खेलबड़ी ख़बर

2022 Indoor Cricket World Cup के लिए टीम इंडिया का हुआ एलान, इन खिलाड़ियों को किया गया शामिल 

2022 Indoor Cricket World Cup : इंडियन इंडोर स्पोर्ट्स फाउंडेशन (IISF) ने गुरुवार को आगामी 2022 इंडोर क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा की। विश्व कप 8 से 15 अक्टूबर 2022 तक मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाना है।

दुबई में विश्व कप के पिछले संस्करण में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम से कुल 8 खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है।इनमें कप्तान गिरीश केजी, धनुष भास्कर, यतीश चन्नप्पा, विजय हनुमंतरायप्पा, दैविक राय, मोहम्मद खिजेर अहमद, मेष अजीज और सूरज रेड्डी शामिल हैं।

टीम में अन्य अनुभवी सदस्यों में यतीश चन्नप्पा शामिल हैं, जो अपना चौथा विश्व कप खेल रहे हैं और विजय हमुमंथरायप्पा, दैविक राय शोपीस इवेंट में तीसरी बार वर्ल्ड कप खेल रहे हैं।

टीम चयन पर बोलते हुए, कोच संदीप मयाना ने कहा, “इंडोर क्रिकेट विश्व कप में भाग लेने वाली टीम इंडिया के कोच के रूप में यह मेरा पहला काम है। यह एक बड़ा सम्मान है। हमारे लड़के दुनिया का सामना करने के लिए तैयार हैं और मैं भी।”

बता दें कि वह पिछले विश्व कप में एक खिलाड़ी थे और अब टीम इंडिया के लिए एक कोच के रूप में नियुक्त किए गए है।

कोच संदीप मयाना ने आगे कहा “हमारे पास गिरीश, धनुष, मेष, खिजर, दैविक और विजय जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं जो कई विश्व कप और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेल चुके हैं। टीम के अन्य सदस्य भी समान रूप से अच्छे और केंद्रित हैं। अभ्यास सत्र बहुत अच्छा चल रहा है और यह बहुत स्पष्ट है कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं। वे पूरी तरह से अपनी ताकत पर काम कर रहे हैं और अपना शत-प्रतिशत देने की कोशिश कर रहे हैं।”

इंडोर क्रिकेट विश्व कप के 11वें संस्करण में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, श्रीलंका, यूएई और सिंगापुर के लगभग 400 खिलाड़ी और अधिकारी शामिल होंगे। डब्ल्यूआईसीएफ विश्व कप के 11वें संस्करण में  ओपन मेन्स, ओपन वूमेन्स, 21 एंड अंडर मेन्स, और 21 एंड अंडर विमेन डिवीजनों में प्रतिस्पर्धा करने वाले खिलाड़ी भी शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button