Advertisement

Uttarakhand: बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता होंगे बीजेपी में शामिल : महेंद्र भट्ट

Share
Advertisement

महाजनसंपर्क अभियान में जुटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दावा किया है कि जल्दी ही कांग्रेस को बड़े झटके लगेंगे। महेंद्र भट्ट ने कहा है कि राज्य के पांचों लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी की होने वली सभाओं में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल होंगे। मिशन दो हजार चौबीस के मद्देनजर बीजेपी का महाजनसंपर्क अभियान चल रहा है। अभियान के तहत बीजेपी कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग तक केंद्र की  मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियों का प्रचार कर रहे हैं।

Advertisement

सीएम पुष्कर सिंह धामी और सरकार के मंत्री भी महाजनसंपर्क अभियान के कार्यक्रमों में शिरकत कर अभियान को गति दे रहे हैं। अभियान के दौरान राज्य सरकार की जनकल्याण की नीतियों की भी जनता को जानकारी दी जा रही है। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दावा किया है कि उत्तराखंड के पांचों लोकसभा क्षेत्र में होने वाली सभाओं में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। महेंद्र भट्ट का कहना है कि महाजनसंपर्क अभियान के साथ ही बीजेपी कार्यकर्ता मंडल स्तर पर विपक्षी दलों के उन सभी कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर रहे हैं जो बीजेपी में आना चाहते हैं।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि लोकसभा क्षेत्रों में होने वाली सभाओं में इन सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल किया जाएगा। महेंद्र भट्ट का कहना है कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को राज्य में 60 फीसदी मत मिले थे। महेंद्र भट्ट ने कहा है कि 2024 के चुनाव में इससे भी ज्यादा मत प्रतिशत हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है। जिससे राज्य की पांचों लोकसभा सीट पर और बड़े अंतर से पार्टी की जीत सुनिश्चित की जा सके।

ये भी पढ़ें:Uttarakhand: किच्छा के खुरपिया फार्म की 1 हजार एकड़ भूमि की गई हस्तांतरित – धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *