Bareilly violence Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

दंगाइयों को देंगे ऐसी सजा कि…, विधायक मयंकेश्वर शरण सिंंह ने कानून व्यवस्था पर कर दी बड़ी बात
UP News : अमेठी के गौरीगंज स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की जिला कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य राज्यमंत्री और तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह, अमेठी के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सहित भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी तथा जिले के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

जिले के विकास कार्यों की समीक्षा

बैठक के दौरान जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई और भविष्य की योजनाओं को लेकर चर्चा हुई. संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले विशेष कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. इस अवसर पर मौजूद अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए मिलकर रणनीति तैयार करने पर सहमति जताई.

दंगे में शामिल लोगों को देंगे सख्त सजा

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने बरेली में हुई सांप्रदायिक झड़प पर सख्त प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. मंत्री ने चेतावनी दी कि दंगों में शामिल प्रत्येक व्यक्ति को ऐसी सजा दी जाएगी कि उनकी आने वाली पीढ़ियां भी हिंसा के बारे में सोचने से पहले डरेंगी.

कानून व्यवस्था के साथ विकास पर भी ध्यान

मयंकेश्वर शरण सिंह ने यह भी कहा कि अमेठी में विकास को गति देने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने यह स्पष्ट किया कि सरकार कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ विकास और सामाजिक कल्याण के कार्यों को भी पूरी प्राथमिकता दे रही है.

यह भी पढ़ें : योगी सरकार का बड़ा कदम: 6 महीनों में 2.5 लाख युवाओं ने लिया लोन, बने स्वरोजगार के नायक

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

बरेली बवाल की साजिश उजागर: 77 आरोपियों में पांच पार्षद, संपत्ति जांच और गिरफ्तारी अभियान तेज
Bareilly News : बरेली में शुक्रवार को हुए उपद्रव की जांच के दौरान यह सामने आया है कि प्रशासन की सख्त मनााही के बावजूद भीड़ को खलील स्कूल तिराहे की ओर भेजने में सात थाना क्षेत्रों के 77 लोगों की संलिप्तता पाई गई है. जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इनमें पांच नगर निगम पार्षद शामिल हैं, जिनमें से एक पार्षद को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस अब बाकी चार पार्षदों समेत सभी संदिग्धों की भूमिका की छानबीन कर रही है. साक्ष्य मिलने पर इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पांच थानों में मुकदमे दर्ज

शहर में फैले तनाव को लेकर पुलिस ने पांच थानों में दस मामले दर्ज किए हैं. पुलिस और खुफिया एजेंसी एलआईयू के इनपुट, साथ ही सर्विलांस की मदद से यह जानकारी मिली है कि कोतवाली, किला, प्रेमनगर, सीबीगंज, बारादरी, इज्जतनगर और कैंट थाना क्षेत्र के 77 लोगों के जरिए भीड़ इकट्ठा की गई थी. इनमें 55 लोगों से आईएमसी के पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम खां ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए संपर्क किया था. गिरफ्तार किए गए पार्षद की पहचान अनीस सकलैनी के रूप में हुई है, जबकि बाकी लोगों पर नजर रखी जा रही है. साथ ही, सभी की आपराधिक पृष्ठभूमि भी खंगाली जा रही है.

साजिश बेनकाब, 77 आरोपी चिन्हित, संपत्ति जांच जारी

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि यह पूरा मामला एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा था. शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों में कुछ लोग भीड़ में शामिल थे, जबकि कुछ ने पर्दे के पीछे से योजना को अंजाम दिया. अब तक 77 ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया है, जिनके खिलाफ पुख्ता साक्ष्य जुटाकर कार्रवाई की जाएगी.

बवाल से जुड़े आरोपियों की संपत्ति की जांच भी शुरू कर दी गई है. पुलिस ने तौकीर रजा और अन्य के नाम सामने आने के बाद बीडीए, राजस्व विभाग और अन्य संबंधित सरकारी एजेंसियों को पत्र भेजकर उनके मकान, होटल, बारातघर और अन्य संपत्तियों की जानकारी मांगी है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब तक 15 से अधिक ऐसी संपत्तियां सामने आ चुकी हैं, जिनकी जांच की जा रही है.

फरार आरोपियों की तलाश, अवैध कमाई की जांच

नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है. अधिकारियों का कहना है कि कई आरोपी अपनी लोकेशन बार-बार बदल रहे हैं ताकि गिरफ्तारी से बच सकें. लेकिन उनकी धरपकड़ के लिए पुलिस ने अपना मुखबिर नेटवर्क सक्रिय कर दिया है और जल्द ही ठोस परिणाम सामने आने की उम्मीद है.

इसके साथ ही पुलिस इन आरोपियों के अवैध धंधों और संपत्ति पर भी नजर रखे हुए है. जिन लोगों को जेल भेजा गया है, उनकी आमदनी के स्रोतों की जानकारी ली जा रही है. साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि कहीं उन्होंने किसी सार्वजनिक या निजी संपत्ति पर अवैध कब्जा तो नहीं कर रखा. अगर इनमें से किसी की पूर्व में भी माहौल बिगाड़ने में संलिप्तता पाई जाती है तो उन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी और उनकी अवैध संपत्तियां कुर्क की जाएंगी.

22 मोहल्लों में सख्त निगरानी

शहर के 22 संवेदनशील मोहल्लों में एलआईयू की नजर बनी हुई है. इनमें सौदागरान, स्वालेनगर, जखीरा, सराय, आजमनगर, सैलानी, एजाजनगर गौटिया, जगतपुर, ठिरिया निजावत खां, रबड़ी टोला, सूफी टोला, रोहली टोला, चक महमूद, जोगी नवादा, कांकर टोला, शहबाद, बानखाना, गुलाबनगर, कसाई टोला, झंडा और हजियापुर जैसे इलाके शामिल हैं. पुलिस खास तौर पर उन लोगों की गतिविधियों पर नजर रख रही है जो पहले सीएए और एनआरसी विरोध प्रदर्शनों में सक्रिय रहे थे.

प्रशासन का कहना है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है और हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

यह भी पढ़ें : अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, बीजेपी सरकार ने यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था को किया चौपट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

योगी आदित्यनाथ का बलरामपुर दौरा: बरेली दंगों पर सख्त चेतावनी, गजवा-ए-हिंद को बताया देशद्रोही विचार
CM Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलरामपुर के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने बरेली में हुई हिंसा के बाद दंगाइयों को तीसरी बार कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने साफ कहा कि प्रदेश में अशांति फैलाने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जो लोग ऐसा करेंगे, उन्हें कठोर सजा मिलेगी. उन्होंने गजवा-ए-हिंद जैसे विचारों को देशद्रोही बताया और कहा कि भारत में ऐसी गतिविधियों की जगह नहीं है. सीएम ने उन लोगों को भी चेताया जो देश के शहीदों के आदर्शों के खिलाफ जाते हैं, उनका अंत भी बुरा होगा.

छांगुर को बताया राक्षस

योगी आदित्यनाथ ने छांगुर को एक तरह के राक्षस की तरह बताया जो विकास में बाधा डालता है. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का अंत निश्चित है. उन्होंने सपा और कांग्रेस पर भी आरोप लगाया कि वे इन अराजकतत्वों से जुड़े हुए हैं. प्रदेश में अशांति फैलाने वालों को बरेली की घटना से सीख लेने की सलाह दी.

सीएम ने कहा कि प्रदेश में किसी को माहौल बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा कि कुछ लोग नए हथकंडे अपना रहे हैं, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और उन्हें रोक दिया जाएगा. उन्होंने आस्था के प्रतीकों के अपमान को बर्दाश्त न करने की बात कही और कहा कि आस्था केवल दिखावा करने की चीज नहीं है.

बच्चों को लेकर जताई चिंता

उन्होंने बच्चों को लेकर भी चिंता जताई, बताया कि कुछ लोग ‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर से समाज में अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. उनका कहना था कि ये लोग अपनी और बच्चों की जिंदगी खराब कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस तरह की हरकतों को मंजूर नहीं करेगी और कड़ी कार्रवाई करेगी.

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने देवीपाटन मंदिर में मां पाटेश्वरी के दर्शन किए और आरती की. उन्होंने गोशाला में गायों को भोजन कराया और श्रद्धालुओं से बातचीत की. बच्चों को टॉफियां देकर उन्हें प्रोत्साहित भी किया. मंदिर में महंत मिथिलेश नाथ योगी और महंत रवींद्र दास भी मौजूद थे. सीएम ने शनिवार रात भी इसी मंदिर में विश्राम किया था.

124 परियोजनाओं का किया शिलान्यास

मंदिर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री धूधुलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी देखी और 826 करोड़ रुपये की लागत से बनी 124 परियोजनाओं का उद्घाटन तथा शिलान्यास किया. उन्होंने राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज का भी उद्घाटन किया और 2047 तक विकसित भारत के लिए लोगों से सुझाव मांगे.

यह भी पढ़ें : यूपी में सपा-बीजेपी के बीच होर्डिंग वार तेज, ‘आई लव योगी’ के बाद ‘आई लव अखिलेश’ पोस्टर वायरल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

उदित राज ने बरेली हिंसा में मिलीभगत का लगाया आरोप, कहा ‘आई लव मोहम्मद’ पर सावधानी जरूरी
फटाफट पढ़ें

उदित राज ने बरेली लाठीचार्ज का विरोध किया

योगी सरकार पर मिलीभगत का आरोप लगाया

आई लव मोहम्मद पर सावधानी जरूरी बताई

हिंसा की निष्पक्ष जांच और सजा की मांग की

भारत-पाक मैच पर केंद्र सरकार की आलोचना की

Congress Leader Claim : कांग्रेस नेता उदित राज ने यूपी के बरेली में उपद्रवियों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध किया है. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर भी निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा कि “माहौल खराब करने वाले मौलाना की डेंटिंग पेंटिंग करना जरूरी था. उन्होंने कहा कि कई मौलाना बीजेपी से मिले हुए हैं और हिंसा बीजेपी की मिलीभगत से हो रही है.

कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, “कई मौलानाओं ने बीजेपी से हाथ मिलाया हुआ है और ये उनके हित में है कि देश में हिंदू-मुस्लिम होता रहे.” उन्होंने ये भी कहा कि जो दिखता है वह होता नहीं है. उदित राज ने कहा कि ‘आई लव मोहम्मद’ उसी तरह है जिस तरह से ‘बजरंग बली की जय हो’ और ‘जय श्रीराम’ जैसे नारे हैं. इसमें किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है. बरेली की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. जांच में जो दोषी पाए जाएं, उनको कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उदित राज ने कहा कि योगी सरकार जांच में दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई नहीं करेगी बल्कि उसे और बढ़ाएगी. ये भी हो सकता है कि जो निर्दोष हों, उन्हें ही पकड़ लिया जाए. ये घटना मिलीभगत से हो सकती है इसलिए किसी भी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है.

आई लव मोहम्मद’ पर सावधानी जरूरी

उदित राज ने ‘आई लव योगी आदित्यनाथ’ और ‘आई लव अखिलेश यादव’ के पोस्टर पर कहा कि यह भावनाएं व्यक्त करने का तरीका है, जिसे किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए, लेकिन जो लोग ‘आई लव मोहम्मद’ का पोस्टर लेकर चल रहे हैं, वे ध्यान दें कहीं कोई कुछ गलत न हो जाए.

वहीं एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के फाइनल मैच पर उदित राज ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री ने दूसरे देश में बयान दिया था कि पाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र है. अब उसी आतंकवादी देश से मैच खेला जा रहा है. ये केंद्र सरकार का दोहरा चरित्र है.

यह भी पढ़ें : आजम खान के जेल से रिहा होने पर अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया, कहा- बीजेपी को कभी अच्छे नहीं लगते ऐसे लोग

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप