Advertisement

Uttarakhand: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले सीएम धामी

Share
Advertisement

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के साथ राज्य से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने सौंग बांध परियोजना के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री से वित्तीय मदद का अनुरोध किया।

Advertisement

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर राज्य से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से सौंग बांध पेयजल परियोजना के लिए 1774 करोड़ की धनराशि का वित्त पोषण भारत सरकार से विशेष सहायता के अन्तर्गत कराने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून शहर की पेयजल जरूरत के मदद्नजर सौंग नदी पर सौंग बांध पेयजल परियोजना प्रस्तावित है। प्रस्तावित परियोजना की कुल लागत 2021 करोड़ रुपए है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना से सम्बन्धित सभी जरूरी तकनीकी, वन भूमि हस्तान्तरण स्टेज-1 और जरूरी स्वीकृतियाँ सम्बन्धित विभागों, मंत्रालयों से ली जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से परियोजना के लिए 1774 करोड़ रुपए की बाकी धनराशि का वित्तपोषण भारत सरकार से किए जाने का अनुरोध किया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ अन्य मुद्दों को लेकर भी कंद्रीय वित्त मंत्री के सामने मांगे रखीं।सीएम धामी ने कहा कि वित्त मंत्री ने राज्य की परियोजनाओं के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एडीबी के तहत देहरादून के मुख्य मार्गों में बिजली लाईनों को भूमिगत किया जाना है। साथ ही राज्य की ट्रांसमिशन प्रणाली के सुदृढ़ीकरण के काम होने हैं। जिसमें विद्युत उपस्थानों और लाईनों का निर्माण शामिल है। मुख्यमंत्री ने आर्थिक कार्य विभाग, वित्त मंत्रालय से इस योजना की स्वीकृति दिए जाने का अनुरोध किया। जिस पर केंद्रीय वित्त मंत्री ने मुख्यमंत्री से  पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रस्ताव भेजने को कहा जिससे इस संबध में आगे की कार्यवाही की जा सके।

ये भी पढ़ें:Uttarakhand: कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के हुए कड़े इंतजाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *