Advertisement

उत्तराखंड में मानसून की देर से जाने की है उम्मीद,  दोबारा जारी किया इन पांच जिलो में येलो अलर्ट

Share
Advertisement

Uttarakhand News: भले ही अगस्त महीने में मौनसून से राहत मिली हो, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि मौनसून जल्दी जाने वाले नहीं हैं। दरअसल, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, इस बार मानसून के देरी से विदा होने की संभावना है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में सितंबर में भारी बारिश हो सकती है।

Advertisement

इस साल अक्टूबर महीने में विदा लेंगे मानसून

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार बंगाल की खाड़ी में कोई मजबूत सिस्टम नहीं बना है। इससे राज्य में बारिश कम हो गयी है. अगस्त में राज्य में सामान्य से आठ फीसदी कम बारिश हुई. इस साल उत्तराखंड में मानसून पांच दिन की देरी से आया और अब देरी से इसके खत्म होने की आशंका है। मानसून आधिकारिक तौर पर 30 सितंबर को उत्तराखंड से विदा लेता है, लेकिन इस बार यह अक्टूबर के पहले सप्ताह में विदा हो सकता है।

इन छह जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

अगले सप्ताह छह से आठ सितंबर तक राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश होने के आसार है। हालांकि तेज बारिश नहीं होगी। और अब अगर मनसून की विदाई की बात करें तो दो साल से मानसून कुछ दिनों की देरी से विदा हो रहा है। इस बार भी मानसून के विदा होने में कुछ दिन देरी हो सकती है। – बिक्रम सिंह, मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक

सितंबर की शुरुआत में ही तापमान में बढ़ोतरी की गई दर्ज

सितंबर की शुरुआत में ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। मौसम वैज्ञानिक भी आने वाले दिनों में उमस भरी गर्मी होने की बात कह रहे हैं। शनिवार को दून में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। हालांकि शाम करीब चार बजे शहर के कुछ इलाकों में हुई बारिश से राहत मिली। रविवार को भी शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की उम्मीद है.

प्रदेश के पांच जिलों में रविवार को बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने बागश्वौर, पिथौरागढ़, अल्मोडा, नैनथल और चंपावत जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन पांचों जिलों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की बौछार वाली बारिश हो सकती है। हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

ये भी पढ़ें – केदारनाथ में एक बार फिर देखने को मिली हिमस्खलन, लोग बनाने लगे वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें