Gaurav Yadav Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

‘सांझ राहत केंद्र’ महिलाओं की सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस का सशक्त कम्युनिटी पुलिसिंग मॉडल बनकर उभरे
Saanjh Rahat Kendra : महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू किए गए पंजाब पुलिस के ‘सांझ राहत केंद्र’ आज एक प्रभावी कम्युनिटी पुलिसिंग मॉडल के रूप में उभरकर सामने आए हैं। ये केंद्र संकटग्रस्त महिलाओं को हर तरह की सहायता, काउंसलिंग, संकट की स्थिति में तत्काल सहायता तथा रिहैबिलिटेशन सेवाएँ उपलब्ध करवा रहे हैं।

शुरुआत में मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना और जालंधर स्थित सांझ राहत केंद्रों में केवल दो प्रशिक्षित काउंसलर तैनात थे। अब इस पहल से कई काउंसलर जुड़ चुके हैं। पिछले दो वर्षों में इन केंद्रों ने 1,656 मामलों की स्क्रीनिंग की है तथा 1,069 मामले दर्ज किए हैं।

विश्वास और सहयोग पर आधारित जनसुरक्षा

इस संबंध में पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने कहा, “कुल चार सांझ राहत केंद्र संकटग्रस्त महिलाओं को उनके मानसिक आघात से उबरने और सामान्य जीवन जीने में सहायता प्रदान कर रहे हैं। ऐसी पहलें विश्वास और सहयोग पर आधारित जनसुरक्षा के प्रति पंजाब पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

टीम ने कार्रवाई करते हुए सुरक्षा सुनिश्चित की

डीजीपी ने कहा, “सांझ राहत केंद्रों की सफलता की अनेक कहानियां हैं, लेकिन मोहाली में घरेलू हिंसा से पीड़ित एक महिला का समय रहते किया गया बचाव पंजाब पुलिस की प्रतिबद्धता का उदाहरण है। एक महिला ने सहायता के लिए संपर्क कर बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट कर रहा है और उसकी हत्या करवा देने की धमकी दे रहा है। उसे तुरंत सहायता की आवश्यकता थी। यह महिला पहली बार पंजाब पुलिस के संपर्क में नहीं आई थी, क्योंकि उसका एक पूर्व मामला पहले से ही एसएएस नगर (मोहाली) टीम के रिकॉर्ड में दर्ज था। सांझ राहत केंद्र की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की, सुरक्षित परिवहन की व्यवस्था की और उसे उसके मायके तक सुरक्षित पहुंचाया, जहां वह सुरक्षित वातावरण में रह सकी।

रोज़गार दिलाने में भी की सहायता

उन्होंने आगे कहा, “एक अन्य मामले में अकेली रह रही एक महिला गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती थी। सांझ राहत केंद्र की टीम ने उसकी काउंसलिंग कर उसे आवश्यक चिकित्सा उपचार स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया, पीजीआई में भर्ती करवाने में सहायता की तथा विशेष तालमेल के माध्यम से लगभग दो महीने तक उसका इलाज सुनिश्चित करवाया। उपचार के दौरान उसका गर्भपात हो गया। इस कठिन समय में टीम ने लगातार भावनात्मक सहयोग और काउंसलिंग देकर उसे इस कठिन समय से उबरने में मदद की। स्वस्थ होने के बाद टीम ने उसे रोज़गार दिलाने में भी सहायता की तथा उसके परिवार से पुनः जोड़ने का प्रयास किया, जिससे वह सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ अपना जीवन दोबारा शुरू कर सकी।”

अन्य स्टाफ सदस्यों को भी किया जागरूक

सांझ राहत केंद्रों के अलावा महिलाओं के कल्याण और सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस की कई अन्य पहलें भी प्रभावी साबित हुई हैं। जागृति कार्यक्रम के तहत पंजाब पुलिस की महिला मित्रों ने पिछले लगभग दो वर्षों में 12,482 स्कूलों तक पहुंच बनाकर 6 से 12 वर्ष आयु वर्ग के 11,75,010 बच्चों को जागरूक किया। इसी अवधि में 76,299 प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा अन्य स्टाफ सदस्यों को भी जागरूक किया गया।

संवेदनशीलता जैसे विषयों पर किया जागरूक

महिला हेल्प डेस्क (Women Help Desks) पहल के अंतर्गत पिछले पांच वर्षों में 69,329 जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए; जिनमें साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, बाल यौन शोषण, बाल-विवाह निषेध अधिनियम, जुवेनाइल जस्टिस (बालकों की देखभाल एवं संरक्षण) एक्ट , नशा मुक्ति तथा लैंगिक संवेदनशीलता जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक किया गया।

साझेदारी मज़बूत करने में निभाई भूमिका

गुरप्रीत कौर देओ ,स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (कम्युनिटी अफ़ेयर्स डिवीज़न) ने कहा,“वर्ष 2011 में स्थापना के बाद से ‘सांझ’ प्रणाली ने पुलिस और जनता के बीच साझेदारी को मज़बूत करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पंजाब के ज़िलों, सब-डिवीज़नों और पुलिस थानों में स्थापित 530 से अधिक सांझ केंद्रों के सशक्त नेटवर्क के माध्यम से नागरिक-केंद्रित सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

पुलिस सहायता और कानूनी सहयोग उपलब्ध

उन्होंने आगे कहा, “यह पहल संकटग्रस्त महिलाओं को काउंसलिंग, पुलिस सहायता और कानूनी सहयोग उपलब्ध करवाकर एक महत्त्वपूर्ण कमी को दूर कर रही है।

ये भी पढ़ें- लद्दाख में बाइकर्स पर बड़ी कार्रवाई, ऑफ-रोडिंग पड़ी भारी… लाखों का जुर्माना!

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पंजाब पुलिस के महिला हेल्प डेस्क पर 2.31 लाख शिकायतें, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम
Punjab Women Safety : महिलाओं की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को कायम रखते हुए पंजाब पुलिस द्वारा स्थापित महिला हेल्प डेस्कों को पूरे राज्य में व्यापक जनसमर्थन मिला है। इन हेल्प डेस्कों के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों से संबंधित कुल 2,31,677 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। राज्य पुलिस ने सभी 424 पुलिस थानों, जिनमें 39 विशेष प्रयोजन पुलिस थाने भी शामिल हैं, में महिला हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं।

पंजाब ग्रिवेंस डिस्पोजल (पीजीडी) पोर्टल के माध्यम से 1 जनवरी 2023 से 30 जून 2026 तक महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों से संबंधित 1,33,152 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 99,692 शिकायतों (74.8 प्रतिशत) का निपटारा पंजाब पुलिस महिला मित्रों द्वारा किया गया।

हाल ही में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्यभर में महिला मित्र पहल और महिला हेल्प डेस्कों के तहत कार्यरत महिला पुलिस कर्मियों के लिए 93 इलेक्ट्रिक स्कूटरों को मंजूरी दी है।

इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों को हाल ही में पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य महिला पुलिस कर्मियों को राज्य के हर क्षेत्र तक पहुंचने तथा महिलाओं और बच्चों की शिकायतों का अधिक प्रभावी ढंग से समाधान करने में सक्षम बनाना है।

इस अवसर पर डीजीपी गौरव यादव ने कहा, “इस पहल ने महिलाओं तक पुलिस सेवाओं की पहुंच में उल्लेखनीय सुधार किया है, जेंडर-संवेदनशील पुलिसिंग को सुनिश्चित किया है, लोगों के विश्वास को मजबूत किया है तथा समाज के कमजोर वर्गों से जुड़े मामलों में समय पर हस्तक्षेप संभव बनाया है।

महिला हेल्प डेस्कों ने पुलिस थानों को महिलाओं के लिए अधिक सुरक्षित और सुलभ स्थानों में परिवर्तित कर दिया है। 424 पुलिस थानों में कुल 848 पंजाब पुलिस महिला मित्र तैनात की गई हैं, जो पंजाब पुलिस के प्रति बढ़ते जनविश्वास का प्रमाण हैं। पंजाब पुलिस ने राज्य के प्रत्येक पुलिस थाने में महिला हेल्प डेस्क स्थापित कर महिलाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए व्यापक और समुदाय-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाया है।

महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत से पहले महिलाओं और बच्चों से संबंधित शिकायतों का निपटारा मुख्य रूप से पुरुष पुलिस कर्मियों द्वारा किया जाता था। शिकायत दर्ज कराने के लिए अधिक सहज, संवेदनशील और पीड़ित-केंद्रित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंजाब पुलिस ने वर्ष 2021 में पंजाब पुलिस महिला मित्र (पीपीएमएम) परियोजना शुरू की।

इस पहल के तहत महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए 848 पंजाब पुलिस महिला मित्र विशेष रूप से तैनात की गई हैं।

इसके अतिरिक्त, पंजाब पुलिस वर्तमान में राज्य में 10 महिला पुलिस थाने तथा 15 महिला सहायता केंद्र संचालित कर रही है, जो महिलाओं के खिलाफ अपराधों से संबंधित मामलों में विशेष सहायता प्रदान करते हैं। ये केंद्र महिलाओं को सुरक्षित और गोपनीय वातावरण उपलब्ध कराते हैं, जहां वे बिना किसी झिझक के अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं और सहायता प्राप्त कर सकती हैं। प्रशिक्षित महिला पुलिस कर्मियों द्वारा संचालित ये केंद्र शिकायतों की संवेदनशील सुनवाई, परामर्श, कानूनी मार्गदर्शन तथा आवश्यक सहायता सेवाएं उपलब्ध कराते हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने आगे कहा, “समर्पित महिला अधिकारियों की उपलब्धता से पीड़ित महिलाओं का पुलिस तक पहुंचने का विश्वास बढ़ा है, जिससे लैंगिक आधार पर होने वाले अपराधों की रिपोर्टिंग में वृद्धि हुई है तथा पीड़ितों को बेहतर सहायता मिल रही है।

पंजाब पुलिस ने न केवल प्रत्येक पुलिस थाने में महिला हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं, बल्कि उनकी उपयोगिता और प्रभाव का आकलन करने के लिए गैर-सरकारी संस्थाओं जे-पाल और हारटेक फाउंडेशन के सहयोग से एक मूल्यांकन प्रक्रिया भी शुरू की है।

समुदाय एवं महिला मामलों के एसडीजी गुरप्रीत दियो ने कहा, “इन हेल्प डेस्कों ने पुलिस और आम नागरिकों के बीच की दूरी कम करने में मदद की है तथा पीड़ितों में यह विश्वास पैदा किया है कि उन्हें प्रशिक्षित और संवेदनशील महिला पुलिस अधिकारियों से उचित सहायता मिलेगी।

ये भी पढ़ें- मोबाइल पर SMS आते ही छलक पड़े खुशी के आंसू, पंजाब की 33 लाख महिलाओं को मिला बड़ा तोहफा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अमृतसर में 7 किलो हेरोइन के साथ नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार
Punjab News : पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे अभियान के बीच काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान दो ऑपरेटिव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 किलो हेरोइन बरामद की गई है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बुधवार को दी।

आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरनतारन के गांव कलसियां खुर्द निवासी इंदरजीत सिंह और अमृतसर के गुरबख्श नगर, नवान कोट निवासी रविंदर शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने नशीले पदार्थ के अलावा आरोपियों की मारुति सुजुकी ब्रेजा कार (नंबर PB39L7651) और हीरो पैशन मोटरसाइकिल (नंबर PB02BU2253) को भी जब्त किया है, जिनका इस्तेमाल खेप ले जाने में किया जा रहा था।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी हेरोइन की खेप पहुंचाने में सक्रिय रूप से शामिल थे और संभवतः क्षेत्र में सक्रिय एक बड़े नशीले नेटवर्क का हिस्सा हैं।

टीमों को मिली थी विशेष सूचना

उन्होंने बताया कि सीआई अमृतसर की टीमों को विशेष सूचना मिली थी कि आरोपी इंदरजीत सिंह और रविंदर शर्मा अमृतसर से झाबाल रोड स्थित अड्डा बोहरू के पास, नदी के किनारे वाले रास्ते पर हेरोइन की बड़ी खेप की डिलीवरी के सिलसिले में आने वाले हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके में नाकाबंदी की और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान इंदरजीत सिंह की कार की ड्राइवर सीट के नीचे से 4 किलो हेरोइन और रविंदर शर्मा के पास से 3 किलो हेरोइन बरामद की गई। इस मामले में आगे और पीछे के लिंक तलाशने के लिए जांच जारी है।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 19, दिनांक 25-03-2026, एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21, 25 और 29 के तहत थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें – मां महागौरी को इन भोगों से करें प्रसन्न, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘गैंगस्टरां ते वार’ के 28वें दिन 630 ठिकानों पर छापेमारी, 156 लोग गिरफ्तार, हथियार भी जब्त
Anti-Gangster Campaign : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक मुहिम ‘ गैंगस्टरां ते वार’ के 28वें दिन पंजाब पुलिस ने मंगलवार को पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 630 ठिकानों पर छापेमारी की।

20 जनवरी को हुई थी अभियान की शुरुआत

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक जंग है, जिसकी शुरुआत पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने 20 जनवरी 2026 को की थी। इसके तहत एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाई कर रही हैं।

अब तक कुल 9,782 लोग गिरफ्तार

मुहिम के 28वें दिन पुलिस टीमों ने 156 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चार हथियार बरामद किए, जिससे मुहिम की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 9,782 तक पहुंच गई है।

88 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई

इसके अलावा 88 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है, जबकि 190 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान चार भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर

उन्होंने कहा कि लोग गुप्त रूप से वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों के बारे में एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर-93946-93946 के माध्यम से रिपोर्ट कर सकते हैं और किसी भी प्रकार के अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना/जानकारी भी साझा की जा सकती है।

‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ के 353वें दिन की कार्रवाई

इस दौरान, पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ को 353वें दिन भी जारी रखते हुए मंगलवार को 84 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 2.1 किलोग्राम हेरोइन, 92 किलोग्राम भुक्की, 720 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 11,400 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ, मात्र 353 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 49,974 हो गई है। नशा छुड़ाने की मुहिम के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने आज 55 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास के इलाज के लिए राज़ी किया है।

ये भी पढ़ें – गुरशरण सिंह छीना ने पंजाब हेल्थ सिस्टमज़ कॉरपोरेशन के चेयरमैन के रूप में संभाला कार्यभार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘गैंगस्टरां ते वार’: डीजीपी पंजाब ने सीमावर्ती जिलों में गैंगस्टरों के खिलाफ चल रही कार्रवाइयों की समीक्षा की
Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत शुरू की गई ‘गैंगस्टरां ते वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए छेड़ी गई एक निर्णायक जंग के चलते, डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने शुक्रवार को गैंगस्टरों और संगठित अपराधों के खिलाफ चल रही कार्रवाई का जायजा लेने तथा कार्रवाइयों में तेजी लाने के लिए एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक का उद्देश्य

बटाला में हुई यह बैठक सीमावर्ती जिलों पर केंद्रित थी और बैठक का उद्देश्य सीमा पार से संचालित आतंकवाद-अपराध गठजोड़ को समाप्त करना तथा जबरन वसूली और गैंगों की गतिविधियों पर जीरो-टॉलरेंस सुनिश्चित करना था। बैठक में एडीजीपी एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) प्रमोद बान, एडीजीपी काउंटर इंटेलिजेंस अमित प्रसाद, सीपी अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डीआईजी बॉर्डर रेंज संदीप गोयल, डीआईजी फिरोजपुर रेंज स्नेहदीप शर्मा, एसएसपी अमृतसर ग्रामीण सुहेल कासिम मीर, एसएसपी बटाला महिताब सिंह, एसएसपी गुरदासपुर आदित्य, एसएसपी पठानकोट दिलजींदर सिंह ढिल्लों और एसएसपी तरनतारन सुरेंद्र लांबा शामिल हुए।

अपराधों के रुझानों पर विस्तृत समीक्षा

इस दौरान सीमा और फिरोजपुर रेंजों में मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति, अपराधों के रुझानों और काउंटर-इंटेलिजेंस उपायों पर विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अपराधिक तत्वों को जड़ से खत्म करने के लिए ऑपरेशन संबंधी तैयारियों, संयुक्त कार्य योजनाओं और सामुदायिक भागीदारी संबंधी पहलकदमियों के बारे में जानकारी दी।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि 20 जनवरी को शुरू की गई ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के तहत पंजाब पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों में ही पंजाब पुलिस ने 100 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।

पूरे राज्य में 12,275 छापेमारी

मुहिम के 11 दिनों के परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों द्वारा पूरे राज्य में 12,275 छापेमारी की गईं, जिनके दौरान 8,671 व्यक्तियों से पूछताछ की गई और 3,721 को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, पुलिस टीमों ने 1,796 व्यक्तियों को हिरासत में लिया और 3,154 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया।

जंगी स्तर पर काम कर रही है पंजाब पुलिस

डीजीपी ने बताया कि पंजाब पुलिस जंगी स्तर पर काम कर रही है और किसी भी गैंगस्टर या नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि विदेशों से संचालन कर रहे गैंगस्टर, जो अपराधों को अंजाम दे रहे हैं, उन्हें भी जल्द से जल्द पंजाब वापस लाया जाएगा ताकि उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जा सके, जैसा कि पहले कई मामलों में किया गया है।

उन्होंने जनता, खासकर युवाओं से अपराधों और समाज विरोधी तत्वों से दूर रहने तथा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंजाब में अपराधों के लिए कोई जगह नहीं है।

एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर

डीजीपी गौरव यादव ने लोगों से एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से किसी भी अपराधिक या गैंगस्टर संबंधी गतिविधियों के बारे में गुप्त रूप से जानकारी देने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि जनता के सहयोग से समाज विरोधी तत्वों को समाज से जड़ से खत्म किया जा सकता है।

इसके बाद, डीजीपी ने बटाला पुलिस जिले के सभी स्टेशन हाउस ऑफिसरों (एसएचओज़) और गैजेटेड अधिकारियों से विस्तृत बातचीत भी की, जिसमें फोर्स को प्रेरित करने, मनोबल बढ़ाने और ड्यूटी के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध को रोकने और संगठित नेटवर्कों का पर्दाफाश करने में जमीनी स्तर के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें – ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 11वेँ दिन पंजाब पुलिस ने 795 स्थानों पर की छापेमारी,  हथियारों समेत 201 गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

टारगेट किलिंग की संभावित साजिश नाकाम, हथियार सहित चार आरोपी गिरफ्तार
Chandigarh : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के दौरान, पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर ने एक गैंगस्टर मॉड्यूल के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर राज्य में टारगेट किलिंग की संभावित कोशिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो आधुनिक हथियार भी बरामद किए हैं। यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां दी।

आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जगप्रीत सिंह उर्फ जग्गा और मुहम्मद सिंह, दोनों निवासी काज़ी कोट कलां, तरनतारन, लवीश नाहर निवासी बोरीवाला बाजार, गेट हकीमान, अमृतसर और अमरबीर सिंह, निवासी प्रीत एवेन्यू, गेट हकीमान, अमृतसर के रूप में हुई है। बरामद हथियारों में एक 9 मिमी ग्लॉक पिस्तौल, एक मैगज़ीन और पांच जिंदा कारतूस सहित तथा एक .30 बोर स्टार मार्क पिस्तौल, एक मैगज़ीन और तीन जिंदा कारतूस सहित, शामिल हैं।

हथियारों की डिलीवरी का इंतजाम

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी पुर्तगाल-आधारित एक वांछित गैंगस्टर के करीबी संपर्क में थे और उसके निर्देशों पर काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में विदेशी हैंडलर ने बरामद किए गए हथियारों की डिलीवरी का इंतजाम किया था।

आरोपियों ने की थी लोगों की रेकी

डीजीपी ने आगे बताया कि जांच से यह भी स्पष्ट हुआ है कि आरोपियों ने बटाला और अमृतसर के कुछ व्यक्तियों की रेकी की थी और वे इन आधुनिक हथियारों की मदद से उनकी हत्या करने वाले थे। गिरोह की गतिविधियों से जुड़े अहम सुरागों की जांच की जा रही है।

अमृतक्षेत्र से आरोपी गिरफ्तार

एआईजी एसएसओसी अमृतसर सुखमिंदर सिंह मान ने इस कार्रवाई के विवरण साझा करते हुए बताया कि पुख्ता जानकारी के आधार पर मॉड्यूल का पर्दाफाश करने के बाद एसएसओसी अमृतसर की पुलिस टीमों ने इन आरोपियों को अमृतसर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

आरोपियों की गतिविधी

एआईजी ने कहा कि जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अपने विदेशी हैंडलर के इशारों पर अलग-अलग समय पर हथियारों और पैसों का लेन-देन करते रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों के अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

इस संबंध में केस  थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2) के तहत एफआईआर नंबर 66 दिनांक 09.11.2025 को दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें अभिनेता धर्मेंद्र की की तबियत खराब, पति से मिलने अस्पताल पहुंची हेमा मालिनी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सीमा पार से तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़: 3 गिरफ्तार, 3.5 लाख ड्रग मनी और 4 पिस्तौल बरामद
Punjab News : पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे अभियान के बीच समय पर मिली खुफिया जानकारी के आधार पर किए गए एक समन्वित कार्रवाई में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार संगठित हथियार और हवाला नेटवर्क से जुड़े तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने गुरुवार को यहां दी.

हथियार और पैसे बरामद, ड्रोन से करते थे तस्करी

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह (23), निवासी गांव कोट मेहताब, अमृतसर; गुरपाल सिंह (21), निवासी गांव सुरसिंह, तरनतारन; और रंजोध सिंह (33), निवासी गांव वीरिंग, तरनतारन के रूप में हुई है. पुलिस टीमों ने 2.02 किलोग्राम हेरोइन, चार पिस्तौल, जिनमें एक Glock और तीन .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं साथ ही 3.5 लाख रुपये की हवाला राशि बरामद की है, पुलिस ने उनकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है.

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह गिरोह पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हेरोइन और हथियारों की तस्करी करता था और पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में इनकी सक्रिय उपस्थिति थी. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी हरप्रीत सिंह और गुरपाल सिंह, जो पहले मलेशिया गए थे, सीमा पार तस्करों से जुड़े हुए हैं.

डीजीपी ने कहा कि इस संबंध में थाना गेट हकीमां में मामला दर्ज किया गया है और इस केस में आगे की और पीछे की कड़ियों को जोड़ने के लिए जांच जारी है ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके.

पाकिस्तानी तस्कर से जुड़े थे आरोपी

ऑपरेशन की जानकारी साझा करते हुए अमृतसर के पुलिस आयुक्त (सीपी) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी हरप्रीत और गुरपाल को पहले 220 ग्राम हेरोइन के साथ मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तार आरोपियों हरप्रीत और गुरपाल के खुलासे पर पुलिस टीमों ने चिन्हित स्थान से 1.8 किलोग्राम और हेरोइन के साथ दो .30 बोर पिस्तौल बरामद किए हैं.

उन्होंने बताया कि जांच से यह सामने आया है कि हरप्रीत 2023 में मलेशिया गया था और 7 महीने बाद लौटा, जबकि गुरपाल 2022 में गया था और 2023 में लौटा. वे मलेशिया में एक-दूसरे को नहीं जानते थे, लेकिन दोनों का संपर्क एक ही पाकिस्तान आधारित तस्कर से था और उसी के निर्देशों पर उन्होंने खेप प्राप्त की थी.

जांच के दौरान पकड़ा गया तीसरा आरोपी

पुलिस आयुक्त ने बताया कि गुरपाल सिंह के आगे के खुलासे पर जांच के दौरान एक और आरोपी रंजोध को नामजद किया गया और उसे दो पिस्तौल और 3.5 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया गया. यह ड्रग मनी नशीले पदार्थों के व्यापार से जुड़ी थी, जिसे हवाला के जरिए पाकिस्तान भेजा जाना था.

इस संबंध में थाना गेट हकीमां, अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धाराएं 21सी, 27ए, 27बी और 29 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर नंबर 235, दिनांक 30.08.25 को दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें : कांग्रेस के बिहार-बीड़ी पोस्ट पर सियासी विवाद: NDA नेताओं ने दिया करारा जवाब, कांग्रेस ने डिलीट किया पोस्ट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

साइबर क्राइम में बड़ा धमाका: पंजाब पुलिस ने पकड़ा करोड़ों की ठगी करने वाला म्यूल अकाउंट रैकेट, 4 गिरफ्तार और भारी बरामदगी
Punjab Police : पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम विंग ने चार व्यक्तियों की गिरफ्तारी के साथ देशभर में हजारों पीड़ितों से करोड़ों रुपये की ठगी में शामिल एक अंतर-राज्यीय म्यूल अकाउंट रैकेट का पर्दाफाश किया है. यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने गुरुवार को यहां दी. गौरतलब है कि म्यूल अकाउंट ऐसा बैंक खाता होता है, जिसे अपराधियों द्वारा खाता धारक की जानकारी के बिना या कई बार मिलीभगत से अवैध धन प्राप्त करने, ट्रांसफर करने या लॉन्ड्रिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गौतम (23), अहसास (24) और आकाश (20), तीनों अमृतसर निवासी, तथा अनमोल (21) निवासी फाजिल्का के रूप में हुई है. अनमोल पूरा समय म्यूल अकाउंट चलाने में शामिल था, गौतम बेरोज़गार है, अहसास अमृतसर में कांट्रैक्ट पर होटल चलाता है और आकाश पहले थोड़े समय तक एक कंपनी में काम कर चुका है तथा वर्तमान में म्यूल अकाउंट साइबर धोखाधड़ी रैकेट में शामिल था. पुलिस ने उनके कब्जे से 10.96 लाख रुपये नकद, नौ मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 32 डेबिट कार्ड, 10 सिम कार्ड, 15 बैंक पासबुक और एक चैक बुक बरामद की है.

गरीबों के खातों से क्रिप्टो के जरिए विदेश भेजा अवैध धन

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि यह रैकेट बैंकों के खाते, खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के खाते, थोड़ी राशि देने का लालच देकर हासिल कर लेता था और फिर उनका इस्तेमाल विभिन्न साइबर अपराधों से प्राप्त धोखाधड़ी वाले धन को लेयरिंग और ट्रांसफर करने के लिए करता था. उन्होंने बताया कि आरोपी पिछले दो सालों से इस अपराध को सक्रियता से चला रहे थे और पंजाब के विभिन्न बैंकों के सैकड़ों म्यूल खातों का उपयोग कर क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज जैसे बायनेंस और डीसीएक्स के जरिए विदेशों में अवैध धन भेजते थे.

6,000 म्यूल अकाउंट डेटा जांच में 300 एफआईआर

ऑपरेशन संबंधी विवरण साझा करते हुए स्पेशल डीजीपी साइबर क्राइम वी. नीरजा ने कहा कि इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (आइ4सी), गृहमंत्रालय द्वारा साझा किए गए साइबर धोखाधड़ी बैंक ट्रांसफर में इस्तेमाल हुए 6,000 म्यूल अकाउंट के डेटा के गहन विश्लेषण के बाद, डीएसपी अशोक कुमार द्वारा स्टेट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई.

इंस्पेक्टर गगनप्रीत सिंह और टीम के नेतृत्व में जांच की गई और संदिग्धों की पहचान कर ली गई. उन्होंने आगे बताया कि ‘आइ4सी’ के हॉटस्पॉट विश्लेषण के आधार पर, पंजाब ग्रामीण बैंक के 300 म्यूल अकाउंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और जांच में अबोहर स्थित एक स्थान से 100 म्यूल अकाउंट का खुलासा हुआ.

टेलीग्राम से साइबर रैकेट, अनमोल सप्लायर

विशेष डीजीपी ने कहा कि जांच से यह भी सामने आया है कि आरोपी टेलीग्राम प्लेटफार्म पर कई साइबर धोखाधड़ी समूहों का हिस्सा थे, जिनके एडमिन दक्षिण-पूर्व एशिया से इन समूहों को चला रहे थे. साज़िशकर्ताओं ने इन स्थानीय सहयोगियों को भारतीय मुद्रा को क्रिप्टोकरेंसी में बदलने का प्रशिक्षण दिया था. अबोहर का अनमोल मुख्य सप्लायर था, जो अमृतसर में अपने साथियों को कोरियर के माध्यम से म्यूल किटें भेजता था, जो फिर इंटरनेट बैंकिंग सेवाओं को सक्रिय कर लेन-देन करते थे. उनकों अपनी सेवाओं के एवज में 10-20 प्रतिशत कमीशन मिलता था. इस दौरान, सभी आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और भारत तथा विदेशों में स्थित साज़िशकर्ताओं की पहचान करने तथा बैंक अधिकारियों की किसी भी संभावित संलिप्तता की जांच के लिए आगे की जांच जारी है.

बॉक्सः सलाह
लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बैंक खाते या सिम कार्ड किसी को भी छोटी रकम या नौकरी की पेशकश के बहाने न दें, क्योंकि इनका इस्तेमाल साइबर धोखाधड़ी अपराधों के लिए किया जाता है. यदि किसी व्यक्ति को ऐसी पेशकश मिलती है तो उसे तुरंत जिला साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट करनी चाहिए.

यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो उसे तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करके रिपोर्ट करनी चाहिए ताकि उसके पैसे साइबर अपराधियों के हाथों में जाने से बच सकें. समय रहते हैल्पलाइन 1930 पर रिपोर्ट करने से आपकी मेहनत की कमाई ठगे जाने से बच सकती है.

यह भी पढ़ें : सामाजिक सुरक्षा विभाग के 2 नए कर्मचारियों को मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने नियुक्ति पत्र सौंपे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

169वें दिन Punjab Police का बड़ा एक्शन: 57 नशा तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों की ड्रग्स बरामद
अहम बातें एक नजर में

पंजाब पुलिस का 169वां दिन का ऑपरेशन ‘युद्ध नशों विरुद्ध’

286 जगह छापेमारी, 57 नशा तस्कर गिरफ्तार

अब तक कुल 26,023 तस्कर गिरफ्तार किए गए

बरामदगी: 461 ग्राम हेरोइन, 415 नशीली गोलियां, कैप्सूल, 31,550 ड्रग मनी

डीजीपी गौरव यादव की देखरेख में 28 जिलों में एक साथ कार्रवाई

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी निगरानी कर रही

120 पुलिस टीमें, 59 गज़टिड अधिकारी और 1000+ पुलिसकर्मी शामिल

335 संदिग्धों की जांच, कई से पूछताछ

ईडीपी (Enforcement, De-addiction, Prevention) रणनीति लागू

45 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास के लिए राजी किया गया

Anti Narcotics Operation : राज्य में से नशों के मुकम्मल ख़ात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरु किये गए ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 169वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 286 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके उपरांत राज्य भर में 42 एफआईआरज दर्ज करके 57 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया गया. इसके साथ 169 दिनों में गिरफ़्तार किये गए कुल नशा तस्करों की संख्या 26,023 हो गई है. इन छापेमारियों के नतीजे के तौर पर गिरफ़्तार किये गए नशा तस्करों के कब्ज़े में से 461 ग्राम हेरोइन, 415 नशीली गोलियां/ कैपसूल और 31,550 की ड्रग मनी बरामद की गई है.

डीजीपी से लेकर कैबिनेट सब कमेटी तक सक्रिय कार्रवाई

यह आपरेशन डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 जिलों में एक ही समय चलाया गया. जिक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एस.एस.पीज़ को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के हुक्म दिए हैं. पंजाब सरकार द्वारा नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी भी बनाई गई है.

120 से अधिक टीमों की बड़ी छापेमारी

विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने जानकारी दी कि 59 गज़टिड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में छापेमारी की है. उन्होेंने आगे बताया कि दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 335 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की है.

नशा छोड़ने को तैयार हुए 45 व्यक्ति

स्पैशल डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में से नशों के ख़ात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति-इनफोरसमैंट, डी-एडिकशन और प्रीवैंशन (ईडीपी) – लागू की गई है और पंजाब पुलिस ने इस रणनीति के हिस्से के तौर पर 45 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राजी किया है.

यह भी पढ़ें : बिहार से जालंधर गांजा सप्लाई करने वाली महिला गैंग का पर्दाफाश, तीन महिलाएं गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में रेलवे स्टेशनों पर तलाशी अभियान, 151 स्थानों पर एक साथ चला ऑपरेशन
Punjab Alert On Independence Day : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के उद्देश्य से पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को राज्य के सभी जिलों में एक बड़ा कोर्डन एंड सर्च ऑपरेशन CASO चलाया. यह ऑपरेशन प्रदेशभर के 151 रेलवे स्टेशनों पर एक साथ सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित किया गया.

इस राज्यस्तरीय तलाशी अभियान की निगरानी स्पेशल डीजीपी (कानून और व्यवस्था) अरपित शुक्ला स्वयं कर रहे थे. उन्होंने बताया कि पंजाब के सभी पुलिस आयुक्तों  और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए थे कि वे इस ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए एसपी रैंक के अधिकारियों की निगरानी में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करें.

स्टेशनों पर कड़ी चेकिंग, संदिग्धों की धरपकड़

पुलिस ने ऑपरेशन के दौरान रेलवे स्टेशनों पर प्रवेश और निकासी कर रहे लोगों की कड़ी चेकिंग की. इस दौरान 72 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया. स्पेशल डीजीपी अरपित शुक्ला ने बताया कि इस व्यापक ऑपरेशन का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस से पहले किसी भी प्रकार की आपराधिक या आतंकवादी गतिविधि की आशंका को समाप्त करना है.

नशे के खिलाफ भी चला अभियान

रेलवे स्टेशनों पर CASO के साथ-साथ पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत शुक्रवार को लगातार 160वें दिन कार्रवाई करते हुए राज्यभर में 352 स्थानों पर छापेमारी की. इन छापों में 96 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 59 एफआईआर दर्ज की गईं. इसके साथ अब तक इस विशेष अभियान के अंतर्गत 25,149 तस्करों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में 1.2 किलो हेरोइन, 1.1 किलो अफीम, 12,627 नशीली गोलियां, और 2.3 लाख की नशे से जुड़ी नकदी बरामद की गई.

पूरे राज्य में विशेष निगरानी

स्पेशल डीजीपी के अनुसार, इस दिनभर की कार्रवाई में राज्यभर में 232 पुलिस टीमों ने भाग लिया, जिनकी निगरानी 106 गजटेड अधिकारियों द्वारा की गई. इन टीमों ने न सिर्फ रेलवे स्टेशनों पर निगरानी रखी, बल्कि नशे के हॉटस्पॉट्स पर भी छापेमारी कर 375 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की.

53 लोगों को भेजा गया पुनर्वास केंद्र

नशे के खिलाफ सिर्फ सजा नहीं, बल्कि सुधार की नीति अपनाते हुए पंजाब पुलिस ने 53 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास केंद्रों में इलाज के लिए प्रेरित किया है. यह पहल पंजाब को नशामुक्त बनाने के अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो कि सख्ती और सामाजिक जागरूकता दोनों पहलुओं को साथ लेकर चल रहा है.

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब पूरी तरह अलर्ट

पंजाब पुलिस की यह दोहरी रणनीति, एक ओर सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा सख्ती और दूसरी ओर नशा तस्करों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई, यह साबित करती है कि सरकार स्वतंत्रता दिवस को सुरक्षित बनाने और पंजाब को नशामुक्त करने को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है. स्पेशल डीजीपी अरपित शुक्ला और डीजीपी गौरव यादव के नेतृत्व में पंजाब पुलिस लगातार चौकसी और सक्रियता दिखा रही है.

यह भी पढ़ें : नशा तस्करी के खिलाफ आर-पार की लड़ाई, पंजाब को मिली एंटी-ड्रोन सिस्टम की सुरक्षा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप