ladakh Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Sonam Wangchuk : सोनम वांगचुक जल्द होंगे रिहा, लद्दाख में शांति बनाए रखने का सरकार का प्रयास
Sonam Wangchuk : केंद्र सरकार ने लद्दाख के एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की रिहाई का आदेश दे दिया है। गृह मंत्रालय ने कहा कि यह कदम लद्दाख में शांति, स्थिरता और आपसी भरोसे का माहौल बनाए रखने के लिए उठाया गया है। सरकार का उद्देश्य सभी पक्षों के साथ रचनात्मक और सार्थक संवाद करना है।

लद्दाख की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम

सोनम वांगचुक को 26 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत हिरासत में लिया गया था। वह अब हिरासत की आधी अवधि पूरी कर चुके हैं। गृह मंत्रालय ने बताया कि लद्दाख की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

नेताओं के साथ सक्रिय बातचीत

सरकार ने यह भी कहा कि क्षेत्र में विभिन्न समुदायों और नेताओं के साथ सक्रिय बातचीत जारी है, ताकि लोगों की मांगों और चिंताओं का समाधान किया जा सके। बंद और विरोध प्रदर्शनों के कारण स्थानीय समुदाय, छात्र, व्यवसायी, पर्यटन क्षेत्र और पर्यटक प्रभावित हुए थे।

छठी अनुसूची और राज्य का दर्जा

सोनम वांगचुक जोधपुर केंद्रीय जेल में बंद हैं। उन्हें हिरासत में लेने का फैसला पिछले साल 26 सितंबर को लेह में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद लिया गया था। इन प्रदर्शनों में लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर चार लोगों की मौत हुई थी।

ये भी पढ़ें- Japan Alert : मिडिल-ईस्ट संघर्ष के बीच उत्तर कोरिया ने दागी कई मिसाइलें, जापान में अलर्ट जारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

दिल्ली-लद्दाख समेत 7 अन्य राज्यों के बदले राज्यपाल, डिटेल में पढ़ें
New Delhi : राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद 7 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल-उपराज्यपालों की नियुक्ति में बड़ा फेरबदल किया गया है। इसमें दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तेलंगाना, हिमाचल, नागालैंड, तमिलनाडु और लद्दाख जैसे राज्य-केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं। वहीं कई राज्यों में नई नियुक्ति भी की गई है। किस राज्य में किसकी हुई नियुक्ति, पढ़ाई-लिखाई समेत जानें सबकुछ।

तरनजीत सिंह संधू बने दिल्ली के नए उप-राज्यपाल

दिल्ली के चर्चित उप-राज्यपाल वी.के. सक्सेना की जगह पूर्व IFS अधिकारी तरनजीत सिंह संधू को नियुक्त किया गया है। इनकी शुरुआती पढ़ाई हिमाचल प्रदेश के लॉरेंस स्कूल सनावर से हुई है। ग्रेजुएशन की पढ़ाई दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास विषय से हुई। इसके बाद जेएनयू से अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में मास्टर की डिग्री पूरी की। विदेश सेवा के दौरान वे श्रीलंका-अमेरिका में राजदूत के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। और अब दिल्ली के नए उप-राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।

लद्दाख में विनय कुमार सक्सेना की नियुक्ति

वीके सक्सेना को दिल्ली से हटाकर लद्दाख की जिम्मेदारी दी गई है। दिल्ली कार्यकाल के दौरान ये काफी चर्चा में बने रहे। पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की है। उप-राज्यपाल के अलावा खादी ग्रामोद्योग आयोग के चेयरमैन भी रह चुके हैं।

रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल को मिली बिहार की जिम्मेदारी

बिहार राज्य में रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। लेफ्टनेंट सैयद ने शेरवुड कॉलेज से शुरुआती पढ़ाई के बाद डीयू से हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया। ये विदेश के कई सुरक्षा संस्थानों में प्रशिक्षण भी ले चुके हैं। तथा परम विशिष्ट सेवा पदक, उत्तम युद्ध सेवा पदक और अति विशिष्ट सेवा से सम्मानित भी हो चुके हैं।

पश्चिम बंगाल में आर. एन. रवि. की नियुक्ति

नागालैंड, मेघालय, तमिलनाडु जैसे राज्यों में अपनी सेवाएं दे चुके आर. एन. रवि. को अब पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 1974 में भौतिक विज्ञान से मास्टर करने के बाद IPS ज्वाइन किया। इस दौरान लंबे समय तक खुफिया विभाग और केंद्रीय जांच एजेंसी में भी काम किया।

महाराष्ट्र में जिष्णु देव वर्मा को मिली जिम्मेदारी

ये त्रिपुरा के शाही परिवार से तालुक रखते हैं। त्रिपुरा में डिप्टी सीएम रह चुके रहे हैं। जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र में नया राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। इससे पहले ये तेलंगाना में भी राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

कविंदर गुप्ता बने हिमाचल के नए राज्यपाल

लद्दाख में उपराज्यपाल और जम्मू-कश्मीर में डिप्टी सीएम तथा विधानसभा अध्यक्ष रहे कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश में नियुक्त किया गया है। इनकी पढ़ाई की बात करें तो गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। पढ़ाई के बाद राजनीति के साथ-साथ अपने व्यवसाय से भी लगातार जुड़े रहे।

शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना की जिम्मेदारी

शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे हिमाचल में राज्यपाल और केंद्र सरकार में बतौर वित्त राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर से इन्होंने अपनी पढ़ाई कंप्लीट की है।

केरल के राज्यपाल को मिला तमिलनाडु का अतिरिक्त प्रभार

केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ये गोवा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। गोवा के वास्को-डी-गामा स्थित सेंट जोसेफ इंस्टीट्यूट से मैट्रिक तथा एमईएस कॉलेज से कॉमर्स की पढ़ाई की है। शुरु से ही आरएसएस से जुड़े रहे तथा आगे चलकर भाजपा के नियमित सदस्य बन गए।

नंद किशोर यादव बने नागालैंड के राज्यपाल

सात बार के बिहार भाजपा विधायक रहे नंद किशोर यादव को नागालैंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। ये लंबे समय से आरएसएस और बिहार भाजपा से जुड़े रहे। वे तीन दशक से भी अधिक समय से बिहार की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। इस दौरान सड़क और पथ निर्माण जैसे महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

ये भी पढ़ें- Cylinders Price Hike : रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा, कामर्शियल सिलेंडर भी 100 से पार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Earthquake : लेह में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता
Earthquake : लद्दाख में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है। लेह में रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.7 रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने बताया कि भूकंप सुबह 11:51 बजे आया। भूकंप का सेंटर कारगिल से 290 km उत्तर-पश्चिम में और 171 km की गहराई पर था।

कई इलाकों में लगे झटके

जानकारी के मुताबिक, लद्दाख के लेह, जम्मू-कश्मीर, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK), और भारत के उत्तर में पड़ोसी देशों समेत आस-पास के इलाकों में भी झटके महसूस किए गए। यहां तक की भूकंप के झटके सेंट्रल एशिया के ताजिकिस्तान तक फैल गए।

171 किमी की गहराई पर आया भूकंप

NCS (National Centre for Seismology) के अनुसार, भूकंप सुबह 11:51 बजे IST पर लेह, लद्दाख में 171 किमी की गहराई पर आया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप की गहराई सतह से 171 किमी नीचे, 36.71 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 74.32 डिग्री पूर्वी देशांतर थी।

सरकार ने जारी की एडवाइजरी

हालांकि किसी के जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं है। सरकारी अधिकारियों ने कहा कि वे लेह, लद्दाख में स्थिति पर नज़र रख रहे हैं। अधिकारियों ने लेह के लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें- Greenland Protest : ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर गाड़ा अमेरिकी झंडा, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल, यूरोपीय देश नाराज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

लद्दाख में हिंसक विरोध प्रदर्शन, अब तक 4 की मौत, कई घायल- जानिए ताजा हालात
फटाफट पढ़ें

लद्दाख को राज्य बनाने की मांग पर हिंसा भड़की

झड़प में 4 लोग मरे, 80 से ज्यादा घायल

पुलिस और छात्रों के बीच हुई जोरदार टकराव

उपराज्यपाल ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की

केंद्र सरकार 6 अक्टूबर को बैठक कर सकती है

Leh Ladakh Protest : केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर बुधवार, 24 सितंबर से शुरू हुआ आंदोलन हिंसक रूप ले चुका है. आंदोलन के दौरान आगजनी, सड़कों पर झड़पें और तनाव की स्थित देखी गई. जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और कम से कम 80 लोग घायल हो गए. सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक लद्दाख को लेकर बीते कई महीनों से अलग-अलग तरह से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. अब छात्र उनके समर्थन में सड़कों पर उतर आए हैं.

छात्रों और पुलिस के बीच तीखी झड़प

विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, झड़प में 40 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए शहरभर में भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तौनाती की गई, जिन्होंने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े.
वहीं लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने लेह में हुई हिंसा की कड़ी निंदा की. उन्होंने चेतावनी दी कि केंद्र शासित प्रदेश में शांति भंग करने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

आंदोलन की आड़ में हिंसा बर्दाश्त नहीं

उपराज्यपाल ने कहा, ”हम जानते हैं कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है. यहां तक कि भूख हड़ताल भी लोकतांत्रिक परंपराओं का हिस्सा है. लेकिन पिछले एक-दो दिनों में हमने जो देखा है कि लोगों को भड़काया जा रहा है, नेपाल और बांग्लादेश से तुलना की जा रही है, निजी कार्यालयों और घरों में आग लगाने की कोशिश की जा रही है, पथराव किया जा रहा है. यह लद्दाख की परंपरा नहीं है.”

प्रदर्शनकारियों की मांग पर विचार करते हुए केंद्र सरकार 6 अक्टूबर को दिल्ली में एक बैठक कर सकती है. साल 2019 में अनुच्छेद 370 और 35A हटने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया था. सरकार ने उस समय हालात सामान्य होने के बाद पूर्ण राज्य का दर्ज देने का भरोसा दिया था.

यह भी पढ़ें : आजम खान के जेल से रिहा होने पर अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया, कहा- बीजेपी को कभी अच्छे नहीं लगते ऐसे लोग

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

लद्दाख को पूर्ण राज्य बनाने की मांग तेज, लेह में छात्रों और पुलिस की झड़प, CRPF की गाड़ी को लगाई आग
फटाफट पढ़ें

लेह में छात्रों ने वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन किया

CRPF की गाड़ी जलाई, पुलिस से झड़प हुई

वांगचुक लद्दाख को राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं

छात्रों ने छठी अनुसूची की मांग को लेकर मोर्चा खोला

अनुच्छेद 370 हटने के बाद बढ़ी लद्दाख की मांगें

Leh Students Protest : लेह में Gen-Z ने बुधवार (24 सितंबर) को केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया. छात्रों ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान छात्रों ने CRPF की एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया. पुलिस और छात्रों के बीच झड़प भी देखने को मिली. वांगचुक पिछले कई महीनों से लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने अब तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है.

दरअसल, सामाजिक और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक लद्दाख में कई दिनों से अनशन पर बैठे थे. वे लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने और पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग कर रहे हैं. उनके समर्थन में लेह छात्रों ने बुधवार (24 सितंबर) को विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. यह प्रदर्शन इतना उग्र हो गया कि छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. स्थिति संभालने की कोशिश में पुलिस ने हस्तक्षेप किया, लेकिन प्रदर्शन और ज्यादा भड़क गया.

वांगचुक के समर्थन में सड़कों पर उतरे छात्र

बता दें कि सोनम वांगचुक की अगुवाई वाली लद्दाख की एपेक्स बॉडी केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को छठी अनुसूची और पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग कर रही है. वांगचुक ने इसके लिए बीते कई दिनों तक भूख हड़ताल भी की. उन्होंने पहले नई दिल्ली तक लंबा मार्च किया था. इसके बाद भूख हड़ताल पर बैठे. अब उनके समर्थन में Gen-Z सड़कों पर उतर आए हैं.

गौरतलब है कि पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्मू कश्मीर को दो हिस्सों में बांट दिया गया था. जम्मू कश्मीर एक अलग केंद्र शासित प्रदेश बना, जबकि लेह और कारगिल को मिलाकर लद्दाख अलग केंद्र शासित प्रदेश बन गया था. इसी लद्दाख को लेकर पूर्ण दर्जे की मांग हो रही है.

यह भी पढ़ें : दुर्गा पूजा से पहले CM ममता बनर्जी का एक्शन प्लान, विकास और सुरक्षा दोनों पर जोर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

हरियाणा के नए राज्यपाल बने प्रो. आशिम कुमार घोष, गोवा और लद्दाख में भी नई नियुक्तियाँ
Haryana New Governor : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दो राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के लिए नए राज्यपाल और उपराज्यपाल की नियुक्ति की है. प्रो. आशिम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा, गोवा और लद्दाख में नई नियुक्तियाँ की है. प्रोफेसर आशिम कुमार घोष को हरियाणा का नया राज्यपाल बनाया गया है, जबकि पुष्पपति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है, इसके साथ ही कविन्द्र गुप्ता को लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है.

हाई एजुकेशन में काफी प्रशासनिक अनुभव

सीनियर एकेडिमिक रोल निभाने वाले आशिम कुमार घोष को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा का राज्यपाल बनाया है. आशिम कुमार घोष को हाई एजुकेशन में काफी प्रशासनिक अनुभव है, जिसका फायदा अब हरियाणा को मिलेगा. वह जल्द ही राज्यपाल का पदभार ग्रहण करेंगे.

गोवा का नया राज्यपाल बनाया गया

वहीं टीडीपी के सीनियर नेता और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के करीबी पशुपति अशोक गजपति राजू को गोवा का नया राज्यपाल बनाया गया है. वह भारत सरकार में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय भी संभाल चुके हैं. अपने दशकों लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने आंध्र प्रदेश और केंद्र दोनों में कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारियाँ निभाई हैं.

लद्दाख का नया उपराज्यपाल बनाया गया

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में बीजेपी के सीनियर नेता कविंद्र गुप्ता को लद्दाख का नया उपराज्यपाल बनाया गया है. कविंद्र गुप्ता इससे पहले जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके हैं. जब जम्मू-कश्मीर में पीडीपी और बीजेपी गठबंधन की सरकार बनी थी, उस समय कविंद्र गुप्ता को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था

यह भी पढ़ें : 133 दिन, 21,660 गिरफ्तार! ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ में पंजाब पुलिस ने ऐसे ध्वस्त किया ड्रग माफिया – जानिए पूरी कहानी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

लद्दाख में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 5.2 तीव्रता से कांपी धरती
Earthquake in Ladakh : भारत के कई राज्यों में भूकंप की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। 14 मार्च यानी आज भारत के दो प्रदेश की धरती भूकंप के झटके से हिल गई है।

भारत के विभिन्न राज्यों में बीते कुछ दिनों से भूकंप की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। भूकंप की घटनाओ को लेकर लोगों के मन मे किसी अनहोनी की संभावना बढ़ती जा रही है। 14 मार्च की सुबह भारत के दो राज्यो में भूकंप की वजह से धरती हिल गई है। शुक्रवार को केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में भूकंप की घटना देखने को मिली है।

धरती डोल उठी

14 मार्च को केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के कारगिल में भूकंप की वजह से धरती डोल उठी। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई है जो कि जोखिम भरी होती है। इस भूकंप की खौफ से लोग डर गए। नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी के अनुसार लद्दाख के करगिल में ये भूकंप देर रात दो बजकर 50 मिनट पर आया। इस भूकंप का केंद्र धरती से 15 किलोमीटर नीचे था।

दस किलोमीटर नीचे था

शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश में भी भूकंप की घटना सामने आई। नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश में सुबह छह बजकर 1 मिनट पर भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई है। इस भूकंप का केंद्र वेस्ट कामेंग में धरती से दस किलोमीटर नीचे था।

भूकंप की घटनाएं काफी बढ़ गई

बता दें कि भारत समेत पूरी दुनिया में भूकंप की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। धरती के भीतर सात टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स लगातार अपने स्थान पर घूमते रहती हैं। हालांकि ये प्लेट्स कई बार फॉल्ट लाइन पर टकराती हैं जिससे घर्षण पैदा होता है। इस घर्षण से निकली ऊर्जा बाहर निकलने का रास्ता तलाशती हैं। इसी कारण धरती पर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती हैं।

यह भी पढ़ें : संभल की शाही जामा मस्जिद पहुंची ASI की टीम, नपाई का कार्य शुरू

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

लद्दाख की केंद्र सरकार ने सरकारी नौकरियों में स्थानीय लोगों को 95% आरक्षण का दिया प्रस्ताव
Ladakh News: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लोगों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए सरकारी नौकरियों में स्थानीय लोगों को 95% आरक्षण देने का प्रस्ताव रखा है। यह निर्णय लद्दाख के दो प्रमुख संगठनों—लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए)—की मांगों के मद्देनजर लिया गया, जो लंबे समय से राज्य का दर्जा, संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने और क्षेत्र के लिए एक विशेष लोक सेवा आयोग की स्थापना की मांग कर रहे हैं।

हाल ही में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और इन संगठनों के बीच हुई बैठक में इस पर सहमति बनी कि राजपत्रित अधिकारियों के 95% पद स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित होंगे। इस कदम का लद्दाख के सांसद मोहम्मद हनीफा ने स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताई। अगली बैठक 15 जनवरी को प्रस्तावित है, जिसमें अन्य लंबित मांगों पर चर्चा की जाएगी।

सांस्कृतिक और भाषाई संरक्षण

गृह मंत्रालय ने लद्दाख के सांस्कृतिक और भाषाई संरक्षण के उपायों पर चर्चा के लिए एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया है। यह निर्णय क्षेत्र की अनूठी पहचान और सामरिक महत्व को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

2019 में अनुच्छेद 370 समाप्त होने और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम के तहत लद्दाख को बिना विधानसभा वाला केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था। इसके बाद से क्षेत्र के संगठन राज्य का दर्जा और लोकसभा में दो सीटों की मांग कर रहे हैं। साथ ही, स्थानीय संगठनों ने केंद्र के आश्वासनों के बावजूद विभिन्न मंचों पर विरोध प्रदर्शन भी किए।

हालांकि, लद्दाख के लिए केंद्र सरकार द्वारा विकास और स्थानीय अधिकारों को प्राथमिकता देने का यह प्रयास, क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने की दिशा में सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal: जानें आज का राशिफल, इन बातों का रखें खास ध्यान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

भारतीय लड़ाकू विमान जल्द भरेंगे उड़ान, सबसे ज्यादा ऊंचाई पर रनवे तैयार
LAC: भारत का सबसे ऊंचा एयरफील्ड पूर्वी लद्दाख के न्योमा में बनकर तैयार हो गया है। यह एयरफील्ड वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से मात्र 46 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 13,700 फीट की ऊंचाई पर बना यह एयरफील्ड भारत की रणनीतिक क्षमताओं को नई मजबूती देगा। इसका निर्माण 2021 में 214 करोड़ रुपये के बजट के साथ शुरू हुआ था और इसे रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया है।

इस एयरफील्ड की मदद से भारतीय वायुसेना पैंगोंग, चुशूल और गलवान जैसे संवेदनशील इलाकों में चीन की गतिविधियों पर करीबी नजर रख सकेगी। यहां से राफेल, तेजस, सुखोई-30 और मिग-29 जैसे लड़ाकू विमानों के साथ-साथ भारी परिवहन विमान भी संचालित किए जा सकेंगे। यह एयरफील्ड जंगी ऑपरेशंस के लिए तैयार किया गया है, जिससे जरूरत पड़ने पर रक्षा बलों को एलएसी पर कम समय में तैनात किया जा सकेगा।

सामाजिक-आर्थिक विकास

न्योमा एयरफील्ड का निर्माण बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) द्वारा किया गया है। इसमें आधुनिक तकनीक और विशेष कोल्ड सेटिंग कम्पाउंड का उपयोग किया गया है ताकि माइनस 30 से 35 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी रनवे पूरी तरह कार्यशील रह सके। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसकी आधारशिला रखी थी, और इंडियन एयरफोर्स जल्द ही यहां परीक्षण उड़ान शुरू करेगी।

यह प्रोजेक्ट भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने और पूर्वी लद्दाख में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। न्योमा एयरफील्ड चीन की सीमा से मात्र 15 किलोमीटर की हवाई दूरी पर है, जिससे इसे चीन के लिए रणनीतिक चुनौती माना जा रहा है। चीन ने हाल के वर्षों में सीमा पर अपनी हवाई सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया है। चीन के वेस्टर्न थिएटर कमांड के लिए 30 नए एयरपोर्ट बनाए जा रहे हैं। ऐसे में न्योमा एयरफील्ड भारत की सैन्य तैयारियों में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा।

साथ ही, इस एयरफील्ड से लोमा, हैनली और न्योमा क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को भी प्रोत्साहन मिलेगा। यह परियोजना भारत की सीमाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने और अपनी सैन्य ताकत को बढ़ाने की सरकार की रणनीतिक महत्वाकांक्षाओं का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें : बांग्लादेश हिंसा को लेकर बोले TMC सांसद कीर्ति आजाद, “क्या सरकार ने हाथों में चूड़ियां…”

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Ladakh: केंद्र सरकार लद्दाख में बनाएगी 5 नए जिले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान
Ladakh: केंद्र सरकार ने सोमवार (26 अगस्त) को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पांच नए जिले बनाने का ऐलान किया है. जिनमें जांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग शामिल हैं.

In pursuit of PM Shri @narendramodi Ji's vision to build a developed and prosperous Ladakh, the MHA has decided to create five new districts in the union territory. The new districts, namely Zanskar, Drass, Sham, Nubra and Changthang, will take the benefits meant for the people…
— Amit Shah (@AmitShah) August 26, 2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, पीएम मोदी के नेतृत्व में एक विकसित और समृद्ध लद्दाख बनाने के दृष्टिकोण के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने केंद्र शासित प्रदेश में पांच नए जिले बनाने का निर्णय लिया है. नए जिले, अर्थात् ज़ांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग, हर कोने में शासन को मजबूत करके लोगों को मिलने वाले लाभों को उनके दरवाजे तक ले जाएंगे. मोदी सरकार लद्दाख के लोगों के लिए प्रचुर अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है.

2019 में जम्मू-कश्मीर से अलग हुआ था लद्दाख

बता दें कि साल 2019 में लद्दाख को जम्मू कश्मीर से अलग करके एक नया केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था. उस समय लद्दाख में केवल 2 जिले लेह और कारगिल थे. वहीं, केंद्र सरकार ने सोमवार को लद्दाख में पांच नए जिले बनाने का ऐलान किया है, जिसमें जांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग) शामिल है.

Ladakh: पीएम मोदी ने कही ये बात

पीएम मोदी ने कहा कि लद्दाख में पांच नए जिलों का निर्माण बेहतर प्रशासन और समृद्धि की दिशा में एक कदम है. जास्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग पर अब अधिक ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिससे सेवाएं और अवसर लोगों के और भी करीब आएंगे. वहां के लोगों को बधाई.

ये भी पढ़ें- BJP Candidates List: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए BJP दोबारा जारी करेगी उम्मीदवारों की लिस्ट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप