Chief Minister Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

जापान दौरे पर CM भगवंत मान का ओसाका बिजनेस रोड शो, बड़ी जापानी कंपनियों ने दिखाई रुचि
फटाफट पढ़ें:

CM ने ओसाका में रोड शो किया

पंजाब में निवेश के अवसर बताए

फास्ट-ट्रैक सुधारों से निवेश बढ़ा

24 सेक्टरल कमेटियां बनाई गईं

निवेशकों को इन्वेस्टर समिट बुलाया

Japan Visit : जापान दौरे के चौथे दिन शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओसाका में आयोजित रोड शो को भारी प्रोत्साहन मिला. प्रमुख जापानी कंपनियों ने रोड शो में भाग लिया और प्रदेश में निवेश करने में गहरी दिलचस्पी दिखाई.

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन बड़ी औद्योगिक कंपनियों की साझेदारी भारत-जापान आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए मजबूत समर्थन को दर्शाती है. उन्होंने कहा कि यह पंजाब की प्रगतिशील औद्योगिक नीतियों, एकीकृत सिंगल-विंडो प्रणाली और निवेश के लिए तैयार अवसरों में वैश्विक निवेशकों की बढ़ती रुचि को भी प्रदर्शित करता है. भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य हमारे युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करना और निवेशकों के लिए एक स्थिर तथा विश्वसनीय वातावरण तैयार करना है.

जापानी कंपनियों का पंजाब में भरोसा

पंजाब के जापानी उद्योग से संबंधों को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये संबंध पहले से ही बहुत मजबूत हैं और निरंतर बढ़ रहे हैं, उन्होंने कहा कि जापान की कई प्रसिद्ध कंपनियों ने पंजाब में निवेश का भरोसा जताया है. भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रदेश सरकार के निवेश-अनुकूल प्रयासों के कारण पंजाब दुनिया भर में निवेश के लिए सबसे पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभरा है. उन्होंने पंजाब की रणनीतिक स्थिति, प्रमुख बंदरगाहों से निर्बाध कनेक्टिविटी, मजबूत औद्योगिक क्लस्टर, निर्बाध बिजली आपूर्ति, कुशल कार्यबल और प्रगतिशील नीतिगत माहौल की ओर इशारा किया.

फास्टट्रैक सुधारों से पंजाब बना निवेश का हब

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के शासन और नियामक सुधारों का भी जिक्र किया, जिनमें फास्टट्रैक पंजाब सिंगल-विंडो सिस्टम शामिल है, जो 173 से अधिक जी2बी सेवाएं, ऑटो-डीम्ड मंजूरियां, पैन-आधारित व्यवसाय पहचानकर्ता और पंजाब राइट-टू-बिजनेस एक्ट में संशोधन प्रदान करता है, जो समयबद्ध सैद्धांतिक मंजूरियों को सक्षम बनाता है, उन्होंने पंजाब के औद्योगिक बुनियादी ढांचे पर भी प्रकाश डाला और बताया कि इन्वेस्ट पंजाब के माध्यम से 1.4 लाख करोड़ रुपए से अधिक के ग्राउंडेड निवेश पहले ही सुरक्षित किए जा चुके हैं. इस दौरान भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनका संकल्प सरल और स्पष्ट है नीति में स्थिरता, निर्णय लेने में गति और निवेशकों के समय व विश्वास का सम्मान करने वाली शासन प्रणाली प्रदान करके पंजाब को वैश्विक उद्योग के लिए पसंदीदा गंतव्य बनाना.

सरकार और उद्योग की साझेदारी से विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब का दृष्टिकोण साझेदारी और उद्योगों के साथ मिलकर काम करने, उनकी जरूरतों को समझकर यह सुनिश्चित करने पर आधारित है कि सरकार विकास के उत्प्रेरक के रूप में कार्य करे. भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब ने अपने बुनियादी ढांचे को मजबूत किया है, अपनी औद्योगिक क्षमता का विस्तार किया है और निवेश के लिए नए रास्ते खोले हैं, उन्होंने कहा कि सरकार और उद्योग के बीच साझेदारी सफलता की कुंजी है और प्रदेश सरकार का दृढ़ विश्वास है कि औद्योगिक विकास तभी संभव है जब हम समान साझेदारों के रूप में काम करें.

24 सेक्टरल कमेटियां बनाई गईं

मुख्यमंत्री ने कहा कि यही सिद्धांत 2022 में पेश की गई प्रदेश की नई औद्योगिक नीति का मार्गदर्शक है, जो उद्योग जगत के नेताओं और साझेदारों के साथ गहन विचार-विमर्श के बाद तैयार की गई थी ताकि उनकी जरूरतों और अपेक्षाओं को पूरा किया जा सके. भगवंत सिंह मान ने बताया कि अब प्रदेश सरकार ने उद्योग के प्रमुखों की अध्यक्षता में 24 सेक्टरल कमेटियां गठित की हैं ताकि सेक्टर-विशेष नीतियां बनाई जा सकें.

पंजाब 2035 में निवेशकों का स्वागत

उन्होंने कहा कि ऐसी पहलकदमियां हमारी सफलता की कहानियां और दीर्घकालिक दृष्टिकोण को साझा करके उत्तरी भारत में पंजाब के लिए नए रास्ते खोलने में मदद करती हैं, क्योंकि हम संभावित निवेशकों और साझेदारों को 2035 तक पंजाब की विकास गाथा का हिस्सा बनने का न्योता दे रहे हैं, उन्होंने आज ओसाका में उच्च-स्तरीय बैठकों की शृंखला भी की, जिसमें एयर वाटर इंक के साथ औद्योगिक गैसों और इंजीनियरिंग उपकरणों में नए अवसरों पर चर्चा भी शामिल रही.

ओसाका में मुख्यमंत्री का व्यापार सहयोग

मुख्यमंत्री ने व्यापार, प्रौद्योगिकी और एसएमई सहयोग की संभावनाएं तलाशने के लिए ओसाका चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (ओसीसीआई) के साथ भी आधिकारिक बातचीत की, उन्होंने टोकुशिमा ऑक्शन मार्केट और ग्लोबल वेंचर कंपनी लिमिटेड के साथ एग्री-मार्केट आधुनिकीकरण और सप्लाई-चेन साझेदारी पर बैठक की. भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह जानकर खुशी हुई कि ओसाका बिजनेस रोड शो और रिसेप्शन में वरिष्ठ जापानी गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति देखने को मिली, जिनमें जे.ई.टी.आर.ओ के डायरेक्टर जनरल, डिप्टी डायरेक्टर जनरल, वाणिज्य, उद्योग व श्रम विभाग, ओसाका प्रीफेक्चरल गवर्नमेंट व डायरेक्टर जनरल, अंतरराष्ट्रीय मामले विभाग, एम.ई.टी.आई कंसाई और शामिल थे.

पंजाब इन्वेस्टर समिट 2026 आमंत्रण

मुख्यमंत्री ने निवेशकों को 13 से 15 मार्च 2026 को इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, मोहाली में होने वाले प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर समिट 2026 में भाग लेने का न्योता भी दिया ताकि निवेश को प्रोत्साहित किया जा सके. भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह सम्मेलन पंजाब की प्रगति को प्रदर्शित करेगा, अग्रणी औद्योगिक खिलाड़ियों को एक मजबूत मंच प्रदान करेगा और साझेदारी एवं सहयोग के नए अवसर प्रस्तुत करेगा, उन्होंने उम्मीद जताई कि जापानी निवेशक इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल होंगे और प्रदेश के औद्योगिक विकास को और गति देंगे.

ये भी पढ़ें- भूकंप के झटकों से हिली धरती, 6.0 की रही तीव्रता, दहशत में लोग

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में वैश्विक गीता पाठ में मुख्य अतिथि के रूप में लिया हिस्सा
फटाफट पढ़ें:

हरियाणा में मुख्यमंत्री ने गीता पाठ में भाग लिया

21 हजार विद्यार्थियों ने श्लोकों का उच्चारण किया

बाबा रामदेव और स्वामी ज्ञानानंद उपस्थित रहे

पाठ से प्राणियों को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली

मोदी के नेतृत्व में गीता का उपदेश विश्वभर में फैला

Haryana News : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वैश्विक गीता पाठ में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. कार्यक्रम में 21 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया और गीता के श्लोकों का सामूहिक उच्चारण किया. इसी कार्यक्रम में बाबा रामदेव और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज भी उपस्थित रहे. धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र से श्री कृष्ण जी ने सर्व मानव जाति के लिए गीता का उपदेश दिया. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया.

आज कुरुक्षेत्र की पवित्र भूमि पर 21 हजार बच्चों ने गीता का वैश्विक पाठ किया. इस पाठ के न केवल धार्मिक बल्कि वैज्ञानिक अर्थ भी बताए गए. गीता के वेदों और उपनिषदों के मंत्रों व श्लोकों के उच्चारण से पैदा होने वाली तरंगों से प्राणियों को नई ऊर्जा मिलती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही गीता का उपदेश वैश्विक स्तर तक पहुंचाना संभव हुआ.

प्रधानमंत्री का स्पेशल शो और योग दिवस उल्लेख

वर्ष 2016 से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गीता जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है. इसी मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र में महाभारत अनुभव केंद्र का भी लोकार्पण किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में महाभारत अनुभव केंद्र में महाभारत को दर्शाने वाले स्पेशल शो का विशेष उल्लेख किया, उन्होंने यह भी बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को उनके मार्गदर्शन में मनाया जाता है.

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जो लोग गीता का पाठ करते हैं, वे काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार से ऊपर उठ जाते हैं, उन्होंने यह भी कहा कि गीता का हर श्लोक हमें जीवन जीने की नई प्रेरणा देता है और इसका संदेश न केवल भारत बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में 25 नवंबर को पब्लिक हॉलिडे, CM रेखा गुप्ता ने किया ऐलान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

बाढ़ संकट में विपक्षी राजनीति पर सीएम भगवंत मान का तीखा प्रहार, पंजाब के पुनर्वास में एकजुटता की अपील
Punjab News : बाढ़ के मुद्दे का राजनीतिकरण करने के लिए विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब के लोग संकट की घड़ी में राज्य के साथ धोखा करने वाले असंवेदनशील और अवसरवादी नेताओं को कभी माफ नहीं करेंगे.

आज यहां पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान बाढ़ पर बहस को समेटते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि बाढ़ के संकट के समय एकजुटता दिखाने के बजाय, राज्य के ये तथाकथित अनुभवी नेता सरकार के खिलाफ जहर उगल रहे हैं, उन्होंने कहा कि ये नेता केवल अपने निजी राजनीतिक हितों की पूर्ति के लिए इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं, जो अनुचित है. भगवंत सिंह मान ने कहा कि जब राज्य के लोग बाढ़ में राहत और पुनर्वास के लिए दिन-रात प्रयास कर रहे थे, तब ये नेता मीडिया की सुर्खियां बटोरने के लिए छटपटा रहे थे.

पंजाब की बहादुरी पर मुख्यमंत्री का भरोसा

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विशेष सत्र बाढ़ के बाद राज्य के पुनर्वास पर चर्चा के लिए बुलाया गया था, लेकिन इन नेताओं की संकीर्ण मानसिकता के कारण यह आलोचना तक सिमट गया, उन्होंने कहा कि पंजाब, भाग्यशाली धरती है और यहां सब कुछ खो देने के बाद भी फिर से उभरने की प्रवृत्ति है, लेकिन पीठ में छुरा घोंपने वाले ऐसे नेताओं ने हमेशा इसे बर्बाद करने की कोशिश की है. भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्राकृतिक आपदाएं भी पंजाबियों की कड़ी मेहनत और दृढ़ इरादों के सामने झुक जाती हैं, उन्होंने पंजाबियों की बहादुरी से अवगत कराने के लिए सरागढ़ी की लड़ाई, लोंगोवाल की लड़ाई और अन्य ऐतिहासिक घटनाओं का उल्लेख किया.

केंद्र की उदासीनता पर सवाल उठाया

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी देश को किसी समस्या या मुश्किल का सामना करना पड़ा है, पंजाब ने ढाल बनकर देश को बचाया है, चाहे वह देश को अनाज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना हो, अपनी सीमाओं की रक्षा करना हो या राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम हो. उन्होंने कहा कि जब पंजाब पर कोई संकट आता है, तो केंद्र सरकार हमारी समस्याओं के प्रति उदासीन रवैया अपनाती है और संकट में पंजाब को अपने हाल पर छोड़ देती है. भगवंत सिंह मान ने इसका उदाहरण देते हुए कहा कि दीनानगर हमले के बाद पंजाब को भारतीय सेना की लागत चुकाने के लिए कहा गया था, जो सीमा पार से हुए आतंकी हमले को नाकाम करने के लिए पंजाब आई थी.

सीएम ने पंजाबियों से एकता की अपील की

इस गंभीर संकट की घड़ी में सभी पंजाबियों को एकजुट होने का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को फिर से खड़ा करना समय की जरूरत है, उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो वह पंजाब के लिए प्रधानमंत्री के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करने से भी नहीं हिचकिचाएंगे. भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग से नहीं डरते और राज्य के हितों की रक्षा के लिए लड़ते रहेंगे, उन्होंने कहा कि यह समय की मांग है क्योंकि इतिहास उन सभी को याद रखेगा जिन्होंने इस संकट की घड़ी में राज्य की भलाई के लिए काम किया और जिन्होंने रुकावटें खड़ी कीं.

पंजाब को फिर से मजबूत बनाने का भरोसा

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वह समय है जब हमें सभी को एक साथ आकर और अपने मतभेद भुलाकर पंजाब और इसके लोगों को इस गंभीर संकट से बाहर निकालना चाहिए, उन्होंने कहा कि सभी नेताओं को अपने प्रभाव का उपयोग करके राज्य के लोगों को इस संकट से बाहर निकालने में मदद करनी चाहिए और यही पंजाब की असली सेवा है. भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों और सभी समाजसेवी लोगों के समर्थन से वह दिन दूर नहीं, जब पंजाब देश में अग्रणी राज्य के रूप में फिर से उभरेगा.

मुख्यमंत्री ने विपक्ष को बाढ़ पर तंज कसा

मुख्यमंत्री ने विपक्ष को तंज कसते हुए कहा कि बाढ़ विपक्ष के कहने के अनुसार मानव निर्मित नहीं थी, बल्कि एक प्राकृतिक आपदा थी, उन्होंने विपक्ष को चुनौती दी कि क्या हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अन्य राज्यों में आई बाढ़ भी उनके नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा योजनाबद्ध थी. भगवंत सिंह मान ने कहा कि विपक्ष को इस गंभीर संकट की घड़ी, जब राज्य अपनी सबसे बड़ी आपदा का सामना कर रहा है, में राजनीति करने से बचना चाहिए.

मुख्यमंत्री ने बाढ़ की भारी तबाही बताई

बाढ़ के कारण हुई तबाही का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे 2,300 से अधिक गांव डूब गए, 20 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए और पांच लाख एकड़ जमीन में फसलें नष्ट हो गईं, उन्होंने दुख जताया कि इस तबाही में 56 लोगों की जान चली गई और लगभग सात लाख लोग बेघर हो गए, उन्होंने आगे कहा कि 3,200 सरकारी स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए, 19 कॉलेज मलबे में बदल गए, 1,400 क्लीनिक और अस्पताल खंडहर बन गए, 8,500 किलोमीटर सड़कें नष्ट हो गईं और 2,500 पुल ढह गए. भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार कुल नुकसान लगभग 13,800 करोड़ रुपए है, हालांकि वास्तविक आंकड़ा इससे भी अधिक हो सकता है.

मुख्यमंत्री ने नालियों की सफाई बढ़ाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नालियों की सफाई और गाद निकालने का काम अधिक कुशलता से किया है, उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के दौरान 2066 किलोमीटर नालियों की सफाई की गई थी, जबकि उनकी सरकार ने केवल तीन वर्षों में 3825 किलोमीटर नालियों की सफाई की है, उन्होंने कहा कि वे केंद्र सरकार से भाखड़ा और पौंग बांध से गाद निकालने की जोरदार मांग कर रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्यवश पिछले 70 वर्षों से ऐसा नहीं हुआ है. भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस साल घग्गर नदी से गाद निकालने के कारण, अधिक पानी होने के बावजूद नदी में बाढ़ की कोई रिपोर्ट नहीं आई.

आईएमडी की भविष्यवाणी पर मुख्यमंत्री का हमला

आई.एम.डी. की भविष्यवाणियों की कड़ी आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस एजेंसी द्वारा की गई सभी भविष्यवाणियां गलत और सच्चाई से कोसों दूर थीं. एक उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि एक दिन इस एजेंसी की भविष्यवाणी से 1961 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई, जो इस एजेंसी की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठाता है. भगवंत सिंह मान ने कहा कि शायद केंद्र सरकार का कोई पसंदीदा अधिकारी, जो इस काम से अच्छी तरह वाकिफ नहीं है, इस कार्यालय का प्रभारी है.

राज्य को मिले 6190 करोड़ राहत कोष

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आपदा बहुत बड़ी थी क्योंकि पौंग बांध में 1988 की तुलना में 60.4 प्रतिशत अधिक पानी आया, जबकि 1988 की बाढ़ के दौरान भाखड़ा बांध में 2.65 प्रतिशत अधिक पानी आया था. इसी तरह, उन्होंने कहा कि रणजीत सागर बांध में 2023 की तुलना में 65.3 प्रतिशत अधिक पानी आया, जो कल्पना से परे है. राज्य आपदा राहत कोष (एस.डी.आर.एफ.), जिसे पहले आपदा राहत कोष के रूप में जाना जाता था, के बारे में बात करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में, जिनमें 12 साल अकाली-भाजपा और 10 साल कांग्रेस सत्ता में थी, राज्य को 6190 करोड़ रुपए कोष के रूप में प्राप्त हुए थे.

1600 करोड़ राहत पैकेज असंतोषजनक

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के पास एस.डी.आर.एफ. में 12,000 करोड़ रुपए होने का दावा उन सभी नेताओं की कल्पना है जो अपने निजी राजनीतिक हितों के लिए सरकार की आलोचना करने के अलावा कुछ नहीं सोचते, उन्होंने कहा कि यह अफवाह फैलाई जा रही है कि इसी आधार पर प्रधानमंत्री ने पंजाब के दौरे के दौरान राज्य को केवल 1600 करोड़ रुपए दिए, उन्होंने कहा कि मोदी द्वारा घोषित कोष राज्य के लिए महज एक औपचारिकता से ज्यादा कुछ नहीं है क्योंकि पंजाब के 2305 गांव बाढ़ के कारण तबाह हो गए हैं. भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रधानमंत्री के 1600 करोड़ रुपये के पैकेज से प्रत्येक बाढ़ प्रभावित गांव को केवल 80 लाख रुपए मिलेंगे, जो बहुत कम राशि है.

प्रधानमंत्री का बाढ़ प्रभावितों से न मिलना

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के दौरे के दौरान भी प्रधानमंत्री ने वास्तविक बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलने के बजाय केवल उस कांग्रेस विंग से मुलाकात की, जिसे उन्होंने अपनी पसंद से चुना था. उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री को अपने देशवासियों की समस्याओं की जरा भी परवाह नहीं है और वे विदेशी दौरों में व्यस्त हैं. भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह देश के लोगों का घोर अपमान और उनके प्रति असंवेदनशील रवैया है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इन विदेशी दौरों और विदेश नीति का कोई परिणाम नहीं निकला.

बाढ़ राहत में युवाओं और सेना की सराहना

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने बाढ़ के कहर से लोगों को बचाकर पहला चरण सफलतापूर्वक पार कर लिया है, उन्होंने उन युवाओं, सेना और अन्य समाजसेवकों का धन्यवाद किया जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की कीमती जिंदगियां बचाईं. भगवंत सिंह मान ने निशाना साधते हुए कहा कि इस मुश्किल घड़ी में भी कई लोग उनकी आलोचना करने का मौका तलाशते रहे.

विपक्ष और केंद्रीय मंत्रियों पर मुख्यमंत्री का तंज

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सत्तारूढ़ पार्टी के नेता लोगों की सेवा और बचाव कार्यों में व्यस्त थे, तब विपक्ष के कुछ प्रमुख नेता ‘जोंगों’ में बैठकर फोटो सेशन करवा रहे थे, उन्होंने कहा कि राज्य के लोग बाढ़ के कारण दुख झेल रहे थे, लेकिन विपक्षी नेताओं ने मगरमच्छ के आंसू बहाए और अपने संकीर्ण राजनीतिक हितों की पूर्ति के लिए उनकी आलोचना की. भगवंत सिंह मान ने कहा कि बाढ़ के दौरान केंद्रीय मंत्री भी केवल फोटो सेशन के लिए ही पंजाब आए थे, जिसके परिणामस्वरूप प्रधानमंत्री ने 1600 करोड़ रुपए की मामूली राहत की घोषणा कर राज्य के लोगों के साथ भद्दा मजाक किया.

बाढ़ नियंत्रण बैठक 4 अप्रैल को की गई थी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ के कहर से राज्य को बचाने के लिए प्रभावी ढंग से काम कर रही है, उन्होंने बताया कि पहली बाढ़ नियंत्रण बैठक 4 अप्रैल को की गई थी, उन्होंने कहा कि इसके विपरीत, पिछली कांग्रेस सरकारों ने ये बैठकें जुलाई के महीनों में या उससे भी बाद में की थीं, उन्होंने कहा कि ये बैठकें 2017 में 12 जून को, 2018 में 1 जुलाई को और 2019 में 19 जुलाई को हुई थीं. भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य में राहत और पुनर्वास की प्रक्रिया को तेज करने के लिए रंगला पंजाब फंड शुरू किया गया है.

समाज के हर वर्ग से भारी समर्थन मिला

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फंड में डाले गए प्रत्येक पैसे का उपयोग राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों की भलाई के लिए पूरी समझदारी से किया जाएगा, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष की कुछ सीमाओं को देखते हुए यह नया फंड शुरू किया गया है और सी.एस.आर. के माध्यम से दिए गए फंड इसमें नहीं डाले जा सकते थे, उन्होंने कहा कि सांसद भी मुख्यमंत्री राहत कोष में 20 लाख से अधिक का योगदान नहीं दे सकते. भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन चुनौतियों को दूर करने के लिए यह नया फंड शुरू किया जा रहा है, जिसे पहले ही समाज के हर वर्ग से भारी समर्थन मिला है.

राहत पैकेज का एक रुपया भी नहीं पहुँचा पंजाब

अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अकाली दल के अध्यक्ष अब शेखी बघार रहे हैं कि नदियों के किनारे कंक्रीट की दीवारें बनाई जाएंगी, लेकिन लोग सच्चाई जानते हैं कि उन्होंने अपने लंबे कुशासन के दौरान गलियां भी नहीं बनाईं, उन्होंने कहा कि अकाली दल का अध्यक्ष गलत तरीकों से कमाए पैसे लोगों में बांट रहा है और ज्यादातर गांवों में लोगों को गुमराह करने के लिए एक ही फंड को घुमाया जा रहा है. भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री दावा करते हैं कि उनके कार्यकाल में राज्य का व्यापक विकास हुआ, लेकिन क्या उन्होंने कोटकपुरा, बहिबल कलां और अन्य जगहों पर हुई श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी और बेगुनाहों की हत्या की घटनाओं को अनदेखा कर दिया था.

यह भी पढ़ें : आजम खान के जेल से रिहा होने पर अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया, कहा- बीजेपी को कभी अच्छे नहीं लगते ऐसे लोग

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु ग्रंथ साहिब के 421वें प्रकाश पर्व पर गोरखपुर के गुरुद्वारों में विकास कार्यों का लोकार्पण किया, सिख समुदाय को दी शुभकामनाएं
फटाफट पढ़ें

योगी ने सिख गुरु परम्परा की चर्चा की

गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व की बधाई दी

गुरुद्वारे में विकास कार्यों का लोकार्पण किया

लंगर में सभी धर्मों का स्वागत है

गोरखपुर के गुरुद्वारों को सुधारा गया

UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इतिहास में वही जाति या कौम जीवित रही है, जो अपने पूर्वजों के शौर्य एवं पराक्रम का स्मरण कर उसे अपने जीवन का हिस्सा बनाती है. सिखों की समृद्धि एवं प्रगति का कारण गुरु परम्परा के प्रति उनकी अगाध श्रद्धा एवं निष्ठा है. गुरु नानक देव महाराज से लेकर गुरु गोविन्द सिंह महाराज तक अनुपम एवं अद्वितीय गुरु परम्परा रही है, जिसने भारत एवं भारतीयता तथा सनातन धर्म के लिए बार-बार अपनी शहादत दी. जब भी सनातन धर्म पर कोई संकट आया, सिख गुरुओं ने अपना सर्वोच्च बलिदान करने में कोई संकोच नहीं किया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जनपद गोरखपुर में पैडलेगंज स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरु ग्रन्थ साहिब के 421वें प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे. इस अवसर पर उन्होंने गुरुद्वारे में पर्यटन विभाग द्वारा किये गये विकास कार्यों का लोकार्पण किया.

गुरु ग्रंथ साहिब के 421वें प्रकाश पर्व पर शुभकामनाएं दीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी सिख धर्मानुयायियों को गुरुग्रन्थ साहिब के 421वें प्रकाश वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज बड़ा पवित्र दिन है. आज पवित्र गुरुग्रन्थ के 421वें प्रकाश पर्व पर हम सभी को सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हो रहा है. गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष को देश एवं दुनिया में मनाया जा रहा है. विगत दिनों मुख्यमंत्री आवास पर 350वें शहीदी वर्ष कार्यक्रम का शुभारम्भ कर दिल्ली के शीशगंज गुरुद्वारे के लिए संदेश यात्रा रवाना की गयी.

मुख्यमंत्री ने 550वें प्रकाश पर्व का उल्लेख किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पूर्व गुरु नानक देव महाराज के 550वें प्रकाश पर्व पर भी मुख्यमंत्री आवास पर गुरुवाणी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. सिख धर्म के अनुयायियों की भावना के अनुरुप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस के रुप में आयोजित करने का फैसला किया, उन्होंने कहा कि जब हम एक साथ मिल कर कार्य करते हैं, तो उसके अच्छे परिणाम सामने आते हैं.

गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों ने धर्म के लिए बलिदान दिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोविन्द सिंह के 4 साहिबजादों, बाबा अजीत सिंह, बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह एवं बाबा जुझार सिंह ने देश और धर्म की रक्षा के लिए स्वयं का बलिदान दिया था, उन्हें कई प्रलोभन दिये गये, लेकिन उन्होंने इनकी कोई परवाह नहीं की. गुरु गोविन्द सिंह के तीसरे एवं चौथे पुत्र को औरंगजेब के सेनापति द्वारा बंदी बनाकर उनके साथ बहुत क्रूरता की गयी, फिर भी वे अपने धर्म पर अडिग रहे. कहा जाता है कि जब चौथे पुत्र को दीवार में चुना जा रहा था, तब तीसरे पुत्र की आखों में आंसू देखकर उसने पूछा कि तुम क्यां रो रहे हो, तब उसने कहा कि धरती पर पहले मैं आया, लेकिन पहले तुम जा रहे हो. मुझे इस बात पर आंसू आ रहे हैं कि गुरु और धर्म के लिए पहले मुझे जाना चाहिए था.

गुरुद्वारे में विभिन्न सुविधाओं का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख जाति का गौरवशाली इतिहास रहा है, उन्होंने अपने लिए नहीं, बल्कि देश व धर्म के लिए जीवन जिया. हमारा भी यह धर्म बनता है कि हम ऐसे गुरुओं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए कुछ कार्य करें. आज इस पावन अवसर पर गुरुद्वारे में विभिन्न सुविधाओं का शुभारम्भ किया गया है. अब यहां भी गुरुवाणी का पाठ आनंद व उत्साह के साथ आयोजित होगा.

लंगर में सभी धर्मों का बिना भेदभाव स्वागत

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब यहां गोरखपुर के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रत्येक सिख अनुयायी अपने धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित हो पायेगा. अब यहां लंगर का कार्यक्रम अच्छे तरीके से किया जा सकेगा. गुरुद्वारे में आयोजित लंगर में बिना भेदभाव के सभी धर्म जाति के लोग सम्मिलित होते हैं. उनसे कभी भी परिचय नही पूछा जाता, यह गुरुवाणी की शिक्षा है. इसका पालन हर सिख करता है. हमें भी हमेशा इसका पालन करना चाहिए.

गुरु ग्रंथ साहिब की स्थापना को 421 वर्ष हुए

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से 421 वर्ष पूर्व आज ही के दिन पवित्र गुरुग्रन्थ को हरमंदिर साहिब में रखकर गुरु के रुप में उसकी मान्यता को बढ़ाने का कार्य किया गया था, जिसके प्रति आज भी पूरे देश और दुनिया में श्रद्धा और सम्मान का भाव है. गोरखपुर में जटाशंकर, मोहद्दीपुर एवं पैडलेगंज स्थित तीनों बड़े गुरुद्वारों को आज अच्छे स्वरुप में परिवर्तित किया जा चुका है. यह कार्य उन गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व आदर व्यक्त करता है, जिन्होंने हमारे धर्म व देश के लिए अपना बलिदान दिया था. हम सभी को पवित्र गुरुवाणी का पालन करते हुए देश व धर्म के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए.

इस कार्यक्रम को सांसद रवि किशन शुक्ल, विधान परिषद सदस्य डॉ0 धर्मेन्द्र सिंह ने भी सम्बोधित किया. इस अवसर पर गोरखपुर के महापौर डॉ0 मंगलेश श्रीवास्तव, सिख समुदाय से जुड़े लोग तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें : पंजाब सरकार ने दी चेतावनी, निजी जानकारी चोरी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सीएम नीतीश कुमार ने किया हीरो एशिया कप 2025 के शुभंकर ‘चांद’ और ट्रॉफी का भव्य अनावरण
फटाफट पढ़ें

मुख्यमंत्री ने शुभंकर और ट्रॉफी का अनावरण किया

एशिया कप पहली बार बिहार में आयोजित होगा

‘चांद’ मेजर ध्यानचंद और बाघ का प्रतीक है

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी और खिलाड़ी मौजूद थे

ट्रॉफी गौरव यात्रा कई राज्यों से गुजरेगी

Hero Asia Cup 2025 : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में आज हीरो एशिया कप 2025 के आधिकारिक शुभंकर ‘चांद’ और ट्रॉफी का भव्य अनावरण किया. यह प्रतिष्ठित पुरुष हॉकी टूर्नामेंट का 12वां संस्करण बिहार में पहली बार 29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक राजगीर खेल परिसर के अत्याधुनिक अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित होगा. मुख्यमंत्री ने 1 अणे मार्ग से ट्रॉफी गौरव यात्रा को भी हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया.

कला और संस्कृति को भी मिलेगा नया आयाम

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में हीरो एशिया कप- 2025 का आयोजन हम सभी के लिए गौरव की बात है. यह न केवल राज्य की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल आयोजन की क्षमता को प्रदर्शित करेगा बल्कि पर्यटन, कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी बिहार की वैश्विक छवि को और सुदृढ़ करेगा. राजगीर खेल परिसर में विश्वस्तरीय हॉकी स्टेडियम बनाया गया है. राजगीर के इस खेल परिसर में राज्य सरकार ने कई प्रकार के खेलों के प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता आयोजन हेतु विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित की हैं. इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले देशों के खिलाड़ियों को मैं बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं.

चांद साहस स्फूर्ति और कौशल का प्रतीक

ध्यान देने योग्य है कि हीरो एशिया कप 2025 का आधिकारिक शुभंकर ‘चांद’ साहस, स्फूर्ति और कौशल से परिपूर्ण भारत के राष्ट्रीय पशु बाघ का प्रतीक है. इसका लाल लबादा शक्ति और उत्साह को दर्शाता है, जबकि जादूगर की टोपी हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की असाधारण प्रतिभा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती है. ‘चांद’ का नाम मेजर ध्यानचंद से प्रेरित है, जिन्होंने चांदनी रातों में अभ्यास कर हॉकी में इतिहास रचा. यह शुभंकर बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के गौरवशाली बाघ से भी प्रेरणा लेता है, जो शक्ति, चपलता और आत्मविश्वास का प्रतीक है.

टोपी में छिपी है खेल की जादुई कला

हॉकी स्टिक थामे और लक्ष्य पर केंद्रित ‘चांद’ अनुशासन, समर्पण और जीत के जुनून को दर्शाता है. इसकी टोपी खेल की जादुई कला और बाघ का रूप साहस व निर्भीकता का प्रतीक है. जिनके सीने पर ‘पद्म भूषण’ मेजर ध्यानचंद के योगदान को सम्मान देता है. ‘चांद’ सिर्फ एक शुभंकर नहीं बल्कि हॉकी के जज्बे, बिहार के गौरव और खेल की भावना का प्रबल प्रतीक है. यह टूर्नामेंट 29 अगस्त (राष्ट्रीय खेल दिवस और मेजर ध्यानचंद की जयंती) को शुरू होगा, जो हॉकी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा.

हीरो एशिया कप 2025 में आठ देशों की टीमें लेंगी हिस्सा

बिहार में पहली बार आयोजित हीरो एशिया कप 2025 टूर्नामेंट में भारत, चीन, जापान, चीनी ताइपे, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, ओमान और बांग्लादेश की टीमें हिस्सा लेंगी. हीरो एशिया कप का विजेता हॉकी विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करेगा. दक्षिण कोरिया ने अब तक सर्वाधिक 5 खिताब जीते हैं, जबकि भारत और पाकिस्तान तीन-तीन बार चैंपियन रह चुके हैं.

बिहार समेत कई राज्यों से होकर गुजरेगी ट्रॉफी यात्रा

हॉकी के जुनून को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 17 अगस्त से शुरू होने वाली ट्रॉफी गौरव यात्रा बिहार के सभी जिलों के साथ-साथ चेन्नई, चंडीगढ़ (पंजाब, हरियाणा), दिल्ली, ओडिशा, असम और झारखंड राज्यों से होकर गुजरेगी. इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में हॉकी के प्रति रुचि जगाना, खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और इस ऐतिहासिक आयोजन में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है.

खेल क्षेत्र में बिहार तेजी से कर रहा प्रगति

हॉकी इंडिया के गोलकीपर पी०आर० सृजेश ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि बिहार के लोगों का हॉकी के प्रति गहरा लगाव है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में खेल के क्षेत्र में भी बिहार काफी प्रगति कर रहा है. बिहार में बेहतर ढंग से आयोजित की गयी खेल प्रतियोगिताओं की देश-विदेश में चर्चा हो रही है. राजगीर में बना खेल स्टेडियम अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश है. खेल स्टेडियम के पास ही खिलाड़ियों के लिये बने हॉस्टल में सारी सुविधायें हैं, जिससे खिलाड़ियों को काफी सुविधा होती है. बिहार आकर काफी अच्छा लग रहा है.

मुख्यमंत्री को हॉकी इंडिया की ओर से मोमेंटो भेंट

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने मुख्यमंत्री को हॉकी इंडिया की तरफ से मोमेंटो तथा इंडियन हॉकी टीम के गोलकीपर पी०आर० सृजेश ने हीरो एशिया कप- 2025 के शुभंकर का प्रतीक चिह्न भेंट किया. इस कार्यक्रम के दौरान बिहार के राजगीर में आयोजित होने वाले हीरो एशिया कप- 2025 से संबंधित एक लघु फिल्म प्रस्तुत की गयी.

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री और खेल मंत्री मौजूद रहे

इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, सामान्य प्रशासन तथा खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेंदर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण, खेल विभाग के निदेशक महेन्द्र कुमार, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह सहित खेल विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं ओलंपिक खिलाड़ी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें : स्वतंत्रता दिवस पर नोएडा पुलिस के 13 जवानों को किया जाएगा सम्मानित, फेज वन प्रभारी अमित कुमार को भी मिलेगा सम्मान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सीएम योगी आदित्यनाथ ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं
फटाफट पढ़ें

• सीएम योगी ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
• स्वतंत्रता सेनानियों को किया श्रद्धांजलि अर्पित
• ‘पंचप्रण’ के संकल्प को अपनाने की अपील
• सबके विकास को लेकर सरकार प्रतिबद्ध
• योजनाओं का लाभ सबको मिल रहा समान रूप से

79th Independence Day : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

आज यहां जारी एक बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि भारत की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का आदरपूर्वक स्मरण करना हम सभी का कर्तव्य है. मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस न केवल गर्व और सम्मान का दिन है, बल्कि यह अवसर हमें यह संकल्प लेने की प्रेरणा देता है कि हम राष्ट्र को स्वाधीनता सेनानियों के सपनों के अनुरूप गढ़ें.

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के ‘पंचप्रण’ को अपनाने का दिया संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृत काल के दौरान प्रधानमंत्री ने ‘पंचप्रण’ के माध्यम से देशवासियों से विकसित भारत के निर्माण, गुलामी के हर एक अंश से मुक्ति, अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति गर्व, राष्ट्रीय एकता और नागरिक कर्तव्यों के पालन का आह्वान किया है. विकसित भारत के निर्माण के लिए आवश्यक है कि हम सब प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए ‘पंचप्रण’ के संकल्प को अंगीकार करते हुए कार्य करें.

सबके कल्याण के लिए समर्पित है सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र के अनुरूप राज्य सरकार प्रदेश के सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी एवं समग्र विकास के लिए कार्य कर रही है. प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, नौजवान सहित सभी वर्गां के कल्याण हेतु कृतसंकल्पित है. केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सभी जरूरतमन्दों को प्राप्त हो रहा है.

यह भी पढ़ें : बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें बढ़ी, विजीलैंस ब्यूरो ने गिलको डिवैलपरों से जुड़ी संपत्तियों पर मारा छापा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं
Raksha Bandhan : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के पारस्परिक प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक है. रक्षाबंधन न केवल उनके बीच के अटूट रिश्ते को दर्शाता है, बल्कि यह कर्तव्य, आत्मीयता, त्याग, सामाजिक एकता और सद्भाव की भावना को भी सशक्त करता है. यह पर्व भारतीय संस्कृति की गुरू-शिष्य परंपरा की गरिमा को भी स्मरण कराता है.

स्नेह की पवित्र गांठ, विश्वास की मौन प्रतिज्ञा, भाई-बहन के अटूट प्रेम की जीवंत अभिव्यक्ति रक्षाबंधन की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई!

रक्षासूत्र की नन्ही डोर सिर्फ कलाई नहीं बांधती, आत्मा को जोड़ती है। यह हर युग में मर्यादा और आत्मीयता की अमर गाथा बुनती है। pic.twitter.com/3geIpdlpk7
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 8, 2025

रक्षाबंधन: भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व

रक्षाबंधन का पर्व श्रावण पूर्णिमा के दिन श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है. श्रावण मास की आश्रम परम्परा में, अध्ययन और यज्ञ के उपरान्त यजमानों एवं शिष्यों को रक्षासूत्र बांधने की प्ररंपरा रही है, जो कालांतर में रक्षाबंधन के रूप में स्थापित हुई. यह पर्व न केवल भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक है, बल्कि समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी विश्वास को भी सुदृढ़ करता है. रक्षाबंधन दान सेवा और संस्कारों के महत्व को प्रतिष्ठित करने वाला एक पावन त्योहार है.

यह भी पढ़ें : बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें बढ़ी, विजीलैंस ब्यूरो ने गिलको डिवैलपरों से जुड़ी संपत्तियों पर मारा छापा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पंजाब मंत्रीमंडल ने भाखड़ा डैम पर CISF तैनात करने के कांग्रेस सरकार के फैसले को वापस लिया
Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब मंत्रीमंडल ने आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कांग्रेस सरकार द्वारा भाखड़ा डैम पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) तैनात करने के फैसले को वापिस लेने का फैसला लिया. इस संबंधी फैसला मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पंजाब सिविल सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान लिया गया.

आज यहां इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि मंत्रीमंडल ने इस बात पर दुख व्यक्त किया कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने 23 जुलाई, 2021 को अपने फैसले के माध्यम से भाखड़ा डैम पर सीआईएसएफ तैनात करने की स्वीकृति मनमाने तरीके से दी थी. यह पंजाब विरोधी कदम राज्य के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण था क्योंकि पंजाब पुलिस डैमों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम थी.

आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्ताव पारित किया जाएगा

मंत्रिमंडल ने राज्यहित में इस फैसले को वापिस ले लिया है. इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भाखड़ा डैम पर सीआईएसएफ तैनाती के निर्णय का कड़ा विरोध करने के लिए आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्ताव पारित किया जाएगा.

राज्य सरकार इस फोर्स की तैनाती के लिए एक भी पैसा नहीं देगी

मंत्रीमंडल ने डैम की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ तैनात करने के फैसले का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस फोर्स की तैनाती के लिए एक भी पैसा नहीं देगी. इस बैठक में यह भी विचार किया गया कि कांग्रेस सरकार ने फोर्स तैनात करने की सहमति देकर राज्य के हितों को खतरे में डाला, जबकि पंजाब पुलिस के पास सीमा राज्य की रक्षा करने की गौरवशाली परंपरा है. मंत्रीमंडल ने हैरानी जताई कि जब पंजाब पुलिस राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूती से सुनिश्चित कर सकती है, तो डैमों की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ की जरूरत क्यों पड़ी?

रायपुर में बैलगाड़ी दौड़ ग्रामीण खेलों का अभिन्न हिस्सा थी

मंत्रीमंडल ने पंजाब पशु क्रूरता रोकथाम (पंजाब संशोधन) अधिनियम-2025 और पंजाब पशु क्रूरता रोकथाम (बैलगाड़ी दौड़ का संचालन) नियम-2025 को भी हरी झंडी दे दी है. गौरतलब है कि किला रायपुर में बैलगाड़ी दौड़ ग्रामीण खेलों का अभिन्न हिस्सा थी, लेकिन कई कारणों से इसे कई बाधाओं का सामना करना पड़ा. पंजाब में पशु संबंधित खेल गतिविधियों को नियमित करने के लिए “पंजाब पशु क्रूरता रोकथाम (किला रायपुर ग्रामीण खेल समारोह और मेला) नियम-2025” को भी स्वीकृति दी गई है.

पंजाब की देशी पशु नस्लों के संरक्षण में भी सहायक

इन नियमों का मुख्य उद्देश्य खेलों में भाग लेने वाले पशुओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है, जिसमें पशु चिकित्सा निगरानी, सुरक्षा मानक, पंजीकरण/दस्तावेज और उल्लंघन पर जुर्माना शामिल है. यह फैसला ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ पंजाब की देशी पशु नस्लों के संरक्षण में भी सहायक होगा.

तीन साल में चरणबद्ध तरीके से भरा जाएगा

मंत्रीमंडल ने प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर 3600 स्पेशल एजुकेटर शिक्षकों के पद सृजित करने को भी मंजूरी दे दी है. इस निर्णय के अनुसार स्पेशल एजुकेटर (मास्टर कैडर) के 1650 पद और स्पेशल एजुकेटर (प्राथमिक कैडर) के 1950 पद स्वीकृत किए गए हैं. इससे पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे विशेष आवश्यकता वाले 47,979 बच्चों को लाभ होगा. इन पदों को व्यवसायमुखी अध्यापक, आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर और ईटीटी पदों से बदला जा रहा है और इन्हें तीन साल में चरणबद्ध तरीके से भरा जाएगा.

इन 22 कर्मचारियों का भविष्य भी सुरक्षित करेगा

मंत्रीमंडल ने 5 दिसंबर, 2016 को तत्कालीन मंत्रीमंडल द्वारा लिए गए निर्णय की समीक्षा करते हुए ग्रामीण व्यवसायमुखी प्रशिक्षण संस्था, बादल के लिए सृजित 37 स्थायी पदों के विरुद्ध काम कर रहे 22 व्यक्तियों को सेवा सुरक्षा प्रदान करने को मंजूरी दी है. वित्त विभाग और पर्सनल विभाग की सलाह के अनुसार यह कदम विभाग/सरकार को लंबे समय से चली आ रही कानूनी जटिलताओं से राहत दिलाएगा और संस्था में काम कर रहे इन 22 कर्मचारियों का भविष्य भी सुरक्षित करेगा. पंजाब राज्य विकास कर अधिनियम-2018 में संशोधन कर ओ.टी.एस. योजना शुरू करने की मंजूरी.

योजना शुरू करने को भी मंजूरी दी

मंत्रिमंडल ने पंजाब राज्य विकास कर अधिनियम-2018 में संशोधन करने और पंजाब जीएसटी अधिनियम में ‘वेतन’ शब्द को पुनर्परिभाषित करके कर के आधार को व्यापक बनाकर वन टाइम सेटलमेंट (ओ.टी.एस.) योजना शुरू करने को भी मंजूरी दी.

अन्य मामलों में कर देनदारी का समाधान हो सके

करदाता एकमुश्त भुगतान का विकल्प चुन सकते हैं, जिससे अनुपालन सरल होगा और वसूली प्रक्रिया में सुधार किया जा सकेगा. धारा-11ए, नई धारा 11बी, 11सी और 11डी जोड़कर बकाया निपटाने के लिए ओ.टी.एस. को भी मंजूरी दी गई है ताकि मृत्यु, कंपनी के विघटन या परिसमापन और अन्य मामलों में कर देनदारी का समाधान हो सके.

निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को भी मंजूरी दे दी

“सीजीसी यूनिवर्सिटी मोहाली” और “रियात बहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी” होशियारपुर नामक स्वयं वित्तीय निजी यूनिवर्सिटी की स्थापना को मंजूरी राज्य के विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने हेतु महत्वपूर्ण फैसले में मंत्रीमंडल ने “पंजाब प्राइवेट यूनिवर्सिटी नीति-2010” के तहत झंझेरी (एस.ए.एस. नगर, मोहाली) में “सीजीसी यूनिवर्सिटी मोहाली” और जिला होशियारपुर में “रियात बहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी” नामक स्ववित्तपोषित निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को भी मंजूरी दे दी. ये निजी शैक्षणिक संस्थान मोहाली और होशियारपुर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ क्षेत्र के समग्र विकास में भी योगदान देंगी.

यह भी पढ़ें : 110 नशा तस्कर गिरफ्तार, 3.8 किलो हेरोइन, 5 किलो अफीम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

आम घर-परिवारों से संबंधित विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा पास करने में दी गई सहायता के लिए मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद
CM Appreciation : सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले साधारण परिवारों से जुड़े विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा पास करने के लिए उन्हें आवश्यक लॉजिस्टिक और बुनियादी सहायता प्रदान करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का हृदय से धन्यवाद किया.

यहाँ म्युनिसिपल भवन में मुख्यमंत्री से बातचीत करते हुए फाजिल्का से गुरशरण सोढ़ी ने कहा कि वह राज्य सरकार के सहयोग से जे ई ई एडवांस्ड और नीट दोनों परीक्षाओं में सफल हो सके हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकारी स्कूलों को लेकर बनी हुई नकारात्मक धारणाएँ तेजी से बदल रही हैं क्योंकि सरकार ने इन स्कूलों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कर शिक्षा का स्वरूप ही बदल दिया है.

उच्च स्तरीय शिक्षा ने सपनों को साकार कर दिखाया

अमृतसर से एक सेल्समैन की बेटी तमनप्रीत कौर ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि उसका परिवार आगे की पढ़ाई का खर्च वहन नहीं कर सकता था लेकिन सरकारी स्कूलों में दी जा रही उच्च स्तरीय शिक्षा ने उसके सपनों को साकार कर दिखाया. तमनप्रीत ने बताया कि उसने यह परीक्षा बिना किसी कोचिंग के पास की है.

सहायता के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की

पठानकोट से कामिनी शर्मा ने भी परीक्षा पास करने योग्य बनने में मिली सहायता के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की. कामिनी ने कहा कि वह पहले भी ऐसे कार्यक्रमों में शामिल हो चुकी है, लेकिन आज उसे सीधे मुख्यमंत्री से बात करने का अवसर मिला है.

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया

लुधियाना से अनीशा ने कहा कि उसने यह परीक्षा बिना किसी कोचिंग के पास की है और साथ ही वह अपने परिवार के लिए दो वक्त की रोटी कमाने हेतु एक दुकान पर भी काम कर रही है. उसने सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का दिल से धन्यवाद किया.

सपनों को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

अमृतसर से जैना पाहवा ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उनके सपनों को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया. उसने राज्य में एम बी बी एस की सीटें बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग भी की.

माता-पिता के सपनों को साकार करने में हरसंभव सहायता कर रहे

वहीं पट्टी से सिमरनप्रीत कौर ने प्रदेश में स्कूल ऑफ एमिनेंस खोलने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया, जो प्रदेश की शिक्षा क्रांति में अग्रणी भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान कर रहे हैं. उसने कहा कि हम खुशकिस्मत हैं कि हमें ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जो विद्यार्थियों और उनके माता-पिता के सपनों को साकार करने में हरसंभव सहायता कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : स्टार क्रिकेटर पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न करने का लगा आरोप, क्रिकेटर की पहचान गुप्त

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सीएम नीतीश कुमार ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल का लोकार्पण किया, राघोपुर को मिला सालभर सड़क संपर्क
Bihar News : पटना से से राघोपुर तक गंगा पुल परियोजना की संपर्कता का फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर लोकार्पण किया गया. लोकर्पण के दौरान मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित 6 लेन गंगा पुल का राघोपुर तक निरीक्षण किया. राघोपुर पहुँचने पर वहां उपस्थित जनसमूह ने ताली बजाकर एवं जिंदाबाद के नारे लगाकर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया. ग्रामीणों ने इस पुल के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की. मुख्यमंत्री ने जन समूह का अभिवादन स्वीकार करते हुये कहा कि आप लोगों के हित में हम लगातार काम कर रहे हैं और इस क्षेत्र के विकास के लिए हमसे जो बन पड़ेगा करते रहेंगे.

गंगा पुल के निर्माण के लिये हमलोग लगातार काम कर रहे : सीएम

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के पटना से राघोपुर की सम्पर्कता का लोकार्पण किया गया है. इस 6 लेन गंगा पुल के निर्माण के लिये हमलोग लगातार काम कर रहे थे. निर्माणाधीन कार्य का नियमित निरीक्षण कर पुल का निर्माण शीघ्र पूरा करने के लिये अधिकारियों को निर्देशित करते रहे. खुशी की बात है कि अब यह सपना साकार हो गया है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के बचे हुये कार्यों को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया.

पटना के पूर्वी क्षेत्र के लोगों को भी सुगम यातायात का लाभ मिलेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि कच्ची दरगाह बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल के लोकार्पण से राघोपुर दियारा क्षेत्र के लोगों को राजधानी पटना से पूरे वर्ष के लिये सड़क सम्पर्कता मिलेगी. इस क्षेत्र में कृषि, उद्योग सहित अन्य व्यवसायों का और तेजी से विकास होगा. आकस्मिक चिकित्सा की स्थिति में मरीजों को भी काफी सुविधा होगी. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी सेतु पर भी यातायात का भार कम हो गया तथा उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार की सम्पर्कता के लिये लोगों को एक और वैकल्पिक मार्ग मिल गया, जिससे आवागमन और सुगम हो गया. उन्होंने कहा कि पटना शहर में लगनेवाले जाम से भी लोगों को राहत मिलेगी. इस पुल के निर्माण से पटना शहर के बाहर से ही लोग उत्तर बिहार के विभिन्न जगहों पर आसानी के साथ आवागमन कर सकेंगे. पटना के पूर्वी क्षेत्र के लोगों को भी सुगम यातायात का लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि हमलोग राज्य में गुणवत्तापूर्ण सड़कों एवं पुलों का लगातार निर्माण कर आवागमन को सुगम बना रहे हैं.

जे०पी० गंगा पथ से जोड़नेवाले निर्माणाधीन लिंक पथ का निरीक्षण किया

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने दीदारगंज में कच्ची दरगाह बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल को जे०पी० गंगा पथ से जोड़नेवाले निर्माणाधीन लिंक पथ का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जे०पी० गंगापथ परियोजना को दीदारगंज तक पूरा कर लिया गया है. जे०पी० गंगापथ की तरफ से आने-जानेवाले वाहनों को कच्ची दरगाह बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल से सीधी संपर्कता बहाल करने के लिए बचे हुये काम को एक माह में तेजी से पूर्ण करें.

इस परियोजना की कुल लागत 4 हजार 988 करोड़ रूपये

ज्ञातव्य है कि पटना जिला अन्तर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-30 पर अवस्थित कच्ची दरगाह एवं वैशाली जिला अन्तर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ सख्या-103 पर अवस्थित बिदुपुर के बीच गंगा नदी पर कुल 19.76 कि0मी0 लम्बाई के 6 लेन ग्रीन फिल्ड पुल परियोजना का निर्माण किया जा रहा है. इसके अन्तर्गत 9.76 कि०मी० लम्बा पुल तथा 10 कि0मी0 लम्बा पहुंच पथों का निर्माण कार्य होना है. इस परियोजना की कुल लागत 4 हजार 988 करोड़ रूपये है.

राजधानी पटना से पूरे वर्ष के लिए सड़क सम्पर्कता मिल जायेगी

प्रथम चरण में कच्ची दरगाह, पटना से राघोपुर दियारा, वैशाली (कुल लम्बाई 4.57 कि०मी०) का काम पूरा हो चुका है. इस कार्य के पूर्ण होने से राघोपुर दियारा क्षेत्र के लोगों को राजधानी पटना से पूरे वर्ष के लिए सड़क सम्पर्कता मिल जायेगी. पूर्व में राघोपुर क्षेत्र में नाव से ही आवागमन सम्भव हो पाता था. द्वितीय चरण में हाजीपुर-महनार पथ से चकसिकन्दर तक तथा तृतीय चरण में राघोपुर दियारा से हाजीपुर-महनार पथ का निर्माण किया जा रहा है. अब तक परियोजना की वर्तमान प्रगति 85 प्रतिशत है तथा शेष कार्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है.

पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे

इस कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नन्द किशोर यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, विधान पार्षद रविंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक सतीश कुमार, अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ० चंद्रशेखर सिंह, तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त राजकुमार, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष शीर्षत कपिल अशोक, पटना के जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह, तिरहुत रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक चंदन कुमार कुशवाहा, पटना के वरीय पुलिस अधीक्ष कार्तिकेय के० शर्मा, वैशाली के पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा, अन्य वरीय अधिकारी, राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें : नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान! अब बुजुर्ग, दिव्यांग और विधवाएं हर महीने पाएंगे 1100 रुपये – जानिए कब और कैसे मिलेगा फायदा!

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप