TREATEMENT Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

वहशीपनः खगड़िया में मासूम बच्ची से दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से वार
Rape of Innocent Girl: खगड़िया जिले में बहशीपन की एक शर्मानक घटना सामने आई है। यहां आरोपी ने दरिंदगी की इंतिहा कर दी। उसने न सिर्फ एक महादलित मासूम बच्ची से दुष्कर्म किया बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट को भी ब्लेड से लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद बच्ची खेत में कराहती हुई मिली। उसे इलाज के लिए आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची की हालत नाजुक है। वहीं पुलिस भी आरोपी की तलाश में जुट गई है। घटना मानसी थाना इलाके की बताई जा रही है।

Rape of Innocent Girl: खेत में कराहती मिली बच्ची

खगड़िया जिले के मानसी थाना इलाके के एक गांव में रोंगटे खड़ी कर देने वाली शर्मनाक घटना हुई है। घटना के बारे में जानकर हर कोई स्तब्ध है। लोगों में आक्रोश है। यहां एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। बच्ची काफी नाजुक हालत में खेत में कराहती हुई मिली। लहूलुहान हालत में 3 साल की बच्ची को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। जहां बच्ची का उपचार जारी है।

‘अंधेरे का फायदा उठाकर ले गया आरोपी’

बच्ची के परिजनों की मानें तो बच्ची रात में मां-बाप के साथ सोई हुई थी। इसी बीच अज्ञात युवक रात के अंधेरे में बच्ची को घर से उठाकर पास के खेत ले गया। आरोप है कि पहले बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड चलाया गया। इसके बाद दुष्कर्म किया गया।

रातभर जारी रही बच्ची की तलाश

जब मां-बाप ने बच्ची को अपने बीच नहीं पाया तो उसकी तलाश शुरू हुई। रात में काफी खोजबीन के बाद भी बच्ची का पता नहीं लग सका। पूरी रात उसकी तलाश में बीत गई। मंगलवार सुबह बच्ची घर के पास एक खेत में कराहती हुई मिली। बच्ची की स्थिति देख परिवार के लोगों का कलेजा मुंह को आ गया। वह उसे तुरंत  एक निजी अस्पताल ले गए। यहां उसकी हालत देख उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Rape of Innocent Girl: ‘दोषियों के खिलाफ करेंगे सख्त कार्रवाई’

मानसी थानाध्यक्ष शुभम कुमार पांडेय ने बताया कि बच्ची का इलाज चल रहा है। पुलिस सघन जांच कर रही है। घटनास्थल पर जाकर कुछ सैंपल भी इकट्ठा किए गए हैं। आरोपी की तलाश जारी है। बच्ची का इलाज प्राथमिकता है। आरोपी जो भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। इधर खगड़िया सदर के SDPO मोहम्मद रहमत अली ने कहा कि मामले का सत्यापन किया जा रहा है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

रिपोर्टः अनिश कुमार, संवाददाता, खगड़िया, बिहार

ये भी पढ़ें:  दरभंगाः अलंकार ज्वैलर्स डकैती कांड का एक और आरोपी पुलिस गिरफ्त में

बगहा में दहशत: खेत में काम कर रहे लोगों पर सियारों का हमला
Jackals Attack: बगहा के भैरोगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में खेत पर काम करे लोगों पर सियार के झुंड ने हमला बोल दिया। गन्ने के खेत में काम रहे लोगों में इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। जिसे जिधर समझ आया वो उधर भागा। वहीं गांव में घटना की सूचना आग की तरह फैली। लोग इसके बाद दहशत में हैं।

Jackals Attack: आधा दर्जन लोग घायल

बताया गया कि सियार के झुंड ने बच्चों को भी अपना शिकार बना डाला। इसमें आधा दर्जन लोग सियार के काटने से घायल हो गए। घायलों को ईलाज के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ लोगों की स्थिति गंभीर देखते हुए जीएमसीएच रेफर किया गया।

Jackals Attack: महिला का जबड़ा टूटा

एक महिला का जबड़ा टूटा हुआ है। बताया जा रहा है की सभी लोग खेत में चारा काटने गए हुए थे। इसी बीच सियार के झुंड ने हमला कर दिया। डॉ केबीएन सिंह ने बताया कि प्राथमिक उपचार किया गया है। एक महिला प्रेमा देवी का जबड़ा टूट गया है। गम्भीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया गया।

चारा काटने गन्ने के खेत में गए थे

भैरोगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी काशी गोसाई के 15 वर्षीय पुत्री संगीता, प्रदीप गोसाई के 15 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार, अवधेश यादव के 14 वर्षीय पुत्री मीनू कुमारी व 13 वर्षीय पुत्री नीलम आदि का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। घायल शिवम कुमार ने बताया की सभी लोग खेत से चारा लाने के लिए गन्ने के खेत में गए हुऐ थे। तभी सियार ने हमला कर दिया।

रिपोर्टः रंजीत कुमार पांडेय, बगहा, बिहार

ये भी पढ़ें:  बिहारः नीतीश का अतिपिछड़ा प्रेम सिर्फ झूठा प्यार- हरि सहनी

भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, पिता-पुत्र सहित पांच घायल
Land Dispute: औरंगाबाद में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ है। इसमें पिता-पुत्र समेत पांच लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। घटना मुफसिल थाना क्षेत्र के सहया गांव की है।

Land Dispute: सहया गांव की घटना

सहया गांव में हुई इस घटना में घायल सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि गांव के ही त्रिलोकी शर्मा के साथ पूर्व से भूमि विवाद चल रहा था। सोमवार को सुरेंद्र शर्मा और अन्य लोग अपनी जमीन पर काम कर रहे थे तभी दूसरे पक्ष के लोग लाठी डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने हमला बोल दिया। जिसमें पिता-पुत्र समेत पांच लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं।

Land Dispute: पुलिस कर रही मामले की जांच

ग्रामीणों तथा परिजनों द्वारा आनन फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया गया जहां सबका का इलाज चल रहा है। इधर घटना की सूचना मिलते ही मुफसिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची मामले की तहकीक़ात में जुट गई है।

रिपोर्ट: दिनानाथ मौआर, संवाददाता, औरंगाबाद, बिहार

ये भी पढ़ें: बीजेपी प्रवक्ताओं का नीतीश पर निशाना, इंडी गठबंधन पर भी तंज

भूमि विवाद में बदमाशों ने युवक को मारी गोली
Firing in Land Dispute: भूमि विवाद में कुछ लोगों ने एक शख्स को गोली मार दी। घटना में घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना उस समय की बताई जा रही है जब युवक अपने खेत पर काम रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

Firing in Land Dispute: अस्पताल में कराया भर्ती, पेट में लगी थी गोली

खबर रोहतास के अमझोर से है। यहां जमीनी विवाद को लेकर एक शख्स अशोक चौधरी(35) पर बदमाशों ने फायर कर दिया। घटना में गोली अशोक के पेट में लगी। आनन फानन में युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Firing in Land Dispute: डॉक्टर बोले, युवक की हालत गंभीर

मामले में डॉक्टर वीरेंद्र ने बताया की गोली पेट में लगी है। युवक की हालत गंभीर है। इस घटना में बारे में घायल अशोक चौधरी ने बताया की सोन नदी के डीला पर खेती के दौरान केरपा निवासी मनु चौधरी और गब्बर चौधरी द्वारा पैसा मांगा जा रहा था। अशोक ने पैसे देने से मना कर दिया। इस बात से गुस्साए आरोपियों ने उस पर फायर कर दिया। गोली अशोक के पेट में लगी।

Firing in Land Dispute: मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल से कारण जानने के लिए बात की। पुलिस का कहना है कि आरोपों के बाद अब आरोपियों की जा रही है। मामले में छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टः दिवाकर तिवारी, संवाददाता, रोहतास, बिहार

ये भी पढ़ें: आस्था या अंधविश्वास: महुआधाम में दूर होती बीमारियां और प्रेत बाधा

NALANDA CRIME: मामूली विवाद में गोलीबारी, तीन घायल
NALANDA CRIME: बिहार थाना क्षेत्र के सत्तपुति छज्जू मोहल्ला में कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। इस मामूली विवाद में हुई गोलीबारी की घटना में गोली लगने से तीन लोग जख्मी हो गए। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।

रास्ते से बाइक हटाने को लेकर हुआ विवाद

बताया गया कि सतपुत्ती निवासी मोहम्मद फुरकान छज्जू मोहल्ला बगीचा में कुछ लड़कों के साथ बैठा था। आरोप है कि इस दौरान वह नशा कर रहा था। तभी वहां से कोहिनूर और उसका साथी गुजरा। इस दौरान रास्ते में बाइक हटाने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।

NALANDA CRIME: असलाह फटने से आरोपी भी घायल

आरोप है कि विवाद के बीच फुरकान ने कमर से अवैध असलाह निकालकर गोली चला दी। इस बीच कोहिनूर के साथी ने उसका हाथ पकड़कर नीचे कर दिया। इससे गोली कोहिनूर के साथी की अंगुली में लगी और असलाह फटने से फुरकान का हाथ घायल हो गया। घटना में कोहिनूर भी घायल हो गया।

सभी हो इलाज के लिए भेजा हायर सेंटर

घटना के बाद कोहिनूर और उसके साथी को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। आरोपी फुरकान सदर अस्पताल पहुँचा। बाद में सभी ज़ख्मियों को इलाज के उपरांत हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

NALANDA CRIME: पुलिस का दावा, जल्द करेंगे खुलासा

डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि रास्ते से बाइक हटाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में गोलीबारी की घटना घटी है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। गोलीबारी में तीन लोग जख्मी हुए है।

रिपोर्ट: आशीष, संवाददाता, नालंदा, बिहार

ये भी पढ़ें:PAINFULL: टूटी झुग्गियां तो आँख में आँसू, आवाज में सिसकियां

BIHAR: कैबिनेट बैठक के निर्णय में अल्पसंख्यकों के लिए बड़ी सौगात
प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक संपन्न हो गई। इस दौरान बैठक में कुल 10 एजेंड़ों पर मुहर लगी। इस दौरान कैबिनेट के फैसलों में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की साफ झलक देखने को मिली। अल्पसंख्यक समुदाय को साधने के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया।

मुफ्त, इलाज, दवा और जांच का भी प्रावधान

इस दौरान अल्पसंख्यक वर्ग के युवाओं को रोजगार देने के लिए सीएम अल्पसंख्यक उद्यमी योजना पर मुहर लगाई गई। इस योजना के तहत युवाओं को परियोजना लागत का अधिक से अधिक 10 लाख रुपये उपलब्ध कराया जाएगा। कुल राशि का 50 फीसदी यानी पांच लाख रुपये लोन उपलब्ध कराया जाएगा। 50 फीसदी यानी 5 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा।  बिहार सरकार ने मरीजों को राहत देने के लिए पटना के आईजीआईएमएस में मुफ्त दवाई और इलाज की योजना बनाई है। जांच भी मुफ्त होंगी। सिर्फ रजिस्ट्रेशन, डिलक्स रूम और प्राइवेट वार्ड में रहने का चार्ज लगेगा। वहीं 28 जिलों में ट्रैफिक थाना बनेगा। कुल 4 हजार 215 पद का सृजन किया गया है। कैबिनेट की बैठक में पद सृजन पर मुहर लगी है।

रिपोर्टः सुजीत कुमार, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें:हमको जहां जाना हो वहां जाते हैं: नीतीश कुमार

SIVAN: झूले से गिरकर 25 से ज्यादा घायल, चार की हालत गंभीर
बिहार(BIHAR) के सीवन में महावीरी मेले के उत्साह के बीच अचानक चीखपुकार सुनाई देने लगी। दरसअल मेले में लगा जाइंट व्हील के मुख्य पिलर का नट टूट गया और झूला एक ओर झुक गया। घटना में बच्चों सहित 25 से ज्यादा लोग घायल हुए। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जोरदार आवाज के साथ झूले के बेस पिलर का नट टूटा

घटना गोरेयाकोठी प्रखण्ड के सानी बसंतपुर की है। सानी बसंतपुर में महावीरी मेले में जॉइंट व्हील लगा हुआ था। इस झूले पर कुल 30 लोग सवार थे। अचानक जोरदार आवाज हुई और झूला के बेस पिलर का नट टूट गया। इस कारण उस पर सवार करीब 20 से 25 लोग गिरकर चोटिल हो गए। घटना बाद मेले में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया। जीबी नगर तरवारा थानाध्यक्ष अखिलेश प्रसाद ने बताया कि झूले का बेस पिलर का नट ढीला हो गया था। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:बिहारः बच्चा चोरी करते युवक पकड़ा, पुलिस को सौंपा