bagha news Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Bihar: बगहा में भी रामनाम की धूम, भक्तों का उमड़ा सैलाब
Bagha news: बिहार के भक्तों में भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह है। यहां विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी। कई मंदिर परिसरों में बड़ी स्क्रीन लगाकर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम लाइव दिखाया गया। इस अवसर पर भक्त श्रीराम नाम के जयकारे लगाते हुए नजर आए। बिहार के बगहा में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।

सीताराम आश्रम में रामोत्सव

500 सालों के लंबे इंतजार के बाद आज अवध में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक क्षण पर देशभर राममय हो गया है। नेपाल और यूपी सीमा पर स्थित बगहा के सीताराम आश्रम में भी रामोत्सव की धूम मची है। दरअसल गोरखपुर बेतिया मुख्य सड़क NH 727 किनारे स्थित सीता राम आश्रम में विगत 26 वर्षों से अखंड राम नाम संकीर्तन किया जा रहा है।

कांग्रेस नेता भी पहुंचे

लिहाजा यहां अयोध्या में श्रीराम की घर वापसी को लेकर ख़ास उत्सव का आयोजन किया गया है। इस मौक़े पर बिहार बीजेपी के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दूबे के साथ सदर विधायक राम सिंह पूरे दल बल के साथ पूजा अर्चना करने पहुंचे। कांग्रेस के 01 वाल्मिकीनगर लोकसभा क्षेत्र के उप विजेता रहे प्रवेश मिश्रा ने भी अपनी हाज़िरी लगाई और बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा की राम सबके हैं हम भी उनसे अलग नहीं हैं।

पूरे विश्व में रामभक्त मना रहे दीवाली- सतीश चंद्र

इस ख़ास अवसर पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि आज पूरे विश्व के रामभक्त दीवाली मना रहे हैं क्योंकि वर्षों से आज के इस गौरवशाली क्षण का भारत ही नहीं विश्वभर को इंतजार था। बता दें कि श्रीराम अयोध्या धाम में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को शहर व ग्रामीण इलाकों में शोभा यात्रा निकाली गई। इसके बाद भक्तों ने विभिन्न धार्मिक स्थलों में पूजा अर्चना की औऱ भजन कीर्तन में लोग सराबोर रहे।

रिपोर्टः परवेज आलम, संवाददाता, बगहा, बिहार

यह भी पढ़ें: हजारों साल बाद भी लोग करेंगे आज की इस तारीख की चर्चाः नरेंद्र मोदी, पीएम

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Bihar: परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत
Girl Student Died in an accident: बगहा में स्नातक की परीक्षा देकर लौट रही एक छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा छात्रा के ट्रक की चपेट में आने से हुआ। बताया जाता है कि छात्रा परीक्षा देकर घर वापस जा रही थी। मामले में पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

Girl Student Died in an accident: ट्रक की चपेट में आने से हुआ हादसा

दरअसल ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की मौत हो गई। छात्रा बगहा 2 अंतर्गत लौकरिया के बैरिया गांव की रहने वाली थी। जिसकी पहचान 20 वर्षीय गायत्री कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि छात्रा बगहा बाजार स्थित महिला कॉलेज से स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षा देकर अपने घर वापस जा रही थी। इसी दौरान पटखौली थाना क्षेत्र के बगहा 2 रेलवे ढाला के समीप ट्रक की चपेट में आ गई।

पुलिस ने ट्रक किया जब्त

हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसके बाद उसे आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। इधर घटना की सूचना पर पहुंची पटखौली पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना की पुष्टि अनुमण्डल अस्पताल के डीएस के बीएन सिंह ने की है।

रिपोर्टः परवेज आलम, संवाददाता, बगहा बिहार

ये भी पढ़ें: Bihar: शिक्षा मंत्री शिक्षित हैं, वह गलत नहीं बोल सकते- गोपाल मंडल

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Bihar: प्रकृति की गोद में नए साल का जश्न मानने को तैयार सैलानी
New Year Celebration: नए साल के स्वागत को लेकर बिहार में भी लोग उत्सुक हैं। बिहार के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भीड़ बढ़ने लगी है। इसी क्रम में  बगहा के वाल्मिकीनगर के वाल्मीकि टाईगर रिज़र्व के सभी होटल और रिसॉर्ट फ़ूल हो चुके हैं। ऑनलाइन बुकिंग कर सपरिवार लोग दूर दराज़ से यहां पहुंच रहे हैं।

New Year Celebration: जंगल सफारी के लिए घंटों करना पड़ रहा इंतजार

आलम यह है की पर्यटकों को जंगल सफारी की बुकिंग के लिए घंटो इंतजार करना पड़ रहा है। नेपाल सीमा पर स्थित पर्यटन नगरी वाल्मिकीनगर में सरकार की ओर से जंगल सफ़ारी, नौकायन, गण्डक सफ़ारी औऱ राफ्टिंग के साथ-साथ झूला पुल ख़ास आकर्षण का केंद्र बनाया गया है। प्रकृति की गोद में हिमालय पहाड़ के क़रीब त्रिवेणी संगम तट पर घने हरे भरे जंगलों के बीच स्थित वाल्मीकि टाईगर रिज़र्व का नजारा पर्यटकों  को खूब लुभा रहा है।

सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम

एक अनुमान के मुताबिक इस साल 2 लाख से अधिक सैलानियों का यहां जमावड़ा होगा। यहीं वज़ह है कि वन्य एवम पर्यावरण विभाग द्वारा तैयारी भी की गई है। जिसके तहत जंगल के भीतर पिकनिक मनाने औऱ आग जलाने समेत गन्दगी फैलाने पर सख़्त पाबंदी लगाई गई है। सुरक्षा के लिहाज से SSB के साथ ज़िला पुलिस व वन विभाग की टीमें लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग कर रही हैं। ट्रेंड हाथियों से भी गश्ती में वन विभाग की टीम जुटी हुई है।

की गई विशेष सजावट

वैसे तो बिहार के इस सबसे खूबसूरत डेस्टिनेशन रमणीक नजारों का लुत्फ़ उठाने किफायती दरों पर पर्यटक सालों भर आते हैं, लेकिन नए साल के जश्न का रंग और उमंग यहां अभी से यहां दिखने लगा है। इको टूरिज्म को बढ़ावा देने को लेकर वाल्मिकीनगर में होटल, रिसॉर्ट, बम्बू हट औऱ जंगल कैम्प सज धज कर तैयार हैं।

रिपोर्टः परवेज आलम, संवाददाता, बगहा, बिहार

ये भी पढ़ें: आरसीपी सिंह की तरह जेडीयू से बाहर हो जाएंगे ललन सिंह- जीतनराम

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Bihar: जो अक्सर जारी करते फरमान, उनका इस विद्यालय पर नहीं है ध्यान!
School Without Building: बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर गंभीर हैं। वो आए दिन शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए नए-नए फरमान भी जारी करते रहते हैं। वहीं बिहार के बगहा में एक सरकारी स्कूल ऐसा है जहां न भवन है और न हीं मूलभूत सुविधाएं। यहां शिक्षकों के पास अपनी शिक्षण और स्कूल संबंधी सामग्री रखने के लिए एक झोपड़ी है तो वहीं बच्चों बैठने के लिए पेड़ों की छांव. हम बात कर रहे हैं पिपरासी प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलुआ की।

School Without Building:  पेड़ की छांव में जमीन पर बैठते हैं विद्यार्थी

दो नदियों के बीच स्थित यूपी सीमा से सटे पिपरासी प्रखंड के अंतर्गत यह एक ऐसा विद्यालय है, जिसके पास न तो अपनी भूमि है और न ही भवन। लिहाजा छात्र खुले आसमान के निचे बांस के पेड़ों की छांव में पढ़ने को मजबूर हैं। सर्दी, गर्मी या बरसात बच्चों को जमीन पर ही बैठना पड़ता है। गंडक दियारावर्ती इलाके के इस विद्यालय में छात्रों को पुस्तकें भी पूरी नहीं मिल सकी हैं।

गंडक नदी में समां गई थी विद्यालय की इमारत

बताया जा रहा है कि राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलुआ पिपरासी वर्षों पूर्व बाढ़ औऱ गंडक नदी के कटाव के कारण नदी में विलीन हो गया तब से यहां दूसरा भवन निर्माण नहीं कराया गया है। इसको मध्य विद्यालय का दर्ज़ा तो मिल गया लेकिन न तो भूमि अधिग्रहण किया गया और न ही भवन औऱ बुनियादी चीजें नसीब हुईं।

शिक्षकों ने झोंपड़ी में बनाया कार्यालय

अब हालात यह कि गर्मी, बरसात हो या सर्दी, क़रीब सवा सौ स्कूली बच्चे ज़मीन पर बोरियां बिछाकर पढ़ने को विवश हैं। शिक्षक ख़ुद से एक झोपड़ी बनाकर उसी में रजिस्टर फ़ाइल औऱ कार्यालय चला रहे हैं। इसी कार्यालय में मध्य वर्ग की दो दो कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। अन्य सभी क्लास बांस के पेड़ों के नीचे चल रही हैं। हालांकि शिक्षा विभाग के अधिकारी हालात से रूबरू भी हुए हैं और प्रधानाध्यापक ने पत्राचार भी किया है लेकिन समस्याएं जस की तस हैं।

रिपोर्टः परवेज आलम, संवाददाता, बगहा, बिहार

ये भी पढ़ें: Bihar: वोट नहीं, वोटरों की चिंता करते हैं नीतीश कुमार- ललन सर्राफ

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Bihar: जाम ने थाम दीं गर्भवती महिला की सांसें, जा रही थी अस्पताल
Pregnant Woman Died due to Traffic:  गुरुवार को बगहा शहर में घंटों जाम लगा। इस जाम में फंसकर एक गर्भवती महिला ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। बताया गया कि महिला ऑटो में बैठकर इलाज कराने के लिए अस्पताल जा रही थी लेकिन जाम में फंसने के कारण वह अस्पताल नहीं पहुंच पाई।

Pregnant Woman Died due to Traffic:  सात माह की गर्भवती थी महिला

महिला चौतरवा थाना क्षेत्र के सालहा जमुनिया निवासी संदीप कुमार की पत्नी सुनैना देवी(24) बताई जा रही है। महिला 7 माह से गर्भवती थी। जिसका इलाज बगहा के एक निजी क्लीनिक में चल रहा था। गुरुवार को अचानक सुनैना के पेट में तेज दर्द हुआ जिसके बाद परिजन उसे एक ऑटो में लेकर अस्पताल जाने लगे।

जाम ने रोका रास्ता तो परिजनों ने कंधे पर उठाया

इसी क्रम में रेलवे ढाला के पास उनका ऑटो जाम में फंस गया। इस बीच तकरीबन एक घंटे ऑटो जाम में फंसा रहा। सुनैना के परिजनों को लगा कि अब ऑटो नहीं निकल पाएगा तो फिर सुनैना को कंधे पर उठा लिया और इधर-उधर दौड़ते रहे। तकरीबन 1 घंटे बाद जाम से किसी तरह से निकलते हुए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा पहुंचे जहां डॉक्टर चंदन कुमार ने गर्भवती महिला को सुनैना को मृत घोषित कर दिया।

दो घंटे की मेहनत के बाद पुलिस खुलवा सकी जाम

उधर दो घंटे कड़ी मशक्क्त के बाद पुलिस और एसएसबी के सहयोग से लोगों को जाम से निजात मिली। बता दें कि सुनैना बगहा नगर के शास्त्री नगर निवासी नथुनी राम की पुत्री है जिसकी शादी 3 साल पहले चौतरवा थाना क्षेत्र के सलहा जमुनिया के रहने वाले संदीप नामक लड़के से हुई से थी।

रिपोर्टः रंजीत कुमार पांडेय, बगहा, बिहार

ये भी पढ़ें: Bihar: सरकारी फरमान के चक्कर में चली गई मरीज की जान!

Bagha: कांग्रेस, जनता की गाढ़ी कमाई पर समझती है अपना अधिकार- सतीशचंद्र दुबे
IT Raid Matter:  कांग्रेस सांसद पर छापेमारी के दौरान मिली करोड़ों की दौलत पर सियासत गर्माई हुई है। बीजेपी इस मुद्दे को लेकर लगातार हमले कर रही है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, सीपी जोशी के बाद अब बीजेपी के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने भी कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि घोटालों से कांग्रेस का पुराना नाता है।

IT Raid Matter:  300 करोड़ से ज्यादा बरामद

झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू की शराब कंपनियों पर आईटी की रेड हुई। इसमें अब तक 300 करोड़ से ज्यादा की नकदी बरामद हुई है। इस मामले में बीजेपी के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने बगहा में अपनी बात कही।

‘बरामद धन, जनता की कमाई’

बगहा स्थित बीजेपी कार्यालय में राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि कांग्रेस जब-जब सत्ता में आती है तो जनता की गाढ़ी कमाई पर अपना अधिकार समझ लेती है। यहीं वजह है की झारखंड में कांग्रेस समर्थित सांसद के यहां आईटी की रेड में जनता की गाढ़ी कमाई के करोड़ों रुपए बरामद हुए हैं।

‘घोटाले करना कांग्रेस का इतिहास’

इस दौरान उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस का पुराना इतिहास ही रहा है घोटाला करना। जमीन घोटाले में ये सभी अभी बेल पर हैं। तीसरी बार कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धन कुबेर निकले हैं इसपर कांग्रेस को ज़वाब देना चाहिए नहीं तो 2024 में जनता उन्हें सबक सिखाएगी।

रिपोर्टः परवेज आलम, संवाददाता, बगहा, बिहार

ये भी पढ़ें:  BPSC Exam: मृत्युंजय बनकर राकेश दे रहा था परीक्षा, दबोचा गया

बिहारः बगहा के अमित ने दक्षिण अफ्रीका की किम के साथ लिए सात फेरे
Marriage with Foreigner: बगहा के आर्यनगर के एक विदेश में कार्यरत सॉफ्टवेयर इंजीनियर अमित का दक्षिण अफ्रीका की किम से नगर में विवाह संपन्न हुआ। विदेशी लड़की के साथ बिहारी लड़के का विवाह देखने भीड़ उमड़ पड़ी. लोग बड़े अचरज से ये नजारा देख रहे थे। हर किसी के मन में उत्सुकता थी।

Marriage with Foreigner: तीन साल पहले हुई मुलाकात

लड़के के पिता प्रोफेसर प्रफुल्ल चंद्र ठाकुर से मिली जानकारी अनुसार दोनों की करीब तीन वर्ष पूर्व एक ही कंपनी में नौकरी के क्रम में मुलाकात हुई. धीरे धीरे उन दोनों में आकर्षण पनपने लगा. आकर्षण ने प्रेम का रूप ले लिया. फिर दोनों ने एक दूसरे के संग विवाह करने का निश्चय किया.

Marriage with Foreigner: विदेशी दुल्हन देखने को हर कोई उत्सुक

प्रफुल्ल ने बताया तीन साल बाद भारत आकर दोनों ने अपने-अपने परिवार के साथ हिंदू रीतिरिवाज से सात फेरे लिए. विवाह में वधू की मां पाल मोलेनार भी मौजूद रही. विदेशी वधू को भारतीय पहनावे में देखने स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ी. बिहार के लड़के के साथ वरमाला पहने विदेशी लड़की को देखते ही सभी खुश हो उठे.

नगर के कई लोग हुए शामिल

मिली जानकारी अनुसार 10 वर्ष पहले भुवनेश्वर से इंजीनियरिंग किए अमित ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग का रुख किया. वहां दोनों की एक आईटी कंपनी में नौकरी के दौरान मुलाकात हुई. विवाह में सम्मलित होने नगर के मधुकर राय, राकेश राय, डॉ किरण शंकर झा, थानाध्यक्ष अनंत राम, राष्ट्रपति सम्मानित शिक्षक सदाकांत शुक्ला, अवेदुर्रह्मान आदि समारोह स्थल पहुंचे.

रिपोर्टः रंजीत कुमार पांडेय, संवाददाता, बगहा, बिहार

ये भी पढ़ें: तेजी से विकास कार्य कर रही महागठबंधन की सरकार-डॉ. मनोज झा

बगहाः बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने फूंका मुख्यमंत्री नीतीश का पुतला
Protest against Sate Govt: प्रदेश में जारी हुए शिक्षा विभाग के छुट्टी कलैंडर पर रार लगातार जारी है। बीजेपी लगातार सरकार पर हमलावर है। भाजापा नेता सुशील मोदी ने कहा था कि आजादी के बाद पहली बार हिंदू और मुस्लिमों में भेद की राजनीति के तहत अलग-अलग कलैंडर जारी हुए हैं। इस मामले में अब बगहा बीजेपी ने भी विरोध प्रकट किया है। बुधवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया।

Protest against Sate Govt: सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

सूबे के सरकारी स्कूलों में हिंदू त्योहारों पर छुट्टी में कटौती के सरकार के फैसले का विरोध किया गया। बुधवार को भाजपा के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुमंडल के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। सरकार से फैसले को वापस लेने की मांग की।

सांसद ने लगाया तुष्टिकरण का आरोप

राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने राज्य सरकार पर तुष्टिकरण की नीति अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार बेवजह धार्मिक उन्माद फैला रही है। उन्होंने हिंदू त्योहारों पर स्कूलों में छुट्टी रद्द किए जाने के फैसला का विरोध किया। कहा, सरकार को अपने इस निर्णय को वापस लेना होगा। जब तक सरकार इस निर्णय को वापस नहीं लेती भाजपा चुप नहीं बैठेगी।

विधायक ने भी जताया विरोध

वही विधायक राम सिंह ने भी राज्य सरकार के इस फैसले का विरोध करते हुए इस निर्णय को वापस लेने की मांग की। इसके बाद नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुमंडल के समक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया एवं सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान ये रहे मौजूद

इस दौरान भूपेंद्र नाथ तिवारी, भाजपा नेता रूप नारायण यादव, विजय साहू, अमरेश श्रीवास्तव, हृदय दुबे, रितु जायसवाल, सुजीत चौरसिया, सहित दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

रिपोर्टः रंजीत कुमार पांडेय, बगहा, बिहार

ये भी पढ़ें: Serial Killing of Women: करनी पड़ रही घरवाली की रखवाली

बगहाः विकास कार्यों में गड़बड़झाला, बनी सड़क का फिर से टेंडर निकाला
Nagarpalika Parishad Bagha: नगर पालिका परिषद में विकास कार्यों के नाम पर गड़बड़झाले का आरोप है। इस मामले में अब नगर पालिका परिषद के पार्षद आंदोलन पर उतारू हैं। उनका आरोप है कि बनी हुई सड़कों का टेंडर फिर से जारी किया गया। इस प्रक्रिया में भी मानकों की अनदेखी की गई।

Nagarpalika Parishad Bagha: विरोध में पार्षद एकजुट

नगर पालिका परिषद बगहा के विकास कार्यों में अज़ब गज़ब कारनामा सामने आया है। आरोप है कि निर्मित सड़क के पुनः निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया समेत बग़ैर बोर्ड की बैठक कर सरकारी योजनाओं में भारी गड़बड़ी उजागर हुई है। करोड़ों के गबन को लेकर अब पार्षदों ने एकजुट होकर विरोध में मोर्चा खोल दिया है।

Nagarpalika Parishad Bagha: बोर्ड बैठक न कराने का आरोप

दरअसल बगहा नगर परिषद के कुल 35 वार्डों में नगर विकास योजना के तहत बने हुए सड़कों का दोबारा टेंडर जारी कर दिया गया है। आरोप है कि इसमें बोर्ड की न तो कोई बैठक कराई गई है और ना ही पार्षदों की सहमति ली गई है।

Nagarpalika Parishad Bagha: सरकारी राशि के बंदरबांट का आरोप

पार्षदों में आक्रोश है और 25 पार्षदों ने नगर पालिका परिषद के ईओ समेत चेयरमैन औऱ डिप्टी चेयरमैन के कार्यों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। नगर परिषद के दर्ज़नों पार्षदों का आरोप है की कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने नगर पालिका के सभापति पुष्पा देवी व उप सभापति रश्मि रंजन के प्रभाव में आकर सरकारी योजनाओं की राशि को बंदरबांट करने का खेल खेला है।

टेंडर निरस्त करने की मांग

पार्षद इस बात को लेकर खासा नाराज़ हैं औऱ की गई मनमानी के खिलाफ एकजुट होकर वरीय अधिकारियों से लिखित शिकायत कर जांच के बाद टेंडर निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। इस मामले में बगहा नगर परिषद के ईओ समेत चैयरमैन औऱ डिप्टी चेयरमैन कैमरे के सामने आकर कुछ भी बोलने से परहेज़ कर रहे हैं । ईओ फील्ड में होने की बात कह रहे थे।

रिपोर्टः परवेज आलम, संवाददाता, बगहा, बिहार

ये भी पढ़ें: नीतीश बताएं, कब प्रधानमंत्री शुरू करवाएं एम्स का निर्माण-सम्राट

बगहा में दहशत: खेत में काम कर रहे लोगों पर सियारों का हमला
Jackals Attack: बगहा के भैरोगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में खेत पर काम करे लोगों पर सियार के झुंड ने हमला बोल दिया। गन्ने के खेत में काम रहे लोगों में इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। जिसे जिधर समझ आया वो उधर भागा। वहीं गांव में घटना की सूचना आग की तरह फैली। लोग इसके बाद दहशत में हैं।

Jackals Attack: आधा दर्जन लोग घायल

बताया गया कि सियार के झुंड ने बच्चों को भी अपना शिकार बना डाला। इसमें आधा दर्जन लोग सियार के काटने से घायल हो गए। घायलों को ईलाज के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ लोगों की स्थिति गंभीर देखते हुए जीएमसीएच रेफर किया गया।

Jackals Attack: महिला का जबड़ा टूटा

एक महिला का जबड़ा टूटा हुआ है। बताया जा रहा है की सभी लोग खेत में चारा काटने गए हुए थे। इसी बीच सियार के झुंड ने हमला कर दिया। डॉ केबीएन सिंह ने बताया कि प्राथमिक उपचार किया गया है। एक महिला प्रेमा देवी का जबड़ा टूट गया है। गम्भीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया गया।

चारा काटने गन्ने के खेत में गए थे

भैरोगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी काशी गोसाई के 15 वर्षीय पुत्री संगीता, प्रदीप गोसाई के 15 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार, अवधेश यादव के 14 वर्षीय पुत्री मीनू कुमारी व 13 वर्षीय पुत्री नीलम आदि का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। घायल शिवम कुमार ने बताया की सभी लोग खेत से चारा लाने के लिए गन्ने के खेत में गए हुऐ थे। तभी सियार ने हमला कर दिया।

रिपोर्टः रंजीत कुमार पांडेय, बगहा, बिहार

ये भी पढ़ें:  बिहारः नीतीश का अतिपिछड़ा प्रेम सिर्फ झूठा प्यार- हरि सहनी