राजधानी दिल्ली में दो और मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

MonkeyPox Alert
Share

देश की राजधानी में कोरोना के मामलों के साथ अब मंकीपॉक्स के केस भी आने लग गए है। बता दें कुछ दिनों पहले ही राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स के एक केस सामने आया था। इसी के साथ ही आज दिल्ली के अंदर मंकीपॉक्स के दो संदिग्ध मरीज भी सामने आए है। हालांकि इन दोनों मरीजों को फिलहाल दिल्ली के LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी के साथ इनके सैंपल की जांच की जा रही है। जिसके बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि ये मंकीपॉक्स से ही संक्रमित है।

यह भी पढ़ें: लोकसभा में कांग्रेस के चारों सांसदों का निलंबन हुआ वापस, ओम बिरला ने बुलाई थी बैठक

LNJP अस्पताल में भर्ती दोनों मरीज

इसी के साथ दिल्ली में अब तक एक ही मंकीपॉक्स का स्पष्ट मामला सामने आया है। बता दें LNJP अस्पताल के डॉक्टर ने इस मरीज को लेकर जानकारी भी साझा की। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि वह मरीज तेजी से रिकवर कर रहा है। इसी के साथ उसे अस्पताल से उसे जल्द ही डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा। वहीं एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती एक अन्य मरीज के सैंपल को जांच के लिए पुणे के NIV भेजा गया था, जहां उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

बता दें कि मंकीपॉक्स मरीज़ों के लिए दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में खास व्यवस्था की गई है। फिलहाल यहां पर 10 बेड्स वाला एक स्पेशल आइसोलेशन वॉर्ड भी तैयार किया गया है। जहां मरीजों के इलाज और देखभाल के लिए 20 डॉक्टर्स और मेडीकल स्टाफ की टीम बनाई गई है। हालांकि इन दोनों मरीजों को लेकर ये जानकारी सामने आ रही है कि ये दोनों भी विदेश की यात्रा से लौटे है। लेकिन चिकित्सकों की टीम उन दोनों मरीजों पर कड़ी निगरानी बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार बनाएगी परशुराम तीर्थ सर्किट, जानिए कितने जिलों से जोड़े जाएंगे यूपी के 5 तीर्थ

अन्य खबरें