Advertisement

Uttarakhand: चारधाम यात्रा के मद्देनजर पुलिस के पुख्ता इंतजाम, SDRF  के जवान होंगे तैनात

Share
Advertisement

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिहाज से पुलिस को जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। सीएम के निर्देश पर पुलिस सभी इंतजामों को दुरुस्त करने में जुटी है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया है कि यात्रा के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

Advertisement

22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा। यात्रा के दौरान कोई अव्यवस्था नहीं रहे इसके लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सभी इंतजाम चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं। खास तौर ये मुख्यमंत्री ने पुलिस को यात्रा के दौरान लगने वाले जाम और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने किसी आपात स्थिति में राहत के लिए पर्याप्त बंदोबस्त करने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस तैयारियों में जुटी हुई है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया है कि इस बार यात्रा मार्गों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की जाएगी। पुलिस ने यात्रा के मद्देनजर ये इंतजाम किए हैं।

पिछले साल 2022 में यात्रा के दौरान रिकॉर्ड 46 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारों धाम के दर्शन किए थे। लेकिन कोरोना काल के बाद हुई चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण कई बार प्रशासन की व्यवस्थाएं नाकाफी नजर आईं। जगह जगह लगने वाले जाम और श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालना पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बना रहा।

इस साल चारधाम यात्रा में और ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में यात्रा के दौरान कोई अव्यवस्था की स्थिति नहीं बने और यात्रा सुगम हो, इसके लिए सीएम ने सभी इंतजाम दुरुस्त करने को कहा है।

ये भी पढ़ें:Uttarakhand: सीएम धामी ने लिखा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र, किया अनुरोध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *