Advertisement

Uttarakhand News: लक्सर में बाढ़ पीड़ितों को राशन बांट रहे संग्रह अमीन के साथ मारपीट

Share
Advertisement

लक्सर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जहां लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हैं। वहीं नदी नाले उफान पर है और सड़को का बुरा हाल है। तालाब में जल स्तर इतना ज्यादा बढ़ गया है कि गली मोहल्लों में से लेकर घरों में बरसात का पानी भरा हुआ है। बता दें कि बीते दिनों से सरकार के आदेश पर लक्सर में बाढ़ पीड़ितो को राशन बांटा जा रहा है। इसी बीच लक्सर से मारपीट का मामला सामने आया है।

Advertisement

ये है पूरा मामला

आपको बता दें कि सुनील त्यागी संग्रह अमीन लक्सर के वार्ड 7 में बाढ़ पीड़ितो को आपदा का राशन सामग्री बांट रहे थे। तभी उनके साथ आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मारपीट की। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर संग्रह अमीन को छुड़ाया। जिसके बाद संग्राम आमीन ने दो कांग्रेस नेताओं सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। ये पुरा घटनाक्रम यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।

सुनील त्यागी संग्रह अमीन ने बताया

सुनील त्यागी संग्रह अमीन ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह लक्सर कस्बे के वार्ड नंबर 7 का बाढ़ आपदा का राशन वितरण कर रहे थे। उसके मुताबिक वह राशन केवल वार्ड सात के ही लोगों को वितरण किया जाना था। उन्होंने आरोप लगाया है कि इसी बीच दो कांग्रेस नेताओं सहित लगभग दस लोग मौके पर पहुंच गए और कहा कि यह राशन उनकी कॉलोनी के लोगों को बांटा जाए। लेकिन संग्रह अमीन सुनील त्यागी ने यह कहते हुए कि उपजिलाधिकारी ने यह राशन वार्ड नंबर 7 के लिए दिया है, जब उस वार्ड के लिए राशन जारी होगा तो उन्हें भी बाढ़ आपदा का राशन बांटा जाएगा। इस बात से वह सब भड़क गए। जिसके बाद उन सब ने संग्रह अमीन को घेर लिया ओर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कई लोग मौके पर आ गए और हमलावरों के कब्जे से संग्रह अमीन को छुड़ाया। इस मामले पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

ये भी पढ़ें: मसूरी में आसमान से बरसी आफत, पेड़ गिरने से बाधित हुआ मसूरी-देहरादून मार्ग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *