Advertisement

Dehradun: जनसभा में फूट फूट कर रोए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस ने बताया घड़ियाली आसूं

Share
Advertisement

Dehradun: 19 अप्रैल को उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों में होने वाले मतदान के लिए प्रचार प्रसार का शोर आज थम रहा है. तमाम राजनेता जनता को अपनी और आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच लोकसभा चुनाव में पांचों सीट पर जीत का दावा करने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का रोता हुआ वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके बाद ये सवाल उठ रहा है की आखिर क्यों जनसभा के बीच फूट फूट कर रोने लगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष। ये आंसू सच है या फिर कोई चुनावी ढकोसला?

Advertisement

Dehradun: फूट फूट कर रोए महेंद्र भट्ट

दरअसल पौड़ी लोकसभा की गंभीर चुनावी जंग में हास्य के रंग बिखर गए। मौका था जोशीमठ की चुनावी जनसभा और बोल रहे थे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट। यह जनसभा गृह मंत्री अमित शाह की कोटद्वार भाबर की जनसभा से ठीक पहले हुई। इस जनसभा में महेंद्र भट्ट अपने सम्बोधन के आखिरी क्षणों में लगभग रो ही पड़े और काफी रुआंसे होकर जनता से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को जिताने की अपील करने लगे। कहने लगे, मेरी हाथ जोड़ के विनती है कि जोशीमठ से अनिल बलूनी को सर्वाधिक मतों से जिताना है। गला रुंध गया और भरभरायी आवाज से वोट मांग कर अपना भाषण झटके से समाप्त कर दिया।

Dehradun: अनिल बलूनी भी एक जनसभा में भावुक नजर आए थे

कांच का प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से पहले बॉडी से प्रत्याशी अनिल बलूनी भी एक जनसभा में भावुक नजर आए थे। अनिल बलूनी के द्वारा लगातार लोगों से अपने संवाद में यही सब चीजों का जिक्र किया जा रहा है कि उनका जीवन उनका नहीं बल्कि क्षेत्र के जनता का है जिसमें उनके द्वारा विकास के लिए काम किया जाएगा।

Dehradun: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की भावुकता वाली अपील पर ली चुटकी

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पौड़ी लोक सभा सीट से प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की भावुकता वाली अपील पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं, लेकिन इनकी आंखों में तब आंसू नहीं आये जब जोशीमठ में लोग बेघर हो रहे थे और रो रहे थे। तब वो हमारे लोगों को माओवादी बता रहे थे। आज हार के डर से वो आंसू बहा रहे हैं।

वहीं भाजपा ने गणेश को दयाल के इस बयान पर पलटवार किया है। भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि गणेश गोदियाल सबको अपने जैसा समझते हैं। उन्होंने कहा , गणेश गोदियाल नौटंकी करते हैं, कभी महाराष्ट्र से नोटिस आता है तो झूट जनता के सामने परोसते हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी जन भावनाओं से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष वहां के विधायक रहे हैं उनकी भावनाएं वहां के आम व्यक्ति के प्रति है इसीलिए भावुक होना स्वाभाविक है। लेकिन कांग्रेस को जिस प्रकार से लोगों ने नकारा है, उसको लेकर भौकलाकर कांग्रेस बयानबाजी कर रही है।

मतदान के 48 घंटे पहले यानी आज से प्रचार प्रसार पर विराम लग जायेगा , लेकिन इसी बीच भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर निशाना साधने से बाज नहीं आ रहे हैं। देखना होगा की भाजपा जनता के बीच यूं भावुक हो कर जनता का रुख अपनी तरफ कर पाएगी या कांग्रेस इस बार बाजी मार जायेगी।

यह भी पढ़ें: Dehradun: चुनाव आयोग के रडार पर पार्टियों का खर्च, व्यय पर्यवेक्षक पहुंचे उत्तराखंड

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *