Advertisement

Uttarakhand: सीएम धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात, किया अनुरोध

Share
Advertisement

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय वन मंत्री से उत्तराखंड की चार नदियों के लिए वन स्वीकृतियों की अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया है। सीएम ने कहा है कि नदियों में चुगान जारी रखने के मद्देनजर 31 मई तक स्वीकृतियों की अवधि बढ़ाई जाए।

Advertisement

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से प्रदेश की चार  नदियों  गौला, शारदा, दाबका और कोसी में चुगान जारी रखने के लिए वन स्वीकृतियाँ 31 मई तक बढ़ाए जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने वन स्वीकृतियों को दस सालों के लिए तक रिन्यू करने के लिए जरूरी कार्रवाई का भी अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री को बताया कि पर्वतीय नदियों में मानसून के दौरान जमा उपखनिज,आरबीएम का चुगान,  बाढ़ नियंत्रण के लिहाज से काफी अहम है। ये नदी किनारे की वन और कृषि भूमि की सुरक्षा  के लिए भी जरूरी है। वन मंत्रालय से दी गई स्वीकृतियां फरवरी महीने में समाप्त हो रही है इसलिए इन्हें 31 मई तक बढ़ाया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि चुगान के जरिए लगभग 50 हजार स्थानीय और प्रवासी श्रमिकों को रोजगार भी उपलब्ध होता है। इसलिए व्यापक हित को देखते हुए वन स्वीकृतियों की अवधि को बढ़ाया जाना जरूरी है। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सीएम धामी के अनुरोध पर जल्दी ही उचित कदम उठाने का भरोसा दिया है।

ये भी पढ़ें:Uttarakhand: धाकड़ धामी ने उत्तराखंड के मेधावी छात्र छात्राओं को दी ये बड़ी सौगात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *