Darbhanga news Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Love, Sex और FIR… इसके बाद विवाह, पूरी कहानी ने दिमाग घुमा दिया
Love-Sex and FIR: बिहार के दरभंगा में प्रेम प्रसंग और शारीरिक शोषण का एक अलग ही मामला सामने आया है। यहां युवक युवती के प्रेम संबंधों के बीच दोनों के शारीरिक संबंध भी बने। युवती का आरोप है कि प्रेमी ने उसे विवाह का झांसा दिया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस बीच युवती गर्भवती हो गई तो प्रेमी उसे छोड़कर भाग गया। युवती ने प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। और आगे जो हुआ उसे तफ्सील से पढ़िए…।

दरभंगा जिले के धनश्यामपुर थाना क्षेत्र का मामला

मामला दरभंगा जिले में धनश्यामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता ने बिरौल व्यवहार न्यायालय में परिवाद याचिका दायर कर आरोपी युवक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई. पीड़िता ने बताया कि जयदेव पट्टी गांव निवासी बालकृष्ण झा से एक साल पहले उसका प्रेम प्रसंग शुरु हुआ। इसके बाद दोनों अक्सर मिलने लगे। इसी बीच युवक ने शादी का वादा कर कई बार युवती के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए।

युवती हुई गर्भवती तो छोड़कर चला गया था प्रेमी

युवती ने बताया कि इसी बीच वह गर्भवती हो गई। आरोपी उससे इसके बाद भी कई बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवक उसे शादी के बहाने कोलकाता ले गया. वहां दो दिन रखा फिर मधुबनी जिले के झंझारपुर लाया और उसे छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने बताया की आठ माह का गर्भ होने पर वह डॉक्टर के पास दिखाने पहुंची लेकिन डॉक्टर ने गर्भपात कराने से इनकार कर दिया।

बाद में लौटा युवक तो युवती ने कर ली शादी

शिकायत में पीड़िता ने युवक सहित उसके परिजनों पर भी आरोप लगाया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद युवक लौटा और पीड़िता ने युवक से शादी कर ली। पीड़िता का कहना है कि जब तक बच्चा पैदा नहीं हो जाता वह युवक के खिलाफ केस वापस नहीं लेगी। मामले में आरोपी बालकृष्ण झा के अलावा उसके पिता शंभूनाथ झा, मां रेणु देवी और बहन संगीता देवी को भी आरोपी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: Special Trains: बिहारवासी न हों बेचैन, उत्तर रेलवे होली पर चला रहा कई स्पेशल ट्रेन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।

माननीय के बेटे पर पुलिस को धमकी देने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
Darbhanga news: बिहार के दरभंगा में बीजेपी विधायक के बेटे के पर दबंगई का आरोप है। बताया गया कि अजमानतीय वारंटी आरोपी को नहीं छोड़ने पर, विधायक के पुत्र ने गाली-गलौज करते हुए पुलिस कर्मी को जान से मारने की धमकी दी है। धमकी के बाद भाजपा विधायक मिश्री लाल यादव के पुत्र धीरज यादव पर केवटी थाना में मामला दर्ज किया गया है।

एक आरोपी को छुड़ाने का बना रहा है दवाब

दरअसल, केवटी थाना की पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर अजमानतीय वारंटी लालधारी यादव को गिरफ्तार कर थाना ले लाई। आरोप है कि जिसके बाद विधायक के पुत्र धीरज यादव थानाध्यक्ष पर आरोपी को छोड़ने के लिए लगातार दबाव बनाने लगे। जब थानाध्यक्ष द्वारा आरोपी को नही छोड़ा गया। तब विधायक के पुत्र ने थानाध्यक्ष को अंजाम बुरा होने के साथ गोली मारने की धमकी दे डाली।

सदर एसडीपीओ ने की मामले की पुष्टि

इस बात की पुष्टि करते हुए सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने कहा कि रविवार को केवटी थाना की पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अजमानतीय वारंटी लालधारी यादव गिरफ्तार किया। उनकी गिरफ्तारी के बाद अलीनगर के भाजपा के विधायक के पुत्र धीरज कुमार यादव द्वारा कई बार विभिन नंबरो से सरकारी व गैर सरकारी नंबर पर अमर्यादित तरीकों व अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए बार-बार थानाध्यक्ष को फोन किया गया और धमकाया गया। गिरफ्तार व्यक्ति को छुड़ाने का प्रयास किया गया। साथ ही अगर वह गिरफ्तार व्यक्ति को नहीं छोड़ेंगे तो उनका परिणाम भुगतना पड़ेगा। वही उन्होंने कहा कि कुछ लोग भी थाना पर गिरफ्तार व्यक्ति से मिलने आए थे। उनके द्वारा भी अभद्रता की गई है।

हमेशा विवादों से रहा है नाता

वहीं जान से मारने की धमकी के सवाल पर अमित कुमार ने कहा कि जो ऑडियो क्लिप हमारे पास आ रहे हैं। उसमें गोली मारने की धमकी की बात सामने आ रही है। वहीं पुलिस सुरक्षित नहीं, के सवाल पर सदर एसडीपीओ ने कहा कि किसी मनचले के द्वारा फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने का मतलब यह नहीं है कि पुलिस सुरक्षित नहीं है। वह अपनी सीमा को लांघ रहे हैं। अगर किसी ऐसा के द्वारा किया जाता है तो संविधान के धाराओं तहत मामला दर्ज किया जाता है। उन्हीं धाराओं के तहत इनके विरुद्ध भी मामला दर्ज किया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि धीरज यादव के ऊपर पूर्व में भी कई केस दर्ज हैं। वह हमेशा विवादों में रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए कारवाई चल रही है।

रिपोर्टः रवि झा, संवाददाता, दरभंगा, बिहार

यह भी पढ़ें: Gopalganj: हत्या, लूट, डकैती के मामलों में फरार कुख्यात अपराधी दबोचा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

Bihar: ‘गांव में हिंदू का केवल एक मकान, धर्म बदलने को धमका रहे मुसलमान’
Pressure of religion conversion: बिहार के एक गांव में जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि गांव में वह एक अकेला हिंदू परिवार है। मुस्लिम समुदाय की बहुलता है। ऐसे में अब ये लोग उस पर जबरन धर्म परिवर्तन का दवाब बना रहे हैं और उसकी जमीन को हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। आए दिन घर में आपत्तिजनक सामान थैली में बांधकर फेंका जाता है। वहीं पीडित की मां ने कहा कि लगता है अब संविधान में हिंदू को रहने का अधिकार नहीं है। अधिकारियों से शिकायत के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

दरभंगा के मुरिया गांव का मामला

मामला बिहार के दरभंगा ज़िले के भालपट्टी ओपी थाना इलाके के मुरिया गांव का है। यहां के निवासी राजधन देवी के पुत्र विक्की ने दरभंगा के जिलाधिकारी से मुलाकात की। उसने बताया कि जिस गांव में वह रहता है, वह पूरा इलाका मुस्लिम बहुल है। वह गांव में अकेला हिंदू परिवार है।

घर में आपत्तिजनक सामान फेंकने का आरोप

आरोप है कि ऐसे में दूसरा पक्ष लगातार उसे अलग-अलग तरह से न सिर्फ प्रताड़ित करता है। बल्कि हमेशा उसके घर में घुसकर हंगामा करता है। ताकि हमलोग घर, और जमीन छोड़ कर गांव से भाग जाएं। साथ ही उन्हें धमकाया जाता है की अगर गांव में रहना है तो मुस्लिम धर्म कबूल करना होगा। आरोप है कि घर के अंदर पॉलीथिन में आपत्तिजनक सामन रखकर फेंक दिया जाता है। इन लोगों की उनकी जमीन पर नजर है। उसकी जमीन को कब्जा करना चाहते है।

पीड़ित की मां बोली… हमारे संविधान में हिंदू को रहने का अधिकार नहीं

वहीं राजधन देवी द्वारा उनके पुत्र विक्की के माध्यम से दरभंगा के जिलाधिकारी को दिए गए आवेदन में कहा है कि मैं कई वर्षो से ग्राम+पो०- मुरिया थाना- भालपट्टी, जिला- दरभंगा की निवासी हूं। यहां वर्षों से एक हमारा घर ही हिंदू परिवार का है। अब दूसरे समुदाय के लोग हमारे घर पर जबरन कब्जा कर रहे हैं। इन लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर धर्म परिवर्तन करने जा रही हूं। मैं सभी अधिकारियों के पास तीन साल से जा रही हूं। कोई अधिकारी हमारी मदद नहीं कर रहे। ये लोग मुझे अपनी निजी जमीन पर बाउंड्री नहीं करने दे रहे हैं। अब मुझे लगता है कि हमारे संविधान में हिंदू को रहने का अधिकार नहीं है। इसलिए सभी अधिकारी हमें घुमा रहे है।

जिलाधिकारी ने दिए मामले की जांच के निर्देश

मामले में जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा है कि एक लड़का इस संबंध में हमसे मुलाकात करने आया था। आवेदन प्राप्त होने के बाद जांच के लिए सदर अनुमंडल अधिकारी को निर्देशित किया गया है। तुरंत गांव पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कारवाई के लिए निर्देशित किया गया है।

बोले… सुरक्षा देने की जिम्मेदारी प्रशासन की

साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को सुरक्षा देना प्रशासन की जिम्मेदारी है। अगर कोई इस तरह का कार्य करेगा और जांच में तथ्य सामने आएगा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया जमीनी विवाद लगता है। जांच के बाद सभी बातें स्पस्ट हो जाएंगी।

रिपोर्टः रवि झा, संवाददाता, दरभंगा, बिहार

यह भी पढ़ें:  Bihar: आडवाणी पर आरजेडी नेता का तंज, बोले…पूरा देश जानता है उन्होंने किया क्या है

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

Bihar: इस जिले के कैंसर रोगियों को मिलेगी राहत, स्थानीय स्तर पर होगा इलाज
Cancer Hospital: अब बिहार के दरभंगा में भी लोगों को स्थानीय स्तर पर कैंसर रोग का इलाज मिल सकेगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया था। इस पर बीते दिनों मंत्रिमंडल से सहमति मिल चुकी है। इसके तहत दरभंगा के गंगवारा अस्पताल को कैंसर अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा।

होमी भाभा कैंसर अनुसंधान केंद्र को जिम्मा

इस अस्पताल को विकसित करने में होमी भाभा कैंसर अनुसंधान केंद्र मुजफ्फरपुर की विशेष भूमिका होगी। दरअसल इसी को अस्पताल को विकसित करने का जिम्मा सौंपा गया है। यह कार्य तय समय सीमा में हो इस पर भी काफी जोर है। इसके लिए होमी भाभा कैंसर अनुसंधान केंद्र और स्वास्थ्य विभाग के बीच एक करार भी होगा।

मुंह, और गले के कैंसर रोगियों के लिए विशेष सुविधा

बताया गया कि इस अस्पताल को मुंह, गले और गर्दन के कैंसर के लिए विशिष्ट अस्पताल के रूप में विकसित करने की योजना है। इस निर्णय का मुख्य कारण दरभंगा और आसपास मुंह और गर्दन के कैंसर रोगियों की बढ़ती संख्या है। होमी भाभा कैंसर अनुसंधान केंद्र और स्वास्थ्य विभाग के बीच करार की अवधि दस वर्ष हो सकती है। वहीं इस अस्पताल के संचालन का जिम्मा होमी भाभा कैंसर अनुसंधान केंद्र का होगा।

दस वर्षों का होगा करार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करार के दस वर्षों तक यह अस्पताल होमी भाभा कैंसर अस्पताल, दरभंगा के रूप में जाना जाएगा। यहां इसके लिए आवश्यक उपकरण, डॉक्टर और स्वास्थ्य सहायकों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Bihar: ‘सीएम थे तो चारा खा गए और रेल मंत्री बने तो गरीबों की नौकरी’

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

Darbhanga: करोड़ों के आभूषण गायब होने से दरभंगा राज परिवार में खलबली
Theft of Jewelry: दरभंगा राज परिवार में खलबली है। दरअसल इस परिवार दवारा संचालित ट्रस्ट के 108 मंदिरों के करोड़ों के आभूषण गायब होने की सूचना है। मामला राज परिवार द्वारा संचालित कामेश्वर रिलीजियस ट्रस्ट से जुड़ा है। इस ट्रस्ट के 108 मंदिरों के देवी-देवताओं के बहुमूल्य जेवरात भारतीय स्टेट बैंक के बोल्ट से गायब होने की सूचना है। आनन फानन में दरभंगा महाराज सर कामेश्वर सिंह के पौत्र कुमार कपिलेश्वर सिंह ने इस बात की लिखित सूचना विश्वविद्यालय थाना में की।

ट्रस्ट मैनेजर सहित एक अन्य पर आरोप

आवेदन मिलते ही दरभंगा पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए ट्रस्ट के मैनेजर विष्णु कुमार मिश्र एवं उदय नाथ झा को गिरफ्तार कर पूछताछ की। जिसके बाद गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर दरभंगा टावर स्थित स्वर्ण व्यवसाई शत्रुघ्न लाल को गिरफ्तार कर गायब सामान को जब्त कर पुलिस कारवाई में जुट गई है।

कपिलेश्वर सिंह ने दिया आवेदन

कपिलेश्वर सिंह ने अपने आवेदन में कहा है कि उदयनाथ झा उर्फ विष्णु और कामेश्वर रिलिजियस ट्रस्ट के प्रबंधक केदारनाथ मिश्र एवं अन्य द्वारा साजिश कर उक्त बोल्ट में रखे गए जेवरातों को निकालकर बेच दिया गया है। साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि इस घटना को 15 से 20 दिन पहले ही अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा ट्रस्ट से जुड़ी महारानी अब काफी वृद्ध हो चुकी है। जिसके कारण वे अपने होशो हवास में प्रायः नहीं रहती हैं। जिसका नाजायज फायदा उठाकर उदयनाथ झा ने कामेश्वर रिलिजियस ट्रस्ट के देवी देवताओं के मंदिर के करोड़ों की बेशकीमती संपत्ति को बेच दिया है।

दोषियों को उचित सजा की अपील

कपिलेश्वर सिंह ने अपने आवेदन में कहा है कि कामेश्वर रिलिजियस ट्रस्ट के बायोलॉज के अनुसार यदि ट्रस्ट जिसकी वर्तमान में एकमात्र ट्रस्टी महारानी हैं, द्वारा सही ढंग से कामेश्वर रिलिजियस ट्रस्ट का कार्य नहीं किया जाता है तो राज परिवार के किसी भी पुरुष सदस्य द्वारा इस मामले को उठाया जा सकता है और इसी नियम के तहत में जिला प्रशासन को सूचना दे रहा हूं। ताकि देवी देवताओं के बहुमुल्य जेवरातों की बरामदगी की जा सके और दोषियों को उचित सजा मिल सके।

एसबीआई लॉकर में रखे थे

कुमार कपिलेश्वर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमलोग का एक ट्रस्ट हैं। जिसे सर कामेश्वर सिंह ने बनाया था। जिसके अंदर 108 मंदिर पूरे विश्व में बनाए गए हैं। जिसके अंदर मंदिर, पोखर, जमीन और ऑर्नेमेंट्स भी हैं। ऑर्नेमेंट्स को ट्रस्ट के ट्रस्टीज द्वारा SBI के लॉकर में रख दिया गया था। मुझे पता चला की मैनेजर और उदय नाथ झा ने लॉकर खोलकर आभूषण निकालकर बेच दिए गए हैं। सूचना मिलने के बाद मैं दरभंगा आया हूँ।

सीबीआई जांच की मांग

उन्होंने कहा, मेनेजर से बात की तो उन्होंने स्वीकार किया है की मुझे उदय नारायण झा ने कहा था। जिसके बाद मैने FIR करने के लिए आवदेन दिया है। वही उन्होंने कहा की ये बहुत बड़ा घोटाला है। इसमें सीबीआई जांच होनी चाहिए। ED इंक्वायरी होना चाहिए।

पुलिस कार्रवाई में काफी आभूषण बरामद

वही सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया की यूनिवर्सिटी थाना मे दरभंगा राज परिवार के कपिलेश्वर सिंह के द्वारा मामला दर्ज कराया गया है। मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल ही पूछताछ की गई और तकनीकी अनुसंधान करते हुए रेड की गई। मामले के दर्ज होने के एक घंटे के भीतर काफी मात्रा में जो माल बेचा गया था वो बरामद हुआ है। एक स्वर्णकार को हिरासत में लिया गया है। और पूछताछ की जा रही है। अभी 3 लोग गिरफ्तार हुए हैं। बाकी मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्टः रवि झा, संवाददाता, दरभंगा, बिहार

यह भी पढ़ें:   Bihar: बापू के बताए रास्तों का अनुसरण ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि- उपेंद्र कुशवाहा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

Bihar Crime: प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर निकाला जुलूस, उपद्रवियों ने किया पथराव
Stone Pelting in Darbhanga: दरभंगा में रामलाला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद निकाले गए जुलूस पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। इस घटना में दो बाइक और अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इस पथराव के कारण अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत कराकर स्थिति को संभाला। घटना जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरहुल्ली पंचायत के कलवाड़ा की है।

घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी

यहां सोमवार को राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर डीजे के साथ बाइक जुलूस निकाला गया। इस जुलूस पर भवानीपुर पंचायत के भपुरा में उपद्रवियों द्वारा पथराव कर डीजे वाहन के कांच व दो बाइक क्षतिग्रस्त कर दी गईं। इससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर सिटी एसपी सागर कुमार, सदर एसडीओ चंद्रिमा अत्री, एसडीपीओ अमित कुमार पहुंचे। इसके बाद दोनों पंचायत के जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर मामले को शांत कराया।

रूट को लेकर आपत्ति, हुई बहस

घटना के संबंध में बताया जा रहा है की श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर कलवाड़ा से डीजे वाहन के साथ बाइक जुलूस निकाला गया था। महिसरि से जैसे ही जुलूस भपुरा पहुंचा कि स्थानीय लोगों ने रूट को लेकर आपत्ति जताई। जिसके बाद दोनों पक्ष के बीच जोरदार बहस हुई। हालांकि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप से मामले को शांत कराया गया। उसके बाद जुलूस वापस कलवाड़ा चला गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने कलवाड़ा जाकर जूलूस निकालने वाले युवाओं को समझाया तथा बिना अनुज्ञप्ति के जुलूस निकालने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

आपत्तिजनक गाना बजाने का आरोप

पुलिस के जाते ही बाइक जुलूस डीजे लेकर दोबारा भपुरा पहुंच गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि समुदाय विशेष के मोहल्ले में जुलूस का डीजे रोककर आपत्तिजनक गाना बजाया गया। जिससे आक्रोशित कुछ उपद्रवियों ने डीजे वाहन पर रोड़ेबाजी कर वाहन के शीशे को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान दो बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं

थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि घटना में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है। रोड़ेबाजी करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले में अग्रेतर कार्रवाई कर रही है। घटनास्थल के निकट पुलिस बल को तैनात किया गया है।

रिपोर्टः रवि झा, संवाददाता, दरभंगा, बिहार

यह भी पढ़ें: Bihar: प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन ये क्या बोले तेजप्रताप, किया ऐसा ट्वीट

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Bihar Crime: दिल्ली में साइबर क्राइम, बिहार में छापेमारी, दो की गिरफ्तारी
Cyber Crime accused arrested: दिल्ली की साइबर शाखा की पुलिस ने बिहार के औरगांबाद में आकर कार्रवाई की है। बताया गया कि यहां से दिल्ली की साइबर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पूर्व आईपीएस के खाते से रुपये की ठगी करने का आरोप है। यह कार्रवाई औरंगाबाद के नवाडीह मुहल्ले में की गई है। वहीं दानापुर से भी एक शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।

पूर्व आईपीएस के साथ हुई थी ठगी

औरंगाबाद के नवाडीह मुहल्ले से दिल्ली साइबर थाना की पुलिस ने पूर्व आईपीएस के खाते से रुपये उड़ाने वाले एक शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। इस साइबर अपराधी की गिरफ्तारी से पूर्व दिल्ली पुलिस ने पटना के दानापुर से भी एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि दिल्ली से आए साइबर इंस्पेक्टर तलबिंदर सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि दिल्ली निवासी एक पूर्व आईपीएस के खाते से 41 हजार रुपये साइबर अपराधियों ने उड़ा लिए हैं। जिसकी सूचना उनके द्वारा 27 दिसंबर को दिल्ली साइबर थाने को दी गई।

जांच में बिहार से जुड़े मिले तार

बताया गया कि इसके उपरांत थाने में प्राथमिकी दर्ज उसकी तकनीकी जांच की गई तो जानकारी मिली कि पूर्व आईपीएस के खाते से उड़ाए गए रुपये बिहार के दरभंगा जिले स्थित एक बैंक के खाते में जमा किए गए हैं. तकनीकी अनुसंधान के आधार पर बिहार के दरभंगा में छापेमारी की गई। इसमें दरभंगा के साइबर अपराधी सचिन झा को पटना के दानापुर से और उसकी निशानदेही पर दूसरे शातिर साइबर अपराधी औरंगाबाद के नावाडीह मोहल्ला निवासी मोहम्मद साकिब को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में और लोग संलिप्त हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं.

रिपोर्टः दिनानाथ माऔर, संवाददाता, औरंगाबाद, बिहार

यह भी पढ़ें: Bihar: राबड़ी आवास में दही चूड़ा भोज, सियासतदानों का जमावड़ा, पैदल ही पहुंचे सीएम नीतीश

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद का भाजपा पर तंज, प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर कही यह बात…
Kirti Azad on Pran Prathistha:  पूर्व क्रिकेट सह दरभंगा के पूर्व सांसद कीर्ति आजाद ने अपने आवास पर पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा जिस दिन कोर्ट के आदेश पर राम मंदिर बनने की घोषणा हुई थी तब से बड़ी प्रसन्नता है। सभी लोग जानते हैं कि मिथिला मां सीता की जन्मस्थली है। हम लोग यहीं से आते हैं। मिथिला प्रभु श्रीराम का ससुराल है। इससे बढ़कर हमारे लिए और प्रसन्नता की बात क्या होगी।

‘22 को नहीं जाएंगे तो सनातन विरोधी नहीं हो जाएंगे’

उन्होंने कहा, भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। कोई आवश्यकता नहीं कि हम 22 जनवरी को ही अयोध्या जाएं। अगर हम 22 को नहीं जाएंगे तो सनातन धर्म के विरोधी नहीं हो जाएंगे। वर्तमान में दो शंकराचार्य ने कहा कि अभी मंदिर पूरा बना नहीं है, अधूरा है। विधि विधान से सब होना चाहिए। इस कारण से वह भी नहीं जा रहे हैं। तो क्या वह सनातन धर्म के विरोधी हो गए। ऐसा नहीं है, इसे राजनीतिक रंग नही देना चाहिए। जब राम मंदिर पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो जाएगा। तब सीता मां की तरफ से हम हजारों-लाखों लोग जाएंगे और मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करेंगे।

‘श्रीराम पर नहीं बीजेपी का कॉपीराइट’

उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि ये तो शुरू से पता है की ये लोग धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाते हैं। राम तो सबके हैं। केवल भारतीय जनता पार्टी का कॉपी राइट नहीं है। अगर कोई नहीं जा रहा है तो उसमें कई कारण हो सकते हैं। मैं सनातन धर्म को मानता हूं और सनातन धर्म के चार शंकराचार्य में से दो ने कहा की वो नहीं जा रहे हैं। क्योंकि शास्त्रों के अनुरूप प्राण प्रतिष्ठा नहीं हो रही है।

‘सिया बिन अधूरे हैं राम’

कीर्ति आजाद ने कहा कि रामनवमी के दिन तक मंदिर तैयार हो जाता, उस दिन प्राण प्रतिष्ठा करनी चाहिए थी। अगर मां सीता नहीं होती तो भगवान राम को भी ये प्रताप नहीं मिलता जो मिला है। मुझे बड़ा अजीब लगता है जब लोग श्रीराम बोलते हैं। लोग बोलते हैं गौरी-शंकर, राधा-कृष्ण, लक्ष्मी-नारायण तो सियाराम क्यों नहीं। सिया के बिना तो राम अधूरे हैं।

रिपोर्टः रवि झा, संवाददाता, दरभंगा, बिहार

ये भी पढ़ें: Bihar Crime: आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

दरभंगा के मोरो थाना पर आगजनी की घटना, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Bihar News: बिहार के दरभंगा जिला में असामाजिक तत्वों ने मोरो थाना पर आगजनी की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में शामिल बदमाश को सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने दिया। उन्होंने कहा बीती रात में करीब 1 बजे मोरो थानाध्यक्ष द्वारा सूचना दी गई कि कुछ असामाजिक तत्वों ने थाना में आग लगाने का प्रयास किया गया। हालांकि वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

Bihar News: नहीं हुआ ज्यादा क्षति

हलांकि पुलिस ने जानकारी दी कि घटना में ज्यादा क्षति की सूचना नहीं है। वहां पर तैनात सभी पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल से पूछताछ की गई। साथ ही थाना पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल गया। जिसके बाद मोरो थाना में एक एफआईआर दर्ज की गई है। वही अवकाश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद एक व्यक्ति की पहचान हुई है। जिसकी गिरफ्तारी भी की गई है। जिनका नाम धर्मेंद्र ठाकुर है, वह कपरपुरा का रहने वाले है।

Bihar News: भाई को ढूढ़ने निकला

पूछताछ के दौरान धर्मेंद्र ने अरुण यादव का नाम बताया है। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र ने कुछ देर तक अपने भाई को थाने पर ढूंढा। जिसके बाद थाना पर रखा डीजल को गिराकर आग लगाने का प्रयास किया। लेकिन वहां पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के द्वारा आग पर काबू पा लिया गया। पूछताछ के दौरान धर्मेंद्र ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। वही उन्होंने कहा कि अभी तक के जानकारी के अनुसार इसके ऊपर मधुबनी जिला में भी एक केस दर्ज है। पुलिस आगे जानकारी जुटा रही है।

ये भी पढ़ें- पुणे Lok Sabha ByPoll को लेकर शीर्ष कोर्ट ने दिया महत्वपूर्ण फैसला

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Bihar: जिया रे बिहार के लाला… प्रदेश के छह खिलाड़ी आईपीएल में चयनित
Bihar Cricketers in IPL: प्रदेश की राजधानी पटना में जन्मे ईशान किशन को कौन नहीं जानता लेकिन अब बिहार के अन्य होनहार क्रिकेटर भी आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। ऐसे में बिहार के लोगों में खुशी का माहौल है। फिलहाल बिहार से एक या दो नहीं बल्कि पूरे छह खिलाड़ी IPL खेलते नजर आएंगे। इनमें एक तो ईशान किशन हैं। बाकी कौन हैं आइए जानते हैं…

Bihar Cricketers in IPL: किसी पहचान के मोहताज नहीं ईशान किशन

ईशान किशन को जहां मुंबई इंडियंस ने 15 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा है तो वहीं बिहार के अन्य क्रिकेटरों को खरीदने में भी आईपीएल टीम मालिकों ने दिलचस्पी दिखाई है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम गोपाल गंज के शाकिब का।

चेन्नई सुपर किंग्स की पसंद बने शाकिब हुसैन

गोपालगंज के दरगाह मोहल्ला निवासी शाकिब हुसैन, अली अहमद के बेटे हैं। अली यूएई में मजदूरी करते हैं। घर की माली हालत काफी खराब है लेकिन शाकिब को तो क्रिकेट से लगाव है… तो हुआ यूं कि शाकिब रोज मिंज स्टेडियम में प्रैक्टिस के लिए जाते। वह काफी अच्छा क्रिकेट खेलते हैं। पिछली साल वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नेट गेंदबाज के रूप में चयनित हुए थे। इस बार केकेआर ने उन्हें 20 लाख रुपये में खरीदा है। कहते हैं कि शाकिब के कोच टुन्नी गिरी ने उनका बहुत सहयोग किया।

दिल्ली केपिटल की ओर से खेलेंगे मुकेश

गोपालगंज के सदर प्रखंड के काकड़पुर गांव निवासी मुकेश कुमार भी इस लिस्ट में शामिल हैं। बताते हैं कि मुकेश के पिता ने अपने बेटे की रुचि को दम नहीं तोड़ने दिया। ऑटो चलाकर पैसे जोड़े और उसकी ख्वाहिश पूरी की। वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। मध्यम तेज गति के गेंदबाज मुकेश को दिल्ली केपिटल ने अपनी टीम में चुना है। बकौल मुकेश, पिता के अलावा उनके इस मुकाम में उनके चाचा का भी अहम योगदान है।

स्विंग के जादूगर आकाश भी दिखाएंगे दम

अब बात करते हैं रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड के बड्डी गांव के निवासी आकाश दीप(27) की। उनको खुशी की डबल डोज मिली है। वह पहले से ही रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा थे और अब भारतीय क्रिकेट टीम में भी उनका सलेक्शन हो गया है। स्विंग में माहिर आकाश की मां लड्डूमा देवी भावुक हैं। कहती हैं बेटे को 16 साल का छोड़ इसके पिता दुनिया से चले गए। अच्छा क्रिकेट खेलता है। जिले में नाम है लेकिन मौका नहीं मिला। इसके बाद वह कोलकाता गया। फिर क्लब क्रिकेट खेला और इसके बाद रणजी। अब आईपीएल खेलेगा, भारत के लिए खेलेगा। बहुत खुशी होती है यह देखकर।

गुजरात टाइटंस की ओर से खेलेंगे सुशांत

दरभंगा के अलीनगर प्रखंड के तुमौल निवासी सुशांत मिश्रा को गुजरात टाइटंस ने 2.20 करोड़ में खरीदा। उनके पिता रांची में प्राइवेट नौकरी करते हैं। दादा कृष्णानंद मिश्र संस्कृत उच्च विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सुशांत झारखंड क्रिकेट टीम में हैं। आईपीएल-2022 में सुशांत ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेला था।

केकेआर को अपनी टीम के लिए अनुकूल लगे अनुकूल राय

भारतीय अंडर-19 टीम की ओर से सबसे अधिक विकेट लेकर चर्चा में आए समस्तीपुर के अनुकूल राय कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलेंगे। शाहरुख खान की टीम ने उनपर दोबारा भरोसा जताया है।

ये भी पढ़ें: जमशेदपुर का लाल IPL में करेगा कमाल, दिल्ली कैपिटल ने 7.20 करोड़ में खरीदा

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar