Advertisement
Uttarakhand

उच्च हिमालयी क्षेत्रों तक टाइगर की उपस्थिति स्थानीय निवासियों की सक्रिय भागीदारी का परिणाम : मुख्यमंत्री धामी

Share
Advertisement

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में अन्तराष्ट्रीय टाइगर दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड में तराई क्षेत्र से उच्च हिमालयी क्षेत्रों तक टाइगर की उपस्थिति स्थानीय निवासियों की टाइगर संरक्षण में सक्रिय भागीदारी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राज्य में वर्ष 2006 में 178 बाघों की अपेक्षा वर्ष 2018 में 442 बाघों की उपस्थिति भी राज्य के निवासियों की टाइगर संरक्षण में निभाई जा रही भागीदारी को दर्शाता है।

Advertisement

CM ने मानव वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिये अन्य स्थानों पर किये गये उपायों का दिये अध्ययन करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में मानव वन्य-जीव संघर्ष को कम करने के लिये अन्य राज्यों द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं एवं उपायों का भी अध्ययन करने की अपेक्षा की ताकि राज्य में मानव वन्य जीव संघर्ष को रोकने में मदद मिल सके। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के पहले नर टाइगर जिसका कार्बेट से राजाजी में रि-इन्ट्रोडक्शन किया गया था, के चित्र का भी अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने राज्य में टाइगरों की संख्या में बढ़ोत्तरी तथा टाइगर सफारी को पर्यटन के लिये भी सुखद बताया।

राज्य में टाइगरों की संख्या में बढ़ोत्तरी तथा टाइगर सफारी को पर्यटन के लिये भी सुखद: CM

इस अवसर पर वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड के तराई-भाबर क्षेत्र के टाइगर रिजर्व में टाइगर घनत्व  देश में सर्वाधिक है। वन मंत्री ने कहा कि पारस्थितिकी तंत्र में वन्य जीवों के उच्च स्तर पर भोजन श्रृंखला निचले स्तर भोजन स्तर की सुदृढ़ता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि टाइगर सफारी पाखरो से भी आर्थिकी को बढ़ावा मिल सकेगा। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव अनन्द बर्द्धन, विशेष सचिव मुख्यमंत्री डा.पराग मधुकर धकाते, मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक जे.एस.सुहाग, पी.सी.सी.एफ. वाइल्ड लाइफ अनूप मलिक आदि उपस्थित थे। रिपोर्ट- अजस्त्र पीयूष

Recent Posts

Advertisement

Unnao: सांड के हमले से वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Unnao: उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव मे बिहार थाना क्षेत्र के बेहटा कुतुबपुर उसरावां गांव…

May 3, 2024

चुनाव के समय कांग्रेस के लिए माई-बाप है जनता, बाद में पहचानते नहीं- CM योगी

CM Yogi: पहले कांग्रेस और इंडी गठबंधन में शामिल दल बोलते थे कि राम हुए…

May 3, 2024

मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मतलब है देश को समृद्ध करना, रत्नागिरि में बोले अमित शाह

Amit Shah In Ratnagiri: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को महाराष्ट्र के रत्नागिरि में…

May 3, 2024

‘कांग्रेस को आदिवासियों के इतिहास का सम्मान पसंद नहीं’, झारखंड में कांग्रेस और JMM पर बरसे PM मोदी

PM Modi In Jharkhand: झारखंड के सिंहभूम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंहभूम में जनसभा…

May 3, 2024

राम मंदिर भी बन गया, माफिया और गुंडों का राम नाम सत्य भी हो गया, जो बचे हैं उनका भी नंबर आएगाः सीएम योगी

CM Yogi in Badaun: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बदायूं लोकसभा क्षेत्र के गुन्नौर…

May 3, 2024

अजब-गजब: गोपालगंज में गधे पर बैठकर नामांकन के लिए पहुंचा निर्दलीय प्रत्याशी

Gopalganj News: लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार के गोपालगंज में अजब-गजब नजारा देखने को मिला.…

May 3, 2024

This website uses cookies.