तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला, बजट से हटाया ‘₹’ का सिंबल

Tamil Nadu :

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन

Share

Tamil Nadu : भाषा विवाद के बीच तमिलनाडु सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। इस बार राज्य के बजट में ‘₹’ के बजाय ‘ரூ’ (तमिल लिपि का ‘रु’) का इस्तेमाल किया गया है। यह पहली बार है जब किसी राज्य ने आधिकारिक रूप से ₹ के सिंबल में बदलाव किया है।

तमिलनाडु सरकार का यह फैसला ऐसे समय आया है जब राज्य में हिंदी विरोध को लेकर बहस तेज़ है। हाल ही में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने हिंदी थोपने का आरोप लगाते हुए कहा था कि “अखंड हिंदी पहचान की कोशिश से प्राचीन भाषाएं विलुप्त हो रही हैं।”

स्टालिन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा था कि बिहार और उत्तर प्रदेश कभी हिंदी क्षेत्र नहीं थे, लेकिन उनकी मूल भाषाएं अब लगभग लुप्त हो चुकी हैं। उन्होंने देश के अन्य राज्यों के लोगों से अपील करते हुए पूछा कि “क्या हिंदी ने अन्य भाषाओं को खत्म नहीं कर दिया?”

उन्होंने मुंडारी, मारवाड़ी, कुरुख, मालवी, छत्तीसगढ़ी, संथाली, मैथिली, अवधी, भोजपुरी, ब्रज, कुमाऊंनी, गढ़वाली, बुंदेली जैसी भाषाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ये सभी भाषाएं अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही हैं।

यह भी पढ़ें : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी संभल की जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई की इजाजत, ASI को दिए खास निर्देश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *