Advertisement

Uttarakhand: भ्रष्टाचार पर सीएम धामी का प्रहार जारी

Share
Advertisement

सीएम पुष्कर सिंह धामी के भ्रष्टाचार पर कड़े रुख के कारण विवादित अफसरों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इसी के तहत विवादित अफसर मृत्युंजय मिश्रा की ओएसडी, आयुर्वेद निदेशालय के पद पर तैनाती रद्द कर दी गई है। वहीं आयुर्वेद विश्वविद्यालय के मुख्य वित्त अधिकारी अमित जैन से भी सभी पदभार वापस ले लिए गए हैं।

Advertisement

विवादों के कारण चर्चित अफसर मृत्युंजय कुमार मिश्रा की दो दिन में ही ओएसडी आयुर्वेद निदेशालय की कुर्सी छिन गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने तैनाती के आदेश रद्द कर दिए हैं। मृत्युंजय मिश्रा को वापस सचिव आयुष कार्यालय में संबद्ध कर दिया गया है। मृत्युंजय मिश्रा पर पूर्व में आयुर्वेद विश्विद्यालय के कुलसचिव रहते भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे और उनका कार्यकाल काफी विवादित रहा था। ऐसे में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मृत्युंजय मिश्रा की ओएसडी पद पर तैनाती को लेकर गहरी नाराजगी जताई जिस पर शासन ने तैनाती रद्द कर दी है।

वहीं आयुर्वेद विश्वविद्यालय के मुख्य वित्त अधिकारी अमित जैन से भी सभी पदभार हटा लिए गए हैं। अमित जैन को कोषागार निदेशालय में अटैच किया गया है। इस संबंध में शासन से आदेश जारी हो गए हैं। अमित जैन के खिलाफ लंबे समय से विवि में चल रही अनियमितताओं की जांच प्रभावित करने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद उन पर शासन से एक्शन हुआ है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात कही है। पिछले दिनों शासन से एक बड़े अफसर पर विधिक कार्रवाई की अनुमति दी गई। और अब दो विवादित अफसरों से पदभार वापस लिए गए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि भ्रष्टाचार शामिल शख्स कोई भी हो उन पर नियमानुसार कार्रवाई होगी और धाकड़ धामी इसी के तहत भ्रष्टाचारियों पर लगाम कस रहे हैं।

ये भी पढ़ें:Uttarakhand: G-20 के ढांचागत विकास कार्य समूह की बैठक संपन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *