Advertisement

31 मार्च से पहले Aadhaar Pan Link करें, वरना नहीं मिलेंगे ये फायदे

Aadhaar Pan Link

Share
Advertisement

Aadhaar Pan Link: भारत सरकार ने आधार और पैन कार्ड को लिंक करने की समय सीमा 31 मार्च, 2023 निर्धारित की है। अगर आप इस तारीख से पहले आधार और पैन को लिंक कराते हैं तो आप कई फायदे उठा सकते हैं। आपको बता दें कि अगर आप ऐसा नहीं करते तो, आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। साथ ही आप इसके कई लाभ नहीं उठा पाएंगे।

Advertisement

पैन और आधार बैंक खाता खोलते समय और इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते समय केवाईसी के लिए जरूरी होते हैं। इसी कारण से दोनों को लिंक करने के कई फायदे हैं। यहां दोनों को लिंक करने के कुछ फायदे दिए गए हैं।

Aadhaar Pan Link: जानें फायदे

• आधार और पैन को जोड़ने से आयकर विभाग को सभी लेन-देन का ऑडिट ट्रेल मिल जाएगा।

• आधार-पैन लिंक करने के बाद ही आप आईटीआर फाइल कर सकते हैं। ध्यान दें आपको इन्हें बिना लिंक करें, आईटीआर फाइलिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी।

• इन्हें लिंक करने के बाद, आईटीआर फाइल करना आसान हो जाएगा। दरअसल, ऐसा इसलिए क्योंकि इससे रसीद या ई-साइन जमा करने की जरूरत नहीं होगी।

• आधार कार्ड के उपयोग ने अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता को काफी हद तक कम कर दिया है।

• आधार कार्ड पहचान प्रमाण और पते के प्रमाण के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

• लिंक करने के बाद लेन-देन को ट्रैक किया जा सकता है, जो धोखाधड़ी को रोकने और कर चोरी को रोकने में मदद करता है।

अभी पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए 1000 रुपये का शुल्क देना होता है। ध्यान रखें समय सीमा से पहले दोनों को लिंक करना जरूरी है। सरकार लाभ का आनंद लेने और किसी भी असुविधा से बचने के लिए समय सीमा से पहले लिंकिंग प्रक्रिया को पूरा करने की सलाह देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *