Advertisement

लक्सर: भारतीय किसान यूनियन क्रांति ने महाप्रबंधक चीनी एसपी सिंह को किया सम्मानित

Share
Advertisement

भारतीय किसान यूनियन क्रांति अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने लक्सर शुगर मिल के अधिकारियों का उत्तराखंड बेस्ट मेल अवार्ड से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा में लक्सर शुगर मिल ने किसानों के दर्द को समझ कर समय पर भुगतान किया है।

Advertisement

ये है पूरा मामला

लक्सर में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन राजनीतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी व जिला अध्यक्ष सुनील चौधरी ने पदाधिकारी के साथ संयुक्त रूप से शुगर मिल के महाप्रबंधक चीनी एसपी सिंह का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने महाप्रबंधक को उत्तराखंड बेस्ट मिल अवार्ड से सम्मानित भी किया।
उन्होंने कहा प्रदेश की सभी चीनी मिलों में शुगर मिल गन्ना भुगतान के मामले में अग्रणी चीनी मिल है। इस समय क्षेत्र का किसान बाढ़ आपदा से जूझ रहा था तथा उसकी आर्थिक स्थिति भी खराब थी। लेकिन शुगर मिल ने अपना तमाम भुगतान कर किसानों के दर्द को समझा है। मिल अधिकारी इसके लिए सम्मान के असली हकदार हैं। जनपद के अन्य मिलो को भी समय पर किसानों का भुगतान करना चाहिए।

महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया

लक्सर शुगर मिल के महाप्रबंधक एसपी सिंह ने कहा कि देश में किसान ही ऐसे हैं जो अपनी फसल को पहले दे देते हैं और उन्हें पैसा बाद में प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि शुगर मिल का हमेशा यही दायित्व रहता है कि वह जल्द से जल्द किसानों का भुगतान करें। जिस तरह की आपदा किसानों के ऊपर आपदा आई हुई है। इसलिए किसानों के दर्द को समझ सकते हैं।

लक्सर से जसवीर सिंह की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड: होमगार्ड भर्ती को लेकर महिलाओं में उत्साह, अभी तक 956 महिला अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *