लू का रामबाण इलाज: गर्मियों में लू से बचने के लिए इस तरह करें कच्चे आम का सेवन

Share

लू का रामबाण इलाज: गर्मियों के मौसम में लू लगना आम बात है। आमतौर पर गर्मियों में धूप बहुत ज्यादा होती है और लू लगने की संभावना बहुत होती है। लू लगने के बाद शारीरिक कमजोरी और अन्य समस्याएं भी होने लगती है।

लू का रामबाण इलाज
Share

लू का रामबाण इलाज: गर्मियों के मौसम में लू लगना आम बात है। आमतौर पर गर्मियों में धूप बहुत ज्यादा होती है और लू लगने की संभावना बहुत होती है। लू लगने के बाद शारीरिक कमजोरी और अन्य समस्याएं भी होने लगती है। लू लगने से लोगों को उल्टी, बुखार, सरदर्द और चक्कर आने जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आप अपने जीवन में कुछ अहम बातों का ध्यान रखेंगे तो गर्मियों में लू से खुद को सुरक्षित कर पाएंगे।

लू का रामबाण इलाज

आपको बता दें कि लू लगने का एक बड़ा कारण शरीर में पानी की कमी भी होता है। गर्मियों में आपको हाइड्रेट रहने की ज्यादा आवश्यकता रहती है। लेकिन अगर आप पानी कम मात्रा में पीते हैं तो आपको लू लगने की सम्भानाएं ज्यादा होती है। इसलिए गर्मियों में लू से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए।

यह भी पढ़ें- डायबिटीज पर कंट्रोल के लिए ब्रेकफास्ट में सेवन करें इन चीजों को, नहीं बढ़ेगा शुगर लेवल

इसके साथ-साथ अपनी आंख, कान और नाक का गर्मियों के मौसम में खास ध्यान रखें। बाहर जाने से पहले किसी सूती कपड़े से अपने मुंह को ढककर निकलें। साथ ही हमेशा पानी की बोतल को साथ में लेकर निकलें।

लू से बचने के लिए अपनाएं देसी उपाय

– अगर गर्मियों में घर से निकलने के 20 मिनट पहले कच्चे आम के जूस घर से पीकर निकलते हैं तो इससे आपको लू लगने का खतरा कम हो जाएगा।

– इसके साथ ही धूप में निकलने से पहले छाता जरूर ले लें। इससे आप डारेक्ट धूप की किरणों से बचे रहेंगे।

– गर्मियों में कभी भी घर से बाहर खाली पेट न निकलें। इससे आपको लू लगने की सम्भावनाएं बढ़ जाती है।

– लू से बचने के लिए ग्रीन सब्जी और सलाद का खूब सेवन करें।

– शरीर में एनर्जी के लिए रोजाना पानी में ग्लूकोज मिलाकर पिएं। इससे आपको थकान दूर करने में काफी मदद मिलेगी।

– बाहर से आने के तुरंत बाद कभी भी पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से बॉडी का टेम्प्रेचर ज्यादा होता है और अचानक ठंडा पानी पीने से शरीर की क्रियाएं अनियमित हो सकती है। इसलिए जब बॉडी का तापमान नार्मल हो जाए, तभी पानी पीना चाहिए।

यह भी पढ़ें- अगर लू से बचना है तो इन चीजों को डाइट में जरुर करें शामिल