राष्ट्रीय

बीते ढाई महीने से नहीं थम रहा फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग का सिलसिला

आधुनिकता के इस दौर में हर कोई समय बचाने और आरामदायक सफर का लुत्फ उठाने के लिए फ्लाइट  से यात्रा करना ज्यादा पसंद करता है। लेकिन पिछले ढाई महीने से यात्रियों को हवाई यात्रा के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि पिछले ढाई महीने से विमानों में खराबी होने का सिलसिला थमने का नाम ही नही ले रहा है।

यह भी पढ़ें: जानिए कौन हैं NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़, किसान पुत्र की कुछ अनसुनी बातें

ढाई महीने में 16 फ्लाइट्स को तकनीकी खराब के चलते किया गया रद्द

बीते ढाई महीने से विमानों की तकनीकी खराबी के चलते 16 फ्लाइट्स को रद्द किया जा चुका है। कई विमानों को तो इमरजेंसी लैंडिंग करानी की भी नौबत सामने आ चुकी है कुछ विमान तो उनमें से ऐसे भी रहे जो लैंडिंग के बाद उड़ान भी नहीं भर पाए। ठीक इसी तरह आज 17 जुलाई को फिर एक बार तकनीकी खराबी के चलते एक और विमान को इमरजेंसी लैंड कराना पड़ा।

शारजाह से हैदराबाद की इंडिगो फ्लाइट की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

यूएई के शारजाह से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट इंडिगो के विमान को तकनीकी खराबी के चलते पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंड कराना पड़ा। आपको बता दें कि इससे पहले भी 5 जुलाई को स्पाइसजेट (SpiceJet) के विमान में खराबी आने के बाद भी फ्लाइट को कराची में इमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ी थी। स्पाइसजेट का ये विमान दिल्ली से दुबई जा रहा था।

बीते ढाई महीने में हुईं इतनी फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग

7 जून से लगाकर आज 17 जुलाई तक करीब 16 फ्लाइटों को तकनीकी खराबी के चलते रद्द किया जा चुका है चलिए आपको बतातें हैं उन फ्लाइटस के बारे में..

7 जून: बांग्लादेश से अबू धाबी जा रहे एयर अरेबिया के प्लेन का इंजन बंद होने की वजह से अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी और सुरक्षित लैंड कराया गया।

19 जून: पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट को आनन फानन में पक्षी के टकराने के बाद और इंजन में आग लगने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में 185 यात्री सवार थे लेकिन राहत की बात ये रही कि सभी यात्री सुरक्षित किए गए। इस दिन दिल्ली-जबलपुर Q400 फ्लाइट को अचानक केबिन दबाव का संतुलन ना बनने से इमरजेंसी लैंड कराना पड़ा।

20 जून: असम के गुवाहटी से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट टेकऑफ के बाद एक पक्षी टकरा गया। जिसके बाद आनन-फानन में फ्लाइट को गुवाहाटी हवाई अड्डे पर लैंड कराना पड़ा।

02 जुलाई: जबलपुर जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में धुआं निकलने के बाद विमान को दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंड कराया गया था। स्पाइसजेट के मुताबिक विमान के अंदर धुएं का पता तब चला जब विमान 5000 फीट की ऊंचाई पर था।

05 जुलाई: स्पाइसजेट (SpiceJet) के क्यू-400 विमान की विंडशील्ड में 23 हजार फीट ऊंचाई पर दरार आने के बाद फ्लाइट को तत्काल कांडला-मुंबई फ्लाइट को मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।

05 जुलाई: रायपुर-इंदौर इंडिगो उड़ान (A320Neo फ्लाइट) के केबिन क्रू ने 5 जुलाई को लैंडिंग के बाद टैक्सी इन के दौरान फ्लाइट के केबिन से धुआं निकलने की सूचना दी थी।

यह भी पढ़ें: मऊ में घाघरा नदी के किनारे मिला चांदी का 53 किलो का शिवलिंग, बना रहस्य का विषय

06 जुलाई: विस्तारा की बैंकॉक-दिल्ली फ्लाइट यूके-122 (BKK-DEL) को तकनीकी खराबी के बाद सिंगल इंजन पर लैंड कराया गया था। कंपनी ने इसे मामूली खराबी बताया था।

11 जुलाई: स्पाइसजेट की दुबई-मुदुरै बोइंग बी737 मैक्स फ्लाइट के अगले पहिए में दुबई में खराबी आई. फ्लाइट के नोज व्हील पर सामान्य की तुलना में ज्यादा दबाव था। जिसके बाद दूसरी फ्लाइट मुंबई से दुबई भेजी गई।

14 जुलाई: दिल्ली से वडोदरा जा रहे इंडिगो के विमान 6 E-859 की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। प्लेन के इंजन में वाइब्रेशन होने के बाद लैंडिंग करवाई गई।

15 जुलाई: शारजाह से कोच्चि आ रहे एयर अरेबिया के विमान के हायड्रॉलिक में फेलियर के बाद फ्लाइट को तुरंत कोच्चि एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। विमान में 222 यात्री और सात क्रू मेंबर थे।

रिपोर्ट: अंजलि

Related Articles

Back to top button