
UPSC CSE Final Result 2021: देश में हर साल IAS, IPS ऑफिसर बनने का सपना देखने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए आज खुशखबरी का दिन है। UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) सिविल सेवा ने मुख्य परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। UPSC 2021 के परिणाम में श्रुति शर्मा ने टॉप किया है। बता दें देश की सबसे चुनौतिपूर्ण परीक्षाओं में UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) को एक माना जाता है। इसके साथ ही बता दें सभी उम्मीदवार अपने परिणाम को UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते है।


Civil Services Exam 2021 results out: Shruti Sharma gets first place; The first three places are occupied by women.
— Prasar Bharati News Services पी.बी.एन.एस. (@PBNS_India) May 30, 2022
Shruti Sharma, Ankita Agrawal and Gamini Singla, the first 3 toppers in #UPSC #CivilServicesExamination 2021
Click here to check results – https://t.co/mhQAtAtEgk pic.twitter.com/W0MY0ZUvPF
श्रुति शर्मा ने किया टॉप
UPSC 2021 के रिजल्ट में साफ देखा जा सकता है की इस बार भी लड़कियों का दबदबा कायम है। बता दें जारी परिणामों में देखा जा सकता है कि पहले स्थान पर श्रुति शर्मा है। तो वहीं दूसरे नंबर पर अंकिता अग्रवाल, इसके बाद गामिनी सिंगला को तीसरी रैंक मिली है और चौथे नंबर पर ऐश्वर्या वर्मा रहीं है। अगर पांचवें रैंक कि बात करें तो उत्कर्ष द्विवेदी ने अपनी जगह बनाई है। इसके साथ ही UPSC CSE (यूपीएससी सीएसई) 2021 फाइनल रिजल्ट में कुल 685 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है। जिसमें से 80 अभ्यर्थियों को अनंतिम रूप से चयन के लिए रिकमन्ड किया गया है। हालांकि इसके साथ ही UPSC ने एक अभ्यर्थी का रिजल्ट फिलहाल रोका गया है।
यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 16 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे मिला टिकट?
UPSC declares 2021 Civil Services Exam results
— ANI (@ANI) May 30, 2022
Shruti Sharma, Ankita Agarwal and Gamini Singla secure top three ranks, respectively pic.twitter.com/b0x9N0IomU
UPSC के जरिए कौन से रैंक के ऑफिसर बन सकेंगे
UPSC Civil Service के जरिए आप IAS (इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस), IPS (भारतीय पुलिस सर्विसेज) और IFS (भारतीय फॉरेन सर्विसेज), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में आयोजित की जाती है।