हरिद्वार में पुलिस की लापरवाही से चवन्नी नाम का बदमाश फरार हो गया है। पुलिस ने चवन्नी को मंदिर में चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। अब पुलिस टीम फरार चवन्नी की तलाश में छापेमारी कर रही है। हरिद्वार में पुलिस की गंभीर लापरवाही से चोरी का आरोपी थाने से फरार हो गया है। कनखल थाने से फरार आरोपी का नाम चवन्नी है।
3 दिन पहले कनखल थाना क्षेत्र के पौराणिक दरिद्र भंजन महादेव मंदिर में चोरी हुई थी। मंदिर मंा हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों रवि सरदार और चवन्नी को गिरफ्तार किया था। Iगुरुवार देर रात हुई गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाना था। लेकिन आरोपी चवन्नी बाथरूम का बहाना बनाकर थाना परिसर में बने टॉयलेट में गया और अंदर से ही खिड़की से भाग निकला। सीसीटीवी में चवन्नी के फरार होने की तसवीरें कैद हो गई हैं।
थाने से कैदी के फरार होने की घटना से हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार चवन्नी की तलाश में कई पुलिस टीमें लगाई गई हैं। और इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
6 महीने पहले भी कनखल थाने से एक गिरफ्तार बदमाश फरार हो गया था।और अब चोरी का आरोपी चवन्नी फरार हो गया है। देखना होगा इस मामले में लापरवाही के आरोपी पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई होती है और पुलिस को चकमा देकर फरार चवन्नी कब तक कानूनी शिकंजे में लाया जाता है।
ये भी पढ़ें: केंद्र, राज्य की कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार के दिए गए निर्देश
Amit Shah In Ratnagiri: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को महाराष्ट्र के रत्नागिरि में…
PM Modi In Jharkhand: झारखंड के सिंहभूम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंहभूम में जनसभा…
CM Yogi in Badaun: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बदायूं लोकसभा क्षेत्र के गुन्नौर…
Gopalganj News: लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार के गोपालगंज में अजब-गजब नजारा देखने को मिला.…
MI vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट…
CHIRAG in JHANJHARPUR: एलजेपी आर प्रमुख चिराग पासवान मधुबनी के झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के अंधराठाढ़ी…
This website uses cookies.