Terror Attack Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में घायल दूसरे मजदूर की भी मौत, 10 दिन में तीसरी टारगेट किलिंग
Kulgam Terror Attack : जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर टारगेट किलिंग की घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. कुलगाम जिले में ईंट भट्ठे पर काम कर रहे छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों पर आतंकियों ने हमला कर दिया. इस हमले में घायल दूसरे मजदूर की भी शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई. पिछले 10 दिनों में यह दूसरी ऐसी घटना है, जिसमें आतंकियों ने आम नागरिकों को निशाना बनाया है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार देर शाम दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के केल्लम इलाके में स्थित एक ईंट भट्ठे पर आतंकियों ने मजदूरों पर गोलीबारी की. हमले में दो प्रवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

घटना में दीपक रात्रे की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरे घायल मजदूर भूपिंदर को पहले जीएमसी अनंतनाग ले जाया गया. बाद में उसे श्रीनगर के सौरा स्थित एसकेआईएमएस अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया.

दोनों मजदूर छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे

वहीं, अधिकारियों ने बताया कि हमले में जान गंवाने वाले दोनों मजदूर 20 से 30 वर्ष की आयु के थे और छत्तीसगढ़ के निवासी थे. दोनों कुलगाम के ईंट भट्ठे पर काम कर रहे थे.

यह घटना 10 दिन से भी कम समय में हुई दूसरी टारगेट किलिंग है. इससे पहले अनंतनाग शहर में आतंकियों ने एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने एक बार फिर घाटी में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

इससे पहले वर्ष 2024 में भी जम्मू-कश्मीर में गैर-कश्मीरी लोगों पर कई हमले हुए थे. सात फरवरी 2024 को श्रीनगर के शहीद गंज इलाके में पंजाब के दो मजदूर अमृतपाल सिंह और रोहित मसीह की आतंकवादी हमले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अब कुलगाम की घटना के बाद एक बार फिर घाटी में प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें- मोरक्को से स्पेन में घुसने की कोशिश के दौरान भगदड़, 18 प्रवासियों की मौत, 100 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

26/11 मुंबई हमले की 17वीं बरसी : नायकों की वीरता और केस की पूरी कहानी
फटाफट पढ़ें:

26/11 हमले की 17वीं बरसी, नायक याद

उज्ज्वल निकम ने कसाब को फांसी दिलाई

निकम को 2016 में पद्मश्री मिला

महाले ने जांच पांच दिन में पूरी की

बावधनकर की टीम ने कसाब पकड़ा

Mumbai Attack : मुंबई हमले को आज 17 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन देश आज भी उन नायकों को नहीं भूला है, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना सैकड़ों लोगों की जान बचाई. 26/11 आतंकी हमले की 17 वीं बरसी पर हम ऐसे ही नायकों को याद कर रहे हैं. आज हम आपको पांच ऐसे वीर किरदारों की कहानी बता रहे हैं. मुंबई हमले में हेमंत करकरे, विजय सालस्कर और एसीपी अशोक काम्टे जैसे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी शहीद हुए थे. 26/11 के इस काले दिन में मेजर संदीप उन्नीकृष्णन को कैसे भुलाया जा सकता है, जिन्होंने आतंकियों से सीधे मोर्चा लेते हुए अदम्य साहस दिखाया.

26/11 केस में उज्ज्वल निकम की अहम भूमिका

उज्ज्वल निकम देश के सबसे अनुभवी सरकारी वकीलों में से एक हैं. निकम ने 2009 में 26/11 मुंबई हमले के एकमात्र जिंदा पकड़े गए आतंकी अजमल कसाब के खिलाफ मुकदमा लड़ा और उसे फांसी की सजा दिलाई. 2008 के मुंबई हमले मामले में सरकारी अभियोजक के रूप में उनकी अहम भूमिका रही, और इस दौरान उन्हें अत्यंत संवेदनशील सुरक्षा व्यवस्था के तहत Z प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी.

उज्ज्वल निकम को 2016 में मिला पद्मश्री

30 साल के वकालत के करियर में निकम ने 600 से अधिक अपराधियों को उम्रकैद और 37 को फांसी की सजा दिलाई. उनके अद्वितीय योगदान के लिए उन्हें 2016 में पद्मश्री मिला. फिर 2024 में वो बीजेपी से मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट से चुनाव लड़े.

रमेश महाले 26/11 मुंबई हमले के मुख्य जांच अधिकारी थे. कसाब ने पूछताछ में उन्हें बताया कि कैसे आतंकवादी संगठनों ने उसे ब्रेनवॉश किया. महाले ने मुंबई हमले के अलावा जेडे मर्डर केस, आजाद मैदान हिंसा, महाराष्ट्र मंत्रालय की आग और अबू जिंदाल जैसे मामलों में भी चार्जशीट दाखिल की. हमले के 12 अलग-अलग स्थल और 12 पुलिस स्टेशनों की जांच उन्होंने पांच दिन में समेकित कर ली. बिना छुट्टी लिए लगातार नेतृत्व करते हुए महाले ने दिल्ली, अहमदाबाद, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु और अमेरिका तक जांच टीम भेजकर मामले की गहन जांच सुनिश्चित की.

बावधनकर की टीम ने आतंकी कार रोकी

बता दें कि मुंबई की गिरगांव चौपाटी पर एपीआई हेमंत बावधनकर की टीम बैरिकेडिंग के साथ तैनात थी. रात 12:15 बजे कंट्रोलरूम से सूचना मिली कि आतंकी स्कोडा कार से चौपाटी की ओर बढ़ रहे हैं. बैरिकेडिंग से लगभग 50 मीटर पहले कार दिखाई दी. बावधनकर ने कार को रोकने का इशारा किया, लेकिन आतंकी गाड़ी स्टार्ट कर यूटर्न लेने लगे और कार डिवाइडर से टकरा गई.

बावधनकर और उनकी टीम ने कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे अबू इस्माइल पर गोलियां चलाकर उसे ढेर कर दिया. इस बीच कसाब ने आत्मसमर्पण का नाटक किया, लेकिन जैसे ही कांस्टेबल तुकाराम ओंबले उसकी ओर बढ़े, उसने एके-47 से फायर किया. दूसरे कांस्टेबल ने कसाब को सड़क पर गिराया और पिटाई के बाद उसकी बंदूक छीन ली गई.

यह भी पढ़ें : पंजाब में अब हरियाली और बिजली का कमाल: जानें कैसे निवेशक बनेंगे हरित ऊर्जा के हीरो

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पाकिस्तान के पेशावर में अर्धसैनिक बल मुख्यालय पर आत्मघाती हमला, तीन जवानों की मौत
Pakistan News : पाकिस्तान के पेशावर में सोमवार को संघीय पुलिस (कॉन्स्टेबुलरी) के मुख्यालय पर हमला हुआ. मुख्यालय के पास कई धमाकों की आवाज सुनाई दी, जिससे इलाके को तुरंत खाली करा गया. सुरक्षा एजेंसियों ने हमलावरों को मार गिराया. इस घटना में तीन पुलिसकर्मी भी मारे गए और दो अन्य घायल हुए.

पाकिस्तान की द डॉन वेबसाइट के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब आठ बजे सद्दार-कोहत सड़क पर संघीय पुलिस मुख्यालय पर हमला हुआ. शुरूआत एक आत्मघाती हमलावर द्वारा मुख्यालय के गेट पर खुद को उड़ा देने से हुई. जिसके बाद फायरिंग की आवाजें भी सुनाई दीं. इसी दौरान एक और हमलावर मुख्यालय में प्रवेश करने की कोशिश करने लगा, लेकिन सुरक्षाबलों ने उसे मौके पर ही मार गिराया. इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और राहत एंव बचाव अभियान शुरू किया.

हमले का शिकार संघीय पुलिस दल

इस बीच पेशावर के प्रमुख सरकारी अस्पताल, लेडी रीडिंग हॉस्पिटल में आपातकाल की घोषिणा कर दी गई. अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा कि छह घायलों को लाया गया है, और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है. हमला जिस संघीय पुलिस दल पर हुआ है, वह नागरिक अर्धसैनिक बल है, जिसे पहले फ्रंटियर कॉन्स्टेबुलरी कहा जाता था. जुलाई में शहबाज शरीफ की सरकार ने इसका नाम बदलकर फेडरल कॉन्स्टेबुलरी रख दिया था. इस बल का मुख्यालय पेशावर के एक अत्यधिक भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित है और नजदीक ही सैन्य छावनी भी मौजूद है.

पाकिस्तान में पिछले कुछ वर्षों में आतंकी हमलों में तेजी देखी गई है, विशेष रूप से खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में. सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, इन हमलों में वृद्धि का मुख्य कारण तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और सरकार के बीच शांति समझौते का टूटना रहा है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में 25 नवंबर को पब्लिक हॉलिडे, CM रेखा गुप्ता ने किया ऐलान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सुसाइड बॉम्बर के रूप में उमर उ नबी की पहचान, ‘फरीदाबाद मॉड्यूल’ से तार जुड़ने की संभावना
Delhi Blast : देश की राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास कल यानी सोमवार शाम को हुए बम धमाके से पूरा देश दहल उठा है। इस हमले में 9 लोगों की जान चली गई है, लगभग 25 लोग घायल हैं जिनका नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं इस हमले की जांच कर रहे एजेंसियों को अब तक की जांच में बड़ा क्लू मिला है, जिसके आधार पर ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि कहीं न कहीं ये हमला फरीदाबाद के रेडिकल नेटवर्क ‘फरीदाबाद मॉड्यूल’ से जुड़ा हुआ है।

सुसाइड बॉम्बर उमर उ नबी की पहचान

इस हमले के बाद सीसीटीवी फुटेज और फोरेंसिक सबूतों से संदिग्ध सुसाइड बॉम्बर के रूप में फरीदाबाद के डॉक्टर उमर उ नबी की पहचान हुई है। ब्लास्ट स्थल से बरामद एक कटा हुआ हाथ डॉक्टर उमर का ही माना जा रहा है, जिसकी डीएनए जांच के लिए कश्मीर में उनके परिवार के सैंपल लिए जा रहे हैं।

ड्राइवर द्वारा ट्रिगर दबाने की आशंका

यह हमला सोमवार शाम पीक आवर्स के दौरान रेड फोर्ट मेट्रो स्टेशन के पास हुआ। सूत्रों के मुताबिक कार में भारी मात्रा में विस्फोटक लदा था, जो संभवतः ड्राइवर द्वारा ही ट्रिगर किया गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि कार के परखचे उड़ गए और आसपास के वाहनों व पैदल यात्रियों को भारी नुकसान पहुंचा।

दिल्ली पुलिस ने जारी किया हाई अलर्ट

घटनास्थल पर पहुंची दिल्ली पुलिस और एनडीआरएफ की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जहां 9 लोगों के मौत की खबर थी। वहीं घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है, जबकि सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा से हमलावर की पहचान तेजी से हुई।

उमर की पहचान

जांचकर्ताओं ने पुष्टि की है कि संदिग्ध हमलावर डॉक्टर उमर उ नबी है, जो जम्मू-कश्मीर के पुलवामा का मूल निवासी है। 24 फरवरी 1989 को जन्मे उमर के पिता गुलाम नबी भट एक सरकारी शिक्षक थे, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण 10-15 साल पहले नौकरी छोड़ चुके थे। उमर की मां शमीमा बानो कोयिल, पुलवामा की रहने वाली है। परिवार में दो भाई और एक बड़ी बहन हैं। एक भाई और बहन शादीशुदा हैं, जबकि एक भाई अविवाहित। पुलिस ने उमर के दोनों भाइयों और मां को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें स्थानीय निकाय मंत्री रवजोत सिंह के निर्देश पर जूनियर इंजीनियर निलंबित, ये है वजह

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

कुलगाम में मुठभेड़, सेना ने एक आतंकी को किया ढेर, 2-3 आतंकियों के फंसे होने की आशंका
फटाफट पढ़ें

कुलगाम में सर्च ऑपरेशन, एक आतंकी ढेर

मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया, 2-3 आतंकी फंसे हो सकते हैं

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के शामिल होने की आशंका

सुरक्षाबलों ने घेराबंदी को मजबूत किया

गोलीबारी जारी, ऑपरेशन अभी भी चल रहा है

Terrorist Killed : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल क्षेत्र में बीते शुक्रवार शाम से सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना ने एक आतंकी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. अभी इलाके में दो से तीन आतंकियों के फंसे होने की आशंका हैं, क्योंकि आतंकियों की तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है.

भारतीय सेना की चिनार कॉर्ब्स ने जानकारी दी

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल क्षेत्र में शुक्रवार शाम को शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन अभी-भी जारी है. इस ऑपरेशन के दौरान आतंकियों से हुई मुठभेड़ में सेना ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है. सेना को आशंका है कि अभी इलाके में दो से तीन आतंकी छिपे हो सकते हैं. इस बारे में भारतीय सेना की चिनार कॉर्ब्स ने जानकारी दी है.

मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर

चिनार कॉर्ब्स ने बताया कि भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की संयुक्त टीम ने आतंकियों के होने कि खुफिया इनपुट के आधार पर दक्षिण कश्मीर के जंगल क्षेत्र में घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया और मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर कर दिया.

तीन आतंकियों के फंसे होने की आशंका

वहीं सेना का कहना है कि इस क्षेत्र में अभी दो से तीन आतंकियों के फंसे होने की आशंका है, जिनमें लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी शामिल हो सकते हैं. सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी को और मजबूत कर दिया है और अतिरिक्त बलों को मौके पर भेजा गया है, क्योंकि आतंकियों की तरफ से रातभर से रुक-रुक कर गोलीबारी की जा रही है. अभी ऑपरेशन जारी है.

यह भी पढ़ें : ‘प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को छोड़कर हर कोई यह जानता है…’, ट्रंप के ‘डेड इकोनॉमी’ वाले बयान पर बोले राहुल गांधी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मारा गया हाफिज सईद का करीबी अब्दुल रहमान, ईद के दिन हुआ काम तमाम
Hafiz Saeed Close Aide Murder : पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कराची में हाफिद सईद के एक और करीबी की हत्या कर दी गई है। कराची में लश्कर-ए-तैयबा के लिए फंड जुटाने वाले अब्दुल रहमान पर आज अज्ञात बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ फारिंग कर दी। जिसमें उसकी जान चली गई।

बताया जा रहा है कि अब्दुल रहमान अहल-ए-सुन्नत वाल जमात का स्थानीय नेता था। वो कराची में लश्कर के लिए फंड की उगाही करता था। उसके एजेंट पूरे इलाके से फंड लाकर उसके पास जमा करते थे, जिसके बाद वो हाफिज सईद तक फंड पहुंचाता था।

आतंकवाद से त्रस्त है पाकिस्तान

हाफिज सईद के करीबी पर उस समय हमला हुआ जब वह अपने परिवार के साथ था। इस हमले में उसके पिता समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। जबकि अब्दुल रहमान की मौके पर मौत हो गई। बता दें कि पाकिस्तान पिछले कुछ सालों से बढ़ते आतंकवाद से त्रस्त है।

बलूचिस्तान में बीएलए और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तानी सेना पर हमले कर रहे हैं, जबकि दूसरी ओर आतंकियों का सफाया जारी है। हाफिज सईद के करीबी की हत्या करने वाले शख्स की न तो कोई पहचान हो पाई, न ही किसी ने उसे देखा। यह रहस्यमयी हमला पाकिस्तान में आतंकी संगठनों के भीतर बढ़ते तनाव और आंतरिक गुटबाजी की ओर इशारा करता है।

क्वेटा में हाल में हुई थी मुफ्ती अब्दुल बाकी नूरजई की हत्या

हाल ही में अज्ञात हमलावरों ने जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (जेयूआई) के वरिष्ठ नेता मुफ्ती अब्दुल बाकी नूरजई की क्वेटा के एयरपोर्ट रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने जानकारी दी थी कि हमले में वो बुरी तरह घायल हो गया था, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया था।

लश्कर का कमांडर भी हुआ था ढेर

अब्दुल रहमान से पहले लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर जिया-उर-रहमान उर्फ नदीम उर्फ कतल सिंधी की पाकिस्तान के झेलम इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह लश्कर प्रमुख हाफिज सईद का करीबी सहयोगी था और जम्मू-कश्मीर के पूंछ-राजौरी क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा। 2000 में घुसपैठ करने के बाद 2005 में वह पाकिस्तान लौट गया, जहां से आतंकी साजिशें रचता था।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी का संघ प्रेम, RSS को बताया ‘अक्षय वट’, 11 साल बाद पहुंचे RSS मुख्यालय

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पाकिस्तान में आतंकियों ने पैसेंजर वैन में बरसाईं गोलियां, 17 की मौत
Terror attack in Pakistan : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक आतंकी हमले में 17 लोगों की मौत हुई है। ये हमला खैबर पख्तूनख्वा के डाउन कुर्रम इलाके में एक पैसेंजर वैन पर हुआ है। हमले में एक पुलिस अधिकारी और महिलाओं समेत दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं।

पैसेंजर वैन जैसे ही लोअर कुर्रम के ओचुट काली और मंदुरी के पास से गुजरी, वहां पहले से घात लगाकर बैठे आतंकियों ने वैन पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं, बताया जा रहा है कि पैसेंजर वैन पाराचिनार से पेशावर जा रही थी।

पाकिस्तान मीडिया मुताबिक तहसील मुख्यालय अस्पताल अलीजई के अधिकारी डॉ. ग़यूर हुसैन ने मौतों की पुष्टि की है।

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस घटना की कड़ी निंदा की और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

ये भी पढ़ें: मुस्लिम मतदाताओं को वोट डालने से रोकने का आरोप लगा सपा ने की इन चार सीटों पर फिर से चुनाव कराने की मांग

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू ने दी भारत को धमकी, इंटरनेशनल यात्रियों को भारत की यात्रा करने से किया मना
Pannu’s Terror Threat: बीते कुछ दिनों में भारतीय विमान कंपनियों को 100 से भी अधिक धमकियां मिल चुकी हैं, इसी के चलते एक बार फिर खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत को प्लेन उड़ाने की धमकी दी है। साथ ही उसने इंटरनेशनल यात्रियों से भारत की यात्रा न करने की अपील की है।

खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत को धमकी देते हुए कहा कि सिख दंगों के 40 साल पूरे होने वाले हैं, ऐसे में एअर इंडिया की फ्लाइट पर हमला हो सकता है। पन्नू ने इंटरनेशनल यात्रियों से अपील की है कि 1 से 19 नवंबर तक वह एअर इंडिया से यात्रा न करें।

देता रहा है भड़काऊ बयान

आपको बता दें कि साल 2020 में अनलॉफुल एक्टिविटिज प्रिवेंशन एक्ट के तहत उसे आतंकी घोषित किया गया था। सिख फॉर जस्टिस संगठन की नींव रखने वाले पन्नू के आए दिन भड़काऊ बयान देखने को मिलते हैं, इसलिए उसे प्रतिबंधित कर दिया गया था। लोगों को खालिस्तान के नाम पर भड़काने की बजह से ही भारत उसे आतंकवादी मानता है। एसएफजे का कंटेंट बनाने-दिखाने वाले कई यूट्यूब चैनलों पर भी प्रतिबंध लगाया गया था। पन्नू पर पंजाबी सिख युवाओं को हथियार उठाने के लिए उकसाने और अलगाववाद को बढ़ावा देने के आरोप लगे हैं।

गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अप्रैल 2023 में, एक वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी असम यात्रा के दौरान धमकी दी थी। जून 2023 में 2 महीने में तीन प्रमुख खालिस्तानी नेताओं की मौत के बाद पन्नू छिप गया था। पन्नू अब एक भगौड़ा है, उसके पास कनाडा की नागरिकता है। हालांकि, उसने अमेरिका में पनहा ली हुई है। वो भारत में आतंकी घटनाओं की जिम्मेदारी ले चुका है।

यह भी पढ़ें : मंत्रिमंडल का आवंटन, हरियाणा सीएम सैनी के पास 12 विभाग, जानें किसके पास कौन-सा मंत्रालय

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Terror Attack: मृतक के परिजनों से रक्षा मंत्री ने की मुलाकात, दिया न्याय का आश्वासन
Terror Attack: जम्मू के पुंछ-राजौरी के दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को उन तीन नागरिकों के परिवारों से मिले, जिनकी 21 दिसंबर को हुए हमले के बाद पूछताछ के लिए उठाए जाने के बाद मौत हो गई थी। रक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि उन परिवार को न्याय मिलेगा। सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए एक दिवसीय दौरे पर राजौरी-पुंछ सेक्टर पहुंचे रक्षा मंत्री ने मृत व्यक्तियों के परिवारों से भी मुलाकात की।

Terror Attack: एक महीने के भीतर पूरी होगी जांच

टोपा पीर गांव के पंच और तीन मृत व्यक्तियों में से एक 22 वर्षीय शौकत अली के चाचा मोहम्मद सादिक ने कहा, “हमें आज सुबह राजौरी ले जाया गया जहां हम रक्षा मंत्री से मिले। तीनों परिवारों में छह सदस्य थे। रक्षा मंत्री ने हमसे कहा कि प्रशासन हमारी मांगों का समाधान करेगा. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि हमें न्याय मिलेगा और एक महीने के भीतर जांच पूरी करने का वादा किया”

Terror Attack: लोगों का दिल जीतना सेना का कर्तव्य

रक्षा मंत्री ने कार्रवाई में मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। और उन्होंने कहा कि देश उनके बलिदान के लिए सैनिकों का ऋणी रहेगा और रेखांकित किया कि न केवल देश के हितों की रक्षा करना बल्कि लोगों का दिल जीतना भी उनका कर्तव्य है।

ये भी पढ़ें- Ayodhya News: भव्य रेलवे स्टेशन बनकर तैयार, अब उद्घाटन की बारी

Terror Attack: सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए रक्षा मंत्री का जम्मू दौरा
Terror Attack: जम्मु-कश्मीर के पुंछ में सेना के वाहनों पर हमले के बाद सुरक्षा की समीक्षा करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार, 27 दिसंबर को राजौरी और जम्मू का दौरा करने के लिए रवाना हुए। बता दें कि पुंछ में आतंकी हमले की वजह से चार जवान शहीद हो गए थे। पिछले सप्ताह गुरुवार को राजौरी सेक्टर में थानंडी के पास भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया था, जिसमें चार सैन्यकर्मी मारे गए थे, जबकि तीन अन्य घायल हो गए थे।

Terror Attack: आतंकवादी गतिविधि के विरूद्ध रणनीति

जानकारी के अनुसार सैनिकों पर हमलों में हालिया वृद्धि के बीच, भारतीय सेना पुंछ-राजौरी सेक्टर में पाकिस्तानी आतंकवादियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सैनिकों की संख्या बढ़ाने की योजना बना रही है। सेना के सूत्रों ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया, “कुछ महीने पहले क्षेत्र में एक अतिरिक्त ब्रिगेड आकार का गठन किया गया था।” इस कदम से क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी रणनीति मजबूत होने और स्थानीय आबादी का विश्वास बढ़ने की उम्मीद है।

Terror Attack: स्थानीय पुलिस भी अलर्ट मोड पर

जम्मू के स्थानीय पुलिस ने भी अपने खुफिया नेटवर्क को मजबूत किया है और उम्मीद है कि इसे और मजबूत किया जाएगा। सेना 13-सेक्टर राष्ट्रीय राइफल्स कमांडर, जो एक ब्रिगेडियर है, के खिलाफ ऑपरेशन में बार-बार होने वाली चूक के लिए स्टाफ कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी भी कर रही है, जिसमें सेना ने कई सैनिकों को खो दिया है। स्टाफ कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का नेतृत्व एक मेजर जनरल-रैंक अधिकारी द्वारा किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Air Pollution: जहरीली हवा के कारण हो रहा डिप्रेशन, NGT सरकार के जवाब से नाखुश