Delhi Metro Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

15 अगस्त को बदलेगा Delhi Metro का समय, जानिए स्टेशन खुलने से लेकर पहली मेट्रो तक की पूरी जानकारी
Delhi Metro : देश 15 अगस्त को आजादी का जश्न मनाने के लिए तैयार है. राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों के लिए खास इंतजाम किए हैं. आम दिनों में जहां मेट्रो सेवा सुबह करीब 6 बजे शुरू होती है, वहीं 15 अगस्त को सभी कॉरिडोर पर मेट्रो करीब दो घंटे पहले यानी सुबह 4 बजे से चलनी शुरू हो जाएगी. इससे लाल किले पर आयोजित समारोह में पहुंचने वाले लोगों को सुबह-सुबह आने-जाने में आसानी होगी.

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के अनुसार, 15 अगस्त को टर्मिनल स्टेशनों से पहली मेट्रो सुबह 4 बजे उपलब्ध होगी. शुरुआती समय में मेट्रो की फ्रीक्वेंसी सामान्य दिनों की तुलना में कम रहेगी. सुबह 4 बजे से करीब 6 बजे तक ट्रेनें हर 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी. इसके बाद करीब 6 बजे से मेट्रो का संचालन सामान्य समय और नियमित फ्रीक्वेंसी के अनुसार होने लगेगा.

मेट्रो स्टेशन के एंट्री गेट पहली तय ट्रेन के आने से लगभग 10-15 मिनट पहले खुल जाएंगे. ऐसे में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए सुबह जल्दी निकलने वाले लोगों के लिए मेट्रो सुविधाजनक विकल्प होगी.

इन स्टेशनों से लाल किले पहुंचना आसान

स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन स्थल लाल किले के सबसे नजदीक लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन हैं. हालांकि, समारोह में आने वाले लोगों को सुरक्षा व्यवस्था और स्टेशन पर भीड़ को ध्यान में रखते हुए एक्स्ट्रा टाइम लेकर चलने की सलाह दी जाती है.

METRO SERVICES TO COMMENCE AT 04:00 AM ON INDEPENDENCE DAY

To facilitate the movement of Special Guests, Invitees, and the general public attending the Independence Day Celebration 2026 on Saturday, 15th August 2026, the Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) will commence metro… pic.twitter.com/j9ytmOgcKw
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) August 13, 2026

खास मेहमानों के लिए QR टिकट की सुविधा

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए रक्षा मंत्रालय की ओर से आमंत्रित विशेष मेहमानों और वैध प्रवेश पत्र रखने वाले लोगों के लिए भी खास व्यवस्था की गई है, उन्हें मेट्रो यात्रा के लिए खुद से QR कोड टिकट खरीदने की जरूरत नहीं होगी.

DMRC ने रक्षा मंत्रालय को 1.30 लाख विशेष प्री-वेंडेड QR टिकट उपलब्ध कराए हैं. इसके अलावा, जिन आमंत्रित लोगों के पास रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी वैध फिजिकल एडमिट कार्ड होगा, उन्हें निर्धारित मेट्रो स्टेशनों पर विशेष QR टिकट दिए जाएंगे. इन टिकटों से वे बिना किराया दिए मेट्रो में सफर कर सकेंगे. इस यात्रा का खर्च रक्षा मंत्रालय की ओर से DMRC को दिया जाएगा.

लाल किले के आसपास वाहनों की आवाजाही पर रोक

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लाल किले के आसपास सुरक्षा को देखते हुए वाहनों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध रहेगा. 15 अगस्त को सुबह 10 बजे तक नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निषाद राज मार्ग और एस्प्लेनेड रोड समेत कई रास्तों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी.

इसके अलावा 14 अगस्त की आधी रात से 15 अगस्त की सुबह 11 बजे तक निजामुद्दीन खत्ता से वजीराबाद ब्रिज के बीच वाणिज्यिक वाहनों के प्रवेश पर भी रोक रहेगी.

ये भी पढ़ें- E20 पेट्रोल, फ्लेक्स फ्यूल या EV कार? नई गाड़ी खरीदने से पहले जानें किसमें है ज्यादा फायदा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

4 दिन बाद दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर से खुले, यात्रियों ने ली राहत की सांस
Delhi Metro News : दिल्ली में हालिया प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा कारणों से बंद किए गए दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन अब पूरी तरह से खोल दिए गए हैं. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने रविवार को बताया कि मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों पर यात्रियों के लिए एंट्री और एग्जिट सेवाएं सामान्य रूप से शुरू कर दी गई हैं.

मध्य दिल्ली के 18 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर पिछले चार दिनों से सुरक्षा प्रतिबंध लागू थे. इनमें राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, जनपथ, पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, नई दिल्ली, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और सेवा तीर्थ स्टेशन शामिल थे.

यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी

इन स्टेशनों पर मेट्रो ट्रेनों का संचालन जारी रहा, लेकिन यात्रियों को स्टेशन के भीतर प्रवेश करने और बाहर निकलने की अनुमति नहीं थी. केवल इंटरचेंज स्टेशनों पर लाइन बदलने की सुविधा उपलब्ध थी. इसके कारण रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई लोगों को बस, ऑटो और टैक्सी का सहारा लेना पड़ा, जबकि सड़कों पर यातायात का दबाव भी बढ़ गया.

डीएमआरसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शनिवार को जानकारी साझा करते हुए बताया था कि दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट यात्रियों के लिए खोल दिए गए हैं. इसके साथ ही मेट्रो सेवाएं अब पूरी तरह सामान्य हो गई हैं.

Service Update

Entry gates of all Metro Stations of the Delhi Metro network are now open.
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 25, 2026

व्यस्त स्टेशनों पर लौटी रौनक

स्टेशन खुलने के बाद राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस और नई दिल्ली जैसे व्यस्त स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है. टिकट काउंटर और एएफसी गेट भी सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं.

सुरक्षा प्रतिबंध हटने के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि सड़कों पर यातायात का दबाव कम होगा और लाखों यात्री पहले की तरह बिना अतिरिक्त परेशानी के मेट्रो सेवा का लाभ उठा सकेंगे.

ये भी पढ़ें- CJP ने खत्म किया आंदोलन, सरकार से बातचीत के बाद तीनों मांगें पूरी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अब नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन भी बंद, यात्रियों को नहीं मिलेगी इंटरचेंज की सुविधा
Delhi Metro : दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है. सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त करने के बाद भी CJP ने साफ किया है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा. प्रदर्शनकारी पूरी रात धरना स्थल पर मौजूद रहे. इस दौरान जंतर-मंतर और उसके आसपास कई बार हिंसा की घटनाएं भी सामने आईं. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने कई मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया है. अब नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को भी अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया गया है.

DMRC ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक हैंडल के जरिए जानकारी दी कि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेगा. इसके साथ ही इस स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा भी उपलब्ध नहीं होगी. DMRC ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है. नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन दिल्ली रेलवे स्टेशन, आईजीआई एयरपोर्ट समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों तक पहुंच के लिए प्रमुख स्टेशन माना जाता है.

नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन भी किया गया बंद

इससे पहले DMRC ने 24 जुलाई, 2026 (शुक्रवार) को 17 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने की घोषणा की थी. इन स्टेशनों को सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रखने की जानकारी दी गई थी. हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी. नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन के भी बंद होने के बाद अब बंद रहने वाले मेट्रो स्टेशनों की कुल संख्या 18 हो गई है.

1 लोक कल्याण मार्ग

राजीव चौक

पटेल चौक

रामकृष्ण आश्रम मार्ग

बाराखंभा रोड

सुप्रीम कोर्ट

सेवा तीर्थ

जनपथ

मंडी हाउस

सेंट्रल सेक्रेटेरिएट

ITO

दिल्ली गेट

इंद्रप्रस्थ

खान मार्केट

जोर बाग

शिवाजी स्टेडियम

झंडेवालान

नई दिल्ली

ये भी पढ़ें- Punjab Education : पहली से 12वीं तक AI बनेगा मुख्य विषय, 31.5 लाख छात्रों को मिलेगा फायदा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन आज भी बंद, घर से निकलने से पहले पढ़ें अपडेट
Delhi Metro News : दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन का असर अब दिल्ली मेट्रो सेवाओं पर भी साफ दिखाई दे रहा है. लगातार जारी प्रदर्शन और सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने गुरुवार (23 जुलाई) को 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया है.

DMRC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 7:30 बजे से ये स्टेशन बंद रहेंगे. हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी.

Service Update

Below mentioned Metro stations will be closed from 07:30 AM till further instructions. However, Interchange facility shall remain available at Rajiv Chowk, Mandi House and Central Secretariat.

1. Lok Kalyan Marg
2. Rajiv Chowk
3. Patel Chowk
4. Ramakrishna…
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 23, 2026

यात्रियों को दी गई जरूरी सलाह

DMRC के अनुसार, लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंबा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन फिलहाल बंद रहेंगे.

इन स्टेशनों को कब दोबारा खोला जाएगा, इसे लेकर अभी कोई समयसीमा जारी नहीं की गई है. ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि घर से निकलने से पहले दिल्ली मेट्रो की ताजा अपडेट जरूर जांच लें.

बता दें कि 20 जुलाई से शुरू हुए आंदोलन के बाद दिल्ली मेट्रो 20, 21 और 22 जुलाई को भी कई स्टेशनों की सेवाओं में बदलाव कर चुकी है. दिल्ली मेट्रो से रोजाना करीब 60 से 70 लाख यात्री सफर करते हैं. इनमें से कई बंद स्टेशन राजधानी के सबसे व्यस्त मेट्रो स्टेशनों में शामिल हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें- पटना में बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, प्रदर्शन के दौरान चले लाठी-डंडे और पत्थर, कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, छात्र आंदोलन के चलते DMRC का बड़ा फैसला, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
Delhi Protest : देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जारी छात्र आंदोलन के चलते कम से कम 16 मेट्रों स्टेशनों को आगामी आदेश तक बंद कर दिया गया है। डीएमआरसी ने मंगलवार को सर्विस अपडेट जारी कर जानकारी X पर साझा की। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली के भीतर और चारों ओर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जानकारी के अनुसार सीजेपी की ओर से दिल्ली में प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली और वीवीआईपी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।

Service Update

Below mentioned Metro stations have been closed till further instructions. However, Interchange facility shall remain available at Rajiv Chowk, Mandi House and Central Secretariat.

1. Lok Kalyan Marg
2. Rajiv Chowk
3. Patel Chowk
4. Ramakrishna Ashram Marg
5.…
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 22, 2026

सर्विस अपडेट

नीचे दिए गए मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। डीएमआरसी के अनुसार, सुरक्षा कारणों से इन स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।

लोक कल्याण मार्ग

राजीव चौक

पटेल चौक

रामकृष्ण आश्रम मार्ग

बाराखंभा रोड

सुप्रीम कोर्ट

सेवा तीर्थ

जनपथ

मंडी हाउस

सेंट्रल सेक्रेटेरिएट

ITO

दिल्ली गेट

इंद्रप्रस्थ

खान मार्केट

जोर बाग

शिवाजी स्टेडियम

Service Update

Due to Security reasons Janpath, Rajiv Chowk, Patel Chowk and Central Secretariat metro stations have been closed till further instructions. Interchange facility is available at Rajiv Chowk and Central Secretariat.
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 22, 2026

इंटरचेंज की सुविधा रहेगी जारी

राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर यात्रियों के लिए इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले मेट्रो की ताजा जानकारी जरूर जांच लें और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

ये भी पढ़ें- SC छात्रों के लिए बड़ा अपडेट! 15 अगस्त से पहले कर लें ये काम, वरना अटक सकती है स्कॉलरशिप

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

दिल्ली में कई रूट डायवर्ट, कई मेट्रो स्टेशन बंद; ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन जगहों पर जाने से बचें
Delhi Traffic Advisory : देश की संसद में आज से मानसून सत्र शुरू हो रहा है. सोमवार से शुरू होने वाले इस सत्र को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर एडवाइजरी जारी की है. संसद क्षेत्र और उसके आसपास भारी वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी रहेगी. कई रास्तों को डायवर्ट भी किया जाएगा. दिल्ली पुलिस ने लोगों से यात्रा से पहले रूट डायवर्जन की जानकारी लेने और भीड़-भाड़ वाले समय में प्रभावित मार्गों से बचने की अपील की है.

दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, नई दिल्ली रेंज में 20 जुलाई से लोकसभा और राज्यसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है. इस दौरान वाहनों की आवाजाही बढ़ने और ट्रैफिक प्रतिबंधों को देखते हुए लोगों को कुछ सड़कों और चौराहों से बचने की सलाह दी गई है.

इन मार्गों पर जाने से बचें-

रफी मार्ग
मोतीलाल नेहरू मार्ग
मौलाना आज़ाद रोड
के. कामराज मार्ग
रायसीना रोड
राजेंद्र प्रसाद रोड
पार्लियामेंट स्ट्रीट
अशोक रोड
तालकटोरा रोड
पंडित पंत मार्ग
रकाब गंज गुरुद्वारा रोड

इन चौराहों पर जाने से बचें-

विजय चौक
पटेल चौक गोलचक्कर
बोट क्लब
बूटा सिंह गोलचक्कर
रेल भवन गोलचक्कर
प्राइम चौक गोलचक्कर
सुनहरी मस्जिद गोलचक्कर
GRG गोलचक्कर
जलेबी चौक गोलचक्कर

इन रास्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं-

जनपथ
मान सिंह रोड
अकबर रोड
विनय मार्ग
आउटर सर्कल, कनॉट प्लेस
तीन मूर्ति मार्ग
बाबा खड़क सिंह मार्ग
शांति पथ
आरएमएल गोलचक्कर
मौलाना अब्दुल कलाम आज़ाद रोड
मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड
कमाल अतातुर्क मार्ग
11 मूर्ति
पंचशील मार्ग
सरदार पटेल मार्ग

दिल्ली पुलिस ने वाहन चालकों से धैर्य बनाए रखने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और ट्रैफिक कर्मियों का सहयोग करने की अपील की है. साथ ही मुख्य चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने को कहा है.

TRAFFIC ADVISORY

Special traffic arrangements will be in place during the Monsoon Session of Parliament 2026, commencing from 20.07.2026 in the jurisdiction of New Delhi Range.

Heavy vehicular movement and traffic restrictions are expected in and around the Parliament area.… pic.twitter.com/rAKiZfLBAV
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) July 18, 2026

रीयल-टाइम ट्रैफिक अपडेट और मदद के लिए लोग दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट, फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप नंबर 8750871493 और हेल्पलाइन नंबर 1095 तथा 011-25844444 पर संपर्क कर सकते हैं.

वहीं, दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने सुरक्षा कारणों से कुछ मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद करने की जानकारी दी है. दिल्ली मेट्रो ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे.

Service Update

Due to Security reason, Janpath, Rajiv Chowk, Patel Chowk, Central Secretariat and Seva Teerth metro stations have been closed till further instructions.
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 20, 2026

ये भी पढ़ें- अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 8 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सेंट्रल विस्टा में मेट्रो की बड़ी क्रांति, दिल्ली को मिला ट्रिपल इंटरचेंज हब, सफर होगा सुपरफास्ट
Delhi Metro : नई दिल्ली के प्रशासनिक और सत्ता केंद्र तक पहुंच अब पहले से अधिक सुगम होने जा रही है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर के तहत सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन के निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी है। यह प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद यह स्टेशन दिल्ली मेट्रो नेटवर्क का एक महत्वपूर्ण ट्रिपल इंटरचेंज हब बन जाएगा, जहां येलो, वायलेट और मैजेंटा लाइन आपस में जुड़ेंगी।

लगभग 9 किलोमीटर लंबा भूमिगत कॉरिडोर

यह निर्माण कार्य DMRC के फेज-5A विस्तार योजना का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत जनकपुरी वेस्ट से आरके आश्रम मार्ग तक मैजेंटा लाइन को आगे बढ़ाया जा रहा है। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए इसे देश की राजधानी के लिए एक अहम विकास परियोजना बताया। उन्होंने कहा कि यह लगभग 9 किलोमीटर लंबा भूमिगत कॉरिडोर है, जो लाखों यात्रियों की आवाजाही को सरल बनाएगा और दिल्ली के ट्रैफिक पर भी सकारात्मक असर डालेगा।

महत्वपूर्ण केंद्र सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशन

करीब 9.9 किलोमीटर लंबे इस पूर्णतः अंडरग्राउंड कॉरिडोर में कुल 9 स्टेशन बनाए जा रहे हैं, जिनमें शिवाजी स्टेडियम, युगे-युगेन भारत, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, कर्तव्य भवन, इंडिया गेट, वॉर मेमोरियल-हाई कोर्ट, बड़ौदा हाउस, भारत मंडपम और इंद्रप्रस्थ शामिल हैं। इस पूरे प्रोजेक्ट का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशन होगा, जो पहली बार तीन मेट्रो लाइनों को एक ही स्थान पर जोड़ने का काम करेगा।

कहीं ज्यादा तेज और हो जाएगी आसान

इस कॉरिडोर के तैयार होने के बाद लुटियंस दिल्ली, सेंट्रल विस्टा, संसद भवन क्षेत्र, सुप्रीम कोर्ट, इंडिया गेट, नेशनल वॉर मेमोरियल और भारत मंडपम जैसे प्रमुख स्थलों तक पहुंच पहले से कहीं ज्यादा तेज और आसान हो जाएगी। सरकार के अनुसार यह परियोजना केवल एक मेट्रो विस्तार नहीं है, बल्कि देश के सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक क्षेत्र की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है।

नई दिल्ली के व्यस्त इलाकों में सड़क यातायात

इससे रोजाना यात्रा करने वाले हजारों सरकारी कर्मचारी, वकील, पर्यटक और आम नागरिक लाभान्वित होंगे। साथ ही, नई दिल्ली के व्यस्त इलाकों में सड़क यातायात का दबाव कम होने की भी उम्मीद जताई जा रही है, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या में राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें- रक्सौल बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.5 क्विंटल गांजा बरामद, कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Delhi Metro में अब वर्चुअल कार्ड से आसान सफर, बिना फिजिकल कार्ड के एंट्री और एग्जिट
Delhi Metro : अगर आप रोज़ दिल्ली मेट्रो का उपयोग करते हैं और कभी अपना फिजिकल कार्ड भूल जाते हैं, तो अब इसके लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है। दिल्ली मेट्रो ने वर्चुअल मेट्रो कार्ड लॉन्च किया है, जो आपके मोबाइल में रहता है और फिजिकल स्मार्ट कार्ड की तरह ही काम करता है।

यह कार्ड Delhi Metro Sarthi 2.0 ऐप के जरिए बनाया जा सकता है। कार्ड बनने के बाद इसमें प्रारंभिक तौर पर 150 रुपये का बैलेंस मिलेगा, जिसका इस्तेमाल दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में किया जा सकता है। ध्यान दें, यह कार्ड एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर काम नहीं करेगा।

वर्चुअल मेट्रो कार्ड कैसे बनाएं:

अपने मोबाइल में Delhi Metro Sarthi 2.0 ऐप डाउनलोड करें।
ऐप खोलकर लॉग इन या नया अकाउंट बनाएं।
वर्चुअल मेट्रो कार्ड का ऑप्शन चुनें।
जरूरी जानकारी भरें।
भुगतान पूरा करें।
आपका कार्ड ऐप में एक्टिव हो जाएगा।

एक बार एक्टिव होने के बाद आप इस कार्ड का उपयोग फिजिकल कार्ड की तरह एंट्री और एग्जिट के लिए कर सकते हैं। मेट्रो में एंट्री करने के लिए कार्ड में कम से कम 40 रुपये होना जरूरी है। यात्रा के दौरान किराया अपने आप कार्ड से कट जाता है।

वर्चुअल कार्ड के नियम और सावधानियां:

एंट्री और एग्जिट सही तरीके से करना अनिवार्य है।
एंट्री के समय सिस्टम 40 रुपये ब्लॉक करता है, लेकिन सफर पूरा होने पर वास्तविक किराया कट जाएगा।
गलत एग्जिट होने पर अतिरिक्त शुल्क 30 रुपये तक हो सकता है।
एक स्टेशन से एंट्री और एग्जिट के बीच अधिकतम 20 मिनट तय है; इससे अधिक रुकने पर अतिरिक्त चार्ज लगेगा।
कार्ड आखिरी रिचार्ज की तारीख से 5 साल तक वैध रहेगा। समय सीमा खत्म होने के बाद कार्ड बंद हो जाएगा और बचा हुआ बैलेंस वापस नहीं मिलेगा।

इस वर्चुअल कार्ड के जरिए अब मेट्रो सफर करना और भी आसान और डिजिटल हो गया है, बिना फिजिकल कार्ड के भी।

ये भी पढ़ें- वरुण धवन की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट, बॉक्स ऑफिस पर कौन-कौन सी फिल्में फेल हुईं? हुआ करोड़ों का नुकसान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

DMRC की यात्रियों को सहूलियत, आखिरी ट्रेन का बढ़ाया समय, देर रात तक रहेंगी सेवाएं, डिटेल में पढ़ें
Delhi Metro Last Train : दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने 17 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मैच के मद्देनजर मेट्रो सेवाओं का समय बढ़ाने का फैसला लिया है। यह कदम उन हजारों क्रिकेट प्रेमियों के लिए लिया गया है जो मैच देखने के बाद घर लौटेंगे।

DC vs RR के बीच मुकाबला

इस दिन दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला जाएगा। डीएमआरसी ने सभी प्रमुख रूट ब्लू, ग्रीन, रेड, येलो, वॉयलेट, पिंक, मैजेंटा, ग्रे और एयरपोर्ट एक्सप्रेस पर देर रात तक मेट्रो चलाने का निर्देश दिया है। कुछ रूट्स पर मेट्रो सेवाएं 2:20 बजे तक जारी रहेंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे किसी असुविधा से बचने के लिए आखिरी ट्रेन से 5-10 मिनट पहले स्टेशन पहुंच जाएं।

मुख्य रूट्स और आखिरी ट्रेन की समय-सारणी-

रेड लाइन (शहीद स्थल – रिठाला): रात 11:00 बजे (गंतव्य पर आगमन 00:10 बजे)
येलो लाइन (समयपुर बादली – मिलेनियम सिटी सेंटर, गुरुग्राम): रात 11:00 बजे (गंतव्य 00:20 बजे)
ब्लू लाइन (वैशाली / नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी – द्वारका सेक्टर-21): रात 11:00 बजे (वैशाली / द्वारका), नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से द्वारका सेक्टर-21 22:50 बजे
ग्रीन लाइन (कीर्ति नगर / इन्द्रलोक – ब्रिगेडियर होशियार सिंह / मुंडका): रात 11:00 बजे
वॉयलेट लाइन (कश्मीरी गेट – राजा नाहर सिंह): रात 11:00 बजे
पिंक लाइन (मजलिस पार्क – मऊजपुर बाबरपुर / शिव विहार): रात 22:40 बजे से 01:55 बजे तक विस्तारित
मजेंटा लाइन (बोटैनिकल गार्डन – जनकपुरी पश्चिम / कृष्णा पार्क एक्सटेंशन): रात 11:00 बजे से 02:20 बजे तक विस्तारित
ग्रे लाइन (द्वारका – ढांसा बस स्टैंड): रात 11:00 बजे
एयरपोर्ट एक्सप्रेस (नई दिल्ली – यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25): रात 23:15 बजे

डीएमआरसी ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा खासतौर पर उन यात्रियों के लिए है जो मैच देखने के बाद घर लौटेंगे, ताकि उन्हें कोई असुविधा न हो।

नोट: यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए आखिरी ट्रेन के समय से 5-10 मिनट पहले स्टेशन पहुंचें।

ये भी पढ़ें- हंता वायरस पर बड़ा अलर्ट, शरीर के तरल पदार्थों में फैलता है संक्रमण, ठीक हुए लोग कर सकते हैं संक्रमित

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Delhi Metro की खास पेशकश, 5 अप्रैल को सुबह 3 बजे से चलेगी मेट्रो, जानें क्यों?
Delhi Metro : अगर आप 5 अप्रैल 2026 को दिल्ली में आयोजित PNB Soljerathon 2026 में हिस्सा लेने या दर्शक बनने जा रहे हैं, तो दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने अपनी सेवाओं का समय विशेष रूप से बदल दिया है। मैराथन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगी और मेट्रो की यह सुविधा धावकों और दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लागू की गई है।

ऐसा रहेगा मेट्रो का शेड्यूल

विशेष व्यवस्था के तहत, 5 अप्रैल को मेट्रो सेवाएं सुबह 3:00 बजे से शुरू होंगी। सुबह 3:00 बजे से 6:00 बजे तक ट्रेनें 30-30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। सुबह 6 बजे के बाद मेट्रो सामान्य रविवार शेड्यूल पर लौट आएगी।

चुनिंदा लाइनों पर लागू होगी सुविधा

यह सुविधा चुनिंदा लाइनों पर लागू होगी, जिसमें वॉइलेट लाइन (Violet Line) विशेष महत्व रखती है, क्योंकि यह सीधे JLN स्टेडियम से जुड़ी है। नजदीकी स्टेशन के तौर पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम मेट्रो स्टेशन सबसे सुविधाजनक है। इसके अलावा जंगपुरा और लाजपत नगर स्टेशन से भी स्टेडियम तक पैदल पहुंचा जा सकता है।

भारतीय सेना के सहयोग से आयोजित

इस साल की मैराथन की थीम है “Run with Soldiers, Run for Soldiers”, और यह PNB की 132वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भारतीय सेना के सहयोग से आयोजित की जा रही है। दौड़ में 21 किमी (हाफ मैराथन), 10 किमी और 5 किमी के इवेंट शामिल हैं। रिपोर्टिंग समय सुबह 4:15 बजे है, और फ्लैग-ऑफ 5:00 बजे से शुरू होगा।

DMRC की यात्रियों को सलाह

DMRC ने यात्रियों से सलाह दी है कि सुबह की कम फ्रीक्वेंसी (30 मिनट) को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट कार्ड रिचार्ज या डिजिटल क्यूआर टिकट का उपयोग पहले ही कर लें। यह बदलाव केवल 5 अप्रैल के लिए है; सोमवार से मेट्रो सामान्य समय पर चलेगी।

ये भी पढ़ें- जैसलमेर से दिल्ली जा रही बस में लगी आग, 30 यात्री थे सवार, राहगीरों ने की मदद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप