Advertisement

उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, 35 यात्रियों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी, 7 की मौत 28 घायल

Share
Advertisement

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में उत्तरकाशी से बड़े हादसे की ख़बर सामने आई है। बता दें कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गंगनानी के पास 35 यात्रियों को लेकर जा रही बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हुए हैं। बताया जाता है कि बस में गुजरात के श्रद्धालु सवार थे। इस हादसे की ख़बर मिलने के बाद उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया है और घायलों के लिए जल्दी स्वस्थ्य होने की कामना की है।

Advertisement

ये है पूरा मामला

यह हादसा बीते रविवार (20 अगस्त) शाम करीब 4:00 बजे हुआ था। बता दें कि बस 35 यात्रियों को लेकर गंगोत्री धाम से उत्तरकाशी की ओर जा रही थी, तभी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और बचाव कार्य जारी है।
जिसके बाद जिलाधिकारी उत्तरकाशी श्री अभिषेक रुहेला एवं पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्री अर्पण यदुवंशी के नेतृत्व में पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर, राजस्व की टीम एवं आईटीबीपी द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से तुरन्त रेस्क्यू कार्य किया गया।

पुलिस ने इस हादसे की जानकारी देते हुए बताया, ‘गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक यात्री बस संख्या UK07PA-8585 जो गंगोत्री उत्तरकाशी की ओर से आ रही थी, वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में करीब 35 लोग सवार बताए जा रहे हैं। 28 घायलों का रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया गया है।’

घायलों का विवरण-

  1. घनश्याम पुत्र शंकर भाई निवासी भावनगर गुजरात उम्र- 54 वर्ष।
  2. हरिन्द्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी उपरोक्त उम्र-40 वर्ष
  3. अश्विनी पुत्र लाभ शंकर निवासी उपरोक्त उम्र 43 वर्ष
  4. संजू पुत्र रमेश चन्द निवासी देहरादून उम्र- 28 वर्ष ( कंडक्टर)
  5. जयदीप पुत्र मुन्ना भाई निवासी भावनगर गुजरात उम्र- 24 वर्ष
  6. जीतू भाई पुत्र मोहित निवासी उपरोक्त उम्र 30 वर्ष
  7. केतन भाई पुत्र राजगुरु निवासी उपरोक्त उम्र- 59 वर्ष
  8. दिप्ती पत्नी केतन भाई निवासी उपरोक्त उम्र- 57 वर्ष
  9. नीरज पुत्र चन्द्रकांता निवासी उपरोक्त उम्र- 30 वर्ष
  10. मुकेश कुमार पुत्र फूलचन्द निवासी देहरादून उम्र -27 वर्ष (ड्राईवर)
  11. विवेक पुत्र मनीष पदारिया निवासी भावनगर गुजरात उम्र- 24 वर्ष
  12. सुरेश पुत्र भवानी निवासी उपरोक्त उम्र – 55 वर्ष
  13. कमलेश उपाध्याय पुत्र वमन भाई निवासी उपरोक्त उम्र- 53 वर्ष
  14. ब्रीजराज पुत्र जीविहा निवासी उपरोक्त उम्र- 40 वर्ष
  15. रेखा बहन पत्नी महेश भाई निवासी गुजरात उम्र- 52 वर्ष
  16. देवकूर बहन पत्नी सुरेश भाई निवासी सूरत उम्र- 52 वर्ष
  17. मीरल पत्नी योगेश निवासी सूरत गुजरात उम्र- 27 वर्ष
  18. विजय राठौर पुत्र आतुजी राठौर निवासी उपरोक्त उम्र- 26 वर्ष
  19. जनार्धन पुत्र पोखरजी निवासी उपरोक्त उम्र- 20 वर्ष
  20. गिरुपा पुत्र अखुमा निवासी उपरोक्त उम्र- 38 वर्ष
  21. अशोक सिंह पुत्र बलवन्त सिंह निवासी उपरोक्त उम्र- 43 वर्ष
  22. मनीष भाई पुत्र रमणीक भाई निवासी उपरोक्त उम्र- 51 वर्ष
  23. नैना बहन पत्नी मनीष भाई निवासी उपरोक्त उम्र- 49 वर्ष
  24. दिप्ती त्रिवेदी पत्नी वैभव निवासी उपरोक्त उम्र 39 वर्ष
  25. हेतल राजगुरु पत्नी जनार्धन निवासी उपरोक्त उम्र- 44 वर्ष
  26. गोदाभाई पत्र मधु भाई निवासी उपरोक्त उम्र- 45 वर्ष
  27. संजय कुमार पुत्र साहूजी भाई निवासी उपरोक्त उम्र- 35 वर्ष
  28. भरत भाई प्रजापति पुत्र कान्ती भाई निवासी उपरोक्त उम्र- 39 वर्ष।

मृतक-

  1. मीना कमलेश्वर उपाध्याय पत्नी कमलेश्वर वामन भाई उपाध्याय (महिला) उम्र- 52 वर्ष निवासी 7 D अभिनव फार्म रिंग रोड देवरान नगर-2 जिला भावनगर गुजरात
  2. गणपत राय महता पुत्र प्रताप राय(पुरुष) उम्र 61 वर्ष, निवासी 79/12 नंद कुंवर बागनी सेम सत्य सदन सोसायटी महुआ जिला भावनगर गुजरात
  3. बक्सर जी महता पत्नी गणपत राय महता (महिला) उम्र – 57 वर्ष, निवासी उपरोक्त
  4. राजेश भाई मैर पुत्र राघव भाई ( पुरुष) उम्र- 40 वर्ष निवासी करवा थाना अंलन जिला भाव नगर गुजरात
  5. जोशी अनिरुद्र भाई हँसमुख राय पुत्र हँसमुख राम राय (पुरुष) उम्र- 35 वर्ष निवासी ग्राम तरासरा पो0ऑ0 तलाशा जिला भावनगर गुजरात
  6. गीगा बाई गाभा भाई भमर पुत्र गाभा भाई भमर (पुरुष) उम्र- 40 वर्ष निवासी पादरी गुमर तहसील तलाशा जिला भावनगर गुजरात
  7. करन भाटी पुत्र प्रभु जी (पुरुष) उम्र- 29 वर्ष निवासी ग्राम पालीताना तहसील पालीताना भावनगर गुजरात

रिपोर्टर- सुभाष बडोनी

ये भी पढ़ें: जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर बच्चें, अभिभावकों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *