Advertisement

Uttarakhand: टिहरी के चंबा में भूस्खलन के बाद अब तक 5 शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Share
Advertisement

जनपद टिहरी चंबा भूस्खलन हादसे से बड़ी अपडेट आ रही है। चंबा के पास हुए कल भारी भूस्खलन में अब तक 5 शव बरामद किए गए हैं। बता दें कि इस दर्दनाक हादसे में एक चार महीने के बच्चे समेत पांच लोगों की जान चली गई। प्रशासन की टीम ने देर रात तक भूस्खलन वाले स्थान से मलबा हटाने का काम जारी रखा। लेकिन जिस तरह से भूस्खलन हुआ है, उससे अब तक कितने लोग मलबे में दबे हैं, इसकी पुख्ता जानकारी नहीं मिल रही है। प्रशासन का कहना है कि जेसीबी द्वारा मलबा हटाया जा रहा है। साथ ही जनपद में सभी स्कूलों की छुट्टी का आदेश भी जारी कर दिया गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह सड़कें बंद हो चुकी हैं।

Advertisement

ये है पूरा मामला

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से कोहराम मचा हुआ है। जिस कारण कई जगहों पर लैंड स्लाइड के चलते सड़कें बंद हो गई हैं। इसी बीच उत्तराखंड के टिहरी चंबा से बुरी ख़बर सामने आई थी कि बीते सोमवार 21 अगस्त 2023 को थाना चंबा के पास भूस्खलन होने पर कुछ लोग दब गये थे। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ ने राहत और रेस्क्यू अभियान चलाया।

रिपोर्टर- जगत तोपवाल (टिहरी)

ये भी पढ़ें: Uttarakhand: एडमिशन को लेकर HNB गढ़वाल यूनिवर्सिटी में मचा बवाल, ABVP का प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *