धर्मबड़ी ख़बरराष्ट्रीय

साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, जानें किन-किन बातों का रखना होगा आपको विशेष ध्यान

सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर 2021: साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर दिन शनिवार को लग रहा है।

भारतीय समयके अनुसार ये सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा, जो दोपहर 3 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा। ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 8 मिनट होगी। ये ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा, इस वजह से सूतक काल अमान्य है।

साल का आखिरी सूर्यग्रहण आज, 4 घंटे 8 मिनट का होगा ग्रहण

पंचांग के अनुसार, इस दिन मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। इस दिन शनैश्चरी अमावस्या है। आज लगने वाला सूर्य ग्रहण लगभग 4 घंटे का,सूतक काल मान्य नहीं होगा।

मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ राशि के लोगों को इससे मिलेगा फ़ायदा

बता दें कि आज के दिन दिन शनिचरी अमावस्या भी है। एक ही दिन दोनों का होना अद्भुत संयोग है। शनिश्चरी अमावस्या पर सुबह से ही शनि मंदिरों में शनि देव के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का तांता लग जाता है।

वहीं पूर्ण सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ राशि के लोगों को इससे फ़ायदा मिलेगा। इन सभी को एक महीने के भीतर नया कैरियर मिलेगा और आमदनी में बढ़ोतरी होगी।

इन राशियों के लिए ग्रहण होगा फायदेमंद साबित

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण बेहद शुभ साबित होगा।

कन्या राशि के लोगों के लिए यह सूर्य ग्रहण जिंदगी में खुशियां लाएगा।

मकर राशि के जातकों को यह ग्रहण धन लाभ कराएगा।

कुंभ राशि के लोगों के करियर के लिए यह ग्रहण शानदार मौके लेकर आ रहा है।

Related Articles

Back to top button