Advertisement

Uttarakhand: बर्फबारी का इंतजार होगा खत्म, तीन दिन बाद प्रदेश में बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड

Share
Advertisement

Uttarakhand: उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश का इंतजार अगले सप्ताह तक खत्म हो सकता है। 9 जनवरी को पर्वतीय इलाको में बारिश और बर्फबारी होने से ठंड बढ़ने की संभावना है। हालांकि बारिश होने से मैदानी इलाको में कोहरे और गलन वाली ठंड से राहत मिलेगी। इससे पहले तीन दिन तक प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा।

Advertisement

मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorological Center) ने आज (शनिवार) ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने का ऑरेंज और हरिद्वार जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विंटर बारिश न होने और मैदानी इलाकों में कोहरा बीते लंबे समय से परेशान कर रह रहा है। ऐसे में नौ जनवरी के बाद बारिश होने के बाद कोहरे से राहत मिलने के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने कहा, मौसम के पैटर्न में बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते साल भी ऊंचाई वाले इलाकों में देरी से बर्फबारी देखने को मिली थी। इसका मुख्य कारण तापमान में बढ़ोतरी होना है।

ये भी पढ़ें:Delhi-NCR: सड़कों पर किस वाहन से होती है कितनी दुर्घटनाएं, दिल्ली पुलिस ने तैयार की क्रैश रिपोर्ट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *