Advertisement

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को लेकर घर घर पहुँचे भाजपाई

Share
Advertisement

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में घर घर से पहुचकर माटी एकत्रित करने का अभियान शुरू कर दिया है। एक सितंबर से 17 सितंबर तक चलने वाले अभियान के क्रम में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मालधान समेत कई स्थानों पर पहुचकर माटी एकत्रित की।

Advertisement


युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह बिष्ट ने उन्होंने बताया कि मेरी माटी मेरा देश का कार्यक्रम देश के शहीदों को श्रद्धांजलि देने का कार्य किया जा रहा है। बताया कि दिल्ली में अमृत वन का निर्माण हो रहा है। जिसमें देश के हर घर से एक चुटकी मिट्टी या चावल या 5 तुलसी के पत्ते लेने हैं। बताया कि इसे संग्रहित कर दिल्ली ले जाया जाएगा। पूरे देशवासी के सहयोग से भव्य अमृत वन का निर्माण वहां होगा।

ये भी पढ़ें- सस्ती बिजली उत्पादन के लिए प्रदेश में बनी पंप स्टोरेज पॉलिसी, जानिए क्या फायदे मिलेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *