SRI LANKA Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

अमेरिकी सबमरीन ने श्रीलंका के पास किया हमला, 87 लोगों की मौत, कई अब भी लापता
Iran Israel War : ईरान-अमेरिका-इजरायल जंग में अमेरिकी सबमरीन ने श्रीलंका के पास ईरानी जहाज पर हमला किया है। प्रमुख समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, इस हमले में अब तक 87 लोगों की मौत हो चुकी है, तथा 32 की हालत गंभीर है। अभी भी कई लापता है। श्रीलंका नौसेना द्वारा अभी तलाश जारी है।

अमेरिका ने दी थी हमले की जानकारी

आपको बता दें कि इस हमले की जानकारी अमेरिकी डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने दी थी। उन्होंने बताया था कि अमेरिका ने हिन्द महासागर स्थित ईरानी युद्ध पोत पर सबमरीन से हमला किया है। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद इस तरह का हमला पहली बार हुआ है। हमले की पुष्टि श्रीलंका नौसेना ने भी की थी। उनके अनुसार, ईरानी युद्ध पोत द्वारा आपातकालीन सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही श्रीलंका द्वारा बचाव दल भेजा गया था।

बताया जा रहा है कि ईरानी युद्धपोत विशाखापत्तनम में आयोजित बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास MILAN 2026 में शामिल होने आया था। अभ्यास के बाद यह वापस लौट रहा था। उसी समय श्रीलंका के समीप हमला हुआ। यह IRIS DENA मौज-क्लास फ्रिगेट क्लास का युद्धपोत था।

श्रीलंका नौसेना द्वारा बचाव अभियान जारी

श्रीलंका द्वारा सूचना मिलने के बाद राहत बचाव जारी है। श्रीलंका नौसेना के प्रवक्ता बुद्धिका संपथ ने पत्रकारों से बताया कि अब तक 87 लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है। श्रीलंका विदेश मत्रालय के अनुसार, जहाज में 180 लोग सवार थे। श्रीलंका स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी डॉ. अनिल जयसिंघे ने बताया कि 79 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अब तक का घटनाक्रम

अमेरिका-इजरायल का फोकस ईरानी परमाणु सुविधाओं, सैन्य ठिकानों, बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर पर रहा है। इस पर लगातार हमले हो रहे हैं। जवाब में ईरान द्वारा गल्फ देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य बेस, दूतावासों और इजरायल पर ड्रोन-मिसाइल से हमला कर रहा है। साथ ही हॉर्मुज को बंद कर दिया है।

हिन्द महासागर तक पहुंची युद्ध की आंच

अभी तक यह लड़ाई मिडिल-ईस्ट देशों तक ही सीमित थी, लेकिन अमेरिकी सबमरीन के हमले से लड़ाई की आंच हिन्द महासागर में भी फैल गई। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की सैन्य कार्रवाई से समुद्र व्यापार प्रभावित होने की संभावना है।

हिंद महासागर से कुल वैश्विक व्यापार का लगभग 25-30 प्रतिशत हिस्सा यहीं से होकर गुजरता है। अगर यह लड़ाई हिंद महासागर में जारी रही तो भारत, चीन समेत अन्य एशियाई देशों पर ऊर्जा संकट बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें- ईरान-इजरायल जंग में पाकिस्तान ले सकता है एक्शन, रक्षा समझौते के तहत डार का बड़ा बयान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

श्रीलंका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित हुए पीएम मोदी, बोले- यह गहरी मित्रता का सम्मान है
PM Modi Sri Lanka Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (4 अप्रैल) की शाम को तीन दिवसीय यात्रा पर कोलंबो पहुंचे। उनके स्वागत के लिए श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ, स्वास्थ्य मंत्री नलिंदा जयतिस्सा और मत्स्य पालन मंत्री रामलिंगम चंद्रशेखर सहित पांच शीर्ष मंत्री हवाई अड्डे पर मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी का राजकीय सम्मान के साथ स्वागत किया गया। स्वतंत्रता चौक पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर और 21 तोपों की सलामी दी गई। यह प्रधानमंत्री मोदी का श्रीलंका दौरे का चौथा अवसर था। इस बार उन्हें श्रीलंका द्वारा प्रतिष्ठित ‘मित्र विभूषण’ सम्मान से नवाजा गया, जो श्रीलंका सरकार का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने श्रीलंका के साथ विशेष मित्रता निभाई हो।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके द्वारा श्रीलंका मित्र विभूषण से सम्मानित किया जाना मेरे लिए गौरव की बात है। यह सिर्फ मेरा सम्मान नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह भारत और श्रीलंका के बीच ऐतिहासिक संबंधों और गहरी मित्रता का सम्मान है। इस सम्मान के लिए मैं राष्ट्रपति, श्रीलंका सरकार और यहां के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं।

#WATCH | कोलंबो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके द्वारा श्रीलंका मित्र विभूषण से सम्मानित किया जाना मेरे लिए गौरव की बात है। यह सिर्फ मेरा सम्मान नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह भारत और श्रीलंका के बीच ऐतिहासिक संबंधों और… pic.twitter.com/vSOMcMQTse
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 5, 2025

यह मेरी श्रीलंका की चौथी यात्रा है

पीएम मोदी ने कहा, प्रधानमंत्री के तौर पर यह मेरी श्रीलंका की चौथी यात्रा है, 2019 में मेरी पिछली यात्रा बहुत ही संवेदनशील समय पर हुई थी। उस समय मुझे विश्वास था कि श्रीलंका उभरेगा और और अधिक मजबूत होगा। मैं श्रीलंका के लोगों के धैर्य और साहस की सराहना करता हूं और आज मुझे श्रीलंका को फिर से प्रगति के पथ पर देखकर खुशी हो रही है। यह भारत के लिए गर्व की बात है कि हमने एक सच्चे पड़ोसी और मित्र के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है।

भारत ने सबका साथ, सबका विकास का विजन अपनाया

प्रधानमंत्री ने संबोधन के दौरान आगे कहा कि भारत ने सबका साथ, सबका विकास का विजन अपनाया है। हम अपने सहयोगी देशों की प्राथमिकताओं को भी महत्व देते हैं। पिछले 6 महीनों में ही हमने 100 मिलियन डॉलर से अधिक के ऋणों को अनुदान में बदला है। हमारा द्विपक्षीय ऋण पुनर्गठन समझौता श्रीलंका के लोगों को तत्काल सहायता और राहत प्रदान करेगा। आज हमने ब्याज दर कम करने का फैसला किया है। यह दर्शाता है कि भारत आज भी श्रीलंका के लोगों के साथ खड़ा है।

#WATCH | कोलंबो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "भारत ने सबका साथ, सबका विकास का विजन अपनाया है। हम अपने सहयोगी देशों की प्राथमिकताओं को भी महत्व देते हैं। पिछले 6 महीनों में ही हमने 100 मिलियन डॉलर से अधिक के ऋणों को अनुदान में बदला है। हमारा द्विपक्षीय ऋण पुनर्गठन समझौता… pic.twitter.com/tT5dLgamDv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 5, 2025

आर्थिक और विकास सहयोग: 10,000 करोड़ की परियोजनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में भारत और श्रीलंका के बीच केवल कूटनीतिक संबंधों से आगे बढ़कर जमीनी स्तर पर चल रहे विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि श्रीलंका के किसानों के लिए भारत का सीधा सहयोग मिलेगा। इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने इंडियन ओरिजिन तमिल (IOT) समुदाय के लिए 10,000 करोड़ रुपये की आवासीय और सामाजिक योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने यह भी बताया कि श्रीलंका सरकार के साथ मिलकर नए समझौते किए गए हैं, जिनमें इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल कनेक्टिविटी और हरित ऊर्जा जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

दोनों देशों की सुरक्षा एक-दूसरे से जुड़ी है

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हमारा मानना है कि हमारे सुरक्षा हित समान है। दोनों देशों की सुरक्षा एक-दूसरे से जुड़ी है और एक-दूसरे पर निर्भर है। भारत के हितों के प्रति उनकी संवेदनाओं के लिए मैं राष्ट्रपति दिसानायके का आभारी हूं। रक्षा सहयोग में संपन्न किए गए महत्वपूर्ण समझौते का हम स्वागत करते हैं। कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव और हिंद महासागर में सुरक्षा सहयोग पर भी मिलकर काम करने के लिए हम सहमत हैं।

भारत ने की श्रीलंका की मदद

यह यात्रा विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह उस समय हो रही है जब श्रीलंका आर्थिक संकट से उबरने के संकेत दे रहा है। तीन साल पहले, श्रीलंका गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा था, और भारत ने उसे 4.5 अरब अमेरिकी डॉलर की वित्तीय सहायता प्रदान की थी। पीएम मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे छह अप्रैल को ऐतिहासिक शहर अनुराधापुरा जाएंगे, जहां वे महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद, दोनों नेता संयुक्त रूप से भारत की सहायता से तैयार दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जो दोनों देशों के बीच सहयोग और साझेदारी को और सशक्त बनाएंगे।

यह भी पढ़ें : कूर्सी पर बैठे मेयर साहब पर बीजेपी पार्षदों ने फेंका पानी, फिर जमकर किया हंगामा, पढ़ें पूरी ख़बर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें वजह
Colombo News : पुलिस ने पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। श्रीलंका की राजनीति में गर्मी पैदा हो गई है। बताया जा रहा है कि पूर्व राष्ट्रपति के बेटे योषिता को भ्रष्टाचार के आरोपों में पुलिस ने पकड़ा है।

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बेटे को भ्रष्टाचार के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी से श्रीलंका के राजनीति के गलियारों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि पूर्व राष्ट्रपति के बेटे योषिता राजपक्षे को पुलिस ने एक संपत्ति खरीद मामले में हुए तथाकथित भ्रष्टाचार के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में योषिता राजपक्षे से पूछताछ की जा रही है।

भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे का बेटा पूर्व में नौसेना का अधिकारी भी रह चुका है। अब भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया है। नौसेना के पूर्व अधिकारी योषिता को उनके गृह क्षेत्र बेलिएट्टा से गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी साल 2015 से पहले उनके पिता के राष्ट्रपति रहने के दौरान संपत्ति की खरीद में कथित कदाचार की जांच के बाद की गयी है। योषिता, महिंदा राजपक्षे के तीन बेटों में ये दूसरे नंबर के हैं।

इस मामले में पूछताछ की थी

योषिता राजपक्षे के चाचा एवं पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से भी पिछले सप्ताह पुलिस ने इस मामले में पूछताछ की थी। यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब महिंदा राजपक्षे ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय में मौलिक अधिकार संबंधी याचिका दायर की है। इस याचिका में उनकी सुरक्षा बहाल करने के लिए अदालती हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया गया है। वहीं सरकार ने उनकी सुरक्षा में पिछले महीने काफी कटौती कर दी थी।

यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में राज्य सरकार का बड़ा फैसला, उज्जैन समेत 17 शहरों में शराबबंदी का किया ऐलान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Women’s Cricket: श्रीलंकाई महिला टीम ने एशिया कप के लिए बिगुल बजाया
Women’s Cricket: श्रीलंका क्रिकेट ने 19 जुलाई से अपने ही देश में शुरू होने वाले एशिया कप के लिए महिला टीम की घोषणा कर दी है। अनुभवी चमारी अथापथु को टीम की कमान सौंपी गई है।

Women’s Cricket: अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी

टीम में उदेशिका प्रबोधनी, अचिनी कुलसुरिया और अनुष्का संजीवनी जैसी अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी हुई है, जिन्हें हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में आराम दिया गया था। वहीं, युवा बाएं हाथ की स्पिनर शशिनी गिम्हानी टीम की सबसे युवा सदस्य हैं।

आठ टीमें, दो ग्रुप में टक्कर

इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें उभरती हुई टीमें थाईलैंड, मलेशिया, नेपाल और यूएई भी शामिल हैं। टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, यूएई और नेपाल हैं, जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, मलेशिया, थाईलैंड और बांग्लादेश को रखा गया है।

भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला कल

टूर्नामेंट का पहला मैच नेपाल और यूएई के बीच खेला जाएगा। इसके बाद सभी की निगाहें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले पर टिकी होंगी, जो इसी दिन खेला जाएगा।

श्रीलंका की नजरें खिताब पर

श्रीलंका की टीम अपने घरेलू मैदान पर खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। वहीं, पिछली बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली थाईलैंड की टीम भी इस बार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक होगी।

यह भी पढ़ें-https://hindikhabar.com/state/uttar-pradesh/muzaffarnagar-preparations-intensified-for-kanwar-yatra-district-administration-iss/

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Tamil Nadu: 99 किलो ड्रग्स नाव से तमिलनाडु तट पर बरामद, कीमत 108 करोड़ रुपए
Tamil Nadu: 99 किलो हशीश ड्रग्स एक साधारण सी नाव से तमिलनाडु (Tamil Nadu) के मंडपम तट के पास बरामद हुए हैं। इसकी बताई गई कीमत 108 करोड़ रुपए है। इस नाव को चेन्नई जोनल यूनिट, इंडियन कोस्ट गार्ड मंडपम और डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने मिलकर पकड़ा।

यह जहाज श्रीलंका की ओर चला गया था। अधिकारियों को पता चला कि भारत से ड्रग्स मंडपम समुद्र तट के पास श्रीलंका भेजे जा रहे थे। इसके बाद 4 और 5 मार्च की रात को अधिकारियों ने तट पर निगरानी की और ये ड्रग्स बरामद किए।

Tamil Nadu: नाव पर सवार तीन व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस और कोस्ट गार्ड ने गहरे समंदर में सर्विलांस करते समय एक नाव को श्रीलंका की ओर जाते देखा और उसे लंबे समय तक पीछा किया, एक अधिकारी ने बताया।

नाव को गिरफ्तार करने के बाद अधिकारियों ने पांच बोरी ड्रग्स छिपे हुए पाए। मंडपम के कोस्ट गार्ड स्टेशन पर ड्रग्स और नाव पर सवार तीन लोगों को आगे की जांच के लिए लाया गया। नाव सवारों ने बताया कि पंबन कोस्टल क्षेत्र में एक व्यक्ति ने उन्हें ड्रग्स से भरे बैग दिए थे और श्रीलंका में किसी अनजान व्यक्ति को देने को कहा था।

इसके बाद DRI ने पंबन इलाके से उस व्यक्ति को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ में पता चला कि तटीय रास्ते से भारत से श्रीलंका ड्रग्स की ट्रैफिकिंग के धंधे का यह शख्स मुखिया है। जांच में सामने आया कि श्रीलंका पहुंचाने के लिए यह ड्रग्स देश के अलग-अलग हिस्सों से लाई गई थी।

गुजरात ATS, नेवी और सेंट्रल एजेंसी ने मिलकर मंगलवार को अरब सागर में भारतीय सीमा पर 3300 किलो ड्रग्स पकड़े। इसकी कीमत लगभग दो हजार करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है। टीम ने पांच विदेशी ड्रग्स पैडलर्स को भी गिरफ्तार किया है। पैडलर्स के ईरानी या पाकिस्तानी होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें: Fatehpur: पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक को मारी गयी गोली

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

WC 2023: श्रीलंका की खराब शुरुआत, हसन अली ने झटका पहला विकेट
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है, श्रीलंका की खराब शुरुआत हुई, हसन अली ने श्रीलंका का पहला विकेट गिरा दिया है। परेरा बिना खाता खोले पवेलियन वापस लौटे,  2 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 6 रन है।

Terrific start for Sri Lanka….!!!

73 for 1 from 12 overs against Pakistan, Kusal & Nissanka playing so well. pic.twitter.com/SI5CwH5Jy3
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 10, 2023

Sri Lanka: भारत के लिए श्रीलंका ने चीन को दी चुनौती! चीनी युद्धपोत को रुकने की इजाजत नहीं
श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार चीनी जहाजों को श्रीलंका में प्रवेश की अनुमति नहीं देगी। अली साबरी ने कहा कि भारत की चिंताएं श्रीलंका के लिए महत्वपूर्ण हैं। हम आपको बता दें कि चीनी नौसैनिक जहाज ” शिन यान 6″ अक्टूबर में कई दिनों तक श्रीलंका के एक बंदरगाह पर रुकने वाला था। भारत ने इसका विरोध किया। इसके बाद श्रीलंकाई विदेश मंत्री ने बयान दिया।

श्रीलंकाई विदेश मंत्री ने क्या कहा?

श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने कहा कि जहां तक ​​मेरी जानकारी है, हमने अक्टूबर में एक चीनी जहाज को श्रीलंका में प्रवेश की इजाजत नहीं दी थी। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने इसे लेकर चिंता जताई है, जो सही भी है और हमारे लिए बेहद अहम भी। हमने हमेशा कहा है कि हम अपने क्षेत्र की रक्षा करना चाहते हैं। श्रीलंका के प्रधान मंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने यह भी कहा कि श्रीलंका में प्रवेश करने वाले और क्षेत्र में परिचालन करने वाले विदेशी जहाजों के लिए एक एसओपी तैयार किया गया है।

एक चीनी अनुसंधान जहाज अक्टूबर में श्रीलंका पहुंचने वाला था। जहाज समुद्री अनुसंधान के लिए श्रीलंका आया था। अमेरिकी सरकार की शीर्ष मंत्री विक्टोरिया नुलैंड ने भी श्रीलंका सरकार के सामने अपनी चिंताएं व्यक्त कीं। श्रीलंका में विदेशी जहाजों के आगमन को लेकर भारत की चिंता पर अली साबरी ने कहा, ”भारत इस बारे में लंबे समय से चिंता व्यक्त करता रहा है।” हमने इस स्थिति के लिए एक एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) विकसित की है। एसओपी तैयार करते समय हमने भारत समेत कई मित्र देशों से चर्चा की है। यदि आप एसओपी का पालन करते हैं तो यह कोई समस्या नहीं है, लेकिन यदि आप एसओपी का उल्लंघन करते हैं तो यह एक समस्या है। अली साबरी ने यह भी कहा कि श्रीलंका चीनी जहाजों को गोदी में आने की अनुमति नहीं देता है लेकिन बातचीत अभी भी जारी है।

यह भी पढ़ेंः https://hindikhabar.com/national/sc-deaf-and-mute-lawyer-argued-in-the-supreme-court-appeared-virtually-and-gave-arguments/

श्रीलंका और बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, थाईलैंड को मिली एकतरफा हार
हांगझोऊ में आयोजित एशियन गेम्स  में आज श्रीलंका ने थाईलैंड  को मात देते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। साथ ही चौथे क्वार्टरफाइनल में बारिश की मार देखने को मिली और बांग्लादेश बनाम हांगकांग  के बीच मुकाबला रद्द हो गया। बांग्लादेश ने टॉप रैंकिंग के चलते सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला और दूसरा सेमीफाइनल 24 सितम्बर को खेला जायेगा, जिसमें पहले मुकाबले में टीम इंडिया और बांग्लादेश आमने-सामने होंगी, तो दूसरे मैच में श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी।

श्रीलंका ने थाईलैंड को एकतरफा दी मात

एशियन गेम्स 2023 की महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में आज तीसरा क्वार्टरफाइनल फाइनल श्रीलंका और थाईलैंड के बीच खेला गया। यह मुकाबला बारिश के चलते 15 ओवर का खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए थाईलैंड की टीम 78/7 का स्कोर बना पाई और श्रीलंका के सामने एक आसान लक्ष्य रखा। श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने इस टारगेट को 10.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया। थाईलैंड की तरफ से सी सुथीरूआंग ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाये तो श्रीलंका के लिए प्रियदर्शनी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके।

79 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका के सलामी बल्लेबाजों ने 54 रनों की साझेदारी की, जिसमें कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने 27 रन बनाये तो अनुष्का संजीवनी ने 32 रनों का हम योगदान दिया। इसके अलावा हर्षिता समरविक्रमा ने नाबाद 14 रन और विष्मी गुनारत्ने ने 8 रन बनाये और अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुँचाया।

भारत से होगा बांग्लादेश का सेमीफाइनल मुकाबला

भारतीय महिला टीम का क्वार्टरफाइनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था जिसके चलते टीम ने अंतिम चार में जगह बनाई और आज बांग्लादेश का भी मुकाबला बारिश के चलते रद्द हुआ। पहले सेमीफाइनल में भारत और बांग्लादेश के बीच अहम मुकाबला होगा।

ये भी पढ़ें-  सूर्यकुमार यादव पर उठ रहे सवाल, कोच राहुल द्रविड़ ने एक लाइन में दिया सबका जवाब

वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका क्रिकेट में खलबली, दासुन शनाका छोड़ सकते हैं कप्तानी
एशिया कप में खराब प्रदर्शन के बाद बदलाव की हवा पाकिस्तान को लेकर बह रही थी. लेकिन, लगता है असर श्रीलंका क्रिकेट पर ज्यादा हुआ है. जी हां, ऐसी खबरें आ रही हैं कि श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान दासुन शनाका अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. खबरों के मुताबिक कुछ देर में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड इसे लेकर एक बैठक करने वाला है, जिसमें दासुन शनाका के कप्तानी से हटाए जाने पर मुहर लगेगी.

बता दें कि एशिया कप 2023 के फाइनल में भारत से करारी हार के बाद शनाका की काफी आलोचना हुई थी. क्लाउडी कंडीशन में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के उनके फैसले पर सवाल उठे थे, जिसके बाद से ही उनकी कप्तानी पर तलवार लटक रही थी. यही वजह है कि श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड इतना बड़ा फैसला लेने जा रहा है.

शनाका नहीं तो कप्तान कौन?

वैसे शनाका उतने खराब कप्तान हैं नहीं, जितनी उनको कीमत चुकानी पड़ रही है. और, इसके गवाह हैं कप्तानी से जुड़े उनके आंकड़े. वो हालात जिसमें उन्होंने श्रीलंका टीम की बागडोर संभाली थी. इन तमाम पहलुओं पर बात करेंगे लेकिन उससे पहले ये जानना जरूरी है कि अब श्रीलंकाई टीम का कप्तान कौन होगा? वनडे वर्ल्ड कप में शनाका की जगह कौन श्रीलंकाई टीम की कमान संभालता दिखेगा?

अभी तक जो जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक खबर ये है कि कुसल मेंडिस, शनाका की जगह श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान बनाए जा सकते हैं.

शनाका की कप्तानी में श्रीलंका की कहानी

अब आते हैं शनाका की कप्तानी पर. उन्होंने बतौर कप्तान श्रीलंका के लिए 37 मैच खेले, जिसमें 23 में जीत दिलाई. वहीं 14 मैचों में हार मिली. मतलब उनकी जीत का प्रतिशत 60.5 फीसद रहा. कप्तान के तौर उनकी कामयाबियों की लिस्ट देखेंगे तो पाएंगे कि उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 8 साल बाद श्रीलंका को वनडे सीरीज में जीत दिलाई. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 साल बाद. साल 2022 का एशिया कप श्रीलंका की झोली में डाला. वर्ल्ड कप का क्वालिफायर टूर्नामेंट जिताया और एक बार फिर से साल 2023 में एशिया कप के फाइनल तक पहुंचे.

फॉर्म डगमगाया जरूर, कप्तानी नहीं, फिर क्यों ऐसा?

ये बात कुछ हद तक जायज है कि उनका हालिया फॉर्म ज्यादा ठीक नहीं. लेकिन, भारत के खिलाफ एशिया कप फाइनल में मिली सिर्फ एक हार के चलते उनकी कप्तानी को खराब नहीं कहा जा सकता. ऐसे में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड उन्हें कप्तानी से हटाए जाने के फैसले पर क्यों पहुंचा है, ये थोड़ा समझ से परे है. दूसरी बात ये कि क्या अगर कुसल मेंडिस कप्तान बनाए जाते हैं तो वो उतने फ्रेंडली या अच्छे अपनी टीम और टीममेट के लिए होंगे, जितने की दासुन शनाका थे.

ये भी पढ़ें-  न्यूयॉर्क में खेला जाना है भारत-पाकिस्तान का मैच,आईसीसी जल्द ही कर सकता है ऐलान!

फाइनल में 50 रन पर ऑलआउट होने के बाद श्रीलंकाई कप्तान ने फैन्स से मांगी माफी
पिछले साल यानी 2022 का एशिया कप जीतने वाली श्रीलंकाई टीम ने एशिया कप 2023 में भी कमाल का प्रदर्शन किया और लगातार दूसरी बार फाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि, फाइनल मैच में श्रीलंका को भारत से एक ऐसी बेहद शर्मनाक हार झेलनी पड़ी, जो उन्हें सालों-साल तक याद रहेगी।

फाइनल में शर्मनाक हार के बाद श्रीलंकाई कप्तान ने दी प्रतिक्रिया

मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी के बदौलत टीम इंडिया ने श्रीलंका को सिर्फ 50 रन पर ऑलआउट कर दिया और फिर सिर्फ 37 गेंदों में 10 विकेट से मैच हार गई। एशिया कप फाइनल में मिली इस करारी हार के बाद श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने कहा कि,”सिराज ने बहुत बेहतरीन गेंजबाजी का प्रदर्शन किया। जिस तरह से उन्होंने यह मैच खेला, उसके लिए उन्हें श्रेय जाता है। मुझे लगा था कि यह बल्लेबाजों के लिए एक अच्छी पिच होगी, लेकिन बारिश के मौसम ने एक भूमिका निभाई और यह हमारे लिए काफी-काफी मुश्किल दिन था।

शनाका ने आगे कहा कि, “निसंदेह हम बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। हम अपने बल्लेबाजी तकनीक में सावधानी रखते हुए थोड़ा संभल सकते थे, और फिर बीच के ओवर्स में थोड़ा खुलकर रन बना सकते थे।” एशिया कप में अपनी टीम की सकारात्मक पहलूओं पर बात करते हुए श्रीलंकाई कप्तान ने कहा कि, “सदीरा समरविक्रमा और कुसल मेंडिस ने स्पिनिंग कंडीशन पर बीच के ओवर्स में काफी बढ़िया बल्लेबाजी की। इसके अलावा चरिथ असालांका ने भी शानदार बल्लेबाजी की और दबाव को काफी अच्छे से हैंडल किया। दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षणा, मथीशा पथिराना और बाकी दो तेज गेंदबाज कसुन राजिथा और प्रमोद मदूशन ने भी काफी बढ़िया प्रदर्शन किया। मुझे लगता है कि ये लोग आने वाले वर्ल्ड कप में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।”

दसुन शनाका ने आगे कहा कि, “यह अच्छी बात है कि हम अपने पांच मुख्य खिलाड़ियों के बिना फाइनल तक आए और एक अच्छी टीम के खिलाफ खेले। हम दो साल पहले जहां से शुरुआत की थी, वहां से अब यह एक अच्छे संकेत हैं।” श्रीलंका के कप्तान ने अंत में मैदान पर आए श्रीलंकाई दर्शकों से माफी मांगते हुए कहा कि, “अंत में, मैं प्रशंसकों का धन्यवाद करना चाहता हूं, जो इतनी बड़ी संख्या में यहां आए। हम वाकई में माफी मांगते हैं कि हमने आपको निराश किया। हम क्रिकेटर्स के तौर पर सच में आपसे काफी करते हैं। और हम टीम इंडिया को शानदार क्रिकेट खेलने की उन्हें बधाई देते हैं।

ये भी पढ़ें- Asia Cup की ट्रॉफी जीतने पर होटल में टीम इंडिया का हुआ शानदार स्वागत