Punjabक्राइम

कई अपराधों में वांछित आरोपी को ऑस्ट्रिया से भारत लाया गया, पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से हासिल की सफलता

Success of Punjab Police : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब पुलिस अपराधियों के प्रति सख्त रवैया अख्तियार किए हुए है. पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से बटाला के गांव भोमा निवासी अमृतपाल सिंह, जिसके खिलाफ कई जघन्य अपराध दर्ज हैं, को ऑस्ट्रिया से सफलतापूर्वक डिपोर्ट करवा लिया है। वह शुक्रवार सुबह 7 बजे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा और बटाला पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

डीजीपी पंजाब ने दी जानकारी

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया, “पंजाब पुलिस द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से किए गए अथक प्रयासों के बाद, कई जघन्य आपराधिक मामलों में दोषी अमृतपाल सिंह निवासी गांव भोमा थाना घुम्मण को ऑस्ट्रिया से भारत सफलतापूर्वक डिपोर्ट किया गया है।”

ऑस्ट्रिया में अवैध रूप से रह रहा था

गौरतलब है कि दोषी अमृतपाल सिंह एक भगोड़ा है ,जो ऑस्ट्रिया में अवैध रूप से रह रहा था। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि डिपोर्ट किया गया आरोपी हत्या, हत्या के प्रयास, नशीले पदार्थों से संबंधित अपराध और शस्त्र अधिनियम से जुड़े मामलों समेत कई जघन्य अपराधों में शामिल है। उसे डिपोर्ट करना पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पंजाब पुलिस की सराहना

डीजीपी ने भगोड़े अमृतपाल सिंह को भारत वापस लाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बटाला सुहेल कासिम मीर के नेतृत्व वाली बटाला पुलिस की पूरी टीम और पंजाब पुलिस के आंतरिक सुरक्षा विंग के अथक प्रयासों की सराहना की।

दुबई और सर्बिया के रास्ते ऑस्ट्रिया भाग गया था

इस संबंध में और जानकारी देते हुए एसएसपी बटाला सुहेल कासिम मीर ने बताया कि आरोपी अमृतपाल सिंह, जिसे कई मामलों में भगोड़ा घोषित किया गया था, 2022 में दुबई और सर्बिया के रास्ते ऑस्ट्रिया भाग गया था, और तब से गिरफ्तारी से बच रहा था। उन्होंने आगे कहा कि उसने वहां राजनीतिक शरण के लिए भी आवेदन किया था। एसएसपी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्राधिकरणों के लगातार प्रयासों और सहयोग के बाद, पंजाब पुलिस ने न्याय सुनिश्चित करने के लिए उसे भारत वापस लाया गया है।

रिपोर्टः अमित कुमार, संवाददाता, चंडीगढ़

यह भी पढ़ें : कृषि विभाग ने पराली प्रबंधन मशीनों को सब्सिडी पर देने के लिए पोर्टल फिर से खोला : गुरमीत सिंह खुड़ियां

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button