keshav prasad maurya Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

एक छाते के नीचे आए यूपी के दोनों डिप्टी CM, केशव मौर्य ने सपा पर साधा निशाना
Uttar Pradesh Politics : लखनऊ में उत्तर प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक एक साथ नजर आए। दोनों नेताओं का एक ही छाते के नीचे चलते हुए वीडियो सामने आया है। केशव प्रसाद मौर्य ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा कि सभी को साथ मिलकर आगे बढ़ना होगा और उत्तर प्रदेश के बेहतर भविष्य के लिए काम करना होगा।

सपा को अपना नाम बदलकर…

केशव प्रसाद मौर्य ने इस दौरान समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर विधानसभा में विपक्ष का काम सिर्फ हंगामा करना, शोर-शराबा करना और सदन की कार्यवाही में रुकावट डालना है, तो सपा को अपना नाम बदलकर ‘हल्ला-गुल्ला पार्टी’ रख लेना चाहिए।

कदम मिलाकर चलना होगा,
उत्तर प्रदेश का ‘स्वर्णिम कल’ गढ़ना होगा।@brajeshpathakup pic.twitter.com/OAogiITSgH
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) August 4, 2026

समाधान और जवाबदेही के लिए चुना

डिप्टी सीएम ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करने का अधिकार सभी को है, लेकिन सदन की कार्यवाही को लगातार बाधित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनता के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता ने विधायकों को चर्चा, समाधान और जवाबदेही के लिए चुना है, न कि हंगामे और गतिरोध के लिए।

अब राम नाम का सहारा ले रहे

केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर धार्मिक मुद्दों को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे, वही अब राम नाम का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भगवान श्रीराम सभी को सही दिशा दिखाएंगे।

धार्मिक नारे लगाने का बचा विकल्प

गौरतलब है कि केशव प्रसाद मौर्य पहले भी कई मौकों पर समाजवादी पार्टी पर हमलावर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने सपा को लेकर बयान दिया था कि पार्टी के पास अब सिर्फ धार्मिक नारे लगाने का विकल्प बचा है।

समाजवादी पार्टी का काम अगर विधानसभा की कार्यवाही में हंगामा करना, शोर-शराबा करना और बाधा डालना है, तो उसे अपना नाम बदलकर ‘हल्ला-गुल्ला पार्टी’ रख लेना चाहिए।

लोकतंत्र में विरोध का सबको अधिकार है, लेकिन सदन की कार्यवाही लगातार बाधित करना न तो लोकतांत्रिक है और न ही जनहित में यह…
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) August 4, 2026

भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे

वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी लगातार भाजपा और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से जुड़े एक वीडियो को शेयर करते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। अखिलेश यादव ने कहा था कि सरकार में कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार की वजह से जनता परेशान है।

अखिलेश यादव ने उठाए गंभीर मुद्दे

अखिलेश यादव ने भाजपा पर महंगाई, बेरोजगारी, छात्रों की समस्याओं, किसानों और व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को लेकर भी हमला बोला था। उन्होंने दावा किया था कि जनता आने वाले समय में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है।

ये भी पढ़ें- E-20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्लाबोल, 100 समर्थकों के साथ PM आवास की ओर बढ़े, पुलिस ने रोका

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा संगठन और मोदी नेतृत्व को सराहा, 2027 में बड़ी जीत का दावा
UP News : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्ष पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि 2017 की जीत सिर्फ एक ट्रेलर थी और 2027 में इससे भी बड़ी जीत तय है. यह बयान उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिया, जो आने वाले विधानसभा चुनाव और संगठनात्मक गतिविधियों के बीच राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है.

केशव प्रसाद मौर्य ने अपने बयान में बीजेपी की संगठनात्मक ताकत और वैचारिक मजबूती की प्रशंसा की है. उन्होंने लिखा कि भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है. इस मायने में उसके सामने कांग्रेस और सपा समेत बाकी परिवारवादी पिछलग्गू दल कहीं नहीं हैं. उत्तर प्रदेश में 2017 की जीत केवल एक ट्रेलर थी, 2027 में जनता के आशीर्वाद और देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से उससे भी बड़ी विजय तय है.

मौर्य ने मोदी के नेतृत्व को निर्णायक कहा

केशव प्रसाद ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को भी निर्णायक बताया. उन्होंने कहा कि मोदी के कुशल नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनाएं जमीन पर उतरी हैं और विकसित भारत के साथ विकसित उत्तर प्रदेश का संकल्प अडिग है.

भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। इस मायने में उसके सामने कांग्रेस व सपा समेत बाकी परिवारवादी पिछलग्गू दल कहीं नहीं ठहरते हैं।

उत्तर प्रदेश में 2017 की जीत केवल एक ट्रेलर थी, 2027 में जनता के आशीर्वाद और देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से…
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) December 13, 2025

2027 में 2017 की सफलता को दोहराया जाएगा

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संगठन पर्व का जिक्र करते हुए कहा कि 14 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के साथ यह प्रक्रिया पूरी होगी और इसके बाद नया नेतृत्व पूरी ताकत और दृढ़ता के साथ सक्रिय हो जाएगा, उन्होंने कहा कि जिस तरह बिहार में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की, उसी तरह उत्तर प्रदेश के हर कार्यकर्ता भी 2027 के लक्ष्य को लेकर पूरी तैयारी में है. अंत में उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि 2027 में 2017 की सफलता को दोहराया जाएगा.

प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 14 दिसंबर को

बता दें कि उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 14 दिसंबर को होना है और इसी दिन नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा भी की जाएगी. इसके पहले आज नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जानी है. चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय पार्षदों के चुनाव के लिए मतदाता सूची जारी कर दी है. इस सूची में कुल 425 प्रदेश परिषद सदस्य शामिल हैं. इसके अलावा इसमें पांच लोकसभा सांसद, आठ विधान परिषद सदस्य, 26 विधायक और सभी जिलों तथा महानगरों के अध्यक्ष भी शामिल हैं. इसी बीच राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं ने राजनीतिक हलचल को और तेज कर दिया है.

यह भी पढ़ें “सरकार का जुमला और लोकतंत्र पर हमला” कहते हुए पल्लवी पटेल ने SIR फॉर्म भरने से किया इनकार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

फर्जी डिग्री मामले में डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका
Keshav Prasad Maurya : प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने 2021 में उनके खिलाफ दायर फर्जी डिग्री केस की याचिका को खारिज कर दिया है. इस याचिका में डिप्टी सीएम को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पद पाने और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए उनपर एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी. ये याचिका आरटीआई एक्टिविस्ट दिवाकर नाथ त्रिपाठी ने दायर की थी.

क्या है पूरा मामला

पूरा मामला साल 2021 का है जब डिप्टी सीएम के खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट में सीआरपीसी की धारा 156(3) के तहत फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर संवैधानिक पद प्राप्त करने और इस आधार पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को लेकर याचिका दायर की गई थी. याचिकाकर्ता दिवाकर नाथ त्रिपाठी ने आरोप लगाया था कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साल 2007, 2012 और 2014 के चुनावों में निर्वाचन आयोग के सामने गलत शैक्षिक योग्यताओं को प्रस्तुत किया था, इसके साथ ही उन्होंने केशव मौर्य पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से पेट्रोल पंप हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया था.

हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक मिली निराशा

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इस पूरे मामले में संजय सिंह को पीड़ित व्यक्ति न होने के आधार पर उनकी याचिका को खारिज कर दिया था. इसके बाद दिवाकर नाथ त्रिपाठी ने हाई कोर्ट में रिव्यू पिटीशन फाइल भी फाइल किया था. कोर्ट ने उनकी रिव्यू पिटीशन को भी खारिज कर दिया था जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया था, और अब उन्हें वहां से भी निराशा ही हाथ लगी है.

यह भी पढ़ें : सीहोर को CM मोहन यादव का तोहफा, 1,440 करोड़ के निवेश से औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

केशव प्रसाद मौर्य को सीएम बनाने की मांग पर ओम प्रकाश राजभर ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
Om Prakash Rajbhar : योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की मांग पर प्रतिक्रिया दी है।

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। केशव प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री बनाने की मांग पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा ऑल इज वेल। बीते दिनों हरदोई में विधायक श्याम प्रकाश ने कहा था कि केशव प्रसाद मौर्य को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाए और सीएम योगी आदित्यनाथ दिल्ली जाएं।

कोई नाराजगी नहीं है

विधायक श्याम प्रकाश के बयान पर उत्तर प्रदेश में चारो तरफ प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। रविवार को उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती पहुंचे ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश के बयान पर कहा हमारी पार्टी में सब कुछ “आल इज वेल” है। सरकार से किसी भी विधायक की कोई नाराजगी नहीं है।

घर-घर में शिक्षा मिले

साथ ही विवादों में चल रहे औरंगजेब के सवाल पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि हम चाहते हैं कि घर-घर में शिक्षा मिले रोजगार मिले हर घर को काम मिले और जहां तक औरंगजेब की बात है उसके जमाने मे तो मैं पैदा भी नहीं हुआ था।

सिर्फ नेताओं का भाषण है

वही मंत्री संजय निषाद के हाल के बयान पर जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं सात दरोगा को मारकर कैबिनेट मंत्री बना हूं इस सवाल पर मुस्कुराते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि वह सिर्फ नेताओं का भाषण है और कुछ नहीं।

एकजुट होकर आवाज बुलंद करनी होगी

बता दें कि इससे पहले ओम प्रकाश राजभर ने कुदरहा ब्लॉक मुख्यालय लालगंज में आयोजित “शोषित वंचित पिछड़ा अतिपिछड़ा हक अधिकार महारैली में जनसभा को संबोधित किया। वहीं सोशल मीडिया साइट एक्स पर ओम प्रकाश राजभर ने लिखा- इस अपार जनसैलाब ने सामाजिक न्याय और हक-अधिकार की इस लड़ाई को और अधिक मजबूती दी। शोषित वंचित पिछड़े और अतिपिछड़े समाज के हक की लड़ाई को अंतिम लक्ष्य तक पहुंचाना ही हमारा संकल्प है। ओम प्रकाश राजभर ने कहा सामाजिक न्याय की यह लड़ाई रुकने वाली नहीं। जब तक हक और अधिकार नहीं मिलेगा तब तक संघर्ष जारी रहेगा! अब अन्याय और भेदभाव के खिलाफ पूरे समाज को एकजुट होकर आवाज बुलंद करनी होगी।

यह भी पढ़ें : आज होगा IPL 2025 का दूसरा मुकाबला, SRH और RR होंगे आमने-सामने

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

यूपी में पीएम आवास योजना के नियम में बड़ा बदलाव, अब महिला मुखिया के नाम होंगे नए घर
UP News : यूपी में सरकारी योजना के तहत मिलने वाले आवास के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजन ग्रामीण और मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण क नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने महिला सशक्तिकरण एवं मिशन शक्ति अभियान को ध्यान में रखते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर पीएम आवास योजना ग्रामीण और मुख्यमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के तहत दिये जाने वाले आवास केवल महिला मुखिया के नाम ही स्वीकृति किये जाएं। जबकि पुरुष मुखिया के नाम स्वीकृत आवास महिला मुखिया का नाम अनिवार्य रूप से जोड़ा जाए।

महिला मुखिया के नाम स्वीकृत किए जाएं

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर पीएम आवास योजना ग्रामीण और मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पक्के आवास केवल महिला मुखिया के नाम ही स्वीकृत किए जाएं। महिला मुखिया के नाम आवास स्वीकृत किये जाने के पीछे उद्देश्य यह है कि उनके भीतर स्वामित्व का भाव आये तथा समाज की मुख्य धारा से जुड़ सके। केशव प्रसाद मौर्य ने यह भी कहा कि पुरुष के नाम स्वीकृत आवास में महिला मुखिया का नाम अनिवार्य रूप से जोड़ा जाए। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा आवास के सामने सहजन का पेड़ लगाने सोलर लाइट आदि सुविधाओं के लिए प्लान बनाया जाए। लाभार्थियों सर्वे का कार्य 31 मार्च तक अनिवार्य रूप से पूरा कर लिया जाए।

नियमित आयोजन कराया जाए

डिप्टी सीएम ने निर्देशित दिया है कि प्रत्येक विकासखंड की दो ग्राम पंचायतों में हर शुक्रवार को ग्राम चौपालों का नियमित आयोजन कराया जाए। यह कहते हुए कि सरकार खुद चलकर गांव और गरीबों के पास जा रही है। ग्राम चौपालों के आयोजन से लोगों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है बल्कि गांव में ही समस्याओं का निराकरण हो रहा है। आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग जीएस प्रियदर्शी ने बताया कि एक साल में एक लाख 24 हजार से अधिक चौपाल लगाई गई हैं। जिनमें चार लाख 67 हजार से अधिक समस्याओं-प्रकरणों का निस्तारण किया।

स्वीकृत आवास 40.14 प्रतिशत

वहीं ग्राम विकास विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में पीएम आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत महिला मुखिया के नाम स्वीकृत आवास 40.14 प्रतिशत है और पति-पत्नी के संयुक्त नाम से स्वीकृत आवास का प्रतिशत 51.74 है।

यह भी पढ़ें : बेंगलुरु में मेट्रो के किराए में हुई बढ़ोतरी, पीक और नॉन-पीक आवर्स पर अलग-अलग फेयर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अखिलेश यादव यहां आएं और संगम में डुबकी लगाएं, महाकुंभ को राजनीति का क्षेत्र न बनाएं : केशव प्रसाद मौर्य
Mahakumbh 2025 : प्रयागराज में महाकुंभ जारी है। जहां पर हजारों, लाखों की संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। वहीं इस अलौकिक महाकुंभ में शनिवार को हिन्दी ख़बर द्वारा एक कॉन्क्लेव आयोजित किया गया। जिसमें यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए।

हिन्दी ख़बर द्वारा आयोजित इस कॉन्क्लेव में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जब पूरा देश और पूरा विश्व गंगा, यमुना और सरस्वती के इस पवित्र संगम में डुबकी लगाने के लिए उमड़ रहा हो, तीर्थायात्री यहां आकर महात्मा, संतों से शिक्षा दिक्षा ले रहे हों, अध्यात्म को स्विकार कर रहे हों और गुरु परंपरा, अखाड़ा परंपरा के साथ जुड़ रहे हों तो विश्व गुरु का संत स्वभाविक तौर से इसी रास्ते से निकलता है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है, हम हर क्षेत्र में दुनिया के गुरु बनने का अधिकार रखते हैं। भारत के इतना सामर्थ है कि हर क्षेत्र में अपना झंडा बुलंद कर सकता है।

हमारी पार्टी पर कोई प्रतिक्रिया करेगा तो हम प्रतिकार करेंगे- केशव प्रसाद मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य से जब पूछा गया कि आप हर मुश्किल में पार्टी के लिए सिपाही के तौर पर काम करते हैं तो उन्होंने कहा, मैं उत्तर प्रदेश सरकार का उपमुख्यमंत्री हूं। अगर कोई हमारी सरकार, पार्टी और विचारधारा पर कोई प्रतिक्रिया करेगा, वार करेगा, तो प्रतिकार करना हमारा दायित्व है और यह हम कर रहे हैं और आगे भी करेंगे। उन्होंने कहा कि हम अपनी पार्टी के लिए, डबल इंजन सरकार के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

अखिलेश यादव यहां आएं और संगम में डुबकी लगाएं

उन्होंने सपा के द्वारा उठाए जाने सवाल पर कहा कि अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी जो बची खुची है, यहां आएं और संगम डुबकी लगाएं। आरोप-प्रत्यारोप लगाने का, एक दूसरे के विचारधारा के खिलाफ लड़ने का, बोलने का महाकुंभा स्थान नहीं है। उसके लिए मिल्कीपुर उपचुनाव है। वहां हम सपा के खिलाफ बोल रहे हैं, सपा हमारे खिलाफ बोल रही है। लेकिन वहां पर कमल खिलने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव महाकुंभ को लेकर राजनीती न करें। महाकुंभ से जुड़ी लोगों की आस्था को चोट पहुंचाने की कोशिश न करें, यहां बड़ी श्रद्धा के साथ श्रद्धालू आ रहे हैं और भारी संख्या में आ रहे हैं और हमारे जीवन काल में जितने कुंभ मैने देखे हैं ऐसा जनसैलाब भक्तों का मैने कभी नहीं देखा, जैसा इस बार आता हुआ देख रहा हुं। व्यवस्थाएं भी पूर्व की जितनी भी व्यवस्थाएं थी उनमें सबसे श्रेष्ठ व्यवस्था 2025 के महाकुंभ के लिए माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन में आदरणीय योगी जी की अगुवाई में डबल इंजन सरकार ने किया है और आगे भी करेंगे।

अखिलेश यादव के सलाहकार सही सलाह नहीं देते- डिप्टी सीएम

अखिलेश यादव द्वारा महाकुंभ में आयोजित कैबिनेट को लेकर उठाए गए सवाल पर केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख पर निशाना साधा और कहा कि अखिलेश यादव के सलाहकार लोग सही सलाह नहीं देते। उत्तर प्रदेश सरकार का जब संपूर्ण मंत्रीमंडल परिषद आया, तो मेला क्षेत्र में आने वाले समय की 2031 में होने वाले आर्धकुंभ की तैयारियों की एक तरह से नींव डालने का काम किया है। बड़ी-बड़ी परियोजनाओं को स्विकृति देने का काम किया है। बड़े पैमाने पर रोजगार और निवेश लाने के रास्ते साफ किए, और सबसे बड़े एक्सप्रेसवे बनाने का फैसला भी इसी हमारे महाकुंभ की कैबिनेट में लिया गया। उन्होंने कहा कि इसे अखिलेश यादव जी का एक दृष्टी दोष कहिए या मांसिक रोग कहिए वो लगातार इस प्रकार के विकार से ग्रसित हैं।

हमारी सरकार तीर्थयात्रियों के लिए अच्छी व्यवस्था कर रही है

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, जब वह सरकार में थे तब 2013 में महाकुंभ हुआ था उस समय व्यवस्था नहीं कर पाए। यह उनकी जलन है, चिढ़न है और हमारी सरकार लगातार यहां फैसले ले रही है, तीर्थयात्रियों के लिए अच्छी से अच्छी व्यवस्था कर रही है इसी से अखिलेश यादव और उनकी पूरी कंपनी परेशान रहती है। लेकिन मैं उनसे फिर कहुंगा कि महाकुंभ 2025 है, आएं अपने परिवार के साथ, अपनी पार्टी के साथ, अपने विधायकों के साथ, सांसदों के साथ महाकुंभ में डुबकी लगाएं। विवाद के लिए मैने बार-बार कहा है कि महाकुंभ को माध्यम न बनाएं।

यह भी पढ़ें : अरविंद केजरीवाल ने जनता को दी राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं, कहा- सही को चुनें, काम को चुनें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘अखिलेश यादव मानसिक रोग से ग्रसित…’ केशव प्रसाद मौर्य का बयान
Keshav Prasad Maurya : प्रयागराज में योगी कैबिनेट की बैठक हुई। इसके साथ ही सीएम योगी ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। इसी पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा था। अब केशव प्रसाद मौर्य का बयान आया है। उन्होंने कहा कि उन्हें आशीर्वाद दें ताकि वे इस तरह की मानसिकता से मुक्त हो जाएं। महाकुंभ और प्रयागराज वह स्थान नहीं है

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव मानसिक रोग से ग्रसित हैं। उनका जल्द इलाज होना चाहिए. मैं मां गंगा से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें आशीर्वाद दें ताकि वे इस तरह की मानसिकता से मुक्त हो जाएं। महाकुंभ और प्रयागराज वह स्थान नहीं है जहां पर राजनीतिक कार्यक्रम और फैसले लिए जाए. कुंभ के स्थान पर कैबिनेट करना यह पॉलिटिकल संदेश वह लोग देना चाहते हैं।

‘144 साल बाद आए इस महाकुंभ में…’

केशव प्रसाद मौर्य ने महाकुंभ पर बात करते हुए कहा कि प्रयागराज में इन दिनों अलौकिक आनंद है. आध्यात्मिक आनंद है. इसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है. 144 साल बाद आए इस महाकुंभ में स्नान करके इसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है. मैं गंगा मैया, यमुना मैया और सरस्वती मैया को प्रणाम करता हूं।

अखिलेश यादव का बयान

अखिलेश यादव ने कहा था कि कुंभ और प्रयागराज वो स्थान नहीं है, जहां पर राजनीतिक कार्यक्रम और फैसले लिए जाएं। कैबिनेट राजनीतिक है और कुंभ के स्थान पर कैबिनेट बैठक करना राजनीतिक है। हम में से बहुत से लोग हैं जो गंगा स्नान कर आए होंगे और तस्वीर भी नहीं डाली होगी।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में PM मोदी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित, जुड़ेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अखिलेश यादव ने महाकुंभ की तैयारियों को लेकर सरकार पर किया हमला, केशव प्रसाद मौर्य ने किया पलटवार
Mahakumbh 2025: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महाकुंभ को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं इसके पीछे उनकी खास रणनीति को बड़ी वजह माना जा रहा है।

प्रयागराज में महाकुंभ के आयोजन में अब 20 दिन से भी कम का समय बचा हैं ऐसे में सपा और बीजेपी के बीच सियासत तेज हो गई है पिछले 3-4 दिनों से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार महाकुंभ की तैयारियों को लेकर योगी सरकार पर हमलावर हैं। पांटून पुल के निर्माण से लेकर बिजली और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि इससे पहले सोशल मीडिया पर महाकुंभ को लेकर अखिलेश यादव ने इतने हमले नहीं किए थे।

इसके पीछे उनकी खास रणनीति

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव महाकुंभ को लेकर योगी सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं इसके पीछे उनकी खास रणनीति को बड़ी वजह माना जा रहा है। योगी आदित्यनाथ सरकार महाकुंभ के आयोजन को लेकर अपनी पीठ थपथपाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। इस बार प्रयागराज में महाकुंभ को ऐतिहासिक बनाने का दावा किया जा रहा है ऐसे में अखिलेश यादव इसे लेकर पलटवार करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं।

अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश

उत्तर प्रदेश उपचुनाव में हार के बाद सपा अध्यक्ष 2027 की तैयारी में जुट गए हैं और योगी सरकार को घेरते हुए अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले तीन दिन से अखिलेश यादव ने जिस तरह से महाकुंभ को लेकर योगी सरकार पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं उससे साफ है कि वो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को घेरने को कोई मौका छोड़ने के मूड में नहीं है।

तैयारियों पर सवाल उठाए

अखिलेश यादव ने मंगलवार को महाकुंभ की तैयारियों को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधते हुए उसे बीजेपी सरकार का कुप्रबंधन मॉडल बताया और कहा कि एसएसपी साहब को महाकुंभ की व्यवस्था देखनी है और हालत ये है कि उन्हीं का दफ़्तर तैयार नहीं हो पाया है। इसके अगले दिन भी उन्होंने एक के बाद एक तीन पोस्ट कर महाकुंभ को लेकर हमले किए और पुलिस व्यवस्था के साथ बिजली की तैयारियों पर सवाल उठाए।

40 फीसद काम पूरा होने का आरोप

अखिलेश यादव के हमलों का सिलसिला आज भी जारी है आज अखिलेश यादव ने महाकुंभ में अधूरे पांटून पुल निर्माण को लेकर योगी सरकार को आड़े हाथों लिया और अब तक सिर्फ 40 फीसद काम पूरा होने का आरोप लगाया।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आरोपों पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जवाब दिया और कहा कि जनवरी 2013 में प्रयागराज में कुंभ मेले का आयोजन हुआ था इतनी दुर्दशा कुंभ के इतिहास में कभी नहीं हुई थी। इस मेले के आयोजन की व्यवस्था उन्होंने अपने चाचा आजम खान को सौंपी थी, जिसमें तीर्थयात्रियों को दुर्घटना तक का शिकार होना पड़ा था कई यात्रियों की मौत हो गई थी आपको कुंभ मेले पर बोलने का अधिकार नहीं है। 2025 का कुंभ हमारे लिए बहुत बड़ा आयोजन है सरकार सारी व्यवस्थाएं कर रही है।

यह भी पढ़ें : अटल जी ने देश को आगे बढ़ाने का काम किया है: केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

बिजली चोरी मामले में सपा सांसद पर केशव प्रसाद मौर्य का बयान, आचरण पर उठाए सवाल
Uttar Pradesh : संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ प्रशासन और नगर पालिक के द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई है। जिस पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा यह सपा से जुड़े लोगों का आचरण और संस्कृति है।

शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान के खिलाफ प्रशासन और नगर पालिक ने अतिक्रमण कड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन के द्वारा बर्क के घर के बाहर बनी नाली के उपर सीढ़ी को बुलडोजर के द्वारा तोड़ दिया गया है। वहीं इससे पहले उनपर बिजली विभाग ने बिजली चोरी को लेकर केस दर्ज कराया था।

बिजली चोरी जैसी चीजें शर्मनाक

अब वहीं सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क के खिलाफ कथित बिजली चोरी को लेकर यूपी बिजली विभाग की कार्रवाई पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा कि- जहां तक ​​सांसद के खिलाफ मामले और आरोपों का सवाल है, उन्हें बिल या जुर्माना भरना चाहिए। एक सांसद के तौर पर बिजली चोरी जैसी चीजें शर्मनाक हैं, यह सपा से जुड़े लोगों का आचरण और संस्कृति है।

वहीं इससे पहले इस मामले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था कि यह बीजेपी का मॉडल है। घर में छापा मारकर लोगों को परेशान किया जा रहा है।

आपको बता दें कि सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर बिजली चोरी का आरोप है, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उनके घर में लगे 2 बिजली के मीटरों में टेम्परिंग के सबूत मिले हैं। जिस वजह से बिजली विभाग ने बिजली चोरी को लेकर उन पर जुर्माना लगाया और मुकदमा भी दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें : बीजेपी ने राहुल गांधी पर हत्या के प्रयास और आपराधिक धाराओं में दी शिकायत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अयोध्या गैंगरेप मामले पर सियासत गर्म, अखिलेश बोले – ‘राजनीतिकरण का मंसूबा कभी कामयाब नहीं होना चाहिए’
Akhilesh Yadav: अयोध्या में नाबालिग से हुए गैंगरेप मामले पर हर गुजरते दिन के साथ सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। मामले को लेकर जहां बीजेपी आरोपी मोइन खान से अयोध्या सांसद अवधेस प्रसाद से संबंधों पर जमकर निशाना साध रही है। तो वहीं सपा की तरफ से पीड़िता और आरोपी के नार्को टेस्ट कराने की मांग की गई है। वहीं डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने इसको लेकर ‘सैफई परिवार’ पर निशाना साधा है। जिसपर अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि बदनीयत लोगों का इस तरह की घटनाओं का राजनीतिकरण करने का मंसूबा कभी कामयाब नहीं होना चाहिए।

अखिलेश ने एक्स पर किया पोस्ट

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर दिए बयान में अयोध्या की घटना का मसला उठाया है। वह योगी आदित्यनाथ सरकार से इस मामले में अपील करते दिखे हैं। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है, “बलात्कार पीड़िता के लिए सरकार अच्छे-से-अच्छा चिकित्सीय प्रबंध कराए. बालिका के जीवन की रक्षा की ज़िम्मेदारी सरकार की है। माननीय न्यायालय से विनम्र आग्रह है कि स्वत: संज्ञान लेकर स्थिति की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए अपने पर्यवेक्षण में पीड़िता की हर संभव सुरक्षा सुनिश्चित करवाएं। बदनीयत लोगों का इस तरह की घटनाओं का राजनीतिकरण करने का मंसूबा कभी कामयाब नहीं होना चाहिए।”

केशव मौर्य ने क्या कहा था?

इससे पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने ट्वीट कर कहा था कि बलात्कारियों को बचाना सपा की जन्मजात फ़ितरत है। अगर बलात्कारी मुसलमान हो तब पूरा का पूरा सैफई परिवार उसे बचाने के लिए खूंटा गाड़ देता है। उन्होंने आगे लिखा था- सपा होगी सफा. सपा महासचिव ने केशव मौर्य के इसी बयान का पलटवार किया था।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार

वहीं इसको लेकर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सपा मुखिया को अपने वोट बैंक के नाराज होने की चिंता है। डिप्टी सीएम ने लिखा, “कांग्रेस के मोहरा श्री अखिलेश यादव निषाद समाज की पीड़ित बेटी के मामले में पहले आप PDA भूल DNA अब न्यायालय की बात कर गुमराह न करें। आपको वोट बैंक के नाराज़ होने की चिंता है, प्रदेशवासियों को दोषी को दंड पीड़ित को न्याय दिलाने की अपेक्षा है. सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी।”

केशव मौर्य ने क्या कहा था?

इससे पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने ट्वीट कर कहा था कि बलात्कारियों को बचाना सपा की जन्मजात फ़ितरत है। अगर बलात्कारी मुसलमान हो तब पूरा का पूरा सैफई परिवार उसे बचाने के लिए खूंटा गाड़ देता है। उन्होंने आगे लिखा था- सपा होगी सफा। सपा महासचिव ने केशव मौर्य के इसी बयान का पलटवार किया था।

ये भी पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ दूसरा वनडे आज, कप्तान रोहित शर्मा कर सकते प्लेइंग इलेवन में बदलाव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप