Advertisement

Uttarakhand: मसूरी में मिलेट्स पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन, सीएम धामी ने किया शुभारंभ

Share
Advertisement

मसूरी में मिलेट्स वर्ष 2023 के तहत आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को मिलेट्स के क्षेत्र में मॉडल राज्य के रूप में विकसित किया जा सकता है।

Advertisement

मसूरी में मिलेट्स वर्ष 2023 के तहत आयोजित ‘क्षमता और अवसर’ राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में कई राज्यों के कृषि विभाग के प्रतिनिधियों और कृषि विशेषज्ञों ने शिरकत की। सम्मेलन में सीएम धामी ने सभी विशेषज्ञों का स्वागत करते हुए कहा कि इस वर्ष को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में घोषित किया गया है।

जिससे मोटे अनाज, मिलेट्स को बढ़ावा दिया जा सके। मिलेट्स को बढ़ावा देकर किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले मोटे अनाज, मिलेट्स के सही दाम नहीं मिल पाते थे। लेकिन आज इसे लेकर लोगों का नजिरिया बदल रहा है। सीएम ने कहा कि मिलेट्स स्वास्थ्य के लिहाज से भी काफी फायदेमंद हैं।

जिनसे शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं। और लोग अब इसके महत्व को समझने लगे हैं। जिससे मिलेट्स के सही दाम मिलने के साथ ही वैश्विक स्तर पर बाजार भी उपलब्ध हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को मिलेट्स के मॉडल राज्य के रूप में विकसित करने की संभावनाएं हैं।

क्योंकि मोटा अनाज, यहां परंपरागत रूप से कृषि का हिस्सा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मेलन में आए विशेषज्ञों के मंथन से जो भी निष्कर्ष निकलेगा वो निश्चित ही मिलेट्स को बढ़ावा देने में मददगार साबित होगा।

ये भी पढ़ें:Uttarakhand: स्टैंड अप कॉमेडियन पर भगवान राम के अपमान का लगा आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें