Fuel Price Hike Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाकर देशवासियों को दे रही धीमा जहर- केजरीवाल
Petrol-Diesel Price Hike : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पिछले 10-15 दिनों में तीसरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने पर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाकर देशवासियों को धीमा जहर दे रही है। 10-15 दिनों में पेट्रोल-डीजल 4-5 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है।

ईरान-रूस से तेल खरीदने की बात

देश भर में तेल-गैस के बढ़ते दामों और किल्लत की वजह से हाहाकार मचा है, लेकिन सरकार कुछ देशवासियों को कुछ बताने के लिए तैयार ही नहीं है। उन्होंने कहा कि रूस और ईरान, भारत को सत्ता तेल-गैस देने को तैयार हैं, लेकिन सरकार लेने को तैयार नहीं है। उन्होंने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि ईरान और रूस से सस्ता भारत को तेल-गैस खरीदना चाहिए या नहीं, कमेंट या डायरेक्ट मैसेज करके मुझे बताएं।

पेट्रोल-डीजल 4 से 5 रुपए प्रति लीटर महंगा

शनिवार को अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक वीडिया साझा कर कहा कि आज फिर से भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी हैं। पिछले 10-15 दिनों में तीसरी बार कीमतें बढ़ाई हैं। अंग्रेजी में एक कहावत है- ‘स्लो पॉइजन’ दे रहे हैं। धीमा-धीमा जहर दे रहे हैं। पिछले 10-15 दिन में पेट्रोल और डीजल के दाम लगभग 4 से 5 रुपए प्रति लीटर बढ़ गए हैं। गैस सिलेंडर के दाम भी बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं।

सरकार से पूछो तो कुछ नहीं बता रही

लोगों को घर चलाना मुश्किल हो रहा है। लोग इतने ज्यादा डरे और सदमे में हैं कि लोगों को यह नहीं पता कि सरकार आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें और कितना बढ़ाने वाली है। चारों तरफ अफवाहें चल रही हैं कि अभी तो बहुत बढ़ेगा, पेट्रोल 150 रुपए तक जाएगा, पता नहीं कितना जाएगा? सरकार से पूछो तो सरकार कुछ नहीं बता रही है।

पेट्रोल पंप पर ट्रैक्टरों की लंबी-लंबी लाइनें

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि देश में न सिर्फ दाम बढ़ रहे हैं, बल्कि देश भर में पेट्रोल, गैस और डीजल की किल्लत हो गई है। गुजरात से तस्वीरें आ रही हैं कि किस तरह से पेट्रोल पंप पर ट्रैक्टरों की लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है, डीजल नहीं मिल रहा है। किस तरह से जगह-जगह लोगों के बीच हाथापाई मची हुई है। यूपी के गोरखपुर में लोग रात को सड़क पर सो रहे हैं।

पेट्रोल-डीजल के लिए मचा है हाहाकार

अपना गैस सिलेंडर भरवाने के लिए लाइनें लगा-लगाकर, मच्छरदानी लगाकर सड़क पर रात-रात भर सो रहे हैं। महाराष्ट्र के अकोला और बुलढाणा में पेट्रोल और डीजल लेने के लिए हाहाकार मचा हुआ है। देश के लोग जानना चाहते हैं कि सरकार बताए तो सही कि आने वाले दिनों के अंदर क्या होने वाला है, स्थिति कितनी खराब होने वाली है? लेकिन सरकार लोगों को कुछ बता ही नहीं रही है।

यह देश हमारा है, इन नेताओं का नहीं है…

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रूस और ईरान दोनों कह रहे हैं कि हम भारत को सस्ते दामों पर तेल और गैस देने के लिए तैयार हैं, लेकिन भारत सरकार कह रही है कि हम नहीं लेंगे। क्यों नहीं लेंगे? मैं देशवासियों से जानना चाहता हूं कि क्या भारत सरकार को रूस और ईरान से सस्ते दामों पर तेल और गैस लेनी चाहिए या नहीं लेनी चाहिए? यह देश हमारा है, इन नेताओं का नहीं है, किसी पार्टी का नहीं है।

मुझे कमेंट बॉक्स या डीएम में भेजकर बताएं

हम 140 करोड़ लोगों का देश हैं। मिलकर आवाज उठाएंगे तो सरकार को इस देश के लोगों की सुननी पड़ेगी। देशवासी मुझे कमेंट बॉक्स या डीएम में भेजकर बताएं कि क्या ईरान और रूस से सस्ते दामों पर भारत सरकार को तेल और गैस खरीदनी चाहिए या नहीं खरीदनी चाहिए?

ये भी पढ़ें- Pakistan Blast : बलूचिस्तान में चमन फाटक के पास पावरफुल ब्लास्ट, 30 लोगों की मौत, 82 घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

10 दिनों में तीसरी बार बढ़े ईंधन के दाम, पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है. शनिवार को पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है.

दिल्ली में भी पेट्रोल और डीजल के रेट में तेजी देखने को मिली है. ताजा बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत 99.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.49 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है.

कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी

तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है. इसके साथ ही पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से सप्लाई को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है, जिसका असर वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों पर पड़ रहा है.

परिवहन लागत पर असर पड़ने की आशंका

हाल के दिनों में वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का रुझान देखने को मिला है. इसी कारण घरेलू स्तर पर भी ईंधन के दामों में बढ़ोतरी की जा रही है. लगातार तीसरी बार हुई इस बढ़ोतरी से परिवहन लागत पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है.

पेट्रोल-डीजल महंगा होने का सीधा असर आम लोगों के खर्च पर पड़ता है. निजी वाहनों की चलाने की लागत बढ़ती है, जबकि डीजल महंगा होने से माल ढुलाई, बस और ट्रक संचालन पर भी असर पड़ सकता है. इसका असर आगे चलकर रोजमर्रा की वस्तुओं जैसे सब्जी, फल और अन्य जरूरी सामानों की कीमतों पर भी दिख सकता है.

ये भी पढ़ें – भारत-इटली संबंधों में बड़ा कदम, रणनीतिक साझेदारी और सहयोग पर बनी सहमति

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Punjab Politics : मोदी सरकार ने प्रतिबंधों और महंगाई के जरिए देश में अघोषित लॉकडाउन लागू किया- सीएम मान
Punjab Politics : लगातार बढ़ती महंगाई, नागरिकों पर प्रतिबंधों और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से कथित छेड़छाड़ को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने देश को “अघोषित लॉकडाउन” में धकेल दिया है और लोगों से अर्थव्यवस्था की वास्तविक स्थितियों को छुपाया जा रहा है।

यह बताते हुए कि केंद्र ने चुनावों तक तेल की कीमतों को दिखावे के लिए जानबूझकर स्थिर रखा, उन्होंने कहा कि अब जब चुनाव समाप्त हो गए हैं, तो नागरिकों पर इसका बोझ डाला जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मांग की कि केंद्र सरकार देश के तेल, गैस और सोने के भंडारों की वास्तविक स्थिति का सार्वजनिक रूप से खुलासा करे।

वास्तविक मतदाता का नाम नहीं काटा जाए

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी (आप) यह सुनिश्चित करेगी कि पंजाब में विशेष गहन संशोधन (एस.आई.आर.) प्रक्रिया के दौरान किसी भी वास्तविक मतदाता का नाम नहीं काटा जाए और न ही किसी नकली मतदाता का नाम शामिल किया जाए। जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम, 2026 पर बोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस कानून ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अपमान संबंधी कड़ी सजा सुनिश्चित करके दुनिया भर की सिख संगत की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया है।

पीएम मोदी को बतानी चाहिए वास्तविक आर्थिक स्थिति- सीएम मान

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने देश में अघोषित लॉकडाउन लगा दिया है। उन्होंने कहा, “इन प्रतिबंधों के परिणाम पूरे देश को भुगतने पड़ रहे हैं, जबकि केंद्र लोगों से देश की अर्थव्यवस्था की वास्तविक स्थितियों को छुपा रही है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रधानमंत्री को देश के तेल, गैस और सोने के भंडारों का सार्वजनिक रूप से खुलासा करना चाहिए ताकि नागरिक देश की वास्तविक स्थिति से अवगत हो सकें। उन्होंने कहा कि देश के लोगों को आर्थिक स्थिति के बारे में सच जानने का अधिकार है। केंद्र को तथ्य छुपाने के बजाय तेल, गैस और सोने के भंडारों के बारे में पूरी जानकारी जनता के सामने रखनी चाहिए।

वैश्विक परिस्थितियों को ढाल बना रहा केंद्र – सीएम मान

तेल की कीमतों में वृद्धि को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि केंद्र सरकार ने जानबूझकर विभिन्न राज्यों में विधान सभा चुनावों से पहले केवल दिखावे के लिए तेल की कीमतों में वृद्धि नहीं की, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि कर दी, जो आने वाले दिनों में और भी बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने कहा, “खाड़ी देशों में युद्ध के बहाने बार-बार ईंधन की कीमतों में वृद्धि के जरिए लोगों को महंगाई के बोझ तले दबाया जा रहा है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति और विदेश नीति के बारे में नहीं बता सकते तो उन्हें अपने मित्र, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से इस बारे में पूछना चाहिए।

प्रधानमंत्री के विदेशी दौरों के दौरान नागरिकों पर प्रतिबंध- सीएम मान

नागरिकों पर लगाए जा रहे प्रतिबंधों के बारे में बोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह बड़ा दुर्भाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद तो विदेश यात्रा में व्यस्त हैं लेकिन लोगों को विदेश यात्रा से बचने की सलाह दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश अजीब स्थितियों से गुजर रहा है, जहां ‘वर्क फ्रॉम होम’ को प्रोत्साहित किया जा रहा है, लेकिन असल सच्चाई लोगों से छुपाई जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि नेताओं के मनमानेपन के कारण लोगों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने इस स्थिति को बहुत अनुचित करार दिया।

पंजाब में एस.आई.आर. प्रक्रिया की बारीकी से निगरानी- सीएम मान

पंजाब में मतदाता सूचियों के विशेष संशोधन (एस.आई.आर.) के मुद्दे पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह प्रक्रिया 15 जून से राज्य में शुरू होगी और आम आदमी पार्टी ने अपने सभी वॉलंटियर्स को इस प्रक्रिया के दौरान सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा, “न तो वास्तविक मतदाताओं को हटाने दिया जाएगा और न ही पंजाब में जाली मतदाताओं को जोड़ने की इजाजत दी जाएगी।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि मतदाता सूचियों में जाली मतदाताओं को जोड़ते समय वास्तविक मतदाताओं के नाम हटाने की आदत बन गई है, लेकिन पंजाब में ऐसी घटनाओं की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में लोकतंत्र का मुंह बंद करने की किसी भी कोशिश का सख्त विरोध किया जाएगा और उचित जवाब दिया जाएगा।

लोकतंत्र का सीधा कत्ल है… सीएम मान

आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सदस्यों के भाजपा में शामिल होने का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पार्टी ने राष्ट्रपति से मिलकर इन पार्टी विरोधी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह बड़ा दुर्भाग्य है कि इतिहास में पहली बार पंजाब में भाजपा के सिर्फ दो विधायक हैं, लेकिन इसके बावजूद राज्य से पार्टी के सात राज्यसभा सदस्य होना सीधे-सीधे लोकतंत्र का कत्ल है।

पवित्रता और सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध- सीएम मान

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अपमान को रोकने के लिए बनाए गए कानून के बारे में बोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि सरकार ने इतना कड़ा कानून लागू किया है कि अब कोई भी अपमान करने के बारे में सोचने की हिम्मत भी नहीं कर सकेगा। उन्होंने आगे कहा, “जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम, 2026 के लागू होने से, दुनिया भर के सिखों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है।

सम्मान और प्रतिष्ठा बनाए रखना सामूहिक कर्तव्य

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि दुनिया भर की संगत ने इस कानून का दिल से स्वागत किया है, जिसका उद्देश्य अपमान के जघन्य अपराध में शामिल लोगों को कड़ी सजा देना है। उन्होंने कहा, “पवित्र गुरबानी सर्वभूत के कल्याण के लिए है और इसकी पवित्रता, सम्मान और प्रतिष्ठा को बनाए रखना हमारा सामूहिक कर्तव्य है।” उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार कानून को इसकी वास्तविक भावना से लागू करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें- चांदी के आयात पर सरकार का बड़ा फैसला, कीमतें बढ़ने की आशंका, क्या आसमां छुएंगे चांदी के दाम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

ट्रंप के बयान से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, जानिए आज पेट्रोल-डीजल के रेट
Petrol Diesel Price : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा कि उनका ध्यान ईरान के तेल पर है और वह इसे हासिल करना चाहते हैं, उन्होंने विशेष रूप से खार्ग द्वीप का जिक्र किया, जो ईरान के कुल तेल निर्यात का सबसे बड़ा केंद्र है. इस बयान के तुरंत बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 116.75 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई, जबकि WTI क्रूड भी 100 डॉलर के पार हो गया.

मार्च में ब्रेंट क्रूड लगभग 60 प्रतिशत बढ़ चुका है और यह तीसरा लगातार महीना है, जब तेल की कीमतों में तेजी देखी गई है. अमेरिका ने कूटनीतिक प्रयास किए हैं, लेकिन क्षेत्रीय तनाव लगातार बढ़ रहा है. इसी बीच यमन के हूती लड़ाकों ने इजराइल पर मिसाइल हमले किए हैं और चेतावनी दी है कि जब तक ईरान और उसके सहयोगी समूहों पर हमले नहीं रुके, उनकी कार्रवाई भी जारी रहेगी. लाल सागर में 2023 के गाजा संघर्ष के बाद से हूतियों ने पश्चिमी जहाजों के मार्ग पर रोक लगा रखी है. अगर सऊदी अरब के यनबू क्षेत्र से निकलने वाले तेल पर भी खतरा बढ़ा, तो वैश्विक तेल आपूर्ति और सीमित हो सकती है.

तेल पर भू-राजनीति का असर

वहीं, SS WealthStreet की संस्थापक सुगंधा सचदेवा का कहना है कि तेल बाजार पूरी तरह से जियोपॉलिटिकल घटनाओं से प्रभावित हो रहा है, उन्होंने बताया कि ब्रेंट क्रूड के लिए 93 और 73 डॉलर पर मजबूत समर्थन स्तर हैं, लेकिन ऊपर की ओर 120 डॉलर तक की तेजी संभव है. यदि हालात और बिगड़ते हैं तो कीमत 150 डॉलर तक भी जा सकती है.

पेट्रोल-डीजल पर सरकारी छूट का फायदा

भारत में फिलहाल आम उपभोक्ता को राहत मिली है. सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दी है और डीजल पर 10 रुपये की ड्यूटी पूरी तरह हटा दी है. इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों के बढ़ने का असर सीधे भारतीय नागरिकों तक न पहुंचने देना है.

ये भी पढ़ें- Haryana News : गोहाना में सीएम सैनी की बड़ी घोषणाएं, 113 करोड़ की 16 परियोजनाओं का उद्घाटन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र की विदेश नीति और तेल-एलपीजी संकट पर उठाए सवाल
Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि केंद्र में भाजपा की अगुवाई वाली एन.डी.ए. सरकार की विदेश नीति के विफल रहने के कारण आज पूरा देश तेल और एलपीजी संकट से गुजर रहा है. उन्होंने केंद्र सरकार में केवल कुछ नेताओं के हाथों में सत्ता की बागडोर होने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसा रुझान लोकतंत्र के लिए बेहद घातक है.

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सीमा पार से हो रही नशीले पदार्थों की सप्लाई को लेकर सवाल उठाते हुए केंद्रीय एजेंसियों की असफलता पर स्पष्टीकरण देने को कहा, उन्होंने चेतावनी दी कि केंद्र का अमेरिका के साथ समझौता किसानों के हितों को खतरे में डाल सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के लगातार विदेशी दौरों के बावजूद देश कूटनीतिक संबंधों और आर्थिक संकट का सामना कर रहा है.

युद्ध से उत्पन्न स्थिति के प्रति उदासीन रही

प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “केंद्र में भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए सरकार की विदेश नीति की विफलता के कारण देश तेल और एलपीजी संकट का सामना कर रहा है.” उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना करीबी मित्र बताते हैं, को ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू करने से पहले उनसे सलाह-मशविरा करना चाहिए था. उन्होंने कहा, “हालांकि केंद्र सरकार इस युद्ध से उत्पन्न स्थिति के प्रति उदासीन रही, जिसके कारण आज देश के लोगों को इस संकट का सामना करना पड़ रहा है.”

प्रधानमंत्री जमीनी हकीकत से दूर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि वर्तमान हालात देश की विदेश नीति में बड़ी कमी को दर्शाते हैं. उन्होंने कहा, “यह देश की विदेश नीति की विफलता है और ऐसा लगता है कि इस समय कोई ठोस विदेश नीति है ही नहीं.” प्रधानमंत्री के लगातार विदेशी दौरों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी यात्राओं ने प्रधानमंत्री को जमीनी हकीकत से दूर कर दिया है. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री अधिकतर समय विदेशी दौरों पर रहते हैं, जिसके कारण वे देशवासियों को दरपेश समस्याओं से परिचित नहीं हैं.” उन्होंने कहा कि देश में ऐसी स्थिति पहले कभी नहीं देखी गई. भगवंत सिंह मान ने कहा, “एक महीने में प्रधानमंत्री 15 दिन विदेशों में बिताते हैं, लेकिन दूसरे देशों के साथ उनके संबंध भी बेहतर नहीं हैं.”

गुमराह करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने कहा, “देश को एलपीजी और तेल संकट का पहले ही अनुमान होना चाहिए था और आम लोगों को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए समय रहते उचित प्रबंध किए जाने चाहिए थे.” सप्लाई की कमी को लेकर उठ रही चिंताओं पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट किया कि खाड़ी क्षेत्र में युद्ध के कारण एलपीजी सिलेंडरों की कमी की अफवाहें फैलाई जा रही हैं, लेकिन पंजाब भर के डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिए गए हैं कि आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी न होने दी जाए. उन्होंने आगे कहा कि स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी और उदाहरणात्मक कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने यह भी कहा कि यह मामला केंद्र सरकार के सामने उठाया गया है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने यह मुद्दा केंद्र सरकार के समक्ष रखा है ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और स्थिति नियंत्रण में रहे.

शक्तियों का अत्यधिक केंद्रीकरण खतरनाक प्रवृत्ति

केंद्र सरकार के कामकाज पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारों का अत्यधिक केंद्रीकरण लोकतांत्रिक शासन के लिए हानिकारक है, उन्होंने कहा कि केवल दो या तीन व्यक्तियों के हाथों में शक्तियों का अत्यधिक केंद्रीकरण एक खतरनाक प्रवृत्ति है, जिससे बचने की आवश्यकता है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे टिप्पणी की कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में निर्णय लेने का काम कुछ गिने-चुने हाथों में ही सीमित है, उन्होंने कहा कि केवल दो “बड़े” व्यक्तियों को छोड़कर पूरी केंद्रीय कैबिनेट में कोई मंत्री निर्णय प्रक्रिया में प्रभावी नहीं है, और छोटे-छोटे फैसले भी यही जोड़ी लेती है, जो देश को तानाशाही ढंग से चला रही है, उन्होंने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति ने देशवासियों को समस्याओं की दलदल में धकेल दिया है.

केंद्रीय एजेंसियां नशे की तस्करी रोकने में असफल

केंद्रीय गृह मंत्री की शनिवार को पंजाब यात्रा के दौरान की गई टिप्पणियों का कड़ा संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके बयान पूरी तरह भ्रामक थे, उन्होंने कहा कि शनिवार को पंजाब दौरे के दौरान अमित शाह ने लोगों को गुमराह करने और नशे के मुद्दे पर पंजाब को बदनाम करने के लिए झूठे बयान दिए. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय गृह मंत्री को चुनौती दी कि वे अपने नियंत्रण वाली केंद्रीय एजेंसियों की विफलताओं के बारे में जनता को बताएं, उन्होंने कहा कि उन्हें बताना चाहिए कि बीएसएफ और अन्य केंद्रीय एजेंसियां सीमा पार से नशे की तस्करी रोकने में क्यों असफल रहीं.

नशीले पदार्थ पर गृह मंत्री चुप

मुख्यमंत्री ने देश के अन्य हिस्सों में भी नशीले पदार्थों की बड़ी बरामदगियों का उल्लेख किया, उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के गृह राज्य में मुंद्रा बंदरगाह से 3000 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थ बरामद किए गए, लेकिन इस पर चुप्पी साध ली गई, उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री की टिप्पणियां केंद्र की विफलताओं से ध्यान हटाने का प्रयास थीं. उनके अनुसार, शनिवार को दिए गए बयान अपनी असफलताओं को छिपाने के लिए एक परदा डालने की कोशिश थे, क्योंकि केंद्र सरकार देशभर में नशे की समस्या से निपटने के लिए ठोस कदम उठाने में विफल रही है.

किसानों के मुद्दे पर मगरमच्छ के आंसू

किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की नीतियां किसानों के हितों को नुकसान पहुंचा रही हैं, उन्होंने कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री ने किसानों के मुद्दे पर मगरमच्छ के आंसू बहाए, जबकि वास्तविकता यह है कि केंद्र सरकार अमेरिका के साथ समझौता कर किसानों के हितों को खतरे में डाल रही है,” उन्होंने चेतावनी दी कि इस समझौते के गंभीर परिणाम हो सकते हैं और देश के अन्नदाताओं को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है.

अत्याधुनिक फिल्म सिटी की योजना

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने यह भी कहा कि पंजाब सरकार राज्य में एक बड़े फिल्म अवसंरचना परियोजना के विकास के लिए प्रमुख फिल्म प्रोडक्शन हाउसों के साथ सक्रिय रूप से बातचीत कर रही है, उन्होंने बताया कि पंजाब में एक अत्याधुनिक फिल्म सिटी स्थापित करने के लिए टी -सीरीज, नेटफ्लिक्स और यश राज फिल्म्स सहित अन्य कंपनियों से चर्चा चल रही है. फिल्म उद्योग में पंजाबियों के सांस्कृतिक प्रभाव का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में हमेशा पंजाबियों का दबदबा रहा है और किसी भी हिंदी फिल्म में पंजाबी गीत को उसकी सफलता की गारंटी माना जाता है.

फिल्म उद्योग के लिए हर संभव प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हिंदी फिल्मों के पोस्ट-प्रोडक्शन तथा शूटिंग को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि इस दिशा में पहले ही ठोस पहल शुरू की जा चुकी है.

ये भी पढ़ें- भारत में पहली बार इच्छामृत्यु की प्रक्रिया शुरू, एम्स लाए गए हरीश राणा, हटाया जाएगा लाइफ सपोर्ट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Petrol Diesel Price hike: एक बार फिर बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, जानिए अपने शहर के रेट
नई दिल्ली: देश में बढ़ती महंगाई का सिलसिला जारी है। राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मालूम हो कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार शाम पेट्रोल और डीजल दोनों ही 80-80 पैसे प्रति लीटर और महंगा हो गया है। जिसके बाद दिल्ली एनसीआर में पेट्रोल की कीमत अब 103.41 जबकि डीजल की कीमत प्रति लीटर 94.67 हो गई है।

चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रति लीटर 108.96 रुपए (75 पैसे की वृद्धि) और 99.04 रुपए और कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 113.03 रुपए (84 पैसे की वृद्धि) और डीजल की कीमत 97.82 रुपए (80 पैसे की वृद्धि) है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 3, 2022

आपको बता दें कि कल राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.61 रुपये और डीजल की कीमत 93.87 रुपये प्रति लीटर थी। इससे पहले शुक्रवार को राजधानी में पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ सीएनजी और पीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की गई थी। इस फैसले का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ने वाला है और इससे रसोई का बजट प्रभावित हो सकता है।

इसी क्रम में 13 दिनों में 11वीं बार के पेट्रोल-डीजल दामों में बढ़ोतरी की गई है। दरअसल पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी का ताजा सिलसिला 22 मार्च को शुरू हुआ था। जिसमें 24 मार्च और एक अप्रैल को छोड़कर हर दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। वहीं मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रति लीटर 118.41 रुपए (84 पैसे की वृद्धि) और 102.64 रुपए (85 पैसे की वृद्धि) है।

प्रतिदिन अपडेट होती हैं तेल के ताजा दाम

चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रति लीटर 108.96 रुपए (75 पैसे की वृद्धि) और 99.04 रुपए और कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 113.03 रुपए (84 पैसे की वृद्धि) और डीजल की कीमत 97.82 रुपए (80 पैसे की वृद्धि) है। वहीं इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

Petrol Diesel Price hike: फिर से बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट, जानिए अपने शहर के दाम
नई दिल्लीः देश में तेजी से बढ़ रही महंगाई से आम लोगों का दम घुट रहा है। इस बीच पेट्रोल और डीजल (Petrol-diesel price) की कीमत में बढ़ोतरी का सिलसिला आज भी जारी है। आपको बता दें कि एक दिन के ब्रेक के बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज यानी शनिवार को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में 80-80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है।

इसी क्रम में 12 दिन में 10वीं बार के पेट्रोल-डीजल दामों में बढ़ोतरी की गई है। मालूम हो कि राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.61 रुपये और डीजल की कीमत 93.87 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। दरअसल पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी का ताजा सिलसिला 22 मार्च को शुरू हुआ था। जिसमें 24 मार्च और एक अप्रैल को छोड़कर हर दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की गई है।

चेन्नई में, पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रति लीटर 108.21 रुपए और 108.21 रुपए (76 पैसे की वृद्धि) और कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 112.19 रुपए (84 पैसे की वृद्धि) और डीजल की कीमत 97.02 रुपए (80 पैसे की वृद्धि) है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2022

देश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के भाव

दिल्ली: पेट्रोल – 102.61 प्रति लीटर, डीजल – 93.87 प्रति लीटर,
नोएडा: पेट्रोल – 102.67 प्रति लीटर, डीजल – 94.22 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल – 101.99 प्रति लीटर, डीजल – 88.22 प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल – 117.57 प्रति लीटर, डीजल – 101.79 प्रति लीटर
भोपाल: पेट्रोल – 115.09 प्रति लीटर, डीजल – 98.28 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल– 102.45 प्रति लीटर, डीजल–94.02 प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल – 113.33 प्रति लीटर; डीजल– 98.27 प्रति लीटर
रांची: पेट्रोल – 105.85 प्रति लीटर; डीजल–99.09 रुपये प्रति लीटर

Petrol Diesel Price: आज भी स्थिर हैं पेट्रोल-डीजल के रेट, जानिए आपके शहर में क्या है दाम
नई दिल्लीः भारत में पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। इसके साथ ही सरकारी तेल कंपनियों (Oil Companies) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के आज के रेट भी जारी कर दिए है। जानकारी के अनुसार पिछले साल 3 नवंबर के बाद से ईंधन (Fuel) की कीमत में कोई बड़ा बदलाव नही किया गया है।

हालांकि पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के बाद फ्यूल के दाम बढ़ाए जाने की पूरी संभावना हैं। जबकि बिहार (Bihar), राजस्थान (Rajasthan) समेत कई राज्यों में अब भी पेट्रोल 100 रुपये के ऊपर बेचा जा रहा है। वहीं अगर दिल्ली की बात करें तो राजधानी दिल्ली (Delhi) में आज भी पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की स्थिर बनी हुई है। आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये है जबकि एक लीटर डीजल के रेट 86.67 रुपये है।

देश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के भाव

दिल्ली: पेट्रोल – 95.41 प्रति लीटर, डीजल – 86.67 प्रति लीटर,

नोएडा: पेट्रोल – 95.73 प्रति लीटर, डीजल – 87.21 प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल – 94.23 प्रति लीटर, डीजल – 80.90 प्रति लीटर

जयपुर: पेट्रोल – 107.21 प्रति लीटर, डीजल – 90.83 प्रति लीटर

भोपाल: पेट्रोल – 107.23 प्रति लीटर, डीजल – 90.87 प्रति लीटर

लखनऊ: पेट्रोल- 95.14 प्रति लीटर, डीजल- 86.68 प्रति लीटर

पटना: पेट्रोल – 105.97 प्रति लीटर; डीजल- 91.15 प्रति लीटर

इंदौर: पेट्रोल – 107.26 प्रति लीटर; डीजल- 90.92 रुपये प्रति लीटर

Petrol Diesel Price: दिल्ली समेत इन राज्यों में पेट्रोल-डीजल कितना हुआ महंगा, जानिए आपके शहर में क्या है दाम
नई दिल्लीः देश में पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। इसके साथ ही सरकारी तेल कंपनियों (Oil Companies) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के आज के रेट भी जारी कर दिए है। जिसमें आज भी तेल के रेट में कोई ज्यादा बदलाव नहीं देखा गयै है। गौरतलब है कि 4 महीने होने वाले हैं लेकिन ईंधन (Fuel) की कीमत में कोई बड़ा बदलाव नही किया गया है।

हालांकि, ईंधन (Fuel) की कीमतों में जल्द ही बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई जा रही है। जबकि बिहार (Bihar), राजस्थान (Rajasthan) समेत कई राज्यों में अब भी पेट्रोल 100 रुपये के ऊपर बेचा जा रहा है। चआइए आंकड़ों के जरिए जानते हैं कि दिल्ली, यूपी बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पंजाब में पेट्रोल-डीजल कितना महंगा हो गया है।

जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi NCR) में आज भी पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है। इस बीच आपको दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 95.41 रुपये चुकाने होंगे जबकि एक लीटर डीजल के लिए 86.67 रुपये देने होंगे।

देश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के भाव

दिल्ली: पेट्रोल – 95.41 प्रति लीटर, डीजल – 86.67 प्रति लीटर,

नोएडा: पेट्रोल – 95.36 प्रति लीटर, डीजल – 86.87 प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल – 94.23 प्रति लीटर, डीजल – 80.90 प्रति लीटर

जयपुर: पेट्रोल – 107.02 प्रति लीटर, डीजल – 90.66 प्रति लीटर

भोपाल: पेट्रोल – 106.90 प्रति लीटर, डीजल – 90.56 प्रति लीटर

लखनऊ: पेट्रोल- 95.28 प्रति लीटर, डीजल- 86.80 प्रति लीटर

पटना: पेट्रोल – 105.90 प्रति लीटर; डीजल- 91.09 प्रति लीटर

इंदौर: पेट्रोल – 107.26 प्रति लीटर; डीजल- 90.92 रुपये प्रति लीटर

Petrol Diesel Price: भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर, जानिए आपके शहर के क्या है रेट
नई दिल्लीः भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर है। साथ ही इसमें कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। इस बीच तेल कंपनियों (Oil Companies) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की आज की कीमत जारी कर दिए है। मालूम हो कि 3 महीने से ज्यादा हो गए हैं लेकिन तेल की कीमत स्थिर बनी हुई है।

हालांकि, ईंधन (Fuel) की कीमतों में जल्द ही बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं दिल्ली, यूपी बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पंजाब में आज 1 लीटर पेट्रोल-डीजल कितना महंगा हो गया है। इसके अलावा बिहार, राजस्थान, समेत कई राज्यों में अब भी पेट्रोल 100 रुपये के ऊपर बेचा जा रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अगर आप आज दिल्ली में अपनी वाहन में पेट्रोल-डीजल भरवाने जा रहे हैं तो आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 95.41 रुपये और एक लीटर डीजल के लिए 86.67 रुपये चुकाने होंगे।

देश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के भाव

दिल्ली: पेट्रोल – 95.41 प्रति लीटर, डीजल – 86.67 प्रति लीटर,

नोएडा: पेट्रोल – 95.51 प्रति लीटर, डीजल – 87.01 प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल – 94.23 रुपये प्रति लीटर, डीजल – 80.90 प्रति लीटर

जयपुर: पेट्रोल – 108.07 प्रति लीटर, डीजल – 91.62 प्रति लीटर

भोपाल: पेट्रोल – 107.23 प्रति लीटर, डीजल – 90.87 प्रति लीटर

लखनऊ: पेट्रोल- 95.02 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 86.56 रुपये प्रति लीटर

पटना: पेट्रोल – 106.21 प्रति लीटर; डीजल, 91.38 प्रति लीटर

रायपुर: पेट्रोल – 101.24 प्रति लीटर; डीजल, 92.46 रुपये प्रति लीटर

रायपुर: पेट्रोल – 95.13 प्रति लीटर; डीजल, 86.65 रुपये प्रति लीटर