Advertisement

Uttarakhand: युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस

Share
Advertisement

राहुल गांधी के समर्थन में आज राजधानी देहरादून के प्रदेश मुख्यालय से घंटाघर तक युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस मशाल जुलूस में युवा कांग्रेस के साथ पार्टी के बड़े नेता मौजूद रहे।

Advertisement

वहीं इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह ने कहा कि आज जिस तरह से बीजेपी सरकार के राज में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। यह आम जनता जान चुकी है। जिस तरीके से राहुल गांधी का उत्पीड़न सत्ता में बैठे हुए लोग कर रहे हैं।

लोकसभा की सदस्यता को समाप्त करने का काम सत्ता में बैठे हुए लोगों ने करने का काम किया है। उसको लेकर पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है। साथ ही कहा कि यूथ कांग्रेस द्वारा मशाल जुलूस निकालकर यह संदेश देने का काम किया है।

अगर हमारे नेताओं का उत्पीड़न किया जाएगा तो कांग्रेस मौन नहीं बैठेगी। साथ ही कहा की सत्ता के इशारे पर लोकतंत्र को समाप्त किया जा रहा है,जिसे कांग्रेस कदापि माफ नही करेगी।

रिपोर्ट – अशोक कुमार

ये भी पढ़ें:Uttarakhand: फरार खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर अलर्ट, सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए पोस्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *