Health News : हाथ और पैरों में कभी-कभी खिंचाव या अकड़न होना सामान्य थकान या मांसपेशियों की खिंचाई के कारण हो सकता है. लेकिन यदि यह समस्या बार-बार महसूस हो रही है, तो इसे नजरअंदाज करना जोखिम भरा हो सकता है. यह संकेत किसी बीमारी की ओर भी इशारा कर सकता है.
यदि आपके हाथ-पैर में अकड़न, खिंचाव और दर्द लगातार बना रहता है, तो संभव है कि यह गठिया यानी अर्थराइटिस का लक्षण हो. गठिया के मरीजों के जोड़ों में सूजन, अकड़न, कमजोरी और जकड़न जैसी समस्याएं दिखाई देती हैं. लगातार दर्द होने पर डॉक्टर से परामर्श लेना आवश्यक है और जांच कराना चाहिए.
अर्थराइटिस के लक्षण
अर्थराइटिस के लक्षण- जोड़ों में दर्द और सूजन इतनी अधिक हो कि चलने-फिरने में कठिनाई हो, तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए. जोड़ों का लाल होना या छूने पर गर्म महसूस होना भी गठिया का संकेत हो सकता है. लगातार थकान महसूस होना और ये सभी लक्षण एक साथ दिखना अर्थराइटिस की संभावना बढ़ा देता है.
गठिया के शुरुआती लक्षण
गठिया के शुरूआती लक्षणों में सुबह उठते समय मुट्ठी न बन पाना, उंगलियों के जोड़ों में सूजन या टेढ़ापन, कंधा न उठा पाना, कंघी न कर पाना या कपड़े बदलने में कठिनाई शामिल हैं. गठिया आमतौर पर घुटनों, उंगलियों, कलाई, कंधे और कमर को प्रभावित करता है.
आपको बता दें कि यह जानकारी केवल सामान्य ज्ञान के लिए दी गई है. स्वास्थ्य संबंधी किसी भी कदम या आहार में बदलाव करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है.
ये भी पढ़ें- राघव चड्ढा बताएं, जनहित के मुद्दों पर मोदी सरकार के खिलाफ बोलने से क्यों डर रहे?- ”आप”
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









