और इसकी प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस की महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा ने भी यूपीएससी की प्रक्रिया पर कई सवाल उठाते हुए मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने सर्टिफिकेट सिस्टम में गड़बड़ी को अभ्यर्थियों के हित पर चोट करार दिया है।

प्रियंका गांधी ने यूपीएससी की इस प्रक्रिया पर सरकार से जवाब मांगा है। उन्होंने यूपीएससी की प्रक्रिया में गड़बड़ी को लाखों युवाओं के सपनों और उनके विश्वास पर चोट कहा है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट करके मोदी सरकार पर निशाना साधा और यूपीएससी के कई सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि क्या प्रक्रिया में गडबड़ी के पीछे यूपीएससी के ऊंचे ओहदे पर राजनीतिक नियुक्तियों से आए लोग जिम्मेदार हैं? क्या केवल सतही तौर पर जांच करने के पल्ला झाड़ना उचित है? क्या सर्टिफिकेट जांचने की कोई ठोस संस्थागत प्रणाली विकसित नहीं की जा सकती?

UPSC देश की सबसे नामी परीक्षा है और उससे निकले लोग शासन व्यवस्था के सबसे महत्वपूर्ण स्तम्भ होते हैं। देश के करोड़ों लोगों का भरोसा और हमारे रोजमर्रा के शासन-प्रशासन का कामकाज इस संस्था की पेशेवर प्रणाली से जुड़ा है।

मैंने खुद देखा है कि इस परीक्षा के लिए युवा कितनी मेहनत, आँखों…
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 20, 2024

उन्होंने आगे यह भी कहा कि यूपीएससी से जुड़े सवाल देश के शासन-प्रशासन के प्रति भरोसे और हमारे करोड़ों युवाओं के सपनों से जुड़े सवाल हैं. इस पर सरकार का जवाब आना जरूरी है। UPSC प्रणाली को और अधिक पारदर्शी व प्रामाणिक बनाने के लिए बदलावों की सख्त जरूरत है। जरूरी है कि इन सवालों का जवाब जनता और UPSC की तैयारी करने वाले युवाओं को मिले।

उन्होंने कहा, ‘UPSC देश की सबसे नामी परीक्षा है और उससे निकले लोग शासन व्यवस्था के सबसे महत्वपूर्ण स्तम्भ होते हैं। देश के करोड़ों लोगों का भरोसा और हमारे रोजमर्रा के शासन-प्रशासन का कामकाज इस संस्था की पेशेवर प्रणाली से जुड़ा है। मैंने खुद देखा है कि इस परीक्षा के लिए युवा कितनी मेहनत, आंखों में ढेर सारे सपने लिए और दिल में लगन के साथ तैयारियां करते हैं।’

प्रियंका गांधी ने यूपीएससी परीक्षा की प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर कई सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि जरूरी है कि इन सवालों का जवाब जनता और UPSC की तैयारी करने वाले युवाओं को मिले।

-क्या इसके लिए UPSC के उच्च पदों पर राजनीतिक नियुक्तियों से आए लोग जिम्मेदार हैं ? यदि हां तो उन पर कार्रवाई कब?

-जिस सिस्टम में एक-एक नंबर के चलते उच्च स्तर का कम्पटीशन होता है, उसमें क्या केवल सतही तौर पर जांच करके पल्ला झाड़ना उचित है ?

-नकली सर्टिफिकेट का सिस्टम SC, ST, OBC, विकलांग व EWS वर्ग के अभ्यर्थियों को मिलने वाले मौके पर चोट करता है। क्या सर्टिफिकेट जांचने की कोई ठोस संस्थागत प्रणाली विकसित नहीं की जा सकती?

-UPSC प्रणाली को और अधिक पारदर्शी व प्रामाणिक बनाने के लिए बदलावों की सख्त जरूरत है, क्या इस पर विचार नहीं किया जाना चाहिए ?

ये भी पढ़ें: Nameplate Controversy: कपिल सिब्बल से लेकर महबूबा मुफ्ती तक ने योगी सरकार को घेरा, बोले- ‘क्या यह है विकसित भारत…’

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

UPSC CMS Final Result 2023: यूपीएससी की तरफ से जारी किए कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा परीणाम, इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर देखें अपना रिजल्ट
UPSC CMS Final Result 2023 Released: संघ लोक सेवा आयोग की और से ‘कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जाम 2023’ का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है. ऐसे में ज भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए वह इसकी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आपना रिजल्ट देख सकते हैं.

बता दें कि यूपीएससी (UPSC) की तरफ से ”मेडिकल सर्विस परीक्षा कैटेगरी” – 1 में 584 और कैटेगरी – 2 में 677 अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम सफलतापूर्वक घोषित किया गया है. जो भी कैंडिडेंट्स इस परीक्षा में सफल हुए हैं, उनके क्रम संख्या, रोल नंबर व नाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है. बात करें कैटेगरी – 1में केशव और कैटेगरी – 2 में पलाश अग्रवाल ने पहला स्थान प्राप्त किया है.

जानकारी के लिए बता दें कि कैटेगरी वन में जिन – जिन उम्मीदवारों को सफलता मिली है, उन सभी को Central Health Service में जनरल डिप्टी मेडिकल ऑफिस और कैटेगरी – 2 में शामिल उम्मीदवारों को रेलवे में सहायक डिविजनल मेडिकल ऑफिसर और नई दिल्ली महानगरपालिका दिल्ली महानगरपालिका में जनरल डिप्टी मेडिकल ऑफिसर के पद पर नियुक्ति की जाएगी.

वहीं, कंबाइंड सेक्शन ऑफिसर्स ग्रेड – B की ”विभागीय प्रतियोगी परीक्षा” 2021 में कुल 397 और 2022 में 143 सफल उम्मीदवार घोषित किये गए हैं. जिनके क्रम संख्या क्रमांक व नाम वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं.

ऐसे करें रिल्जट चेक –

सबसे पहले बताई गई इसका आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.

इसके बाद होम पेज पर ”संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2023” के लिंक पर क्लिक करें.

इसके बाद स्क्रीन पर पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी.

इस फाइल में उम्मीदवार को अपनी रोल नंबर चेक करना होगा. जिसके लिए पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करना होगा.

आखिर में उम्मीदवार को इसकी हार्ड कॉपी डाउनलोड करके रखनी होगी जो भविष्य में काम आएगी.

यह भी पढ़ें : MPPSC PCS Admit Card 2023: एमपी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए Admit Card जारी, ऐसे करें डाउनलोड

UPSC सिविल सेवा का रिजल्ट जारी, जयपुर के अभिजीत को दूसरे अटेम्प्ट में मिली सफलता
राजस्थान संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। परीक्षा में इशिता किशोर ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया और तीसरे स्थान पर उमा हरति एन रहे। चौथा स्थान मयूर हजारिका और पांचवां गहना नव्या जेम्स ने हासिल किया। वहीं, जयपुर के गोपालपुरा अर्जुन नगर में रहने वाले अभिजीत ने देशभर में 440वीं रैंक हासिल की है। अभिजीत के पिता अनूप सिंह ने बताया कि यह अभिजीत का दूसरा अटेम्प्ट था।

इससे पहले उसने मुंबई में बीटेक के साथ ही यूपीएससी की तैयारी की थी। पहली बार मेंस एग्जाम में रह गया था। ऐसे में इस बार उसने और ज्यादा मेहनत के साथ फिर से UPSC की तैयारी की। उसी का परिणाम है कि अभिजीत इस बार सफल हुआ है। बीकानेर की अनुप्रिया चौधरी को यूपीएससी में 239वां स्थान मिला है। ऐसे में उसका आईपीएस बनना तय माना जा रहा है, लेकिन वो आईएएस बनना चाहती हैं।

बीकानेर में हेल्थ डिपार्टमेंट में संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र चौधरी की बेटी अनुप्रिया फिलहाल दिल्ली में है। यूपीएससी की फिर से तैयारी कर रही है। पिता डॉ. देवेंद्र चौधरी का कहना है कि वो शुरू से ही अफसर बनना चाहती थी। अनुप्रिया ने हमेशा सर्वोच्च मेरिट में ही स्थान बनाया है। अनुप्रिया ने जयपुर के MNIT से बीटेक किया है। बीटेक करने के साथ ही उसने UPSC की तैयारी शुरू कर दी थी। अनुप्रिया ने चौथी बार इस परीक्षा को दिया है, चारों ही बार उसने मेन एग्जाम क्लियर किया। दूसरी बार इंटरव्यू दिया है।

आपको बता दें कि 18 अप्रैल तक यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू चले थे। इंटरव्यू राउंड की शुरुआत 30 जनवरी से हुई थी। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2,529 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के तहत आईएएस, आईपीएस समेत सर्विसेज में 1011 पदों पर भर्ती निकाली थी।

UPSC Final result 2021 Declared: श्रुति शर्मा ने किया टॉप, जानें PM मोदी ने क्या कहा?
नई दिल्ली: UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम (UPSC Final result 2021) घोषित किया। श्रुति शर्मा, अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला ने क्रमशः टॉप तीन रैंक हासिल की। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी)  सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का रिजल्ट (UPSC Exam Result 2021) घोषित कर दिए हैं। इस बार  यूपीएससी परीक्षा में श्रुति शर्मा ने टॉप किया है। यूपीएससी मेंस परीक्षा 2021 में भाग लेने वालेअभ्यर्थी अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी।

#BREAKING
UPSC ने जारी किया रिजल्ट

संघ लोक सेवा आयोग ने 2021 सत्र का रिजल्ट किया घोषित

कुल 685 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

श्रुति शर्मा की पहली रैंक#shrutisharma #UPSC2022  #HindiKhabar pic.twitter.com/12CXyWBicX
— हिन्दी ख़बर | Hindi Khabar  (@HindiKhabar) May 30, 2022

Shruti Sharma ने किया टॉप, कुल 685 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

पीएम मोदी (PM Modi) ने उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि उन सभी को बधाई जिन्होंने सिविल सेवा परीक्षा, 2021 को (UPSC Final result 2021) पास किया है। इन युवाओं को मेरी शुभकामनाएं। जो भारत की विकास यात्रा के एक महत्वपूर्ण समय में अपने प्रशासनिक करियर की शुरुआत कर रहे हैं, जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं।

Congratulations to all those who have cleared the Civil Services (Main) Examination, 2021. My best wishes to these youngsters who are embarking on their administrative careers at an important time of India’s development journey, when we are marking Azadi Ka Amrit Mahotsav.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 30, 2022

सिविल सेवा परीक्षा में लड़कियों का रहा दबदबा

UPSC 2021 के रिजल्ट में (UPSC Final result 2021) साफ देखा जा सकता है की इस बार भी लड़कियों का दबदबा कायम है। बता दें जारी परिणामों में देखा जा सकता है कि पहले स्थान पर श्रुति शर्मा है। तो वहीं दूसरे नंबर पर अंकिता अग्रवाल, इसके बाद गामिनी सिंगला को तीसरी रैंक मिली है और चौथे नंबर पर ऐश्वर्या वर्मा रहीं है। अगर पांचवें रैंक कि बात करें तो उत्कर्ष द्विवेदी ने अपनी जगह बनाई है। इसके साथ ही UPSC CSE (यूपीएससी सीएसई) 2021 फाइनल रिजल्ट में कुल 685 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है।

Read Also:- UPSC Civil Service 2021 के परिणाम घोषित, जानें टॉप 5 उम्मीदवारों के नाम

https://youtu.be/qC7PTLDju9I

UPSC Civil Service 2021 के परिणाम घोषित, जानें टॉप 5 उम्मीदवारों के नाम
UPSC CSE Final Result 2021: देश में हर साल IAS, IPS ऑफिसर बनने का सपना देखने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए आज खुशखबरी का दिन है। UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) सिविल सेवा ने मुख्य परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। UPSC 2021 के परिणाम में श्रुति शर्मा ने टॉप किया है। बता दें देश की सबसे चुनौतिपूर्ण परीक्षाओं में UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) को एक माना जाता है। इसके साथ ही बता दें सभी उम्मीदवार अपने परिणाम को UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in  पर चेक कर सकते है।

Civil Services Exam 2021 results out: Shruti Sharma gets first place; The first three places are occupied by women.

Shruti Sharma, Ankita Agrawal and Gamini Singla, the first 3 toppers in #UPSC #CivilServicesExamination 2021

Click here to check results – https://t.co/mhQAtAtEgk pic.twitter.com/W0MY0ZUvPF
— Prasar Bharati News Services पी.बी.एन.एस. (@PBNS_India) May 30, 2022

श्रुति शर्मा ने किया टॉप

UPSC 2021 के रिजल्ट में साफ देखा जा सकता है की इस बार भी लड़कियों का दबदबा कायम है। बता दें जारी परिणामों में देखा जा सकता है कि पहले स्थान पर श्रुति शर्मा है। तो वहीं दूसरे नंबर पर अंकिता अग्रवाल, इसके बाद गामिनी सिंगला को तीसरी रैंक मिली है और चौथे नंबर पर ऐश्वर्या वर्मा रहीं है। अगर पांचवें रैंक कि बात करें तो उत्कर्ष द्विवेदी ने अपनी जगह बनाई है। इसके साथ ही UPSC CSE (यूपीएससी सीएसई) 2021 फाइनल रिजल्ट में कुल 685 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है। जिसमें से 80 अभ्यर्थियों को अनंतिम रूप से चयन के लिए रिकमन्ड किया गया है। हालांकि इसके साथ ही UPSC ने एक अभ्यर्थी का रिजल्ट फिलहाल रोका गया है।

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 16 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे मिला टिकट?

UPSC declares 2021 Civil Services Exam results

Shruti Sharma, Ankita Agarwal and Gamini Singla secure top three ranks, respectively pic.twitter.com/b0x9N0IomU
— ANI (@ANI) May 30, 2022

UPSC के जरिए कौन से रैंक के ऑफिसर बन सकेंगे

UPSC Civil Service के जरिए  आप IAS (इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस), IPS (भारतीय पुलिस सर्विसेज) और IFS (भारतीय फॉरेन सर्विसेज), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में आयोजित की जाती है।