
Kolkata stadium : पश्चिम बंगाल के कोलकाता में फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी के कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मचने के बाद सुकांता मजूमदार ने टीएमसी पर तीखा हमला किया, उन्होंने इस घटना के लिए टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया और कार्यक्रम को हाईजैक करने का आरोप लगाए. कोलकाता में मेसी को देखने के लिए पहुंचे लोग बेकाबू हो गए. मेसी करीब पांच मिनट तक मैदान में रहने के बाद अंदर चले गए. इससे नाराज लोगों ने खूब हंगामा किया और स्टेडियम में जमकर तोड़फोड़ की.
फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी के कार्यक्रम के दौरान हुए बवाल पर केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा, “इतने बड़े अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी देश के अलग-अलग हिस्सों में जा रहा है लेकिन कहीं कुछ नहीं हुआ. पश्चिम बंगाल में आज जो घटना हुई, वह दर्शाती है कि तृणमूल ने पश्चिम बंगाल को कैसा बना दिया है. पूरे कार्यक्रम को टीएमसी ने हाईजैक किया. टीएमसी के सुजीत बोस से लेकर अरूप बिस्वास तक सभी मंत्री इसमें शामिल रहे. 5 से 8 हजार रूपये के टिकटों की बिक्री हुई. जिसमें कालाबाजारी और भ्रष्टाचार भी शामिल है.”
मेसी के स्टेडियम से जाने के बाद फैंस भड़के
बता दें कि भारत में फुटबॉल प्रेमी लंबे समय से मेसी को देखने के लिए इंतजार कर रहे थे. शनिवार का दिन उनके लिए बेहद खास था, क्योंकि उन्होंने महंगी टिकटें खरीदकर स्टेडियम पहुंचा. लेकिन मेसी केवल पांच मिनट मैदान में रहने के बाद ही वापस चले गए, जिससे लोग नाराज हो गए. मेसी के स्टेडियम से निकलते ही हंगामा शुरू हो गया और स्टेडियम में तोड़फोड़ हुई. अंत मे कोलकाता पुलिस के जवान स्टेडियम में दाखिल होकर तोड़फोड़ कर रहे लोगों को तितर-बितर कर सुरक्षित माहौल बनाए.
मेसी के इवेंट में फैंस नाराज
गुस्साए फैंस ने कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में तोड़फोड़ की और इवेंट के खराब आयोजन का आरोप लगाया. स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के एक फैन ने कहा, “यह इवेंट बेहद निराशाजलक था. मेसी केवल 10 मिनट के लिए आए थे. सभी नेताओं और मंत्री उन्हें घेरकर रखे थे. हमें कुछ भी देखने का मौका नहीं मिला. एक भी किक या पेनल्टी नहीं. इतने पैसे, समय और भावनाओं की बर्बादी हुई, लेकिन हमें कुछ भी देखने को नहीं मिला.
यह भी पढ़ें “सरकार का जुमला और लोकतंत्र पर हमला” कहते हुए पल्लवी पटेल ने SIR फॉर्म भरने से किया इनकार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









