Advertisement

Uttarakhand: जानवरों की चर्बी से बनाते थे नकली घी, पुलिस ने किया भंडाफोड़

Share
Advertisement

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक हैरतअंगेज कर देने वाला मामला सामने आया है। वैसे तो देशभर में और खासतौर पर देवभूमि उत्तराखंड में जानवरों को पूज्यनीय माना जाता है लेकिन ऊधम सिंह नगर में जानवरों की चर्बी से नकली घी बनाने का काम किया जा रहा है। दरअसल स्थानीय पुलिस ने किच्छा कोतवाली के पुलभट्टा थाना क्षेत्र के एक गोदाम से जानवरों की चर्बी से बना नकली घी बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

पुलिस ने किया पर्दाफाश

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को जानवरों की चर्बी से घी बनाने की जानकारी मुखबिर ने दी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर एक गोदाम में रेड की। यहां मौके पर पहुंची पुलिस को भारी मात्रा में एक पिकअप में घी भरा पड़ा मिला। बता दें कि जानवरों की चर्बी से घी बनाकर एक हजार रुपए प्रति कनस्तर बेचा करते थे।

चार अभियुक्त गिरफ्तार

इस पूरे मामले में ऊधम सिंह नगर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम इकबाल, नईम कुरेशी, यासीन मलिक, मोहम्मद आलम हैं। चारों आरोपी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के एक पिकअप वाहन से करीब 205 कनस्तर बरामद किए हैं। बरामद घी की कीमत करीब 2 लाख 5 हजार रुपए बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी

वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ‘थाना पुलभट्टा पुलिस को सूचना मिली थी कि सिरौली में बड़े पैमाने पर गाय और भैंस की चर्बी से नकली घी बनाकर बाजार में भेजा जा रहा है। इस पर पुलभट्टा पुलिस ने संबंधित विभागों की टीम के साथ छापेमारी कर बीते दिन एक पिकअप गाड़ी से 200 कनस्तर और एक गोदाम से 5 कनस्तर बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें जेल भेज दिया है।’

ये भी पढ़ें: Uttarakhand: होटल रिवर व्यू में पुलिस की छापेमारी, 21 युवक और 12 बार बालाएं गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *