Raghav Chadha Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

AAP Party का बड़ा कदम, 7 सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग, सभापति व उपराष्ट्रपति को भेजी याचिका- संजय सिंह
Aam Aadmi Party : आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों के साथ गद्दारी करके भाजपा में शामिल हुए राघव चड्ढा समेत सभी सांसदों की सदस्यता समाप्त करने के लिए राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति को अपनी याचिका भेज दी है।

रविवार को यह जानकारी साझा करते हुए वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने कहा कि संविधान के विशेषज्ञ भी मान रहे हैं कि आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में विलय करने वाले सभी सांसदों की सदस्यता जानी तय है। सातों सांसदों ने न सिर्फ ‘‘आप’’ गद्दारी की है, बल्कि पंजाब के लोगों, लोकतंत्र और संविधान के साथ धोखा किया है। तोड़फोड़ के खेल में भाजपा माहिर है। भाजपा पहले ईडी-सीबीआई से विपक्ष के नेताओं को डराती है और फिर अपनी पार्टी में शामिल कर लेती है।

पार्टी छोड़ भाजपा में विलय

रविवार को “आप” मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर संजय सिंह ने कहा कि संविधान के ज्ञाताओं, देश के वरिष्ठ अधिवक्ता और संविधान विशेषज्ञ कपिल सिब्बल, पीडीटी आचार्य समेत तमाम लोगों ने यह साफ कर दिया है कि जिन सात लोगों ने आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में विलय करने का फैसला लिया है, उन सबकी सदस्यता निश्चित रूप से समाप्त होगी। शनिवार को मीडिया बातचीत में एनडीए के घटक दल से जुड़े सर्वाेच्च न्यायालय के एक अधिवक्ता ने भी स्पष्ट कहा कि इन नेताओं की सदस्यता तो हर हाल में जाएगी।

सातों सदस्यों की सदस्यता समाप्त की जाए

संजय सिंह ने आगे कहा कि सभी विशेषज्ञों से बातचीत करके और कपिल सिब्बल की राय लेकर मैंने राज्यसभा के सभापति और देश के उपराष्ट्रपति को एक याचिका भेजी है। इस याचिका में अनुरोध किया गया है कि संविधान की 10वीं अनुसूची के नियमों के मुताबिक इन सातों सदस्यों की सदस्यता पूरी तरह से समाप्त की जाए। मैंने उपराष्ट्रपति (सभापति) महोदय से मांग की है कि वे इसकी जल्द से जल्द सुनवाई करें और अपनी ओर से एक न्यायपूर्ण फैसला दें।

ईडी, सीबीआई और अन्य जांच एजेंसियों का दुरुपयोग

संजय सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई इसलिए जरूरी है क्योंकि जब कोई नेता एक पार्टी से चुनकर आता है तो उसके बाद ईडी, सीबीआई और अन्य जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करके उसे तोड़ा जाता है और इस खेल में माहिर भाजपा उसे अपने दल में मिला लेती है, जो पूरी तरह गलत है। यह लोकतंत्र के साथ बड़ा धोखा है। यह पंजाब के लोगों के साथ भी धोखा और गद्दारी है। इसके साथ ही यह देश के संविधान के साथ एक धोखा और उसका खुला मजाक उड़ाने की कार्रवाई है।

जल्द फैसला देकर सदस्यता रद्द करेंगे

संजय सिंह ने आगे कहा कि यदि कोई व्यक्ति एक दल से चुना गया है और उसे कोई मतभेद है, तो उसे उस दल से इस्तीफा देना चाहिए और जहां उसकी विचारधारा मिलती हो वहां जाना चाहिए। लेकिन जो लोग उसी पार्टी के विधायकों द्वारा चुने गए हैं, वे आज उसी पार्टी को बुरा-भला कह रहे हैं। इसलिए मुझे पूरी उम्मीद और भरोसा है कि सभापति इस याचिका पर जल्द फैसला देकर इन लोगों की सदस्यता रद्द करेंगे।

संविधान की 10वीं अनुसूची की दिलाई याद

संजय सिंह ने बताया कि इस मामले में सर्वाेच्च न्यायालय के भी कई ऐसे निर्णय हैं जो स्पष्ट करते हैं कि कैसे इनकी सदस्यता जा सकती है। इसके अलावा संविधान की 10वीं अनुसूची में भी साफ तौर पर लिखा गया है कि भारत का संविधान इस प्रकार की किसी भी राजनीतिक तोड़फोड़ की इजाजत बिल्कुल नहीं देता है।

की गई थी राजनीतिक तोड़फोड़

संजय सिंह ने पिटीशन दायर करने और न्यायालय में मामले के लंबा खिंचने की आशंका पर कहा कि कई ऐसे उदाहरण हैं, जहां न्यायालय के फैसले आए हैं। उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश के मामलों को याद किया जा सकता है जब वहां इस प्रकार की राजनीतिक तोड़फोड़ की गई थी, तब सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया था। कई बार विलंब होने से निराशा जरूर होती है लेकिन हम इसकी कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। जो संविधान की बात है उसे तो सबको मानना पड़ेगा और वह सबके ऊपर लागू होता है।

पंजाब में लोग गद्दारी करने वालों सांसदों का जबरदस्त विरोध कर रहे- संजय सिंह

पंजाब के विधायकों के राघव चड्ढा के संपर्क में होने और भाजपा में जाने की अफवाहों पर संजय सिंह ने कहा कि इस प्रकार की झूठी खबरें भाजपा, राघव चड्ढा और बाकी लोगों के द्वारा प्रचारित की जाएंगी। पूरे पंजाब में इन लोगों का विरोध हो रहा है और इनके खिलाफ जनता सड़कों पर उतरकर नारेबाजी कर रही है। पार्टी और पंजाब को धोखा देने के कारण इनके खिलाफ वहां भारी जनभावना है। अभी तो खुद इनकी सदस्यता खत्म होने वाली है तो अपनी सदस्यता खत्म कराने के लिए कौन सा विधायक इनके साथ जाएगा? राजनीति में इतनी समझ तो सब लोग रखते हैं। इसलिए यह केवल एक झूठा प्रचार और भ्रम फैलाने की कोशिश है, इसके अलावा कुछ नहीं है।

पंजाब के विधायकों ने इन्हें संसद में भेजा था

राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए समय मांगे जाने के सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि राइट टू रिकॉल का एक मामला है जिस पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राष्ट्रपति से मिलकर अपनी बात रखेंगे और इसके लिए उन्होंने समय मांगा है। जिन विधायकों ने इन सांसदों को चुना था, आज उनके साथ धोखा हुआ है। अब वे विधायक इन लोगों को वापस बुला रहे हैं कि यदि उनसे काम नहीं हो पा रहा है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। पंजाब के मुख्यमंत्री ने इसी विषय पर राष्ट्रपति महोदया से समय मांगा है और जैसे ही समय मिलेगा वे मुलाकात करके अपनी मांग रखेंगे।

ये भी पढ़ें- ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ से मिली नई जिंदगी, 33 सप्ताह में जन्मी बच्ची हुई स्वस्थ

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

AAP छोड़ BJP में गए राघव चड्ढा, इंस्टाग्राम पर 14 लाख फॉलोअर्स गिरे, AAP और BJP आमने-सामने
Raghav Chadha : आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने वाले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के सोशल मीडिया अकाउंट पर फॉलोअर्स में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि बीते 24 घंटों में उनके इंस्टाग्राम पर लगभग 14 लाख फॉलोअर्स कम हो गए हैं। जहां पहले उनके 14.6 मिलियन फॉलोअर्स थे, वहीं अब यह संख्या घटकर करीब 13.2 मिलियन रह गई है।

यूजर्स की नाराजगी और राजनीतिक फैसले

सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह गिरावट यूजर्स की नाराजगी और राजनीतिक फैसले पर उनकी प्रतिक्रिया का नतीजा हो सकती है, खासकर युवा वर्ग में इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज है। इसी बीच AAP के 10 राज्यसभा सांसदों में से राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक के भाजपा में शामिल होने की खबरों ने राजनीतिक हलचल और बढ़ा दी है। पार्टी की ओर से इस घटनाक्रम पर कड़ी प्रतिक्रिया भी देखने को मिल रही है।

दलबदल विरोधी कानून का उल्लंघन

AAP नेता संजय सिंह ने कहा है कि पार्टी इन सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग को लेकर राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखेगी। उनका कहना है कि यह कदम दलबदल विरोधी कानून का उल्लंघन है और इसे किसी भी स्थिति में वैध नहीं माना जा सकता।

स्वाति मालीवाल ने लगाए आरोप

वहीं दूसरी ओर स्वाति मालीवाल ने AAP और अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ और लंबे समय तक उन्हें बोलने का अवसर नहीं दिया गया। मालीवाल ने यह भी दावा किया कि उनके साथ मारपीट और दबाव बनाने की घटनाएं हुईं।

एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप जारी

उन्होंने AAP छोड़कर भाजपा जॉइन करने को अपना व्यक्तिगत निर्णय बताया और कहा कि उन्होंने यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भरोसा जताते हुए उठाया है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद राजनीतिक माहौल काफी गरम हो गया है और सभी दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- पंजाब में सियासी माहौल गर्म, दलबदलू सांसदों के खिलाफ ‘पंजाब के गद्दार’ के लगे नारे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पंजाब में सियासी माहौल गर्म, दलबदलू सांसदों के खिलाफ ‘पंजाब के गद्दार’ के लगे नारे
Punjab News : राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह, अशोक मित्तल और राजिंदर गुप्ता के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद, आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं और आम जनता में भारी गुस्सा है। उनके घरों और यहां तक कि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भी उन्हें “गद्दार” कहने वाले नारे लिखे गए हैं, जो लोगों के गुस्से का स्तर को दिखाते हैं।

“पंजाब के गद्दार” के नारे लगाए

कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने “पंजाब के गद्दार” के नारे लगाए, जो लोगों में गहरे गुस्से और विश्वासघात की भावना का संकेत देते है। बहुत सारे लोगों ने पंजाब के जनादेश के साथ इस धोखे पर निराशा जताई है, और कुछ ने तो विरोध में अपने बच्चों को एलपीयू में एडमिशन न करवाने की भी घोषणा कर दी है।

नहीं बचेगी कोई राजनीतिक ज़मीन

जालंधर में आप के सीनियर नेता पवन कुमार टीनू ने कहा कि आप सरकार 2027 में पंजाब में सत्ता में वापस आएगी और भाजपा के पास खड़े होने के लिए कोई राजनीतिक ज़मीन नहीं बचेगी। हताशा में, भाजपा ने आप के राज्यसभा सदस्यों को अपनी तरफ करने का सहारा लिया है। कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल ने आप के खिलाफ एक नापाक गठबंधन बनाया है, जिसके कारण उनके नेता आप विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बारे में एक जैसे बयान दे रहे हैं।

“पंजाब दे गद्दार मुर्दाबाद” के लगाए नारे

इस बीच, आप पंजाब यूथ विंग के कार्यकारी प्रधान परमिंदर गोल्डी ने राजिंदर गुप्ता के घर के बाहर एक विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया, जहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं ने “पंजाब दे गद्दार मुर्दाबाद” के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग इस धोखे को कभी माफ नहीं करेंगे।

विकास और शासन की राजनीति

भाजपा अरविंद केजरीवाल की विकास और शासन की राजनीति से बुरी तरह घबराई हुई है और साजिशों के जरिए आप को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। लेकिन, ये कोशिशें नाकाम होंगी क्योंकि आप का हर कार्यकर्ता पार्टी लीडरशिप और उसके विज़न के साथ मज़बूती से खड़ा है। आप नेताओं ने दोहराया कि पार्टी एकजुट है और पंजाब के लोगों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब के भरोसे तो तोड़ने वालों को अंत में राज्य के लोगों के सामने जवाबदेह होना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- चैटिंग होगी और आसान, WhatsApp में आ सकते हैं फ्लोटिंग नोटिफिकेशन बबल्स

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

AAP में बड़ी टूट, सात सांसदों ने छोड़ी पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा- अभी और बहुत कुछ होना बाकी
AAP Politics : आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसदों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार पार्टी के 10 में से 7 सांसदों ने सामूहिक रूप से पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है, जिससे संगठन में बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें से तीन सांसदों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने की घोषणा कर दी है, जबकि बाकी चार सांसदों के भी इसी दिशा में जाने के संकेत मिल रहे हैं। इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक माहौल काफी गर्म हो गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बड़ा बयान

पार्टी छोड़ने वाले सांसदों में राघव चड्ढा, संदीप पाठक, स्वाति मालीवाल और अशोक मित्तल जैसे नामों का उल्लेख सामने आ रहा है। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर आधिकारिक बयान और पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। इस बीच पश्चिम बंगाल के बारानगर में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “अभी आगे और भी राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल सकते हैं।”

VIDEO | West Bengal Assembly elections: BJP National President Nitin Nabin holds a roadshow in Baranagar.

On the seven AAP MPs quitting the party, he says, “There is something more to come. 'Aage aage dekhiye hota hai kya'.”

(Full video available on PTI Videos-… pic.twitter.com/rqR9vF9hcV
— Press Trust of India (@PTI_News) April 25, 2026

AAP के अंदरूनी मतभेदों का नतीजा

इधर इस मामले को लेकर सियासत और तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि भाजपा राजनीतिक दबाव के जरिए पार्टी को कमजोर करने की कोशिश कर रही है, जबकि भाजपा नेताओं का कहना है कि यह AAP के अंदरूनी मतभेदों का नतीजा है।

कथित टूट को लेकर लगातार चर्चाएं जारी

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और ऐसे समय में यह घटनाक्रम राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकता है। राज्य में फिलहाल AAP की सरकार है, ऐसे में इस कथित टूट को लेकर लगातार चर्चाएं जारी हैं।

सीएम मान ने मांगा राष्ट्रपति मुर्मू से मिलने का समय

इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का समय मांगा है। माना जा रहा है कि वे राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने और बाद में बीजेपी में शामिल होने के मुद्दे पर अपना पक्ष रख सकते हैं और रिकॉल से जुड़ी मांग भी उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- IRS Daughter Murder Case : ऑनलाइन गेमिंग और अश्लील लत में डूबा आरोपी, पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘आप’ नेताओं के घर पर ईडी-सीबीआई की रेड करवाकर अमित शाह पार्टी तोड़ने की कर रहे कोशिश- मीत हेयर
Aam Aadmi Party : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के वरिष्ठ नेता और सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि पिछले 12 वर्षों से भाजपा पूरे देश में लोकतंत्र का गला घोंटने का एक ही मॉडल अपना रही है।

लालच देकर पार्टी में शामिल

उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही भाजपा अपनी हार के डर से विपक्षी नेताओं को ईडी और सीबीआई के जरिए डराना शुरू कर देती है या लालच देकर अपनी पार्टी में शामिल कर लेती है। मीत हेयर ने स्पष्ट किया कि पंजाब की धरती सिद्धांतों और संघर्ष की धरती है, यहां भाजपा का यह ‘वॉशिंग मशीन’ मॉडल कभी सफल नहीं होगा।

भाजपा में शामिल होते ही वे पाक-साफ

शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सांसद मीत हेयर ने उदाहरण देते हुए कहा कि असम में हेमंत विश्व शर्मा पर कांग्रेस में रहते हुए सीबीआई की छापेमारी हुई, लेकिन भाजपा में शामिल होते ही वे पाक-साफ हो गए। महाराष्ट्र में अजीत पवार पर एक ही रात में 70 मुकदमे दर्ज किए गए और अमित शाह ने उन्हें देश का सबसे भ्रष्ट नेता बताया, लेकिन भाजपा में शामिल होते ही उन्हें डिप्टी सीएम बना दिया गया।

आज संसद के भीतर भी यही दृश्य

उन्होंने कहा कि आज संसद के भीतर भी यही दृश्य है। राहुल गांधी की कभी कोर टीम रहे रवनीत बिट्टू और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे लोग भाजपा की अगली बेंचों पर बैठे हैं, जबकि भाजपा के पुराने समर्पित कार्यकर्ता पीछे धकेल दिए गए हैं। पंजाब भाजपा का हाल तो यह है कि वहां भाजपा की बैठकों में पुराने भाजपाई कम और कांग्रेसी चेहरे जैसे सुनील जाखड़ और राणा सोढ़ी ज्यादा नजर आते हैं।

भाजपा और अमित शाह के साथ सांठगांठ

मीत हेयर ने राघव चड्ढा के व्यवहार पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि जिस पार्टी और अरविंद केजरीवाल ने एक आम युवा को राष्ट्रीय पहचान दी, उसी पार्टी के सबसे मुश्किल समय में राघव चड्ढा का साथ छोड़ देना नैतिकता के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जब केजरीवाल जी, मनीष सिसोदिया जी और संजय सिंह जेल में थे और कार्यकर्ता सड़कों पर लाठियां खा रहे थे, तब राघव चड्ढा विदेश चले गए। इससे यह शंका पैदा होती है कि उनकी भाजपा और अमित शाह के साथ कोई सांठगांठ हुई थी।

मित्तल और मंत्री संजीव अरोड़ा के घरों पर छापेमारी

उन्होंने आगे कहा कि जब अरविंद केजरीवाल जी जेल से बाहर आए और उन्हें कोर्ट ने राहत दी, तब भी राघव चड्ढा ने एक ट्वीट तक नहीं किया, जिससे स्पष्ट है कि वे अब भाजपा के इशारे पर चल रहे हैं। पंजाब में हाल ही में आप नेताओं और राज्यसभा सांसद मित्तल और मंत्री संजीव अरोड़ा के घरों पर हुई छापेमारी को उन्होंने इसी कड़ी का हिस्सा बताया। मीत हेयर ने कहा कि अमित शाह लगातार आप नेताओं को डराकर पार्टी तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सिद्धांतों के पक्के

उन्होंने कहा कि भाजपा भूल रही है कि आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सिद्धांतों के पक्के हैं। दिल्ली में भी इन्होंने पूरी कोशिश की थी, लेकिन हमारे नेता झुके नहीं। सतेंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को कई ऑफर दिए गए, लेकिन वे जेल जाना मंजूर कर गए पर भाजपा के आगे घुटने नहीं टेके। सांसद ने सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू को आड़े हाथों लेते हुए हेयर ने कहा कि वे पंजाब के इतिहास और सिखों के सिद्धांतों को जानते हैं। पंजाब वह कौम है जो सूखे पत्ते खाकर भी युद्ध लड़ना जानती है, लेकिन झुकना नहीं।

कुर्सी के लालच या डर के मारे चुप

उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा जितना डराएगी, पंजाब में उसका उतना ही ज्यादा नुकसान होगा। 90% कुर्बानियां देने वाले पंजाबी जेलों और मुकदमों से नहीं डरते। भाजपा का यह एजेंडा अन्य राज्यों में चल सकता है, लेकिन पंजाब की तासीर अलग है। जाखड़ और बिट्टू शायद कुर्सी के लालच या डर के मारे चुप हैं, लेकिन आने वाले समय में भाजपा को इस दमनकारी राजनीति का भारी खमियाजा भुगतना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- AAP पार्टी में बड़ी टूट, राघव चड्ढा जल्द भाजपा ज्वाइन करेंगे, दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

AAP पार्टी में बड़ी टूट, राघव चड्ढा जल्द भाजपा ज्वाइन करेंगे, दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय
Raghav Chadha Join BJP : आम आदमी पार्टी (AAP) के 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 सांसदों के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है। इस मामले पर पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा बयान दिया।

उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि संदीप पाठक, अशोक कुमार मित्तल, हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता जैसे सांसद अब उनके साथ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह राजनीतिक बदलाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दो-तिहाई सांसदों का समर्थन

प्रेस कॉन्फ्रेंस में संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी मौजूद थे। अशोक मित्तल, जो लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चेयरमैन हैं, उनके घर पर कुछ दिन पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी भी की थी। राघव चड्ढा ने दावा किया कि दो-तिहाई सांसदों का समर्थन उनके साथ है, इसलिए दलबदल कानून लागू होने की स्थिति नहीं बनती।

सीएम मान ने दी प्रतिक्रिया

उन्होंने यह भी कहा कि वह लंबे समय से खुद को गलत राजनीतिक माहौल में सही व्यक्ति महसूस कर रहे थे, और इसी वजह से उन्होंने यह फैसला लिया। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी एक विचारधारा है, जहां लोग व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं बल्कि समाज सेवा के लिए आते हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

संघीय ढांचे को कमजोर करने के आरोप

इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों और दिल्ली से जुड़े पुराने विधेयकों को लेकर भी अपनी नाराजगी दोहराई थी, जिसमें उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था और संघीय ढांचे को कमजोर करने के आरोप लगाए थे।

ये भी पढ़ें- Sachin Tendulkar Birthday : सचिन तेंदुलकर के 7 ऐसे ऐतिहासिक रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

भारत में तानाशाही राजनीति बदलने में पंजाब साथ, 2027 मे़ं ‘‘आप’’ को देगा 100 सीटों का तोहफा- भगवंत सिंह मान
New Delhi : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में जंतर मंतर पर आयोजित रैली में पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने भाजपा और मोदी सरकार को आइना दिखाया। उन्होंने कहा कि भारत में तानाशाही राजनीति को बदलने में पंजाब आम आदमी पार्टी के साथ खड़ा है। 2027 मे़ं पंजाब की जनता ‘‘आप’’ को 100 सीटों का तोहफा देगी। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत पूरी आम आदमी पार्टी चट्टान की तरह डटकर देश की लड़ाई लड़ रही है। भाजपा ने एक साजिश के तहत ‘‘आप’’ को खत्म करने की कोशिश की, लेकिन अब वह साजिश देश के सामने बेनकाब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पंजाब विरोधी है। इसलिए आरडीएफ, जीएसटी समेत पंजाबियों के हक का करोड़ों रुपए रोककर बैठी है। हम देश से नफ़रत और झूठ की राजनीति को ख़त्म करने आए हैं और उस तरफ सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहे हैं।

मुसीबत में और मजबूत बनती है AAP – भगवंत मान

जंतर मंतर पर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आयोजित रैली को वर्चुअली संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जब भी आम आदमी पार्टी पर कोई मुसीबत आती है, तो वह दोगुनी-चौगुनी ताकत से उभरती है। भगवान हमें हमेशा उसी नीम के पेड़ के नीचे, इसी जंतर-मंतर पर ले आते हैं, जो आम आदमी पार्टी का जन्म स्थान है। यह कार्यक्रम पहले से ही तय था, लेकिन हमें यह नहीं पता था कि जज साहब का यह ऐतिहासिक फैसला इतनी जल्दी आ जाएगा। आज पूरे देश को यह बताने का मौका मिला है कि सच हमेशा सच ही होता है।

भगवंत मान ने कहा कि सच बोलने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि उसे एक बार बोलकर दोबारा याद नहीं रखना पड़ता, जबकि झूठ बोलने वालों को हमेशा याद रखना पड़ता है कि पिछली बार क्या कहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले जीएसटी का विरोध करते थे, लेकिन बाद में उन्हें ही इसे लागू करना पड़ा। पहले वे तेल की बढ़ती कीमतों पर बोलते थे, लेकिन अब जब कीमतें उससे भी ज्यादा बढ़ गई हैं, तो वे इसे मास्टर स्ट्रोक कहते हैं। आम आदमी पार्टी देश की राजनीति को बदलने और उसमें ईमानदारी भरने आई है। अरविंद केजरीवाल ने दूसरी राजनीतिक पार्टियों को मजबूर कर दिया है कि वे नफरत और धर्म की बातों के बजाय अपने घोषणापत्र में स्कूलों, अस्पतालों, बिजली, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर की बात लिखें।

झूठे केस बनाकर नेताओं को जेल भेजा – मान

भगवंत मान ने बताया कि कैसे निजी अस्पताल वालों ने प्रधानमंत्री से शिकायत की होगी कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त और अच्छा इलाज होने के कारण उनका धंधा ठप हो गया है, जिसके बाद प्रधानमंत्री ने सत्येंद्र जैन को जेल में डाल दिया। इसी तरह, निजी स्कूल वालों ने शिकायत की होगी कि बच्चे सरकारी स्कूलों में जा रहे हैं और वे अब पार्टी को चंदा नहीं दे पाएंगे, तो प्रधानमंत्री ने मनीष सिसोदिया को जेल में डाल दिया। जब देखा गया कि मुफ्त बिजली, मुफ्त दवाइयां, बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर, बजट 30 करोड़ से बढ़कर 60 हजार करोड़ हो गया और इस कारण चुनाव में जीतना मुश्किल हो जाएगा, तो कोई झूठा मामला ढूंढकर अरविंद केजरीवाल और उनकी पूरी टीम को ही अंदर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि हमारे देश में सजा शायद उतनी कड़ी नहीं होती, लेकिन अदालतों के चक्कर काटना ही असल सजा होती है।

भगवंत मान ने उस मुश्किल दौर को याद करते हुए बताया कि जब पार्टी के शीर्ष पांच नेता और पूरा थिंक टैंक जेल में था, तब जालंधर का उपचुनाव आ गया था। फैसला लेने वाली कोई अथॉरिटी बाहर नहीं थी। ऐसे में हमने अपनी बैकअप टीम के साथ मिलकर काम चलाया। जेल में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के दौरान मिले मार्गदर्शन का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने हमें हिम्मत दी थी कि भगवान साथ देगा, लोगों के दरवाजे खटखटाओ। इसके बाद हमने जालंधर उपचुनाव और दूसरी सांसद सीट भी बड़े अंतर से जीती, जिससे हमारा हौसला और बढ़ा।

जेल में भी पंजाब की चिंता करते केजरीवाल – पंजाब सीएम

भगवंत मान ने बताया कि जब मैं जेल में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के लिए जाता था, तब भी अरविंद केजरीवाल केवल पंजाब और वहां के लोगों का हाल पूछते थे। वे पूछते थे कि लोगों को मुफ्त बिजली मिल रही है या नहीं, खेतों के लिए पानी का काम चल रहा है या नहीं और क्या कोई दिक्कत तो नहीं है? वे हमेशा यही निर्देश देते थे कि जो भी भ्रष्टाचार करे, जिसकी भी रिपोर्ट आए, उसे अंदर कर दो, क्योंकि हमें देश को सुधारना है।

भगवंत मान ने आगे कहा कि क्रांतिकारियों के लिए जेल घी की तरह काम करती है। उन्होंने शहीद भगत सिंह का उदाहरण देते हुए बताया कि जब असेंबली में बम फेंकने की योजना बनी थी, तब सूची में उनका नाम नहीं था। भगत सिंह ने अपना नाम खुद सूची में जोड़ा था। इस पर चंद्रशेखर आजाद (नौजवान भारत सभा के प्रमुख) ने उन्हें चेतावनी दी थी कि सांडर्स की हत्या के मामले में उन्हें लाहौर ले जाकर फांसी दे दी जाएगी। लेकिन भगत सिंह ने तर्क दिया कि पार्टी की लहर थोड़ी धीमी पड़ गई है और उसे उभारने की जरूरत है। भगत सिंह ने कहा था कि बम फेंकने वालों में केवल वे ही अंग्रेजी बोल सकते हैं, इसलिए वे अपना मुकदमा खुद लड़ेंगे और अदालत में मीडिया को बुलाएंगे, जिससे उनकी बात पूरे देश में जाएगी और पार्टी को ताकत मिलेगी। भगवंत मान ने कहा कि ठीक वैसा ही हुआ और पूरे देश में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के नाम की धूम मच गई।

AAP अब राष्ट्रीय शक्ति बनकर उभरेगी – CM मान

भगवंत मान ने इस ऐतिहासिक प्रसंग को वर्तमान से जोड़ते हुए कहा कि आज इतिहास खुद को दोहरा रहा है। अरविंद केजरीवाल ने भी जेल से यही संदेश दिया था कि झुकना नहीं है। आम आदमी पार्टी अब और बड़ी होकर निकलेगी। आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने बताया कि जब अदालत का फैसला आया, तो लोग मुझे बधाई देते हुए कह रहे हैं कि अब आम आदमी पार्टी को कोई नहीं रोक सकता, जैसे दरिया अपना रास्ता खुद बनाता है, उस पर कोई रोक नहीं लगा सकता।

देश किसी का निजी मकान नहीं है – सीएम मान

भगवंत मान ने आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को संदेश दिया कि वे देश की गद्दी पर बैठे किरायेदार हैं, यह देश उनका निजी मकान नहीं है। इस देश की मिट्टी में भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, करतार सिंह सराभा और अशफाक उल्ला खान जैसों का खून शामिल है, यह किसी के बाप का हिंदुस्तान नहीं है।

भगवंत मान ने पंजाब के साथ केंद्र सरकार के सौतेले व्यवहार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश की आजादी में 90 फीसदी कुर्बानियां पंजाबियों ने दीं, लेकिन आज केंद्र सरकार पंजाब का 8000 करोड़ रुपए का आरडीएफ रोक लेती है और जीएसटी का पैसा नहीं देती। पंजाब में आई ऐतिहासिक बाढ़ के लिए मात्र 1600 करोड़ रुपए की घोषणा की गई, लेकिन उसमें से कुछ भी नहीं दिए गए।

भगवंत मान ने कहा कि भाजपा पंजाब विरोधी और आम आदमी पार्टी विरोधी हो चुकी है। उन्हें मनोवैज्ञानिक रूप से इतना डर लगने लगा है कि सपने में भी आम आदमी पार्टी और झाड़ू नजर आता होगा। उन्होंने कटाक्ष किया कि अगर केंद्र सरकार का बस चले तो वे राष्ट्रगान से भी पंजाब शब्द निकाल कर उसे ‘यूपी सिंध गुजरात मराठा’ कर दें।

हर मोर्चे पर पंजाब ने देश संभाला – भगवंत मान

सीमाओं की सुरक्षा और देश के लिए पंजाब के योगदान को याद करते हुए भगवंत मान ने कहा कि जब भी दुश्मन की पहली गोली आती है, तो सरहदों पर पंजाबियों के सीने ही तने होते हैं। जब देश में अनाज की कमी हुई, तो पंजाबियों ने अपनी मिट्टी से सोना (हरित क्रांति) उगाकर देश के भंडार भर दिए। जब देश को आजादी की जरूरत थी, तब भी पंजाबियों ने 90 फीसदी कुर्बानियां दीं। भगवंत मान ने याद दिलाया कि जब आम आदमी पार्टी का पौधा लगा था, तब भी सबसे पहले चार हरे पत्ते (सांसद) पंजाबियों ने ही दिए थे। उन्होंने आश्वस्त किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भी पंजाब भारी बहुमत (सेंचुरी) के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार बनाकर हमें तोहफा देगा।

विरोधी दलों पर कटाक्ष करते हुए भगवंत मान ने एक शेर सुनाया, ष्झूठों ने झूठों से कहा कि सच बोलो, घर के अंदर झूठों की मंडी है, दरवाजे पर लिखा है सच बोलो। गंगा मैया, डूबने वाले सभी अपने थे, यह कश्ती में छेद किसने किया है? सच बोलो।ष् उन्होंने कहा कि सच बोलने की कीमत चुकानी पड़ती है, लेकिन सच का सूरज कभी छुपता नहीं है।

पंजाब हर संकट में साथ खड़ा रहेगा – पंजाब सीएम

भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और पूरी टीम को विश्वास दिलाते हुए कहा कि पंजाब हमेशा एक चट्टान की तरह उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में कहीं भी आफत आए, चाहे तुर्की में भूकंप हो, श्रीलंका में सुनामी या नेपाल में बाढ़, रेड क्रॉस की टीम पहुंचे न पहुंचे, लेकिन पंजाबियों और गुरु नानक देव जी का लंगर सबसे पहले शुरू हो जाता है। पंजाबी सरबत दा भला (सबका भला) मांगने और कुर्बानियां देने वाले लोग हैं। उन्होंने कश्मीरी पंडितों और हिंदू धर्म की रक्षा के लिए गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को भी याद किया और सच के साथ खड़े रहने का प्रण लिया।

ये भी पढ़ें – US-इजरायली हमले में हुई खामेनेई की मौत के बाद चीन और रूस ने दी तीखी प्रतिक्रिया, कहा – कानून का घोर उलंघन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

लंदन में ‘आइडियाज फॉर इंडिया 2025’ में सांसद राघव चड्ढा ने खोली पाकिस्तान के आतंक की पोल, कहा- पाकिस्तान पीड़ित नहीं, बल्कि आतंकी देश है
Raghav Chadha In London : आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने लंदन में आयोजित आइडियाज फॉर इंडिया 2025 कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के आतंकवाद से गहरे संबंधों को लेकर जमकर घेरा है. अपने भाषण में उन्होंने विश्व समुदाय से अपील की कि वह पाकिस्तान को पीड़ित के रूप में देखना बंद करें और उसे आतंकवाद फैलाने के लिए जिम्मेदार मानें. उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “झूठ और कर्ज साथ-साथ नहीं चल सकते. कूटनीति और छल-कपट साथ नहीं हो सकते. आतंकवाद और टॉलरेंस दोनों साथ नहीं चल सकते और खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते. ”

सांसद राघव चड्ढा ने लंदन में ‘आइडियाज फॉर इंडिया 2025’ में पाकिस्तान के आतंकी कनेक्शन के बारे में दुनिया को बताया.

राघव चड्ढा ने की पाकिस्तान को दी जाने वाली सभी मदद बंद करने की मांग, कहा- “झूठ और कर्ज साथ-साथ नहीं चल सकते. कूटनीति और छल-कपट साथ नहीं हो सकते.”

सांसद ने कहा- भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जो सॉफ्टवेयर और शिक्षा का एक्सपोर्ट करता है, जबकि पाकिस्तान केवल आतंकवाद का निर्यात करता है.

ऑपरेशन सिंदूर को सीमा-पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की रणनीति को बताया सटीक.

भारत और यूके के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत को मजबूत करने पर दिया जोर.

चड्ढा ने भारत को बताया वैश्विक आर्थिक विकास का प्रमुख केंद्र, बदलते भू-राजनीतिक और व्यापारिक परिदृश्य में निभा रहा अहम भूमिका.

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष पाकिस्तान को रोके मदद

राघव चड्ढा ने विश्व समुदाय से पाकिस्तान को दी जाने वाली सभी तरह की आर्थिक और अन्य मदद को तत्काल रोकने की मांग की. उन्होंने कहा, “भारत स्वास्थ्य, शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और रिसर्च में निवेश कर रहा है. लेकिन पाकिस्तान केवल सैन्य ताकत और कट्टरपंथ में निवेश कर रहा है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) को यह सोचना चाहिए कि पाकिस्तान को दी जाने वाली आर्थिक मदद कहां जा रही है. क्या यह पैसा स्वास्थ्य, शिक्षा, या इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में खर्च हो रहा है? यह समय है कि दुनिया को यह समझना होगा कि झूठ और कर्ज एक साथ नहीं चल सकते.”

उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान की नीतियां और आतंकवाद को बढ़ावा देने की उसकी रणनीति क्षेत्रीय और वैश्विक शांति के लिए खतरा हैं. उन्होंने विश्व समुदाय से अपील की कि वह पाकिस्तान की असलियत को समझें और आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाए.

ऑपरेशन सिंदूर ने कायम की मिसाल

आप सांसद राघव चड्ढा ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर को सीमा-पार आतंकवाद के खिलाफ एक मिसाल बताया. उन्होंने इसे सटीक रणनीति और नैतिकता का शानदार उदाहरण बताया. उन्होंने कहा, “भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए एक शांतिपूर्ण, सटीक, और एक सुनियोजित जवाब दिया. हमने सीमा पार पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ढांचे को निशाना बनाया, न कि नागरिकों या सैन्य ठिकानों को. यह भारत की ताकत और आत्मनिर्भरता का प्रमाण है.”

उन्होंने आगे कहा, “भारत हमेशा शांति और दोस्ती का पक्षधर रहा है, लेकिन अगर कोई गलत हरकत करता है, तो हमारा दोस्ती का हाथ प्रतिशोध की मुट्ठी में बदल सकता है.” ऑपरेशन सिंदूर ने न केवल भारत की सैन्य क्षमता को दिखाया, बल्कि स्वदेश में ही बने हथियारों की ताकत का जलवा पूरी दुनिया ने देखा.

“आतंकवाद” निर्यात करता है पाकिस्तान

भारत एक बहुध्रुवीय दुनिया (India in a Multipolar World) विषय पर चर्चा के दौरान हिस्सा लिया, आप सांसद राघव चड्ढा ने भारत की रणनीतिक स्वतंत्रता, वैश्विक प्रभाव, और ग्लोबल नॉर्थ व साउथ के बीच ब्रिज की भूमिका पर अपने विचार रखे. राघव चड्ढा ने अपने भाषण में भारत की आर्थिक ताकत को भी दुनिया के सामने रखा. उन्होंने कहा, “आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. जब दुनिया व्यापार और सप्लाई चेन को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है, तब भारत एक बड़े डेवलपमेंट सेंटर के तौर पर उभर रहा है. जहां भारत सॉफ्टवेयर, शिक्षा, और तकनीक का एक्सपोर्ट करता है, वहीं पाकिस्तान केवल एक चीज का निर्यात करता है, और वह है आतंकवाद.” उन्होंने कहा कि भारत न केवल आर्थिक विकास में योगदान दे रहा है, बल्कि भू-राजनीतिक स्थिरता में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

भारत-यूके साझेदारी को मजबूत करने का अवसर

आप सांसद ने भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बीच गहरे संबंधों पर जोर दिया. उन्होंने कहा, “वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक परिदृश्य बदल रहे हैं. ऐसे में भारत और यूके के पास अपने रिश्तों को और मजबूत करने का सुनहरा मौका है. यूके-भारत मुक्त व्यापार समझौता (FTA) इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. यह न केवल व्यापार को बढ़ावा देगा, बल्कि दोनों देशों के बीच तकनीकी और रणनीतिक सहयोग को भी गहरा करेगा.”

उन्होंने इस कॉन्फ्रेंस को भारत के अगले दशक के लिए व्यापार, निवेश, और नीतिगत विचारों को बढ़ावा देने का मंच बताया। उन्होंने कहा, “मैं इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ भारत के विकास के अगले कदमों पर चर्चा करने के लिए उत्साहित हूं.”

आइडियाज फॉर इंडिया’ का फोकस है भारत का विकास

आइडियाज फॉर इंडिया कॉन्फ्रेंस का आयोजन यूके के प्रतिष्ठित थिंक टैंक ब्रिज इंडिया ने लंदन के रॉयल लैंकेस्टर में किया है. यह कॉन्फ्रेंस इंडिया वीक का मुख्य हिस्सा है, जो भारत के आर्थिक और वैश्विक विकास पर केंद्रित एक महत्वपूर्ण मंच है. इसमें 1,100 से अधिक नीति निर्माता, उद्योगपति, निवेशक, शिक्षाविद, और भारतीय डायस्पोरा के लोग शामिल हुए. इंडिया वीक हर साल दुनिया भर से नीति निर्माताओं, उद्योगपतियों, और शिक्षाविदों को एक मंच पर लाता है. इस कॉन्फ्रेंस में पहले भी कई बड़े नाम शामिल हो चुके हैं, जैसे यूके की उप-प्रधानमंत्री एंजेला रेनर, भारत के पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन, शेल के पूर्व चेयरमैन लॉर्ड जॉन ब्राउन, और यूके हाउस ऑफ कॉमन्स व हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य. यह मंच भारत के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए नए विचारों को सामने लाने का अवसर देता है.

एशियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस में भी घेरा था पाकिस्तान को

इससे पहले इसी महीने 21 मई को राघव चड्ढा ने दक्षिण कोरिया के सियोल में आयोजित एशियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस 2025 में पहलगाम में हुए पाकिस्तान समर्थित आतंकी हमले की कड़ी निंदा की थी. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ करते हुए कहा था, “भारत अब आतंकवाद के खिलाफ केवल शोक व्यक्त नहीं करता, बल्कि सटीक और निर्णायक सैन्य कार्रवाई के जरिए जवाब देता है. भारत शांति में विश्वास करता है, लेकिन आतंकवाद का समर्थन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.”

यह भी पढ़ें : AAP सांसद राघव चड्ढा को लंदन में मिला ‘आइडियाज फॉर इंडिया’ कॉन्फ्रेंस 2025 को संबोधित करने का न्योता

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

AAP सांसद राघव चड्ढा को लंदन में मिला ‘आइडियाज फॉर इंडिया’ कॉन्फ्रेंस 2025 को संबोधित करने का न्योता
New Delhi : आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को प्रतिष्ठित ‘आइडियाज फॉर इंडिया’ कॉन्फ्रेंस में आमंत्रित किया गया है। यूके के प्रसिद्ध थिंक टैंक ब्रिज इंडिया द्वारा 30 मई 2025 को रॉयल लैंकेस्टर लंदन में आयोजित की जाएगी। यह कॉन्फ्रेंस इंडिया वीक का प्रमुख हिस्सा है। इस कॉन्फ्रेंस में सांसद राघव चड्ढा बतौर स्पीकर शामिल होंगे। इस अहम कॉन्फ्रेंस में भारत के आर्थिक विकास और दुनिया में उसकी भूमिका पर गहरी चर्चा होगी। इसमें कई पॉलिसी मेकर्स और भारत के प्रतिष्ठित बिजनेसमैन शामिल होंगे।

“सम्मानित महसूस कर रहा हूं”

आप सांसद राघव चड्ढा लंदन में हो रही इस कॉन्फ्रेंस में एक खास चर्चा में हिस्सा लेंगे, जिसका नाम है “भारत एक बहुध्रुवीय दुनिया में” (India in a Multipolar World)। इस चर्चा में वे भारत की रणनीतिक आजादी, दुनिया में बढ़ते प्रभाव और भारत की ग्लोबल नॉर्थ और साउथ के बीच एक पुल यानी ब्रिज की भूमिका पर अपने विचार साझा करेंगे। साथ ही, वे भारत की हाल की उपलब्धियों, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के अलावा डिफेंस और डिप्लोमेसी में मिली सफलताओं के अलावा तकनीक व युवा नेतृत्व के योगदान पर भी बात करेंगे।

‘आइडियाज फॉर इंडिया’ कॉन्फ्रेंस के आमंत्रण पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद राघव चड्ढा ने कहा, “मैं ब्रिज इंडिया और इंडिया वीक 2025 का हिस्सा बनकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। ‘आइडियाज फॉर इंडिया’ कॉन्फ्रेंस भारत के भविष्य को आकार देने का एक शानदार मंच है। मुझे खुशी होगी कि मैं इस आयोजन में अपने विचार साझा कर सकूं और भारत के विकास और उसकी वैश्विक भूमिका पर अपने विचार साझा करने के लिए उत्साहित हूं।”

आप सांसद ने कहा, “दुनिया की अर्थव्यवस्था और राजनीतिक हालात बदल रहे हैं, और भारत विकास के एक बड़े केंद्र के रूप में उभर रहा है। जब बाकी देश व्यापार और सप्लाई चेन को मजबूत करने के बारे में सोच रहे हैं, तब भारत और ब्रिटेन के पास अपने रिश्तों को और बेहतर करने का यह शानदार मौका है। खासकर यूके-भारत मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर बातचीत का यह सही समय है। उन्होंने कहा, मैं ‘आइडियाज फॉर इंडिया 2025’ में अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ मिलकर यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि हम भारत के विकास के अगले कदम को कैसे बेहतर बना सकते हैं।”

पूर्व में कई दिग्गज कर चुके हैं संबोधित

यूके के मशहूर थिंक टैंक ब्रिज इंडिया की तरफ से हर साल आयोजित होने वाली कॉन्फ्रेंस इंडिया वीक में 1,100 से ज्यादा लोग शामिल होते हैं। जिनमें नीति निर्माता, उद्योगपति, इनवेस्टर्स, एकेडमिक्स और भारतीय मूल के लोग होते हैं। वहीं, पिछले कई सालों के दौरान इस कॉन्फ्रेंस में कई बड़े दिग्गज और जानी-मानी हस्तियां शामिल हो चुकी हैं। इनमें ब्रिटेन की डिप्टी प्राइम मिनिस्टर एंजेला रेनर, भारत के पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन, शेल के पूर्व चेयरमैन लॉर्ड जॉन ब्राउन के अलावा यूके हाउस ऑफ कॉमन्स के सदस्य और हाउस ऑफ लॉर्ड्स शामिल रहे हैं।

भारत के भविष्य पर चर्चा

आइडियाज फॉर इंडिया कॉन्फ्रेंस भारत के अगले दशक के विकास के लिए नए व्यापार, निवेश और नीतिगत विचारों को बढ़ावा देती है। इस बार कॉन्फ्रेंस का फोकस भारत में नए व्यापार और निवेश के मौकों पर होगा। भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। इस कॉन्फ्रेंस में विदेशी निवेशकों को बताया जाएगा कि भारत में निवेश करने के कितने बड़े मौके हैं। भारत एक बड़ा बाजार है, जहां कारोबार की बहुत संभावनाएं हैं।

लेकिन इसके साथ ही, भारत के सामने कई चुनौतियां भी हैं। जैसे कि आर्थिक विकास में रुकावटें, गरीबी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी। इस कॉन्फ्रेंस में इन समस्याओं पर भी खुलकर बात होगी। ‘आइडियाज फॉर इंडिया’ कॉन्फ्रेंस का असल मकसद होता है कि इस आयोजन के जरिए भारत के लिए नए विचार सामने आएं, जो देश के विकास में मदद करें।

एशियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस का बने थे हिस्सा

बता दें कि इससे पहले इसी महीने आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा को दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में आयोजित “पूर्व का दावोस” नाम से मशहूर प्रतिष्ठित एशियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस 2025 में में मुख्य वक्ता के तौर पर भी आमंत्रित किया गया था। जहां उन्होंने पहलगाम में हुए पाकिस्तान समर्थित आतंकी हमले की ग्लोबल मंच पर कड़ी निंदा की थी। साथ ही, ऑपरेशन सिंदूर को सही ठहराते हुए भारतीय सेना के शौर्य की तारीफ की थी। सांसद राघव चड्ढा ने कहा था कि भारत अब आतंकवादी हमलों पर केवल दुख व्यक्त नहीं करता, बल्कि अब वह सटीक और निर्णायक सैन्य कार्रवाई के जरिए जवाब भी देता है। उन्होंने कहा था कि भारत अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की भूमि से आता है, लेकिन साथ ही इस भूमि पर जहां भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस जैसे क्रांतिकारी भी पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा था, “हम शांति में विश्वास करते हैं, लेकिन आतंकवाद का समर्थन करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें : Sony ने इंडी फिल्ममेकरों के लिए लॉन्च किया FX2 कैमरा, प्रो फीचर्स के साथ

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

एशियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस में AAP सांसद राघव चड्ढा को मिला न्योता, विश्व के बड़े नेताओं संग पब्लिक पॉलिसी पर करेंगे बात
New Delhi : युवा सांसद राघव चड्ढा को एशिया की प्रतिष्ठित एशियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस (ALC 2025) में शामिल होने का न्योता मिला है। “पूर्व का दावोस” नाम से मशहूर यह कॉन्फ्रेंस साउथ कोरिया के सियोल में 21-22 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी। इस कॉन्फ्रेंस में सांसद राघव चड्ढा को मुख्य वक्ता (Keynote Speaker) के तौर पर आमंत्रित किया गया है। जहां वे अपनी शानदार नीतिगत समझ, युवा जोश और गवर्नेंस में इनोवेशन के साथ-साथ भारत की ताकत और विजन को दुनिया के सामने रखेंगे। इस विश्व-प्रसिद्ध एशियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस में दुनिया के तमाम बड़े लीडर शिरकत करते हैं, जो एशिया की सबसे बड़ी चुनौतियों और उनके समाधानों पर बात करते हैं।

ओबामा, बुश और बोरिस जॉनसन बन चुके हैं हिस्सा

चोसुन मीडिया और सेंटर फॉर एशिया लीडरशिप के सहयोग से आयोजित एशिया के सबसे बड़े मंच प्रतिष्ठित एशियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस में राजनीति, बिजनेस, शिक्षा और समाज से जुड़े 320 से ज्यादा ग्लोबल लीडर्स और 2,500 से ज्यादा लोग एकत्र होंगे। इस कॉन्फ्रेंस की अहमयित का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इससे पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और जॉर्ज डब्ल्यू बुश, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और डेविड कैमरन, नेटफ्लिक्स के सीईओ रीड हेस्टिंग्स, और ब्लैकस्टोन के सीईओ स्टीव श्वार्जमैन जैसे लोग इस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर चुके हैं।

इस बार ऋषि सुनक, माइक पोंपियो होंगे शामिल

वहीं इस बार सांसद राघव चड्डा ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, एशिया फाउंडेशन की प्रेसिडेंट लॉरेल ई. मिलर, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट, मिलकेन इंस्टीट्यूट की वाइस प्रेसिडेंट लॉरा लेसी, अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोंपियो, रैंड केइकोनॉमिक स्ट्रेटेजी यूनिट के डायरेक्टर डैनियल एगेल, हार्वर्ड सेंटर फॉर पब्लिक लीडरशिप के फाउंडर डीन विलियम्स, और कनाडा इंटरनेशनल साइंटिफिक एक्सचेंज प्रोग्राम की डायरेक्टर शॉना नोवाक जैसे बड़े नेताओं के साथ मंच साझा करेंगे।

खास बात यह है कि इस बार एशियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस (ALC 2025) की थीम “राष्ट्रों का उदय: बड़ी तरक्की की राह” रखा गया है। जो दक्षिण कोरिया की आजादी की 80वीं सालगिरह और कोरियाई युद्ध की 75वीं सालगिरह के मौके पर आयोजित की जा रही है। इस बार इस इवेंट में हेल्थ, क्लाइमेट और जियोपॉलिटिकल कॉन्फ्लिक्ट जैसे मुद्दों पर बात होगी, ताकि इनसे निपटने के तरीके खोजे जा सकें।

इन दो विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे सांसद

एशियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस 2025 में सांसद राघव चड्ढा इन प्रमुख विषयों पर अपने विचार विश्व पटल पर रखने जा रहे हैं। इसमें “न्यू पॉलिटिकल लीडरशिप: एशिया में गवर्नेंस को बदलते युवा लीडर” विषय पर वह बताएंगे कि कैसे 33 साल की उम्र में राघव चड्ढा राज्यसभा के सबसे युवा सांसद बने। कम उम्र में अपने राजनीतिक सफर, और सफलताओं के अलावा गवर्नेंस पॉलिसी में अपनी समझ को लेकर वह अपने विचार दुनिया के साथ साझा करेंगे। वह बताएंगे कि कैसे युवा देश की राजनीति का हिस्सा बन सकते हैं और गवर्नमेंट सिस्टम को कैसे आगे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

इसके अलावा सांसद राघव चड्ढा “हेल्थ, क्लाइमेट और कॉन्फ्लिक्ट के दौर में कैसे देशों को क्राइसिस से बचाया जाए” विषय पर भी अपने विचार साझा करेंगे। जिसमें वह बताएंगे कि कैसे दिल्ली में ‘आप’ सरकार में रहते हुए मोहल्ला क्लीनिक जैसे प्रोजेक्ट्स के जरिए हेल्थ सर्विसेज को बेहतर किया, जिसका कोविड-19 के दौरान बड़ा फायदा हुआ। साथ ही, साफ पानी और स्वच्छता सुनिश्चित करने के उनके प्रयासों ने दिल्ली के लोगों के स्वास्थ्य जोखिमों को कम किया, जिससे सभी के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा मजबूत हुई।

ALC 2025 में शामिल होना गर्व की बात

एशियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस 2025 में शामिल होने को लेकर सांसद राघव चड्ढा ने कहा, “ग्लोबल लीडर्स के बीच भारत और उसके युवाओं के प्रतिनिधि के तौर पर शामिल होना मेरे लिए गर्व की बात है। एशिया आज बदलाव के मुहाने पर खड़ा है और इस ऐतिहासिक मंच से भारत की सोच और अनुभव साझा करना मेरे लिए एक सम्मान की बात है।”

उन्होंने आगे कहा, “ऋषि सुनक, माइक पोंपियो और लॉरा लेसी जैसे बड़े लीडर्स के साथ मंच साझा करना मेरे लिए बड़े सम्मान और जिम्मेदारी की बात है। यह भारत की कहानी, इनोवेशन, यंग लीडरशिप, डेमोक्रेसी और ग्लोबल कोऑपरेशन को एशिया के प्रतिष्ठित मंच पर दिखाने का शानदार मौका है।”

खास बात ये है कि सांसद राघव चड्ढा को हाल ही में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) ने यंग ग्लोबल लीडर (YGL) चुना है। यह सम्मान विश्व के उन 40 वर्ष से कम उम्र के नेताओं को दिया जाता है जो बेहतर भविष्य के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सांसद राघव चड्ढा अपनी पॉलिसी नॉलेज, यंग लीडरशिप और गवर्नेंस में इनोवेशन के लिए जाने जाते हैं। दिल्ली सरकार में रहते हुए उन्होंने हेल्थ, पानी और फाइनेंस जैसे क्षेत्रों में बड़े रिफॉर्म्स भी किए हैं।

यह भी पढ़ें : आंध्र प्रदेश : खेल-खेल में कार में बैठे 4 बच्चे, अचानक लॉक हुआ दरवाजा, फिर जो हुआ जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप